रविवार, 15 नवंबर 2020

उत्तराखंड: सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल

उत्तराखंड- दीपावली के दिन इस गांव में रहा मातम का माहौल, सड़क हादसे में हुई 3 की मौत, दो घायल, ऐसे हुआ हादसा


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के दिन अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के देघाट में पूरे गांव में उस वक्त मातम छा गया जब सड़क हादसे में गांव के 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है। कि उपराड़ी में यात्रियों से भरी एक जीप बेकाबू होकर पलट गई दुर्घटना में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो को गंभीर हालत में रानीखेत चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि देघाट से करीब 4 किलोमीटर दूर खलडुआ उपराड़ी मोटर एक तीखे मोड़ पर जीप चालक ने नियंत्रण खो दिया लिहाजा जीप पहाड़ी से नीचे डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में पलट कर गिर गई हादसा इतना भयानक था। कि जीप के परखच्चे उड़ गए मौके पर चंदन सिंह 55 वर्ष दीपक 12 वर्ष और विवेक 8 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया जहां चालक मनोहर सिंह और खिमुली देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें रानीखेत चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दीपावली त्यौहार के दिन हुए इस हादसे में पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं त्यौहार का रंग भी फीका पड़ गया।            


बालदिवसः बच्चों को मिठाईयां व मास्क बाटेंं

जबलपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व कलेक्टर कर्मवीर शर्मा(IAS)के निर्देश में एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आशीष दीक्षित के मार्गदर्शन में ग्लोबल केयर फाउंडेशन के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर रोको टोको अभियान के तहत दुर्गा नगर अधारताल पर बच्चों को पानी की बोटल (उपहार स्वरूप),मिठाई एवं मास्क का वितरण किया गया। कोरोना से बचाव के लिए प्रमुख सावधानियां बरतने का संकल्प भी दिलाया गया। रोको टोको अभियान के प्रति दुर्गा नगर क्षेत्रवासियों को मास्क वितरण कर सोशल डिस्टेन्स एवं कोरोना महामारी के बचाव प्रति जागरुक भी किया गया। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के सदस्य एवम डिवीज़न वार्डन सिविल डिफेंस सुनील गर्ग, ग्लोबल केयर फाउंडेशन के सदस्य शाहनवाज अहमद,मोहम्मद इक़रार (फैज़ान),राजकुमार झा,शाहरूख अहमद ,गुलाम सिप्तैन, आदि उपस्थित थे।                         


कैबिनेट मंत्री ने गरीब बच्चों को शॉपिंग कराई


वहीं दिवाली के गिफ्ट पाकर बच्चे खूब खिल-खिलाए


बृजेश केसरवानी




प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीपावली के मौके पर गरीब बच्चों और महिलाओं को शॉपिंग कराई। जो गरीब मां बाप पैसों की तंगी के कारण शॉपिंग मॉल को दूर से ही देखते थे, नंदी ने उनको न केवल मॉल में घूमने का मौका दिया बल्कि उन्हें और उनके बच्चों को खरीदारी कराई।


सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उनकी पत्नी एवं प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने अनाथ बच्चों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा की। इस दौरान सौ से ज्यादा निराश्रित बच्चों को उन्होंने शहर के यूनिक बाजार में दिवाली की खरीदारी कराई। इस दौरान किसी बच्चे ने जूते लिए तो किसी ने कपड़े। खिलौनों के साथ दिवाली की मिठाइयां भी बच्चों को दिलवाई गईं। दिवाली के गिफ्ट पाकर बच्चे खूब खिलखिलाए। इतना ही नहीं इन बच्चों के साथ उनके परिजनों ने भी दिवाली की शॉपिंग की। बच्चों के मां-बाप ने मंत्री नंदी के इस कार्य से प्रसन्न होकर उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से प्रभावित हूं। जिस तरह पीएम मोदी देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहते हैं और सीएम योगी प्रदेश के 24 करोड़ों लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं। उसी तरह मैंने भी गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाने का संकल्प लिया है। मेरा इच्छा रहती है कि दीपावली के मौके पर कोई गरीब बच्चा या उसका परिवार मायूस न होने पाए।



