मंगलवार, 17 नवंबर 2020

कुछ सपने अच्छे होते हैं, कुछ बुरे होते हैं

आपके द्वारा देखे गए हर एक सपने का अपना मतलब होता है। ये सपने आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने बुरे होते हैं तो कुछ सपने अच्छे होते हैं। इस दुनिया में ऐसा कोई व्‍यक्ति नहीं होगा जिसे सोते समय सपने न आते हों। हां ये अलग बात है कि किसी को ये सपने हर रोज आते हैं तो वहीं किसी को कभी कभी। लेकिन क्‍या आपको पता है कि हमें ये सपने आते क्‍यों है या फिर हमारे इन सपनों का क्‍या मतलब होता है? इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको देनेजा रहे हैं।अगर विज्ञान की मानें तो हर व्यक्ति नींद में कम से कम 5 से 7 सपने देखता है और अक्‍सर नींद खुलने पर वो इन सपनों को हमेशा की तरह भूल जाते हैं।


अगर सपने में कोई ऐसा व्यक्ति दिखे जिसकी मृत्यु हाल ही में हुई है तो इसका मतलब ये होता है कि या तो वह व्यक्ति अपनी कोई दबी हुई इच्छा आपको बताना चाहता है या फिर वो आपसे कुछ ऐसी बात साझा करना चाहता है जो जीते जी कहनी रह गयी थी। वहीं ये भी कहा गया है कि ऐसे लोगों का सपना आने से यही साबित होता है कि उनसे आपका रिश्ता बहुत मज़बूत था इसलिए मरने के बाद भी उनकी उपस्थिति हमें सपनों के ज़रिये महसूस होती रहती है।


सपने में किसी के भूत को देखना अशुभ माना जाता है यानि आपको भविष्‍य में आपको नुकसान हो सकता है, वहीं आपको धोखा भी मिल सकता है। साथ में अगर ये सपना किसी बिमार व्‍यक्ति को आता है तो ये उसके लिए शुभ साबित हो सकता है क्‍योंकि ये उसके जल्‍दी ठीक होने के संकेत जैसा है।                                   


छिपाने को दबाया, जिंदा जलाने का केस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली में युवती को जिंदा जलाने का मामला दबाने को लेकर सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि चुनावी फायदे के वास्ते सुशासन की नकली बुनियाद खिसकने से बचाने के लिए अमानवीय कदम ज्यादा बड़ा अपराध और खतरनाक प्रवृति है। राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान हुई थी।              


संक्रमण मामलों की संख्या-88.74 लाख हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या चार महीने बाद 30,000 से नीचे रही और इसके साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88.74 लाख हो गई, हालांकि इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।             


मेक्सिकोः ट्रक में विस्फोट होने से 13 की मौत

मेक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिको में गैस से भरे एक ‘डबल-ट्रैंकर ट्रक’ के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें आग लग गई और विस्फोट हो गया। इस घटना में ट्रक चालक के अलावा आसपास के वाहनों में सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वहां आसपास के वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। अभियोजन कार्यालय ने बताया कि आसपास खड़े तीन वाहनों में सवार लोगों के शवों के टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े दिखे। मेक्सिको में पिछले कुछ वर्षों में ऐसे ट्रकों से कई सड़क हादसों की घटनाएं हुई हैं।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 18, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-93 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 18, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                            



सोमवार, 16 नवंबर 2020

हार स्वीकार, झुकना मंजूर नहींः ट्रंप

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार रविवार को बेमन से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन की जीत की बात कबूल करते दिखे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह झुकेंगे नहीं और चुनाव परिणाम में ‘गड़बड़ियों को चुनौती देने की कोशिश जारी रखेंगे। राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब वह और उनका प्रशासन लगातार बिना सबूत के डेमोक्रेटों पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।
ट्रंप ने ट्वीट किया, वह (बाइडन) जीत गए क्योंकि चुनाव में धांधली हुई। किसी पर्यवेक्षक को अनुमति नहीं दी गई। एक धुर वामपंथी निजी स्वामित्व वाली कंपनी डोमिनियन को मतों को सारिणीबद्ध करने का काम दिया गया जिसकी साख खराब है और घटिया उपकरणों से यह काम किया गया जो टेक्सास चुनाव (जिसमें मैं बहुत मतों से जीता) के लिए भी सही साबित नहीं हुए थे। फर्जी और मूक मीडिया।


भारत में जहां चुनाव आयोग परिणामों की घोषणा करता है, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सभी 50 राज्य अलग-अलग परिणामों को सत्यापित करते हैं जिसमें कई दिन लग जाते हैं। चुनाव मतगणना के रुझानों और अनधिकृत परिणामों के आधार पर समाचार मीडिया संस्थान परंपरागत रूप से राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों का एलान करते हैं जिससे सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होती है। इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ताजा गिनती के अनुसार बाइडन को 538 में से 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में जीत मिली है।


ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में जीत मिली है। उन्होंने पेनसिल्वेनिया, नेवादा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना समेत अनेक राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी है। उन्होंने विस्कॉन्सिन में पुन: गणना की भी मांग की है। ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह (बाइडन) केवल फर्जी समाचार मीडिया की नजरों में जीते हैं। मैं किसी के आगे नहीं झुकता। हम प्रयास जारी रखेंगे। यह हेराफेरी वाले चुनाव थे। ट्रंप ने एक बार फिर कहा, ‘हम जीतेंगे।’                               


डिजिटल के प्रोत्साहन पर राष्ट्रपति की मुहर

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डिजिटल ,ऑनलाइन की दी मंजूरी


कानून व्यवस्था और खबरों पर अब जनता की विश्वसनीयता बढ़ेगी 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। एक जमाना था जब हर व्यक्ति सुबह सवेरे उठते से ही इंतजार करने लग जाता था कि कब अख़बार आए और देश तथा राज्य व नगर, गांव का हालचाल जानू। वैसे थोड़ी बहुत जानकारी रेडियो से सुबह शाम व रात को मिल जाती थी परन्तु विस्तार से जानकारी अखबारों द्वारा ही हर व्यक्ति को प्राप्त होती थी।
फिर धीरे धीरे समय बदलता गया और टेक्नोलॉजी का युग आ गया। अब प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाक्य जुड़ गया। अब टेक्नोलॉजी की इतनी तरक्की और विस्तार हो गया कि कहीं कोई बात या घटना, दुर्घटना, वाक्या हुआ नहीं कि पलभर में दुनिया के हर कोने में बात पहुंच जाती है। ये है टेक्नोलॉजी विस्तार का कमाल। परन्तु इस तकनीकी विस्तार में फायदे बहुत हुए तो नुकसान भी बहुत हुए। विवाद और विवादापस्त स्थितियां भी बहुत हुई। अब हम देख रहे हैं कि सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ चैनल चलाने का ट्रेंड आ गया है और अपने ब्लॉग या अनेक प्रकार के ऑनलाइन न्यूज पोर्टल इत्यादि आ गए हैं और अनपर किसी की कंट्रोलिंग अथाॅरिटी नहीं है।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में जारी एक नोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत में इस समय डिजिटल कंटेंट के नियमन के लिए कोई कानून या स्वायत्त संस्था नहीं है। प्रिंट मीडिया के नियमन के लिए प्रेस आयोग, न्यूज चैनलों के लिए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और एडवर्टाइज़िंग के नियमन के लिए एडवर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया है, जबकि फिल्मों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन है।
परन्तु अब मंगलवार दिनांक 10 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार ने भारतीय राजपत्र में घोषणा कर डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में लाया गया है।
निम्नलिखित प्रविष्टियों फिल्म्स और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, समाचार और वर्तमान मामलों की सामग्री को शामिल करने के लिए भारत सरकार की दूसरी अनुसूची (व्यवसाय का आवंटन) नियमों में संशोधन किया गया है। इसमें डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया में फिल्म्स और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, समाचार और वर्तमान मामलों की सामग्री शामिल होगी। इसका मतलब है कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम आदि जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल मंत्रालय के नियंत्रण में हैं। अब इस नोटिफिकेशन से बिना किसी सबूत और झूठी खबरें दे रहे ऑनलाइन पोर्टल पर लगाम लगेगी। इससे कानून व्यवस्था और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। क्योंकि कई मामलों में देश में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दिए गए कंटेंट से भी अपराधों, विवादों को बढ़ावा मिलता है। हालांकि तमाम राज्यों में साइबर ब्रांच इस पर नजर रखती है परन्तु इसके लिए कोई रेगुलेशन ना होने से कई बार लोग बच निकलते हैं। *अन्य विषय जो मंत्रालय के दायरे में हैं उनमें प्रसारण नीति और प्रशासन, केबल टेलीविजन नीति, रेडियो, दूरदर्शन, फिल्म्स, विज्ञापन और दृश्य प्रचार, प्रेस, प्रकाशन, अनुसंधान और संदर्भ आदि हैं।
भारत सरकार (आवंटन व्यापार) तीसरे पचासवें सातवें संशोधन नियम, 2020 में डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया से संबंधित प्रविष्टियों को शामिल करने के लिए अधिसूचित किया गया था।
दिलचस्प बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सुदर्शन टीवी मामले में केंद्र ने वेब आधारित डिजिटल मीडिया पर नियमन की कमी को उजागर किया था। केंद्र ने प्रस्तुत किया था।
कि “वेब आधारित डिजिटल मीडिया” जिसमें “वेब पत्रिकाएं” और “वेब-आधारित समाचार चैनल” और “वेब-आधारित समाचार-पत्र” शामिल हैं, के लिए दिशानिर्देशों को रखना आवश्यक है। क्योंकि न केवल इसके पास बहुत व्यापक पहुंचे है, यह पूरी तरह से अनियंत्रित भी है। केंद्र सरकार ने इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में दलील दी थी कि ऑनलाइन माध्यम का नियमन टीवी से अधिक जरूरी है। अब सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से न्यूज़ या कंटेंट देने वाले साधनों को मंत्रालय के तहत लाने का बड़ा फैसला लिया है।
केंद्र सरकार ने एक गजट नोटिफिकेशन के जरिए बुधवार को यह बताया है कि ऑनलाइन फिल्म डिजिटल न्यूज़ और करंट अफेयर्स जैसे कंटेंट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे. इस समय भारत सरकार में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कामकाज देख रहे हैं।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस सम्बन्ध में जारी एक नोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं इससे पहले साल 2019 में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि मोदी सरकार मीडिया की आजादी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते. उन्होंने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कुछ न कुछ नियम कानून जरूर होने चाहिए, जबकि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं फिल्मों के लिए पहले से नियम हैं।
अतः अगर हम पूरे मामले पर विश्लेषण करें तो केंद्र सरकार की इस अधिसूचना का असर दूर तक जाएगा और जो भी ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर है, उसके ऑनलाइन पोर्टल हैं जो अब सूचना व प्रसारण मंत्रालय के आधीन आजाएंगे और उन पर अब वे सब कानून भी लागू होंगे और एक एजेंसी की नजर उन पर रहेगी ताकि स्वच्छ और कानूनी संदेश जनता तक पहुंच सके।                             


