गुरुवार, 19 नवंबर 2020

गन्ने के खेत में बिखरे मिलेंं 500-2000 के नोट

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गन्ने के खेत में दो हजार और 500 के नोट बिखरे मिले। नोट मिलने की बात जैसे ही गांव में फैली लोगों हैरान हो गए। नोट बटोरने ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े। कुशीनगर (Kushinagar) के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहमदा सिकटिया गांव में गन्ने के खेत में 2 हजार और 5 सौ के नोट मिलने से अटकलों का बाज़ार गर्म है। गन्ना काटने गए मजदूरों ने नोट बिखरा देखा जिसके बाद नोट मिलने की सूचना बहुत जल्द गांव में पहुंच गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में पहुंचकर नोट लूटने लगे। किसी ने नोट मिलने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में पड़े नोट को कब्जे में लेने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से भी नोट ले लिया।

पुलिस ने लगभग 1.15 लाख रुपया कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
मच गई लूट
दरअसल, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहमदा सिकटिया गांव निवासी सीताराम के खेत में गन्ना काटने गए मजदूरों ने फटे कपड़े में कुछ बंधा देखा तो उत्सुकतावश उसे खोलने लगे। मजदूरों ने खोला तो उसमें 5 सौ और 2 हजार के नोट मिले। इसके बाद वहां लूट मच गई। जानकारी होने पर गांव के बहुत लोग पहुंच कर नोट लूटने लगे। रात हो जाने के कारण 112 नंबर पुलिस ने गांव में पहुंचकर नोट सही सलामत रखने का निर्देश दिया। सुबह पहुंचे हाटा कोतवाल जय प्रकाश पाठक ने ग्रामीणों से नोट कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि नोट कब्जे में लेने के बाद उसकी जांच कराई जा रही है कि नोट असली हैं या नहीं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के पास स्थित चौराहे पर किराने की दुकान से लगभग 5 लाख रुपया चोरी हुआ था, चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गन्ने के खेत में ही रुपए छिपा दिया था। ये रुपए शायद वहीं रकम हैं। लेकिन एक सवाल सबके मन में उठ रहा है कि खेत से सिर्फ 1 लाख 15 हजार रुपया बरामद हुआ है। बाकी रकम कहां गया जिसका पता लगाना पुलिस के चुनौती बना हुआ है।
हाटा कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इतने रुपए खेत में कहां से आए इसकी जांच करने के साथ ही रुपयों की पहचान भी कराई जा रही है।                             

डिजिटल इंडिया लोगों के जीवन का हिस्सा बना

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार का ‘‘डिजिटल इंडिया’’ कार्यक्रम आज लोगों की जीवनशैली बन गया है, खासकर उन लोगों की जो गरीब हैं, हाशिए पर हैं तथा जो सरकार में हैं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तीन दिवसीय प्रौद्योगिकी शिखर सम्‍मेलन ‘बेंगलुरु टैक समिट-2020’ का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मॉडल ‘‘प्रौद्योगिकी पहले’’ है जिसका इस्तेमाल लोगों के जीवन में बहुत बदलाव लेकर आया है और इसके जरिए लोगों की गरिमा में वृद्धि हुई है।


मोदी ने कहा, ‘‘पांच साल पहले हमने डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसे सरकार की किसी सामान्य पहल की तरह नहीं देखा जा रहा है। डिजिटल इंडिया जीवनशैली बन गया है, खासकर उन लोगों की जो गरीब और हाशिए पर हैं तथा तथा जो सरकार में हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया की वजह से आज देश में मानव केंद्रित विकास हो रहा है। इतने बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल ने नागरिकों के जीवन में कई बदलाव किए हैं और इससे मिल रहे फायदे से हर कोई वाकिफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से मानव गरिमा में वृद्धि हुई है। आज करोड़ों किसानों को सिर्फ एक क्लिक के जरिए आर्थिक मदद पहुंचती है। जब देश में लॉकडाउन चरम पर था तब वह प्रौद्योगकी ही थी जिसने भारत के गरीबों को मदद सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि भारत ने सूचना के इस युग में विलक्षण ढंग से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास सर्वश्रेष्ठ दिमाग के साथ बड़ा बाजार भी है। हमारे प्रौद्योगिकी जगत के पास वैश्विक होने की क्षमता भी है। अब समय है कि भारत के प्रौद्योगिकी समाधानों को विश्व में ले जाएं।’’





