गुरुवार, 19 नवंबर 2020

सलमान के ड्राइवर सहित दो अन्य स्टाफ संक्रमित

सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर और 2 स्टाफ को हुआ कोरोना, ऐक्टर ने खुद को किया आइसोलेट


मुंबई। कोरोना वायरस ने इस साल पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस खतरनाक वायरस से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। तो कई ने इसे हराया भी है। अब रिपोर्ट्स हैं। कि सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर अशोक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
उनके ड्राइवर के अलावा उनके घर के 2 स्टाफ मेंबर्स के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबर है। खबरें हैं कि इसके बाद सलमान ने खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है।
परिवार के भी आइसोलेट होने की खबर
जानकारी के अनुसार सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि उनके घर के सदस्यों ने भी खुद को 14 दिन के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। बताया जा रहा है। कि संक्रमित स्टाफ मेंबर्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि सलमान या उनके परिवार के किसी सदस्य ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
स्टाफ के इलाज का रखा पूरा ध्यान
सलमान बिग बॉस के वीकेंड का वार में नजर आते हैं तो सवाल उठता है। कि अब वह आने वाले वीक में कैसे आ पाएंगे। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने इस बात का ध्यान रखा है। कि उनके स्टाफ को बेहतरीन इलाज मिले। वहीं उनका परिवार सलीम खान और सलमा खान की वेडिंग ऐनिवर्सी की तैयारी भी कर रहा था। लेकिन इस सिचुएशन को देखकर इसके कैंसल होने की खबर आ रही है।                                   


बेबाक रवैया के कारण मिला दूसरा नाम

रानी लक्ष्मीबाई जयंती विशेष : विवाह से पहले इस नाम से मशहूर थी लक्ष्मीबाई बेबाक रवैये से मिला नया नाम


आज महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती है। उनके राष्ट्र प्रेम साहस और बलिदान की अमर कहानी बुन्देलखण्ड के इतिहास को गौरान्वित कर महिलाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। वीरागंनाओं के पारस्परिक सहयोग त्याग और आत्मविश्वास दलित सवर्ण का अमिट प्रेम भी राष्ट्रीय एकता सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है।
देश की आजादी के लिए वर्ष 1857 की पहली लड़ाई में जहां राजाओं नवाबों, देशभक्त साधन सम्पन्न साहसिक नागरिकों ने संघर्ष किया वहीं रानी लक्ष्मीबाई का राष्ट्र प्रेम संघर्ष आज भी यादगार बना हुआ है।
19 नवम्बर 1828 को काशी के सुप्रसिद्ध महाविद्वान ब्राह्मण परिवार में जन्मी रानी लक्ष्मीबाई का पालन पोषण, शिक्षा-दीक्षा, बिठूर, कानपुर में हुई बिठूर में वह मनु और छबीली के नाम से विख्यात थी। उन्होंने युद्ध कौशल की शिक्षा बिठूर में ही ली झांसी के गंगाधर राव से विवाहोपरान्त वह लक्ष्मीबाई के नाम से विख्यात हुई।
उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन कुछ माह उपरांत उसकी मृत्यु हो गई। पुत्र के गम में राजा भी चल बसे भारत देश की इस विरांगना ने 17 जून 1858 को ग्वालियर में सदा के लिए आंखें बंद कर ली थी। अल्प आयु में ही उन्होंने सेनापति के साथ-साथ कुशल प्रशासक की अमिट छाप छोड़ी है।
जीवनसंगी और संतान
राजा गंगाधर राव ने अपने जीवनकाल में ही अपने परिवार के बालक दामोदर राव को दत्तक पुत्र मानकर अंग्रेजी सरकार को सूचना दे दी थी। परंतु ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार ने दत्तक पुत्र को अस्वीकार कर दिया रानी ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल बजा दिया और घोषणा कर दी कि मैं अपनी झांसी अंग्रेजों को नही दूंगी। यहीं से पहले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आरंभ हुआ।
बेबाक रवैया
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बेबाक अपनी बात रखती थी। एक बार वह एक कथावाचक के यहां पहुंचीं। उस समय वहां कथा चल रही थी। वह बाल विधवा होने के बावजूद कांच की चूडिय़ों की बजाय सोने की चूडिय़ां पहने हुई थीं। उनके हाथों में चूडिय़ों को देखकर पंडित जी ने व्यंगात्मक लहजे से कहा घोर कलियुग है। धर्म-कर्म की सारी मर्यादाएं टूट गई हैं। विवाहित स्त्रियां पहले कांच की चूडिय़ां पहनती थीं वे अब विधवा होने के बाद सोने की चूडिय़ां पहन रही हैं।
जब यह बात कही गई, तब काफी लोग वहां मौजूद थे। यह सुनकर लक्ष्मीबाई ने कहा महाराज आप क्या जानें कि हमने सोने की चूडिय़ां क्यों पहन रखी हैं। पति के जीते जी कांच की चूडिय़ां इसलिए पहनती थी। ताकि हमारा सुहाग कांच की तरह नाशवान रहे और जब उन्होंने शरीर त्याग दिया तब सोने की चूडिय़ां इसलिए पहनी हैं। ताकि हमारा सुहाग सोने की तरह चमकता रहे। वह पंडित लक्ष्मीबाई के इस उत्तर को सुनकर ठगा-सा रह गया।                                       


