सोमवार, 16 नवंबर 2020

बिहार सरकार में बनाये जाएंगे 2 डिप्टी सीएम

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही यह फाइनल हो गया है कि बिहार में बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम पद के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम फाइनल हो गया है।


जिसके बाद आज तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी आज डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेनी है। इसके साथ ही रेणु देवी भी आज ही दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी।


बता दें बिहार में डिप्टी सीएम के पद को लेकर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब यह फाइनल हो गया है कि इस बार बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। आज शाम तारकिशोर और रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वैश्य समुदाय से आने वाले तारकिशोर प्रसाद सीमांचल इलाके कटिहार सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वहीं अति पिछड़े समुदाय की  रेणु देवी  बेतिया सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचीं हैं।                                   


शपथ समारोह में शिरकत नहीं करेंगे तेजस्वी

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार सोमवार को सातवीं बार शपथ लेने वाले हैं। शाम को राजभवन मेें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रीय जनता दल के अंदर खाने से मिल रही खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।


हालांकि अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे, लेकिन यह बात लगभग तय है कि तेजस्वी इस आयोजन से दूर रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य बड़े चेहरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने इस से दूरी बना ली है।


राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से अन्य नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं अब तक यह साफ नहीं किया गया है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से कुछ बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।


अफवाहः सांप ने एके-47 बंदूक को निगला

इस काले सांप की ये तस्वीरें देखकर काफी लोग हैरान हैं, जिसके बाद ये सवाल सामने आया है कि, ये वाकई असली है या नकली है। एके-47 निगले हुए इस काले सांप की फोटो को ट्विटर पर @paeh_judin नामक एक व्यक्ति ने पोस्ट किया है। जिसे एक दिन में 13,000 से ज्यादा रीट्वीट और 11,000 लाइक्स मिले हैं। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। कई सांप ऐसे होते हैं जो अपने शिकार का गला घोंटने के बाद उसे निगल जाते हैं। लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद लगता है कि किसी ने मजे के लिए सांप की तस्वीर को फोटोशॉप के जरिए ऐसा बनाया है।                              


अमेजॉन का ऐलान, 20 हजार नौकरी देगा

दुष्यंत टीकम


नई दिल्ली। कोरोना काल में बहुत सारे लोगों की नौकरी चली गई। अब बहुत सारी नौकरियां आपके लिए आने वाली हैं। दिग्गज ई-कॉमर्स कपंनी अमेजॉन ने हाल ही में करीब 20 हजार नौकरियां निकालने का ऐलान किया है। आप चाहें तो अमेजॉन के साथ जुड़ सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं। यहां तक कि आप महज 4 घंटे काम कर के 70 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। कंपनी के ज्यादातर सभी शहरों में सेंटर हैं तो आपको अपने शहर में भी आराम से ये नौकरी मिल सकती है, किसी दूसरे शहर में भी जाने की भी जरूरत नहीं होगी।


अमेजॉन की तरफ से डिलीवरी ब्वाय की बहुत सारी नौकरियां निकाली जाने वाली हैं। भले ही बहुत से लोगों को ये नौकरी कुछ खास ना लगे लेकिन इस काम से कमाई तगड़ी हो सकती है। हालांकि, इस नौकरी को पाने के लिए भी आपके पास डिग्री होनी चाहिए। अगर स्कूल या कॉलेज पास हैं तो पासिंग सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही डिलीवरी करने के लिए आपके पास अपनी बाइक या स्कूटर होना चाहिए।


डिलीवरी ब्वॉय का काम आप फुल टाइम भी कर सकते हैं और पार्ट टाइम भी। यहां तक कि आप चाहें तो इस नौकरी से रोज सिर्फ 4-4 घंटे ही काम कर के पूरे महीने में करीब 70 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। एक डिलीवरी ब्वाय महज 4 घंटे में ही 100-150 तक पैकेज डिलीवर कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से डिलीवरी ब्वाय को एक पैकेज को डिलीवर करने के लिए 15-20 रुपए मिलते हैं यानी इस तरह वह महीने भर में 60 हजार से 70 हजार रुपए तक का काम कर सकता है।


अगर आप भी अमेजॉन के डिलीवरी ब्वाय की इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको दो तरह से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं या तो आप अमेजॉन के किसी सेंटर पर जाएं और वहां पर नौकरी के लिए आवदेन करें या घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।                                   





मंडीः नदी में गिरी पिकअप, 7 लोगों की मौत

श्रीराम मोर्य


मंडी। हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा हो गया है। प्रदेश के मंडी में एक पिकअप नदी में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं पिकअप ड्राइवर घायल हो गया है। दरअसल चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी के पास सुकेत खड्ड नदी में एक पिकअप गिर गई। इसकी वजह से सात लोगों की मौत हो गई।


मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर बल्ह के किसी टेंट हाउस ठेकेदार का कर्मचारी है। हादसे में जिन सात लोगों की मौत हुई वह सभी बिहार से आए मजदूर बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान की जारी रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ठाकुर मौके पर पहुंच गए और नदी में गिरी गाड़ी से शवों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में भर्ती ड्राइवर की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह सभी मजदूर देर रात ही बस स्टैंड पर बिहार से आकर उतरे थे। इसके बाद इन्हें लेने ठेकेदार की गाड़ी आई, लेकिन पुल घराट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस हादसे में पीछे बैठे सभी सात लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को जोनल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।                            


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 17, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-92 (साल-02)
2. मंगलवार, नवंबर 17, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता के साथ बरसात की संभावना बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                               



रविवार, 15 नवंबर 2020

चीन की स्थिति को लेकर चिंतित 'भारत'

नई दिल्ली/ बीजिंग। दक्षिण चीन सागर में दादाग‍िरी द‍िखा रहे चीन को भारत ने इशारों ही इशारों में बेहद कड़ा संदेश दिया है। भारत ने साउथ चाइना सी में विश्‍वास को नष्‍ट करने वाली ‘कार्रवाई’ और ‘घटनाओं’ पर चिंता जताई। साथ ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के पालन, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्‍मान के महत्‍व पर जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने 15वें ईस्‍ट एशिया श‍िखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने हिंद-प्रशांत इलाके के बारे में बात की और इस क्षेत्र के बढ़ते महत्‍व की ओर ध्‍यान आकर्षित कराया जो आसियान के 10 देशों का एकीकृत और मूलभूत नौवहन क्षेत्र है। जयशंकर ने हाल ही में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कई देशों की ओर से की गई हाल की घोषणाओं की ओर भी ध्‍यान दिलाया।                                             


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...