बुधवार, 18 नवंबर 2020

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 19, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-94 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 19, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:45, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                    



मंगलवार, 17 नवंबर 2020

धोनी को टीम से बाहर कर देंः आकाश

नई दिल्ली। धोनी आइपीएल का अगला सीजन खेलेंगे ये तो पक्की बात है। पर उसके आगे उनका फ्यूचर क्या होगा, इसे लेकर सस्पेंस है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सीएसके में उनके रिटेन होने पर एक बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक अगर आइपीएल का मेगा ऑक्शन होता है तो सीएसके धोनी को रिटेन नहीं करना चाहेगी।


धोनी को रिटेन करने पर होगा 15 करोड़ का नुकसान


चोपड़ा ने अपने इस बड़ी बयानबाजी की वजह भी बताई।उन्होंने कहा कि धोनी को रिटेन करने से सीएसके को 15 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ऐसे में वो उन्हें पूल में भेजकर राइट टू मैच कार्ड के जरिए खरीदना चाहेगी। ऐसा करने पर सीएसके के पैसे भी बचेंगे और टीम भी संतुलित होगी।           


भारतः 24 घंटे में 30 हजार से भी केस दर्ज

भारत में मिले 29164 केस, 449 मौतें 


अकांंशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 30,000 से कम कॉविड- 19 केस दर्ज किए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 29,164 नए केस सामने आए हैं। 14 जुलाई के बाद 1 दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। 14 जुलाई को 28,498 नए मामले सामने आए थे। देश मे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 88,74,291 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में 449 मरीज़ों की कोरोना से मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा 1,30,519 पहुंच गया है।
मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक के दौरान 29,164 नए मामले सामने आए। इस दौरान लोग 40791 ठीक हुए और 449 लोगों की मौत हुई। इस समयावधि में एक्टिव 12077 केसों की संख्या घटी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में फिलहाल कुल 8, 874, 290 मामले हैं। जिसमें 5.26 फीसदी एक्टिव, 93.27 फीसदी ठीक या डिस्चार्च और 1.47 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 4,53,401 एक्टिव केस हैं। जबिक 82,90,370 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,30,519 पर पहुंच चुकी है। इस बीच सोमवार को 8,44,382 लोगों की जांच हुई। जिसके साथ ही आईसीएमआर ने बताया कि 16 नवंबर तक 12,76,42,907 लोगों की जांच हो चुकी है।                                           


नई प्रोद्योगिकियों पर देगें विशेष ध्यान: बाइडन

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबारने के लिए अपनी आर्थिक योजना का खुलासा किया है। बाइडेन का मुख्य जोर स्वच्छ ऊर्जा, रोजगार सृजन और नई प्रौद्योगिकियों में निवेश पर रहेगा। बाइडेन ने सोमवार को नौ कारोबारी दिग्गजों तथा श्रमिक नेताओं के साथ वीडियो बैठक में यह घोषणा की। इस बैठक में माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला तथा जीएपी इंक की सोनिया सिंघल ने भी भाग लिया।                   


शुल्क माफ करने संबंधी याचिका हुई खारिज

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सीबीएसई एवं दिल्ली सरकार को कोविड-19 और कुछ अभिभावकों की वित्तीय समस्याओं के मद्देनजर मौजूदा अकादमिक वर्ष में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा शुल्क माफ करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 28 सितंबर के आदेश के खिलाफ गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘सोशल जूरिस्ट’ की याचिका खारिज कर दी। पीठ ने कहा कि कोई अदालत सरकार को ऐसा करने का निर्देश कैसे दे सकती है? आपको सरकार को यह प्रतिवेदन देना चाहिए, याचिका खारिज की जाती है।                 


वैक्सीन के बाद भी खत्म नहीं होगा 'कोरोना'