पथरी निकलवाने गया शख्स, निकाल ली किडनी

स्टोन निकलवाने गया शख्स डॉक्टर्स ने निकाल ली किडनी परिजनों का हंगामा


नई दिल्ली/पटना। आज के समय में अस्पताल से कई चौकाने वाले मामले सामने आते हैं। ऐसे में हाल ही में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला कंकड़बाग के अशोकनगर का है। यहाँ एक निजी अस्पताल पर किडनी निकालने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले के बारे में पता चलते ही परिजनों ने जमकर बवाल किया है। इस मामले में बेगूसराय के रहने वाले मरीज के परिजनों ने यह आरोप लगाया है। कि पीड़ित अस्पताल में स्टोन का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुआ था। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी किडनी ही निकाल ली।
वहीं उसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना पुलिस को मिली तुरंत पुलिस पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। इस मामले में थानेदार का कहना है। कि ‘अभी कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। अगर मिलता है। तो केस दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अगर पुलिस अधिकारियों की मानें तो ‘किडनी निकाली गई है। या नहीं यह मेडिकल जांच में ही पता चलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के रहने वाले पीड़ित मरीज के परिजनों का कहना है। युवक को कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पेट में स्टोन निकला।
वहीं आगे परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व कंकड़बाग के अशोकनगर रोड स्थित अस्पताल में पीड़ित को एडमिट कराया गया था। ऑपरेशन के बाद परिजन हंगामा करने लगे। अब परिजनों ने यह आरोप लगाया है। कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाईं किडनी निकाल ली है। मरीज उसी अस्पताल में भर्ती है। जहां ऑपरेशन कराया गया था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और बाद में उनके आरोपों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के अलावा वहां के कर्मचारियों से बातचीत की।                                 


इंदिरा को दी श्रद्धांजलि, बताया शक्ति स्वरूप

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि दादी को बताया ‘शक्ति का स्वरूप


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। आज देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति स्थल’ पर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दादी को याद करते हुए राहुल ने कहा कि वो शक्ति का स्वरूप थीं। उनकी सिखाई बातें मुझे आज भी प्रेरित करती हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दादी इंदिरा को शक्ति स्वरूप बताते एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है। लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं। उनकी सिखाई हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा इंदिरा गांधी एक नाम- शक्ति समर्पण साहस और संकल्प का। उनके लौह इरादों ने हिन्द का गौरव बढ़ाया था। पाकर उनके साहस को नया हिंद मुस्काया था।। दुनिया का भूगोल और हिन्दुस्तान की किस्मत बदलने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का पुण्य स्मरण।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा दृण संकल्प दूर दृष्टि और पक्के इरादे की धनी अद्धभुत प्रशासनिक क्षमता वाली अभूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।
आनंद शर्मा ने कहा कि उनकी जयंती पर एक कृतज्ञ राष्ट्र अपनी सबसे बहादुर बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करता है। उन्हें न केवल उनके साहस और धैर्य के लिए बल्कि करुणा और दया के लिए भी याद किया जाएगा। उनकी उपलब्धियां हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
जबकि महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इंदिरा जी को याद करते हुए कहा कि मेरी आदर्श और पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि। राष्ट्र की सेवा के लिए करुणा से भरी वो सबसे मजबूत नेता थीं।
उल्लेखनीय है। कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा का जन्म 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपनी वानर सेना बनाई और सेनानियों के साथ काम किया था। साल 1959 को उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। पंडित नेहरू के निधन के बाद जब लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा ने उनके अनुरोध पर चुनाव लड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। साल 1966 से 1977 और 1980 से 1984 के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की सत्ता संभाली। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद वे सिख अलगाववादियों के निशाने पर आ गई थीं। 31 अक्टूबर,1984 को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने ही उनकी हत्या कर दी थी।                                          


