शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

दिल्ली: संक्रमण बढ़ता देख 'बॉर्डर' पर चेकिंग

दिल्ली की राह पर उत्तराखंड, संक्रमण बढ़ता देख बॉर्डर पर चेकिंग। पॉजिटिव आने पर दिल्ली के यात्री लौटाए


नई दिल्ली/ देहरादून। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अन्य राज्य भी अलर्ट हो गए हैं। उत्तराखंड में भी पिछले दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने बॉर्डर पर स्वास्थ्य की जांच शुरू करा दी है। शुक्रवार को बॉर्डर पर हुई जांच के दौरान दिल्ली से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिन्हें बॉर्डर से ही वापस दिल्ली के लिए लौटा दिया गया। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर दिल्ली से देहरादून आने वाले रास्ते में आशा रोड़ी सेल्स टैक्स बैरियर पर टीम बैठा कर जांच शुरू करा दी। पहले दिन 192 लोगों का सैंपल एंटीजन टेस्ट से किया गया। जिसमें दिल्ली निवासी 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एहतियात के तौर पर इनको दिल्ली वापस लौटा दिया गया। डीएम ने जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा है। कि हार्ड जोन स्टेट से आने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।                       


हरियाणा में वैक्सीन का तीसरा ट्रायल शुरू

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। कोरोना से जंग में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन का आज से तीसरा ट्रायल शुरु हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी उन वॉलंटियर में शामिल हैं, जिनके ऊपर इस वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है। अनिल विज ने कहा था कि तीसरे राउंड में लगभग 26,000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। मैंने इसके लिए अपना नाम भी दिया है। कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक से शुक्रवार हो गया है। मंत्री अनिल विज ने पहला टीका लगवाया है। देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है। पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा था कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले 200 वॉलियंटर्स को डोज दी जा रही है।                             


ट्रक-ऑटो की टक्कर 4 की मौत, 12 घायल

फतेहाबाद। दोपहर 12 बजे टोहाना हलके के गांव कन्हड़ी और समैन के बीच वीरवार एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ऑटो में सवार अन्य 12 लोग भी घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान दो ओर लोगों ने दम तोड़ दिया। ऑटो में सवार अन्य 12 लोग भी घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान दो ओर लोगों ने दम तोड़ दिया। ऑटो में सवार अन्य 12 लोग भी घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान दो ओर लोगों ने दम तोड़ दिया।


डीएम के कार्यों से संतुष्ट, प्लांटिंग ध्वस्त की

बांदा। प्रशासानिक पिच पर अपनी प्रशासनिक कौशल का जलवा बिखेर रहे जिलाधिकारी आनन्द कुमार गजब के रोल में हैं। उनकी कुशलता हर गैर कानूनी कार्यो में कठोर दण्डनात्म्क कार्यवाई के रूप में दिखाई देती है। अब अवैध प्लाटिंग करने बालों के लिये भी वह आफत का सबब बन गये हैं।उनके कार्यों से जनता का मन 'बागबां' हो उठा है।
अब हम आपको डीएम की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ तत्परता का उदाहरण बता रहें हैं। जिलाधिकारी आनन्द सिंह के निर्देश पर गुरुवार को विकास प्राधिकरण नें अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करनें का अभियान चलाया तो खलबली मच गयी। डीएम के निर्देश पर इस अभियान का नेतृत्च सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह ऩे किया।दिनेश कुमार अग्रवाल और मोवीन आदि की प्लाटिंग ध्स्वत कर दी।
मालूम हो कि चहितारा निवासी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने मंडलायुक्त गौरव दयाल को शिकायती पत्र के माध्यम से अवैध प्लाटिंग का मामला संज्ञान में लाया था। डीएम सिंह ने ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर भेजकर मामले की जांच करायी। जांच में पाया गया कि कताई मील के समीप गाटा संख्या-5310 में आवास प्लाटिंग करायी जा रही है। गाटा संख्या-5307, 5309, 5308, 5299 व 5189 आदि में बन्दोबस्ती नक्शा नया स्थापित किया गया है। प्रापर्टी डीलर हुकुमचन्द्र गुप्ता यह कार्य करा रहा है। बृजेश का आरोप है कि उसकी और अन्य कास्तकारों की भूमि पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करा दी। उनके दल में सहायक अभियन्ता वीके ओझा, अवर अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार, एसबी त्रिपाठी, डीके मित्तल एवं रवीन्द्र प्रकाश गुप्ता शामिल रहे। निशान बंदी के पिलरों को ध्वस्त किया गया।डीएम आंनद सिंह की इस तरह कार्यो की कुशलता जनता का 'मन  बागवां  किये हुये है।                         


अकेली महिला को देख 4 लाख की लूट की

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में एक व्यवसायी की पत्नी काे घायल कर बदमाशों ने चार लाख 80 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फाजिलनगर कस्बे के कालेज रोड पर दीक्षा होटल के नाम से दुकान चलाने वाले पवन अग्रवाल हाटा के भाजपा विधायक पवन केडिया के समधी हैं। कस्बे के परसौनी नहर मार्ग पर उनका मकान है।