डब्ल्यूएचओ चीफ ने दी चेतावनी कहा वैक्सीन आने के बाद भी खत्म नहीं होगा कोरोना 


जिनेवा (एजेंसी)। कोरोना का खतरा, डब्ल्यूएचओ चीफ ने दी चेतावनी। कहा वैक्सीन आने के बाद भी खत्म नहीं होगा कोरोना जिनेवा। कोरोनावायरस महामारी से पूरा विश्व त्रस्त है। और दुनिया में लाखों लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा बैठे हैं। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन की तलाश में जुटे हैं। और इस बात की उम्मीद कर रहे हैं। कि वैक्सीन आने के बाद लोगों की रक्षा हो सकेगी। हालांकि अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) ने एक ऐसी बात कही है। जो लोगों की इस उम्मीद को कुछ कम कर सकती है। वैक्सीन सिर्फ अपने दम पर महामारी नहीं रोक पाएगी- डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रियेसिस ने चेताया है। कि वैक्सीन आने के बाद भी वो इस कोरोनावायरस महामारी को अपने आप रोकने में कामयाब नहीं हो सकेगी टेड्रोस ने सोमवार को कहा है। कि वैक्सीन आने के बाद वो हमारे पास मौजूद अन्य माध्यमों को मजबूत तो करेगी लेकिन उन्हे रिप्लेस नहीं कर पाएगी डबल्यूएचओ डायरेक्टर-जनरल ने साफ साफ कहा कि एक वैक्सीन सिर्फ अपने दम पर महामारी को रोक नहीं पाएगी।
डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक यूएन हेल्थ एजेंसी में कोरोना वायरस के 6,60,905 संक्रमण के मामले रिपोर्ट हुए हैं। जो एक नए उच्च स्तर पर जा पहुंचे हैं। शुक्रवार को 6,45,410 कोरोना वायरस के नए मामले आए और इन्होंने 7 नवंबर के 6,14,013 केस के रिकॉर्ड हाई लेवल को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती दौर में इन्हें मिलेगी वैक्सीन टेड्रोस ने ये भी कहा कि वैक्सीन आने के शुरुआती दिनों में इसकी सप्लाई पर नियंत्रण रहेगा और हेल्थ वर्कर्स बूढ़े लोगों और अन्य वो लोग जो हाई रिस्क कैटेगरी में आते हैं। उनको वैक्सीन पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद उम्मीद है। कि मौतों की संख्या में कमी आएगी और हेल्थ सिस्टम को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
वैक्सीन आने के बावजूद रहना होगा सतर्क- डब्ल्यूएचओ हालांकि उन्होंने इसके साथ चेतावनी भी दी कि इसके बावजूद कोरोना वायरस को फैलने के लिए काफी अनुकूल माहौल मिलेगा। सर्विलांस को जारी रहना होगा। लोगों को लगातार टेस्ट कराते रहना होगा। उन्हें आईसोलेशन और देखभाल की जरूरत होगी। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जरूरत भी पहले की तरह बनी रहेगी। इंडीविजुअल लेवल पर लोगों को देखभाल की जरूरत पहले की तरह करते रहनी पड़ेगी।                                


इजराइल के लिए दबाव बना रहा अमेरिका

इजरायल को मान्‍यता देने के लिए पाकिस्‍तान पर अत्‍यधिक दबाव डाल रहा अमेरिका: इमरान खान


इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने अमेरिका पर इजरायल को मान्‍यता देने के ल‍िए दबाव डालने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा क‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन की ओर से इजरायल को मान्‍यता देने के ल‍िए अत्‍यधिक दबाव है। इमरान खान ने दावा किया है कि अमेरिका इजरायल को मान्‍यता देने के लिए अत्‍यधिक दबाव डाल रहा। उन्‍होंने कहा कि यूएई और बहरीन के इजरायल को मान्यता देने के बाद यह दबाव और ज्‍यादा बढ़ गया। पाकिस्‍तानी पीएम इमरान ने कहा कि डोनाल्‍ड ट्रंप के शासन के दौरान यह दबाव बहुत ज्‍यादा बढ़ा है।


