मंगलवार, 17 नवंबर 2020

जनता ने मोदी के काम पर मुहर लगाईः नड्डा

भुवनेश्वर। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट 67 प्रतिशत रहा और इससे स्पष्ट होता है कि वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर मुहर लगाई। ओडिशा में नवनिर्मित छह पार्टी कार्यालयों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया।                                 


हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव संक्रमित मिलें

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना वायरस कहर बरपाने लगा है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्यपाल को फोर्टिस अस्पताल में ही क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहां उनको स्पेशल वार्ड में रखा गया है।            


'लॉकडाउन' की तरफ बढ़ रही राजधानी

नई दिल्ली। दिल्ली में फिर से कोरोना के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बढ़ते स्मॉग ने इस समस्या को और जटिल बना दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि जरूरत पढ़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ था तो दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 से 200 कर दी थी। उस आदेश को वापस ले लिया गया है और अब शादी में मेहमानों की संख्या वापस से 50 की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि हमने दिवाली के समय में देखा कि कुछ बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ रही, जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। ऐसे में हमने एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा है कि हमें जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन करने की अनुमति दें। हालांकि उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि अब त्योहार खत्म हो गए हैं तो शायद इसकी जरूरत न पड़े लेकिन अगर किसी और प्रयास से संक्रमण प्रसार में सुधार न होता दिखा तो दिल्ली सरकार को लॉकडाउन करना मजवूरी होगी।                           


बद्रीनाथ में आवास गृह का शिलान्यास किया

देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर गये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पूजन किया। बाद में उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।             


छत्तीसगढ़: बंद कमरे के पीछे मिली पांच लाशें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव में पुलिस ने कमलेश साहू 35 वर्ष, उसकी मां ललिता बाई 60 वर्ष, कमलेश की पत्नी प्रमिला 30 वर्ष, बेटी कीर्ति 10 वर्ष और बेटे नरेंद्र छह वर्ष के शव बरामद किए हैं।             


दिल्लीः शादी समारोह में 50 लोग होंगे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले ली गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है। अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।               


कुछ सपने अच्छे होते हैं, कुछ बुरे होते हैं

आपके द्वारा देखे गए हर एक सपने का अपना मतलब होता है। ये सपने आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने बुरे होते हैं तो कुछ सपने अच्छे होते हैं। इस दुनिया में ऐसा कोई व्‍यक्ति नहीं होगा जिसे सोते समय सपने न आते हों। हां ये अलग बात है कि किसी को ये सपने हर रोज आते हैं तो वहीं किसी को कभी कभी। लेकिन क्‍या आपको पता है कि हमें ये सपने आते क्‍यों है या फिर हमारे इन सपनों का क्‍या मतलब होता है? इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको देनेजा रहे हैं।अगर विज्ञान की मानें तो हर व्यक्ति नींद में कम से कम 5 से 7 सपने देखता है और अक्‍सर नींद खुलने पर वो इन सपनों को हमेशा की तरह भूल जाते हैं।


अगर सपने में कोई ऐसा व्यक्ति दिखे जिसकी मृत्यु हाल ही में हुई है तो इसका मतलब ये होता है कि या तो वह व्यक्ति अपनी कोई दबी हुई इच्छा आपको बताना चाहता है या फिर वो आपसे कुछ ऐसी बात साझा करना चाहता है जो जीते जी कहनी रह गयी थी। वहीं ये भी कहा गया है कि ऐसे लोगों का सपना आने से यही साबित होता है कि उनसे आपका रिश्ता बहुत मज़बूत था इसलिए मरने के बाद भी उनकी उपस्थिति हमें सपनों के ज़रिये महसूस होती रहती है।


सपने में किसी के भूत को देखना अशुभ माना जाता है यानि आपको भविष्‍य में आपको नुकसान हो सकता है, वहीं आपको धोखा भी मिल सकता है। साथ में अगर ये सपना किसी बिमार व्‍यक्ति को आता है तो ये उसके लिए शुभ साबित हो सकता है क्‍योंकि ये उसके जल्‍दी ठीक होने के संकेत जैसा है।                                   


छिपाने को दबाया, जिंदा जलाने का केस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली में युवती को जिंदा जलाने का मामला दबाने को लेकर सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि चुनावी फायदे के वास्ते सुशासन की नकली बुनियाद खिसकने से बचाने के लिए अमानवीय कदम ज्यादा बड़ा अपराध और खतरनाक प्रवृति है। राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान हुई थी।              


संक्रमण मामलों की संख्या-88.74 लाख हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या चार महीने बाद 30,000 से नीचे रही और इसके साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88.74 लाख हो गई, हालांकि इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।             


मेक्सिकोः ट्रक में विस्फोट होने से 13 की मौत

मेक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिको में गैस से भरे एक ‘डबल-ट्रैंकर ट्रक’ के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें आग लग गई और विस्फोट हो गया। इस घटना में ट्रक चालक के अलावा आसपास के वाहनों में सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वहां आसपास के वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। अभियोजन कार्यालय ने बताया कि आसपास खड़े तीन वाहनों में सवार लोगों के शवों के टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े दिखे। मेक्सिको में पिछले कुछ वर्षों में ऐसे ट्रकों से कई सड़क हादसों की घटनाएं हुई हैं।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 18, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-93 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 18, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                            



कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...