ढाई लाख से अधिक अखबारों के टाइटल निरस्त

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पिछले एक साल की जांच के बाद ढाई लाख से अधिक अखबारों का टाईटल निरस्त कर दिया है साथ ही सैंकड़ों अखबारों को डीएवीपी की सूची से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को पुरानी सारी गड़बड़ी की जांच के निर्देश दिए हैं। इसमें अपात्र अखबारों और मैंगजीन को सरकारी विज्ञापन देने की शिकायतों की जांच भी शामिल है। इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर रिकवरी और कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी हैं। इसके चलते मीडियाजगत में हड़कंप है।               


बारातियों के आश्रितों को 2-2 लाख देने की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र में पर सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। गुरूवर मध्य रात्रि खड़े ट्रक में टकराने से एसयूवी वाहन पर सवार छह बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई।             


मध्यप्रदेश में करंट लगने से 3 की हुई मौत

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आज तड़के करंट लगने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोहारपुरा मोहल्ला स्थित एक घर में बिजली का प्लग निकालते समय यह हादसा हुआ। एक के बाद एक परिवार के तीन सदस्य एक दूसरे को बचाने के लिए बिजली के करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूत्रों के मुताबिक मृतकों में कमलाबाई (55), उनकी पुत्री नीतू (30) और नीतू का पति मनोज (35) शामिल हैं। बिजली कंपनी के सेवानिवृत कर्मचारी काशीराम ओझा का मकान लोहारपुरा में है, जहां उनकी पुत्री नीतू और दामाद मनोज उनके साथ रह रहे।               


पत्रकार सिद्दीक मामले में तेजी क्यों नहीं ?


पत्रकार, सरकार की बदले की कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट और आज़ादी का मौलिक अधिकार


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से ये शब्द मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में रिपब्लिक न्यूज़ चैनल के मालिक और पत्रकार अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली है। आम लोगों में इस सवाल पर चर्चा हो रही है कि क्या देश की सर्वोच्च अदालत का रवैया और रूख़ सभी पत्रकारों के मामले में समान है या नहीं। केरल के एक पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आज उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया है। पत्रकार कप्पन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया था जब वह एक दलित महिला के साथ बलात्कार और हत्या मामले की कवरेज के लिए हाथरस जा रहे थें।




अब घर में होगी सीएम 'योगी' की परीक्षा

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल में बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव सभाएं की थी और भाजपा को वहां रिकार्ड सीटें भी मिली हैं। अब उनके अपने प्रदेश में पंचायत के चुनाव होने हैं। हालांकि इससे पूर्व प्रदेश में 7 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हुए और भाजपा को 6 पर सफलता मिली। इससे भी पता चला कि योगी की सरकार पर जनता पूरी तरह भरोसा कर रही है। योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर उंगली उठाई जा रही थी लेकिन कानपुर के विकास दुबे काण्ड से ही प्रदेश के बड़े माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। सरकार के निशाने पर राज्य के बाहुबली सफेद पोश भी हैं- खासकर विधायक मुख्तार अंसारी माफिया डान और पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इनके अलावा गैंगस्टर अनिल दुजाना और सुंदर भाटी के नाम भी योगी की सूची में शामिल हैं। इस प्रकार जनता का भरोसा बढ़ा है।               


यूपी चुनाव में बदलेगा पंचायतों का आरक्षण

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब धीरे-धीरे जोर पकड़ते नजर आ रहा है। इधर, प्रशासनिक स्तर के साथ ही चुनाव लड़ने के दावेदार भी मैदान भी कूद पड़े हैं। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की घोषणा होने के बाद अब गांवों में इस बात पर चर्चा हो रही है कि कौन सा गांव आरक्षित होगा और कौन सा नहीं। सबसे पहला गुणाभाग इस बात के लिए लगाया जा रहा है कि इस बार जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित है या अनारक्षित है, अब इस बार के चुनाव के लिए वह सीट किस वर्ग के लिए तय होगी। अभी दावेदार पूरा माहौल इस लिए भी नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं मालूम कि इस वक्त जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित या अनारक्षित है। आगामी चुनाव में वह सीट किस वर्ग के लिए तय होगी। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में सीटों का आरक्षण नए सिरे से हुआ था। यह मानकर नए सिरे से आरक्षण हुआ कि 2010 के चुनाव में आरक्षण पूरा हो चुका है, इसलिए अब नए सिरे से आरक्षण किया जाना चाहिए। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2015 के चुनाव के बाद इस बार अब चक्रानुक्रम आरक्षण का यह दूसरा चक्र होगा। चक्रानुक्रम आरक्षण का अर्थ यह है कि आज जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित है, वो अगले चुनाव में वह सीट उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होगी। चक्रानुक्रम के आरक्षण के वरीयता क्रम में पहला नम्बर आएगा एसटी महिला। एसटी की कुल आरक्षित सीटों में से एक तिहाई पद इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। फिर बाकी बची एसटी की सीटों में एसटी महिला या पुरुष दोनों के लिए सीटें आरक्षित होंगी। इसी तरह एससी के 21 प्रतिशत आरक्षण में से एक तिहाई सीटे एससी महिला के लिए आरक्षित होंगी और फिर एससी महिला या पुरुष दोनों के लिए होगा। इसके बाद ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में एक तिहाई सीटें ओबीसी महिला के लिए तय होंगी, फिर ओबीसी के लिए आरक्षित बाकी सीटें ओबीसी महिला या पुरुष दोनों के लिए अनारक्षित होगा।                     


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...