गन्ने के खेत में बिखरे मिलेंं 500-2000 के नोट

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गन्ने के खेत में दो हजार और 500 के नोट बिखरे मिले। नोट मिलने की बात जैसे ही गांव में फैली लोगों हैरान हो गए। नोट बटोरने ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े। कुशीनगर (Kushinagar) के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहमदा सिकटिया गांव में गन्ने के खेत में 2 हजार और 5 सौ के नोट मिलने से अटकलों का बाज़ार गर्म है। गन्ना काटने गए मजदूरों ने नोट बिखरा देखा जिसके बाद नोट मिलने की सूचना बहुत जल्द गांव में पहुंच गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में पहुंचकर नोट लूटने लगे। किसी ने नोट मिलने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में पड़े नोट को कब्जे में लेने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से भी नोट ले लिया।

पुलिस ने लगभग 1.15 लाख रुपया कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
मच गई लूट
दरअसल, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहमदा सिकटिया गांव निवासी सीताराम के खेत में गन्ना काटने गए मजदूरों ने फटे कपड़े में कुछ बंधा देखा तो उत्सुकतावश उसे खोलने लगे। मजदूरों ने खोला तो उसमें 5 सौ और 2 हजार के नोट मिले। इसके बाद वहां लूट मच गई। जानकारी होने पर गांव के बहुत लोग पहुंच कर नोट लूटने लगे। रात हो जाने के कारण 112 नंबर पुलिस ने गांव में पहुंचकर नोट सही सलामत रखने का निर्देश दिया। सुबह पहुंचे हाटा कोतवाल जय प्रकाश पाठक ने ग्रामीणों से नोट कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि नोट कब्जे में लेने के बाद उसकी जांच कराई जा रही है कि नोट असली हैं या नहीं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के पास स्थित चौराहे पर किराने की दुकान से लगभग 5 लाख रुपया चोरी हुआ था, चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गन्ने के खेत में ही रुपए छिपा दिया था। ये रुपए शायद वहीं रकम हैं। लेकिन एक सवाल सबके मन में उठ रहा है कि खेत से सिर्फ 1 लाख 15 हजार रुपया बरामद हुआ है। बाकी रकम कहां गया जिसका पता लगाना पुलिस के चुनौती बना हुआ है।
हाटा कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इतने रुपए खेत में कहां से आए इसकी जांच करने के साथ ही रुपयों की पहचान भी कराई जा रही है।                             

डिजिटल इंडिया लोगों के जीवन का हिस्सा बना

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार का ‘‘डिजिटल इंडिया’’ कार्यक्रम आज लोगों की जीवनशैली बन गया है, खासकर उन लोगों की जो गरीब हैं, हाशिए पर हैं तथा जो सरकार में हैं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तीन दिवसीय प्रौद्योगिकी शिखर सम्‍मेलन ‘बेंगलुरु टैक समिट-2020’ का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मॉडल ‘‘प्रौद्योगिकी पहले’’ है जिसका इस्तेमाल लोगों के जीवन में बहुत बदलाव लेकर आया है और इसके जरिए लोगों की गरिमा में वृद्धि हुई है।


मोदी ने कहा, ‘‘पांच साल पहले हमने डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसे सरकार की किसी सामान्य पहल की तरह नहीं देखा जा रहा है। डिजिटल इंडिया जीवनशैली बन गया है, खासकर उन लोगों की जो गरीब और हाशिए पर हैं तथा तथा जो सरकार में हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया की वजह से आज देश में मानव केंद्रित विकास हो रहा है। इतने बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल ने नागरिकों के जीवन में कई बदलाव किए हैं और इससे मिल रहे फायदे से हर कोई वाकिफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से मानव गरिमा में वृद्धि हुई है। आज करोड़ों किसानों को सिर्फ एक क्लिक के जरिए आर्थिक मदद पहुंचती है। जब देश में लॉकडाउन चरम पर था तब वह प्रौद्योगकी ही थी जिसने भारत के गरीबों को मदद सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि भारत ने सूचना के इस युग में विलक्षण ढंग से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास सर्वश्रेष्ठ दिमाग के साथ बड़ा बाजार भी है। हमारे प्रौद्योगिकी जगत के पास वैश्विक होने की क्षमता भी है। अब समय है कि भारत के प्रौद्योगिकी समाधानों को विश्व में ले जाएं।’’





