बुधवार, 18 नवंबर 2020

महिला दरोगा ने कोतवाल पर लगाए आरोप

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। कैराना कोतवाली पर तैनात एंटी रोमियो प्रभारी अंजू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजू कह रही है कि 'मैं उपनिरीक्षक अंजू, मेरी पोस्टिग थाना कैराना जनपद शामली में हैं। मेरी यहां पर 25 जुलाई में कांधला थाने से पोस्टिग हुई है। आरोप लगाया कि एसएचओ प्रेमवीर राणा मेरे ऊपर अनावश्यक रूप से दबाव बनाते हैं या फिर मैं उनकी कोई बात नहीं मानती, तो फिर मेरी रपट लिख देते हैं। मैं नारी सशक्तिकरण में एंटी रोमियो प्रभारी हूं। दारोगा आगे बताती है कि मैं सात बजे से रात के आठ बजे तक ड्यूटी करती हूं। कभी-कभी यह हमारे साथ में भी जाते हैं। कभी 10 बज जाते हैं, यानि कि मैं 16-17 घंटे ड्यूटी करती हूं।


आरोप है कि उसके बावजूद मुझे सभी के सामने निकम्मा कहते हैं। यह निकम्मी हैं, कुछ काम नहीं करती। मैं यदि किसी वजह से अनुपस्थित हो जाती हूं, कोई परेशानी हो गई या कमरे पर दवाई लेने गई, तो मुझे उत्पीड़न करते हैं और रपट लिख देते हैं। दारोगा कह रही है मैंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। कहती है कि कप्तान साहब के यहां गई, वे त्योहारों की वजह नहीं थे। उसके बाद मैं डीआईजी के यहां सहारनपुर आई। डीआईजी ने कहा कि वह इस मामले को संज्ञान में लेंगे। दारोगा ने कहा कि मैं यह चाहती हूं, जिस तरह से महिला सशक्तिकरण चल रहा है, यदि मैं एंटी रोमियो प्रभारी हूं और मुझे परेशान किया जा रहा है तो मैं महिलाओं को कैसे इंसाफ दिला सकती हूं। इस मामले में एसपी नित्यानंद राय का कहना है कि एंटी रोमियो प्रभारी एसआई अंजू द्वारा थाना प्रभारी के ऊपर ड्यूटी को लेकर कुछ आरोप लगाए गए हैं। वीडियो संज्ञान में लिया गया है तथा क्षेत्राधिकारी कैराना से इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।                                       


पुलिसकर्मी को बातों में उलझा कर फरार हुआ

पंकज कपूर


देहरादून। सहसपुर पुलिस की गिरफ्त में आए में एनडीपीएस ऐक्ट के तीन आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। जिसके चलते आरोपियों को सरकारी गाड़ी में लेकर दो सिपाही और दो होमगार्ड रवाना हुए। दोपहर में आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें सुद्दोवाला जेल लाया गया। यहां पेशी के दौरान दोनों सिपाही और होमगार्ड वाहन से उतर गए जबकि तीनों आरोपियों को भी उतारा गया।




इसी दौरान पुलिसकर्मी मेडिकल के कागजात चेक करा रहे थे, जबकि अन्य पुलिसकर्मी-होमगार्ड भी बातों में लग गए। इसी दौरान वहीद दीवार फांदकर फरार हो गया। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिसकर्मियों को यह भी नहीं पता चल पाया कि आरोपी वहीद किस समय फरार हुआ। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल पाया। पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।                                        



शराब की बोतल से गले पर वार किया, अरेस्ट

काशीपुर। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस ने मुकदमे में धारा 307 की बढ़ोतरी भी की है। बता दें कि जसपुर खुर्द निवासी नरेश पुत्र राम ने खाना आईटीआई में 14 नवंबर 2020  की रात्रि को उसके पुत्र नितिन को अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसको लेकर उसने थाना आईटीआई में अभियोग पंजीकृत कराया था।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की घटना का खुलासा करते हुए थाना आईटीआई प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने बताया कि घटना 14 नवंबर 2020 की रात्रि की है नितिन नामक युवक को अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस जांच में पता चला कि 14 नवंबर 2020 की रात्रि को नितिन अपने दोस्तों के साथ मोटेश्वर महादेव मंदिर के पीछे आम के बगीचे में खा पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर नितिन की झड़प जसपुर खुर्द निवासी विकास पुत्र भीमसेन से हुई। बात इतने बड़े के दोनों में मारपीट हो गई जिस पर विकास ने दारू की बोतल तोड़कर नितिन के गले पर बाहर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को विकास तथा उसके मित्रों द्वारा ही राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी विकास पुत्र भीमसेन निवासी जसपुर खुर्द को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जांच में पुलिस ने धारा 307 की बढ़ोतरी भी की है।                                        


नॉएडाः 48 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या की

विजय भाटी


गौतम बुध नगर। दिल्ली से सटे नोएडा में खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 48 घंटे में 5 लोगों ने आत्महत्या की है। वहीं, नोएडा में इस साल अब तक 250 से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी की है। हैरानी की बात ये है कि खुदकुशी की 24 घटनाएं अप्रैल में हुईं, जबकि मई में 31 और जून के महीने में 34 लोगों ने आत्महत्या की।