इमरान खान पर अमेरिका पर लगाया दबाव डालने का आरोप


प्यार कोई खेल नहीं है लेकिन इस खेल में प्यार है! अभी खेलने के लिए 500 रुपए पाएं


कराची। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि अमेरिका इजरायल को मान्‍यता देने के लिए उनके देश पर अत्‍यधिक दबाव डाल रहा है। उन्‍होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन सहित अरब देशों के इजरायल को मान्यता देने के बाद यह दबाव और ज्‍यादा बढ़ गया है। पाकिस्‍तानी पीएम ने कहा कि डोनाल्‍ड ट्रंप के शासन के दौरान यह दबाव बहुत ज्‍यादा बढ़ा है।


मिडिल ईस्‍ट आई वेबसाइट ने इमरान खान के हवाले से यह दावा किया है। यह पूछे जाने पर कि क्‍या किसी मुस्लिम देश ने दबाव डाला है तो इमरान ने कहा है कि कई ऐसी चीजें हैं जिसे हम नहीं कह सकते हैं। हमारे उनके साथ अच्‍छे संबंध हैं। इमरान ने कहा कि अमेरिका के अत्‍यधिक दबाव के बाद भी इस्लामाबाद कभी भी 'जियोनिस्ट्स' के साथ संबंध स्थापित नहीं करेगा।


'फलस्तीन को समर्थन जारी रहेगा'
इमरान खान ने कहा है कि इजरायल को मान्यता तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि दशकों पुराने फिलिस्तीनी मुद्दे का निपटारा नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इजरायल को मान्यता देने के बारे में उनका कोई 'दूसरा विचार' नहीं है। इमरान ने कहा, 'इजरायल को मान्यता देने के बारे में मेरे पास कोई दूसरा विचार नहीं है, जब तक कि फिलीस्तीनियों को संतुष्ट नहीं किया जाता है।'                                    


पीएम मोदी 12वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुएंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीसी के जरिए 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि "ब्रिक्स के सफल संचालन के लिए मैं राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को बधाई देता हूं। आपके गाइडेंस और इनिशिएटिव की वजह से वैश्विक महामारी के समय में भी ब्रिक्स अपनी गति को बरकरार रख पाया है। भारत ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। यह अभियान इस विश्वास पर आधारित है कि एक आत्मनिर्भर भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मददगार साबित हो सकता है। भारत ने कोवि़ड के दौरान भी आत्मनिर्भरता का उदाहरण दिया। भारतीय फार्मा उद्योग की क्षमता के कारण हम 150 से अधिक देशों को आवश्यक दवाइयां भेज पाए। हमारी वैक्सीन उत्पादन और डिलीवरी क्षमता भी इस तरह मानवता के हित में काम आएगी। आज मल्टीलेटरल सिस्टम एक संकट के दौर से गुजर रहा है। इसमें अभी भी उचित बदलाव नहीं आया है। सिक्योरिटी कौंसिल में रिफॉर्म्स बहुत ही अनिवार्य है और इसमें ब्रिक्स पार्टनर्स के समर्थन की जरुरत है। 2021 में BRICS के 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे। पिछले सालों में हमारे बीच लिए गए विभिन्न निर्णयों का मूल्यांकन करने के लिए एक रिपोर्ट बनाई जा सकती है। इस साल की ब्रिक्स सम्मेलन की थीम प्रासंगिक और दूरदर्शी है, ब्रिक्स की भूमिका अहम होगी।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि "यूएन के अतिरिक्त कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी वर्तमान वास्तविकताओं के तहत काम नहीं कर रहे हैं। डब्ल्यूटीओ, आईएमएफ, डब्ल्यूएचओ जैसी संस्थाओं में भी सुधार होना चाहिए।" आतंकवाद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए। हमें खुशी है कि रूस की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म स्ट्रेटजी को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। भारत इस कार्य को अपनी अध्यक्षता के दौरान और आगे बढ़ाएगा।"                                             


