बुधवार, 18 नवंबर 2020

दिल्ली-नॉएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्ट शुरू किया

विजय भाटी


गौतम बुध नगर। दिल्ली में फिर कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। मंगलवार रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में राजधानी में 6396 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि 99 लोगों ने जान गंवाई है। नए मामलों के साथ ही एक्टिव केस की कुल संख्या 42 हजार तक पहुंच गई है। दिल्ली के आंकड़ों की बात की जाए तो अन्य किसी भी राज्य के मुकाबले ये कहीं आगे नजर आते हैं। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मरीजों की मृत्यु दर और तेजी बढ़ रहे केस की संख्या डरा रही है। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार फिलहाल काबू में आती नहीं दिख रही।


 इस वजह से अब दिल्ली के आस पास इलाकों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दिख रही है। नोएडा प्रशासन ने संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग का फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए फिर से लॉकडाउन के संकेत मिल रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि भीड़भाड वाले बाजारों को बंद कर दिया जाए। साथ ही दिल्ली सरकार ने शादी समारोहों में 200 की जगह सिर्फ 50 मेहमानों को इजाजत देने की भी सिफारिश की है।

लुटेरों ने उड़ाए 50 करोड़ के एप्पल आईफोन

लुटेरों ने उड़ाए 50 करोड़ के एप्पल आईफोन


नॉथैंम्पटनशायर। कुछ लुटेरों ने ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड बंधक बनाकर एक ट्रक से करीब 50 करोड़ रुपये के सामान लूट लिए। ट्रक में एप्पल कंपनी के आईफोन, आईपैड और घड़ियां रखी हुई थीं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। करीब 50 करोड़ रुपये के एप्पल के गैजेट की लूट का ये मामला ब्रिटेन के नॉर्थैंम्पटनशायर का है।


मंगलवार रात आठ बजे के करीब लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों ने ट्रक हाइजैक कर लिया और ड्राइव करके किसी अन्य जगह पर ले गए। इसके बाद उन्होंने ट्रक में लादे गए सामान को दूसरे ट्रक में डाला और फिर फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल दूसरा ट्रक बरामद कर लिया है। समझा जा रहा है कि लुटेरों ने कुछ दूरी के बाद तीसरी गाड़ी में लूटे गए सामानों को डाला था। जांच कर रही ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर किसी के पास भी कोई जानकारी हो तो पुलिस से साझा करे। पुलिस ऐसे किसी व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्हें संभवत: लूटा गया एप्पल प्रोडक्ट बेचा गया हो। पुलिस ने कहा है कि हो सकता है कि लुटेरे सस्ते दामों में लूटे गए सामानों को बेच रहे हों।                                      


रेप में नाकाम होने पर नाबालिक की नाक काटी

बागेश्वर। यहां के राजस्व पुलिस क्षेत्र काफलीगैर के गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का प्रयास और असफल रहने पर उसकी नाक काटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विरोध करने पर किशोरी के माता पिता के साथ भी मारपीट की । राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने दो व्यक्तियों पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने, उसकी नाक काटने और उन पर हमला करने के अलावा ₹20000 की नकदी व सोने के जेवर लूटने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात गिरीश परिहार और संजय मनकोटी नामक व्यक्ति एक घर में घुस गए। जहां उन्होने 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का प्रयास किया। लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। जब किशोरी के माता पिता मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा पीटा। बाद में तीनों का जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपचार किया गया। राजस्व पुलिस मामले की जाँच कर रही है।                                


समझ नहीं आता विकास हो रहा है या 'विनाश'

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति की हालत को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है या विनाश। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी तो पहले से ही गिरावट पर और बेरोजगारी चरम पर थी लेकिन अब महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बैंक मुसीबत में आ गए हैं और लोगों का पैसा बैंकों में फंस गया है उन्होंने सामाजिक स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सामाजिक न्याय को जिस तरह से कुचला जा रहा है और इससे जो हालात बन रहे हैं उन्हें देखते हुए लोगो का मनोबल टूट रहा है और सरकार से विश्वास खत्म हो रहा है।


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। महँगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोज़गारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश।”                            


बड़ोदराः हादसे में 11 की मौत, 16 घायल

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर की बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जिन 11 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा, “वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना से दुखी हूं। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए लोग जल्द ठीक हो जाएं। दुर्घटना स्थल पर प्रशासन हर संभव मदद और सहयोग कर रहा है।”                                         


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 19, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-94 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 19, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:45, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                    



चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...