हिमाचलः 18 तक वार्डबंदी के आदेश जारी

पंचायत इलेक्शन हिमाचल चुनाव आयोग ने 18 नवंबर तक वार्डबंदी के दिए आदेश


श्रीराम मौर्य


शिमला। हिमाचल चुनाव आयोग ने विभिन्न जिलों को 18 नवंबर तक शेष बचे एक दर्जन शहरी निकायों की वार्डबंदी करने के आदेश दिए हैं। इन शहरी निकायों की वार्डबंदी के साथ ही घरों की वेरिफिकेशन और वार्डों के वोटरों को चिह्नित करने को कहा है। इसके बाद आयोग इन शहरी निकायों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम शीघ्र जारी करेगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य के एक दर्जन शहरी निकायों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जाना है। इनमें राज्य में गठित तीन नए नगर निगमों और नौ नगर पंचायतों और नगर परिषदों की मतदाता सूचियां तैयार करवाई जा रही हैं। ये वही नगर परिषद और नगर पंचायतें हैं, जो पुनर्गठन से प्रभावित हैं या फिर नई बनाई गई हैं। राज्य के इन शहरी निकायों की मतदाता सूचियों को फाइनल किया जा रहा है। बताते हैं कि इन शहरी निकायों की वार्डबंदी, मकानों और जनसंख्या की चिन्हित करने का काम पूरा होने के बाद चुनाव आयोग इनकी वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी करके वोटर लिस्टों को फाइनल किया जाएगा। साढ़े 2700 पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई शुरू प्रदेश की साढ़े 2700 पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई का काम शुरू हो गया है। इनकी त्रुटियों को जांचने का जिम्मा संबंधित पंचायतों के जिला अधिकारियों को सौंपा गया है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार साढ़े 2700 पंचायतों की वोटर लिस्ट की छपाई का कार्य निजी प्रेस में शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे इन पंचायतों की मतदाता सूचियां छापी जाएंगी, वैसे ही इनको संबंधित जिलों को भेजा जा रहा है। जिलों को ये वोटर लिस्ट स्वयं जुटाने को कहा गया है। इससे पहले जिलों के अधिकारियों को इन वोटर लिस्टों की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई।                           


छुट्टियों मेंं विद्यार्थियों को रोज मिलेगा होमवर्क

सरकारी स्कूलों में विशेष छुट्टियों में भी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को रोजाना मिलेगा होमवर्क


श्रीराम मौर्य


शिमला। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 25 नवंबर तक घोषित विशेष छुट्टियों में विद्यार्थियों की बेशक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी, लेकिन नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना होमवर्क भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर दिया है। सरकार ने बीते दिनों स्कूलों में 11 से 25 नवंबर तक दी गईं विशेष छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने को कहा था। अब सरकार ने पुराने फैसले में बदलाव कर पढ़ाई का माहौल बनाए रखने को शिक्षकों को रोजाना होमवर्क भेजने का फैसला लिया है। जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों पर आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाने का जिम्मा रहेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष छुट्टियों के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से चलने वाले हर घर पाठशाला कार्यक्रम और हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। करीब दो सप्ताह तक बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। कोरोना संकट के चलते पहले ही स्कूलों में पढ़ाई काफी प्रभावित हो चुकी है। ऐसे में पुराने आदेशों को संशोधित करते हुए छुट्टियों के दौरान भी विद्यार्थियों को होमवर्क/असाइनमेंट भेजने का फैसला लिया है। शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि दस नवंबर तक करवाई गई पढ़ाई से संबंधित होमवर्क भेजना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित पेश आने वाले समस्याओं को भी दूर करना होगा।                              