सभी की पुरानी आदतें मुश्किल से जाती हैः मुफ्ती

श्रीनगर। गुपकार घोषणा पर गृहमंत्री अमित शाह के टिप्पणी के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती ने पलटवार करते हुए जवाब दिया। महबूबा मुफ्ती ट्वीट के जरिए कहा है- 'पुरानी आदतें मुश्किल से जाती हैं। इससे पहले भाजपा के कथन थे कि तुकडे टुकडे गिरोह ने भारत की संप्रभुता को खतरे में डाल दिया था और वे अब हमें विरोधी राष्ट्र के रूप में पेश करने के लिए यूजिंग गुप्कर गैंग की व्यंजना का उपयोग कर रहे हैं। अपनी भाजपा के बाद से ही आयरनरी की एक लाख मौतें हुईं, जो संविधान का दिन रात उल्लंघन करती हैं। गठबंधन में चुनाव लड़ना भी राष्ट्र-विरोधी है। बीजेपी सत्ता की भूख में कई गठजोड़ कर सकती है, लेकिन किसी भी तरह हम एकजुट होकर मोर्चेबंदी करके राष्ट्रहित को कम कर रहे हैं। भाजपा ने खुद को उद्धारकर्ता और राजनीतिक विरोधियों के रूप में आंतरिक और कल्पना किए गए दुश्मनों के रूप में भारत को विभाजित करने की बासी रणनीति की है जो अब तक बहुत अधिक अनुमानित है। लव जिहाद, तुकड़े तुकडे और अब गुप्कर गैंग जैसे बढ़ते बेरोजगारी और महंगाई के बजाय राजनीतिक विमर्श पर हावी है।' बता दें  कि अमित शाह ने ट्वीट में कहा था कि गुपकार गैंग अब ग्लोबल हो रहा है। वे जम्मू-कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहते हैं। क्या सोनिया और राहुल गांधी इनका समर्थन करते हैं? उन्हें इस पर अपना रुख साफ करना चाहिए।                                 


प्रेमिका के वियोग में प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

प्रेमिका के वियोग में युवक ने कर ली आत्महत्या


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव में बीती रात हुई घटना


कौशांबी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव में प्रेमिका की सगाई दूसरे युवक के साथ हो जाने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। युवक के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मामले की सूचना मंझनपुर पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक अरविंद कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र रामनरेश का प्रेम प्रपंच एक बालिका से चल रहा था। लेकिन बालिका के परिजन अरविंद के साथ उसकी शादी करने को तैयार नहीं हुए और बालिका की सगाई की रस्म परिजनों ने दूसरे युवक के साथ कर दी। इस बात की जानकारी अरविंद को लगी और वह अपने प्रेमिका के वियोग में बौखला गया और आधी रात को घर के भीतर कमरे में चुल्ले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो आनन-फानन में परिजनों ने लाश को नीचे उतार लिया। मामले की सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।


आर्यवीर


राष्ट्रीय स्तर के खेलों में खिलाड़ियों का चुनाव किया

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के चयनित होने पर बाबा टीवीएस में हुआ जोरदार स्वागत


अमित केसरवानी ने कहा कि स्वराज ने राष्ट्रीय खेल में चयनित होकर भरवारी नगर के साथ-साथ कौशांबी जिला और केशरवानी समाज का नाम रोशन किया