बेलारूस में प्रदर्शन कर रहे हजार लोग अरेस्ट

मिन्स्क। बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 1,000 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गैर पंजीकृत विस्ना मानवाधिकार केन्द्र ने यह जानकारी दी है। केन्द्र ने बताया कि मिन्स्क के पुश्किनकाया मेट्रो स्टेशन के पास सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे करीब सौ लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया तथा कई लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने प्रत्यक्षदर्शियों से वीडियो साझा किए हैं जिसमें सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए दिखा गया है। विस्ना अधिकार समूह ने अपनी वेबसाइट पर रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 1,005 लोगों के नाम प्रकाशित किए हैं। उनमें से अधिकांश को बेलारूस की राजधानी से हिरासत में लिया गया है।                         


पीएम मोदी ने भैया दूज की शुभकामनाएं दीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को भाई-बहन के बीच अटूट स्‍नेह के पर्व ‘भाई दूज’ पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन के पर्व ‘भाई दूज’ को बड़ी श्रद्धा और परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद, ‘भाई दूज’ ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच स्नेह को समर्पित है।             


दुनियाः 5.43 करोड़ के पार संक्रमितो की संख्या

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमिताें की संख्या 5.43 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी से अब तक 13.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 54,369,609 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,17,131 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 11,036,937 लोग संक्रमित हुए हैं और 246,214 मरीजों की मौत हुयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.45 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.49 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 435 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,30,070 हो गया।


देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 13,738 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 4,65,478 रह गयी है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 58.63 लाख से पार हो गयी है जबकि 165,798 लोग काल के गाल में समा गए हैं। फ्रांस में अब तक 19.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,601 मरीजों की मौत हाे चुकी है।


रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19.10 लाख से ज्यादा हो गई हैं और अब तक 32,885 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,769 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 13.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,026 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 13.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,436 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,031 लोगों ने जान गंवाई है। यूरोपीय देश इटली में 11.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,229 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 10.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,542 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,177 लोगों की मौत हो चुकी है।


जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 8.02 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 12,573 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अबतक 7.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,493 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,241 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पोलैंड में संक्रमण के 7.12 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 10,348 लोगों की मौत हो गई है।


यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आगे निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या 5.51 लाख से अधिक है तथा 9,904 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 14,421 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,819 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.19 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,670 तक पहुंच गया है।


इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,211 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.60 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 6,208 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,559 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.32 लाख से अधिक हो गई है और 6,194 लोगों की मौत हो चुकी है।


तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,507 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,832 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,092 लोगों की मौत हो चुकी है।


सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 7,160 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,732 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,008, कनाडा में 11,001, बोलीविया में 8,849, रोमानिया में 8,926, मिस्र में 6,453, स्वीडन में 6,164, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,932, पनामा में 2,873 और होंडुरास में 2,823 लोगों की मौत हो चुकी है।                                   


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...