 ‘बेंगलुरु टैक समिट’ में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन, स्विस कॉन्‍फेडरेशन के उपाध्‍यक्ष गाई पार‍मेलिन और कई अन्‍य गणमान्‍य हस्तियां भाग लेंगी। इनके अलावा, इस कार्यक्रम में भारत तथा पूरे विश्‍व के अग्रणी विचारक, उद्योग जगत के अग्रिम पंक्ति के नायक, तकनीकी विशेषज्ञ, अनुसंधानकर्ता, नवोन्‍मेषक, निवेशक, नीति निर्माता तथा शिक्षा क्षेत्र की महत्‍वपूर्ण हस्तियां भी शामिल होंगी।




तीन दिनों के इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी सोसाइटी (केआईटीएस), कर्नाटक सरकार के इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी संबंधी विजन ग्रुप, बायोटेक्‍नोलॉजी एंड स्‍टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एम.एम. एक्टिव साइंस टैक कम्‍युनिकेशन्‍स के सहयोग से किया है। इस वर्ष सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय ‘नेक्‍स्‍ट इज नाओ’ है। इसके तहत कोविड-19 महामारी के बाद के विश्‍व में उभरती मुख्‍य चुनौतियां और ‘सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स’ तथा बायोटेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख प्रौद्योगिकी और नवोन्‍मेषी तकनीकों के प्रभाव पर मुख्‍य रूप से चर्चा होगी।                                      


बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

बद्रीनाथ। भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद करने के प्रकिया 15 नवंबर से शुरू हो गई थी। इस दिन गणेश की के कपाटा पूजा अर्चना के लिए बंद किए गए थे। 16 नवंबर को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हो गए थे। 17 नवंबर को खड़ग पुस्तक पूजा के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया था। 18 नवंबर को महालक्ष्मी पूजा संपन्न हुआ था। आज शाम 3बजकर 35 मिनट पर श्रीबद्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इस क्षण के अपनी नजरों में कैद करने के लिए भक्तजन और कई गणमान्य लोग वहां उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है।
इसके बाद कल यानी 20 नवंबर प्रात: 9:30 बजे श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी का पांडुकेश्वर एवं रावल जी सहित आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी श्री योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर होते हुए जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
21 नवंबर 10 बजे प्रात: श्री योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी।                                     


देश कोरोना मृत्यु दर में आगे, विकास दर में पीछे

पालूराम


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित मृत्यु दर के मामले में कई एशियाई देशों से आगे है और विकास दर में पीछे है। उन्होंने जानेमाने अर्थशास्त्री कौशिक बसु द्वारा संग्रहित आंकड़े साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे।’’


कांग्रेस नेता ने जो आंकड़े साझा किए उसके मुताबिक, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और कई अन्य एशियाई देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस के कारण प्रति 10 लाख आबादी पर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। इन आंकड़ों में यह भी दर्शाया गया है कि जीडीपी वृद्धि दर के मामले में भारत इन देशों से पीछे है।                                  


विधवा ने शादी से मना किया, जीभ-नाक काटें

नरेश राघानी


जैसलमेर। यकीन नहीं होता कि हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं। राजस्थान के जैसलमेर में हुई घटना आपके मन में भी कई सवाल खड़े कर देगी। यहां एक विधवा महिला के सुसरालवालों ने उसके साथ हैवानियत की सभी हद पार कर दी है। दरअसल जैसलमेर जिले में एक विधवा महिला के दोबारा शादी से मना करने पर उसके ससुरालजनों उसकी नाक और जीभ काट दी है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है।


ससुराल पक्ष डाल रहा था एक शख्स से शादी का दवाब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जगीरों की ढाणी का है। यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य शख्‍स से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन जब महिला इस बात को लेकर राजी नहीं हुई, तो बताया जा रहा है कि गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी, लिहाजा उसे इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया, जहां फिलहाल इलाज चल रहा है।
भाई ने दर्ज करवाया मामला , मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इधर इस मामले में पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।                                


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 20, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-95 (साल-02)
2. शुक्रवार, नवंबर 20, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:45, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                           



यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...