कौशाम्बी। भरवारी नगर के सुधीर केसरवानी के बेटे स्वराज केसरवानी का खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर नगर के तमाम लोगों ने सोमवार को उन्हें सम्मानित किया था। इसी क्रम में मंगलवार को बाबा टीवीएस रसूलपुर गिरसा भरवारी के मालिक अमित केसरवानी उर्फ गुड्डू और पिंटू केशरवानी सहित तमाम लोगों ने राष्ट्रीय खेल में चयनित हुए रेसलर स्वराज केसरवानी को बाबा टीवीएस की ओर से चेक प्रदान कर उन्हें माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनका हौसला अफजाई किया गया है। इसी के साथ बाबा टीवीएस के सभी स्टाॅप ने रेसलर को सम्मानित किया है। उन्हें सम्मानित करने वालो में चेष्टा पाण्डेय अजय पांडेय, राहुल दिवाकर,चद्रं प्रकाश तिवारी, शाहरूख वारसी, राज शमाॅ, राजू केसरवानी सहित तमाम लोग शामिल रहे। इस मौके पर बाबा टीवीएस के मालिक अमित केसरवानी ने कहा कि स्वराज केसरवानी ने राष्ट्रीय खेल में चयनित होकर भरवारी नगर के साथ-साथ कौशांबी जिला और केशरवानी समाज का नाम रोशन किया है। वह बधाई के पात्र हैं और हमेशा वह उनके साथ खड़े मिलेंगे।


राजकुमार 


'प्रधानमंत्री आवास योजना' पात्र-अपात्र में अटकी

आवास दिलाए जाने की सीडीओ से गुहार लगाई


कौशाम्बी। विकासखंड मंझनपुर के ग्राम सभा लहना के तीरथ ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में तमाम लोगों को आवास दिया गया है। लेकिन उसके पास रहने के लिए आवास नहीं है। इसके बाद भी उसका नाम आवास सूची में नहीं रखा गया है। शिकायतकर्ता ने गांव के कुछ लोगों का नाम बताते हुए कहा कि इन्हें 2002 बीपीएल सूची के हिसाब से पहले भी आवास मिल चुका है और इन सभी को दोबारा आवास दे दिया गया। हम जैसे कई लोग प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा में बैठकर अपना समय और धन दोनों बर्बाद कर रहे हैं। अधिकारी के पास जाओ वह फार्म और कागजों के पैसे भी ले लेते हैं। इसके बाद भी हमारे फार्म और कागजात की कोई जानकारी हमें नहीं मिल पाती है।


आखिरकार किस प्रकार की प्रधानमंत्री आवास योजना देश में लागू की गई है ? यदि इसकी तह तक पहुंचा जाएंं तो इसमें बड़े अधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के दलाल शामिल है। हालांकि इस प्रकार की कोई गुंजाइश नहीं की जा सकती है कि प्रशासन अथवा सरकार से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि योजनाओं के नाम पर सरकार के ही द्वारा पाल पोस कर ऐसे लुटेरे तैनात किए गए हैं।


राजकुमार       


अपना दल ने विधानसभा की मासिक बैठक ली

विधानसभा की मासिक बैठक सम्पन्न


कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा के कार्यालय पश्चिम सरीरा में मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष दीपक सिंह पटेल के नेतृत्व में अपना दल विधान सभा की मासिक बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनाव के बारे में ग्राम पंचायत जिला पंचायत पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में जिले के विधानसभा सेक्टर जोन एवं बूथ तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें आरके सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, करण सिंह पटेल, राजभान सिंह पटेल, सुरेश चंद्र कोरी, जयचंद सिंह पटेल, सोनू विश्वकर्मा, अवधेश यादव, अनूप सिंह, दिनेश सिंह, पवन पटेल, रामदास सरोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रामप्रसाद गुप्ता 