 ‘बेंगलुरु टैक समिट’ में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन, स्विस कॉन्‍फेडरेशन के उपाध्‍यक्ष गाई पार‍मेलिन और कई अन्‍य गणमान्‍य हस्तियां भाग लेंगी। इनके अलावा, इस कार्यक्रम में भारत तथा पूरे विश्‍व के अग्रणी विचारक, उद्योग जगत के अग्रिम पंक्ति के नायक, तकनीकी विशेषज्ञ, अनुसंधानकर्ता, नवोन्‍मेषक, निवेशक, नीति निर्माता तथा शिक्षा क्षेत्र की महत्‍वपूर्ण हस्तियां भी शामिल होंगी।




तीन दिनों के इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी सोसाइटी (केआईटीएस), कर्नाटक सरकार के इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी संबंधी विजन ग्रुप, बायोटेक्‍नोलॉजी एंड स्‍टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एम.एम. एक्टिव साइंस टैक कम्‍युनिकेशन्‍स के सहयोग से किया है। इस वर्ष सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय ‘नेक्‍स्‍ट इज नाओ’ है। इसके तहत कोविड-19 महामारी के बाद के विश्‍व में उभरती मुख्‍य चुनौतियां और ‘सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स’ तथा बायोटेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख प्रौद्योगिकी और नवोन्‍मेषी तकनीकों के प्रभाव पर मुख्‍य रूप से चर्चा होगी।                                      


बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

बद्रीनाथ। भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद करने के प्रकिया 15 नवंबर से शुरू हो गई थी। इस दिन गणेश की के कपाटा पूजा अर्चना के लिए बंद किए गए थे। 16 नवंबर को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हो गए थे। 17 नवंबर को खड़ग पुस्तक पूजा के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया था। 18 नवंबर को महालक्ष्मी पूजा संपन्न हुआ था। आज शाम 3बजकर 35 मिनट पर श्रीबद्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इस क्षण के अपनी नजरों में कैद करने के लिए भक्तजन और कई गणमान्य लोग वहां उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है।
इसके बाद कल यानी 20 नवंबर प्रात: 9:30 बजे श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी का पांडुकेश्वर एवं रावल जी सहित आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी श्री योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर होते हुए जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
21 नवंबर 10 बजे प्रात: श्री योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी।                                     


देश कोरोना मृत्यु दर में आगे, विकास दर में पीछे

पालूराम


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित मृत्यु दर के मामले में कई एशियाई देशों से आगे है और विकास दर में पीछे है। उन्होंने जानेमाने अर्थशास्त्री कौशिक बसु द्वारा संग्रहित आंकड़े साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे।’’


कांग्रेस नेता ने जो आंकड़े साझा किए उसके मुताबिक, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और कई अन्य एशियाई देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस के कारण प्रति 10 लाख आबादी पर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। इन आंकड़ों में यह भी दर्शाया गया है कि जीडीपी वृद्धि दर के मामले में भारत इन देशों से पीछे है।                                  


विधवा ने शादी से मना किया, जीभ-नाक काटें

नरेश राघानी


जैसलमेर। यकीन नहीं होता कि हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं। राजस्थान के जैसलमेर में हुई घटना आपके मन में भी कई सवाल खड़े कर देगी। यहां एक विधवा महिला के सुसरालवालों ने उसके साथ हैवानियत की सभी हद पार कर दी है। दरअसल जैसलमेर जिले में एक विधवा महिला के दोबारा शादी से मना करने पर उसके ससुरालजनों उसकी नाक और जीभ काट दी है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है।


ससुराल पक्ष डाल रहा था एक शख्स से शादी का दवाब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जगीरों की ढाणी का है। यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य शख्‍स से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन जब महिला इस बात को लेकर राजी नहीं हुई, तो बताया जा रहा है कि गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी, लिहाजा उसे इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया, जहां फिलहाल इलाज चल रहा है।
भाई ने दर्ज करवाया मामला , मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इधर इस मामले में पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।                                


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 20, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-95 (साल-02)
2. शुक्रवार, नवंबर 20, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:45, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                           



कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...