संस्थापक सदस्य बेग ने छोड़ी पीडीपी पार्टी

 महबूबा को बड़ा झटका, पीडीपी के संस्थापक सदस्य मुजफ्फर बेग ने छोड़ी पार्टी


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग ने पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है। बेग के इस्तीफे के पीछे की वजह ‘पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन'(पीएजीडी) के अन्य दलों के साथ सीटें साझा करने के समझौते को लेकर नाखुश होना है। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव होने वाले हैं। बेग ने कहा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस तरह ये पीडीपी के हितों में नहीं है। मैं फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती का सम्मान करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं सिद्धांतों पर पीडीपी छोड़ रहा हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि पीएजीडी से संबंधित दलों के साथ सीटें साझा करने के समझौते के बारे में उनसे सलाह नहीं ली गई थी। बेग ने कहा, ‘मैंने उन्हें (महबूबा) बुलाया और पीडीपी से संरक्षक और सदस्य के रूप में इस्तीफे के बारे में बताया।’ अपने भविष्य को लेकर वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मैं अपनी भविष्य की रणनीति के बारे में अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से सलाह लूंगा।’ बता दें, मुजफ्फर बेग साल 1998 यानी कि पार्टी की स्थापना के समय से ही पीडीपी से जुड़े हुए हैं। पीएजीडी में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और सीपीएम शामिल हैं। इस बात की चर्चा है कि इसके गठन के पीछे का मकसद चुनाव में बढ़त हासिल करना या पार्टी के हितों को बढ़ाना है, तो यह सरासर गलत है। कांग्रेस पहले ही पीएजीडी को अपना समर्थन दे चुकी है। 28 नवंबर से चुनाव ; जम्मू-कश्मीर में 28 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच आठ चरणों में डीडीसी चुनाव होने हैं।                                         


हरियाणा की पहली महिला सांसद का निधन

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा की वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी के पूर्व उप राज्यपाल चंद्रावती का आज सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने चरखी दादरी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली, उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।


70 के दशक में जनता पार्टी की ओर से भिवानी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए चरखी दादरी के गांव डालावास की चंद्रावती ने प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम बंसीलाल को करारी शिकस्त देते हुए हरियाणा की पहली महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया था। 1977 में जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी न के बराबर थी उस समय में चरखी दादरी की चंद्रावती ने भिवानी लोकसभा क्षेत्र के पहले चुनाव में 67.62% वोट लेकर जीत का जो रिकॉर्ड बनाया था वह आज तक तोड़ा नहीं जा सका है। चंद्रावती ने अपने जीवन में 14 चुनाव लड़े और संसदीय सचिव, विधायक, एमपी, राज्यपाल जैसे अहम पदों की शोभा बढ़ाई। लेकिन मुख्यमंत्री न बन पाने की टीस उनके मन में हमेशा बनी रही। हालांकि चंद्रावती का मानना था कि बीते दशकों के दौर में राजनीति स्वच्छ वह स्पष्टवादीता थी। अब के दौर में राजनीति सिर्फ भ्रष्टाचार, वंशवाद, स्वार्थ की राजनीति रह गई है।                            


कराड़ः खाई में गिरी मिनी बस, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र कराड स्थित उंब्रज क्षेत्र के तारली नदी पुल से एक मिनी बस को अनियंत्रित होकर गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में सात लोगों को गम्भीर चोटें आयी है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह बस वाशी से गोवा के लिए जा रही थी।बताया गया कि बस लगभग 50 फीट नीचे खाई में गिरी है,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, कयास लगाया जा रहा है कि घटना नियंत्रण खोने से हो सकती है।                                           


परिवार के 7 सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई

प्रशांत कुमार


समस्तीपुर। जनपद समस्तीपुर में दीवाली की रात अपराधियों ने एक ही परिवार के 7 सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। वारदात में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। में अपराधियों ने पटाखों के शोर के बीच खूनी घटना को अंजाम दिया। वारदात की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।


जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में नवादा पंचायत के आइबी रोड स्थित एक चाय दुकानदार सुमित कुमार राय के घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। वारदात में 60 वर्षीय महिला हिलिया देवी और 8 वर्षीय बच्चे अस्मित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गोली लगने से तीन महिला समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को लगभग 10 हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया। गोली लगने से घायल एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चार का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल और अन्य निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र छानबीन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर कार्रवाई की जाए।                           


यूपीः सपा सरकार में चाचा बनेंगे कैबिनेट मंत्री

संदीप मिश्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है। तो चाचा शिवपाल यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उनके परंपरागत सीट जसवंतनगर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। क्योंकि उनकी यह परंपरागत सीट रही है।बताया गया कि उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में  सपा किसी भी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी। बिहार चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि जनता का मिजाज बदलाव का था लेकिन गठबंधन हार गया, यह कैसे हुआ सभी लोग जानते हैं।                                 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 16, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-91 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 16, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण/शुक्ल-पक्ष, तिथि- अमावस्य/प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                             



कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...