4,000 से अधिक अनुवांशिक विकारों का ज्ञान

काहिरा। आनुवांशिक विकार (जेनेटिक डिसॉडर) किसी व्यक्ति के जीन या गुणसूत्रों में परिवर्तन के कारण होते हैं। आनुवंशिक विकारों से दुनिया के लाखों लोग प्रभावित हैं। ऐसा माना जाता है कि वर्तमान में वैज्ञानिकों ने 4000 से अधिक अलग आनुवंशिक विकारों की पहचान की है। आनुवांशिक विकार जन्मजात होते हैं। जेनेटिक डिसॉडर का ऐसा ही एक अजब-गजब मामला मिस्र में सामने आया है। एक एक बच्चा दो लिंग और दो अंडकोष के साथ पैदा हुआ है। इस दुर्लभ स्थिति को वैज्ञानिक भाषा में कैडुअल डुप्लीकेशन सिंड्रोम (सीडीएस) कहते हैं। बच्चे को देख चौंक गए डॉक्टर: यह असामान्य मामला मिस्र के एसियट यूनिवर्सिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल की अहमद मैहर अली और उनकी टीम पीडियाट्रिक सर्जरी यूनिट ने उजागर किया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में लिखते हुए टीम ने कहा कि, हमारे मामले में दो अलग अंडकोश के साथ दो लिंग हैं। इसके बारे में ज्ञान होना आवश्यक है, ताकि इसकी पहचान की जा सके। सीडीएस के अज्ञात कारणों के समझने के लिए कई थ्योरीज समाने आई हैं। लेकिन सबसे स्वीकृत सिद्धांत इस विकार के कारण को बताने में अभी भी असफल है।                                    


मारपीट के विरोध में एसडीम को ज्ञापन सौंपा

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। हापुड़ में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर के साथ जमीनी विवाद में हुई मार पिटाई को लेकर धौलाना के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में 1 सप्ताह पहले का है। जमीनी विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर के साथ मार पिटाई कर दी थी जिसकी शिकायत पिलखुवा कोतवाली में मंडल अध्यक्ष ने दी थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन मंडल अध्यक्ष और धौलाना के अधिवक्ताओं का कहना है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही धौलाना एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।                                   


हापुड़ः टायर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


अज्ञात कारणों से टायर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग


हापुड़। आग की तेज लपटों के कारण मजदूरों में भगदड़ मची।सूचना के घंटों बाद पहुंची फायर की गाड़ी आग बुझाने में जुटी। अभी तक आग पर नहीं पाया गया काबू। आग की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका। उद्यमियों के लगातार फायर गाड़ी की मांग पूरी ना होने से उद्यमियों में आक्रोश। प्रशासन कर रहा बड़ी घटना का इंतजार। थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के G 436 फेस 2 की घटना।                                 


चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

 जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; चार जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी


लगातार हो रही बर्फबारी के बाद दस नागरिक फंस गए


जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हुई। जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद करना पड़ा। कश्मीर के 4 जिलों (उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा और बारामूला जिलों और मध्य कश्मीर के गांदरबल) में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। जम्मू-कश्मीर के सिंथान में लगातार बर्फबारी के बाद दस नागरिक फंस गए। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा अभियान चलाकर इन्हें निकाला। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम रात में ही करीब पांच किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चली। रेस्क्यू टीम नेनागरिकों को सिंथान मैदान पहुंचाकर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में रविवार को बारिश हुई। कई जगहो पर बारिश के साथ ओले गिरे। इससे काफि नुकसान भी हुआ है। इसके साथ मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।                                     


मार्मिकः नाबालिग बहनों के हाथ बंधे शव मिलेंं

एसपी: मामले की गहराई से जांच की जा रही है 


परिजनों/ग्रामीणों का आरोप- रेप के बाद आंखें फोड़कर की गई हत्या ?


पुलिस का कहना- संभवतः डूबने से हुई मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार…