इसी तरह जुलाई में 30 और अगस्त में 26 खुदकुशी के मामले देखने को मिले। मरने वालों में ज्यादातर कामगार या रोजमर्रा के कामकाज करने वाले लोग थे। गौतमबुद्ध नगर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 27 अक्टूबर को 24 घंटे के अंदर 9 लोगों के आत्महत्या करने की घटना सामने आई थी। इस बारे में पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वालों में ज्यादातर ने मानसिक तनाव के चलते यह घातक कदम उठाया। वहीं, कुछ ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की। सुसाइड नोट और पुलिस जांच में पता चला कि ज्यादातर लोगों ने आर्थिक तंगी, कारोबार डूबने और कर्ज में दबे होने के कारण जान दी। बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू होने और इस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बाद आत्महत्या करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है।                                 


दिल्ली-नॉएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्ट शुरू किया

विजय भाटी


गौतम बुध नगर। दिल्ली में फिर कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। मंगलवार रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में राजधानी में 6396 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि 99 लोगों ने जान गंवाई है। नए मामलों के साथ ही एक्टिव केस की कुल संख्या 42 हजार तक पहुंच गई है। दिल्ली के आंकड़ों की बात की जाए तो अन्य किसी भी राज्य के मुकाबले ये कहीं आगे नजर आते हैं। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मरीजों की मृत्यु दर और तेजी बढ़ रहे केस की संख्या डरा रही है। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार फिलहाल काबू में आती नहीं दिख रही।


 इस वजह से अब दिल्ली के आस पास इलाकों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दिख रही है। नोएडा प्रशासन ने संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग का फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए फिर से लॉकडाउन के संकेत मिल रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि भीड़भाड वाले बाजारों को बंद कर दिया जाए। साथ ही दिल्ली सरकार ने शादी समारोहों में 200 की जगह सिर्फ 50 मेहमानों को इजाजत देने की भी सिफारिश की है।

लुटेरों ने उड़ाए 50 करोड़ के एप्पल आईफोन

लुटेरों ने उड़ाए 50 करोड़ के एप्पल आईफोन


नॉथैंम्पटनशायर। कुछ लुटेरों ने ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड बंधक बनाकर एक ट्रक से करीब 50 करोड़ रुपये के सामान लूट लिए। ट्रक में एप्पल कंपनी के आईफोन, आईपैड और घड़ियां रखी हुई थीं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। करीब 50 करोड़ रुपये के एप्पल के गैजेट की लूट का ये मामला ब्रिटेन के नॉर्थैंम्पटनशायर का है।


मंगलवार रात आठ बजे के करीब लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों ने ट्रक हाइजैक कर लिया और ड्राइव करके किसी अन्य जगह पर ले गए। इसके बाद उन्होंने ट्रक में लादे गए सामान को दूसरे ट्रक में डाला और फिर फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल दूसरा ट्रक बरामद कर लिया है। समझा जा रहा है कि लुटेरों ने कुछ दूरी के बाद तीसरी गाड़ी में लूटे गए सामानों को डाला था। जांच कर रही ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर किसी के पास भी कोई जानकारी हो तो पुलिस से साझा करे। पुलिस ऐसे किसी व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्हें संभवत: लूटा गया एप्पल प्रोडक्ट बेचा गया हो। पुलिस ने कहा है कि हो सकता है कि लुटेरे सस्ते दामों में लूटे गए सामानों को बेच रहे हों।                                      


रेप में नाकाम होने पर नाबालिक की नाक काटी

बागेश्वर। यहां के राजस्व पुलिस क्षेत्र काफलीगैर के गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का प्रयास और असफल रहने पर उसकी नाक काटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विरोध करने पर किशोरी के माता पिता के साथ भी मारपीट की । राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने दो व्यक्तियों पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने, उसकी नाक काटने और उन पर हमला करने के अलावा ₹20000 की नकदी व सोने के जेवर लूटने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात गिरीश परिहार और संजय मनकोटी नामक व्यक्ति एक घर में घुस गए। जहां उन्होने 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का प्रयास किया। लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। जब किशोरी के माता पिता मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा पीटा। बाद में तीनों का जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपचार किया गया। राजस्व पुलिस मामले की जाँच कर रही है।                                


समझ नहीं आता विकास हो रहा है या 'विनाश'

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति की हालत को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है या विनाश। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी तो पहले से ही गिरावट पर और बेरोजगारी चरम पर थी लेकिन अब महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बैंक मुसीबत में आ गए हैं और लोगों का पैसा बैंकों में फंस गया है उन्होंने सामाजिक स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सामाजिक न्याय को जिस तरह से कुचला जा रहा है और इससे जो हालात बन रहे हैं उन्हें देखते हुए लोगो का मनोबल टूट रहा है और सरकार से विश्वास खत्म हो रहा है।


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। महँगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोज़गारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश।”                            


बड़ोदराः हादसे में 11 की मौत, 16 घायल

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर की बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जिन 11 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा, “वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना से दुखी हूं। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए लोग जल्द ठीक हो जाएं। दुर्घटना स्थल पर प्रशासन हर संभव मदद और सहयोग कर रहा है।”                                         


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 19, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-94 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 19, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:45, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                    



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...