सुनील पुरी


लखनऊ/फतेहपुर। फतेहपुर जिले के छिछनी गांव में दो सगी दलित बहनों केशव तालाब में मिले हैं, दोनों की आंखों पर गंभीर चोट के निशान हैं तथा दोनों के हाथ पैर सिंघाड़े की बेल (तार) से बंधे थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों बहनों की रेप के बाद हत्या की गई है और उनकी आंख फोड़ दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरियां तालाब में सिंघाड़े तोड़ने गईं थी और संभवतः गहरे पानी में चले जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी, मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
दूसरी ओर किशोरियों के परिजनों का कहना है कि दोनों बहनें घर से दोपहर में चने का साग तोड़ने के लिए खेत पर गए ई थी। ग्रामीण राम स्वरूप का कहना है कि बड़ी बहन की आंख में गंभीर चोट के निशान हैं जबकि छोटी बहन की आंख फोड़ दी गई। दोनों के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे और दोनों के हाथ पैर सिंघाड़े की बेल वाले तार से बंधे हुए थे।किशोरियों के चचेरे भाई लक्ष्मीकांत के अनुसार पुलिस ने मौके से बिना पंचनामा भरे शवों को जबरन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे अधिकारियों से अपनी बात नहीं कहने दी गई, एक पुलिस वाले ने उसे गर्दन पकड़कर ढकेल दिया।
फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में रहने वाले दिलीप सविता की आठ वर्षीय बेटी शुभि और 12 साल की किरन सोमवार दोपहर साग तोड़ने खेत पर गई थीं। काफी समय तक दोनों वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जंगल से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित नदी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में दोनों बहनों के शव उतराते देखे तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चियों के पैर बंधे थे और आंखें फूटी थीं, इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर रात में ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
ग्रामीण बहनों के साथ गैंग रेप की आशंका जता रहे हैं, हालांकि एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि सिंघाड़ा तोड़ते समय दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हुई है, आंखों में हल्की खरोंच है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के अनुसर पुलिस को करीब नौ बजे रात में मामले की सूचना दी मिली। उन्होने बताया कि परिजन और ग्रामीणों ने अज्ञात पर बलात्कार या बलात्कार करने में असफल होने पर हत्या करके शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है। मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है, मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी।


कार्तिक-तापसी को लेकर फिल्म बनाएंगे, किंग

कार्तिक और तापसी को लेकर फिल्म बनाएंगे किंग खान


कविता गर्ग


मुंबई। निर्माता के रूप में शाहरुख खान सक्रिय हैं और उनका प्रोडक्शन हाउस लगातार फिल्में बना रहा है।मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब कार्तिक आर्यन और तापसी पन्नू को लेकर फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख ने फिल्म 'ज़ीरो' के बाद से किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। निर्माता के रूप में शाहरुख खान सक्रिय हैं और उनका प्रोडक्शन हाउस लगातार फिल्में बना रहा है। हाल ही में उनके बैनर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'द क्लास ऑफ 83' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुयी, जिसमें बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है। राजा हिंदुस्तानी को हुए 24 साल, करिश्मा ने किया ये काम चर्चा है कि शाहरुख खान जल्दी ही एक और फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे। फिल्म उन्हें ऑफर कर दी गई है और कार्तिक के हां कहने की देर है। अभिनेत्री के रूप में तापसी पन्नू को लिया जा सकता है। वह इससे पूर्व शाहरुख के बैनर के साथ 'बदला' में काम कर चुकी हैं जिसमें अमिताभ बच्चन भी उनके साथ थे।                              


गैंगरेप के मामले में दरोगा निलंबित किया

गैंगरेप मामले में अनूपशहर का दरोगा सस्पेंड


ठाकुर अनुराधा तोमर 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच कर रहे दरोगा विजय राठी को निलंबित कर अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच कराने के आदेश  बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से उसके आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ने लगा है और इसकी जांच कर रहे दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच कर रहे थे दरोगा विजय राठी को निलंबित कर अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि दुष्कर्म पीड़िता ने जिस स्थान पर आत्महत्या की वहां से एक डेढ़ पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट की राइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। बटवारा विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक क्राइम शिवराम यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी से अपनी जांच रिपोर्ट दो दिन में देने को कहा गया है। दूसरी ओर दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या एवं सुसाइड नोट बरामद होने के मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है जिसमें दुष्कर्म करने वाले युवक और उसके परिजनों को नामजद किया गया है।                                 


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...