शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

'बिट्रेन' ने पाकिस्तान को लगाईं लताड़

इस्लामाबाद/ लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान सरकार को जमकर लताड़ लगाई है और देश के सभी नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा की गारंटी लेने को कहा है। ये मामला ब्रिटेन की संसद में उठा था, जिसके बाद जॉनसन ने संसद में ही बयान दिया।


अहमदी नागरिक की हत्या के बाद मुद्दा गरमाया
पेशावर में पिछले दिनों महमूद खान नाम के अहमदी नागरिक की हत्या के बाद मामला गरम हो गया। पेशावर में पिछले कुछ समय में ये चौथे अहमदी नागरिक की हत्या की घटना थी, जिसके बाद इस मुद्दे को ब्रिटिश संसद में उठाया गया। ब्रिटेन में दक्षिण एशिया और कॉमनवेल्थ देशों के मामलों के मंत्री लॉर्ड अहमद और पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने इस मामले पर ब्रिटेन सरकार के रूख के बारे में पूछा था, जिसके बाद बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम मानवाधिकारों के हनन और अल्पसंख्यकों की हत्याओं और उनपर हो रहे अपराधों को लेकर आंख नहीं बंद कर सकते।               


पत्रकारिता का घोटा जा रहा है गलाः राहुल

भाजपा राज में घोटा जा रहा है पत्रकारिता का गला: राहुल


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।
रहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है। कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले भी पत्रकारों की हत्या का मामला उठाते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के पत्रकार विनय तिवारी को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी।”                                                 


दिल्ली में वायरस के चलते बिगड़े हालात

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा, 'दिल्ली में कोरोना वायरस के केस बढ़ने का एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी है, लेकिन सरकार संक्रमण रोकने और हालात काबू में करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मेरा मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली में काफी हद तक हालात सुधर जाने चाहिए।' आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़े हैं और सीएम केजरीवाल ने इसे कोविड-19 की तीसरी लहर बताया है।             


बीजेपी सरकार से राहुल के तीखे सवाल

असम में टीवी पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध मौत, बीजेपी सरकार से राहुल गांधी के तीखे सवाल


गुवाहाटी। असम में स्थानीय टेलीविजन चैनल के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध मौत पर राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर असम की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने कहा कि असम मध्य प्रदेश या फिर उत्तर प्रदेश बीजेपी शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गई। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश या यूपी, बीजेपी शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है। और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।
बता दें कि पराग भुइंया की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। राज्य के तिनसुकिया जिले में बुधवार रात एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पराग के परिजन ने आरोप लगाया कि पत्रकार की इसलिए हत्या की गई, क्योंकि उसने अपने इलाके में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को उजागर किया था।
इलाज के दौरान ही मौत
पुलिस ने बताया कि प्रतिदिन टाइम चैनल के काकोपथार के वरिष्ठ संवाददाता पराग भुइयां को बुधवार रात एक वाहन ने उनके घर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर टक्कर मार दी थी। पराग भुइयां की डिब्रूगढ़ के एक नर्सिंग होम में गुरुवार सुबह मौत हो गई, जहां उन्हें एक स्थानीय चिकित्सकीय इकाई ने रेफर किया था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाहन की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली गई है। उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो हादसे के बाद फरार हो गया था। साथ ही इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी असम पुलिस की ओर से अरुणाचल पुलिस को इस संबंध में अलर्ट किए जाने के बाद हुई।
पुलिस की दलील
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। और घटना की जांच की जा रही है। वाहन अरुणाचल प्रदेश की एक महिला का है। और इसका इस्तेमाल उसके बेटे की ओर से चाय पत्ती के परिवहन के लिए किया जाता है।
टीवी चैनल के प्रधान संपादक नितुमोनी सैकिया ने एक बयान जारी करके आरोप लगाया पुलिस का प्रारंभिक दृष्टिकोण संदेह का कारण था। हमें संदेह है। कि पत्रकार की हत्या कर दी गई क्योंकि वह काकोपथार के आसपास अवैध गतिविधियों और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली रिपोर्टिंग की एक श्रृंखला चला रहे थे।
पहले भी मिली थी। धमकी
सैकिया ने कहा इन रिपोर्टों के लिए उन्हें धमकी मिली थी। हम प्रतिदिन टाइम में इसे एक संदिग्ध सुनियोजित हत्या के तौर पर देखते हैं। और पूरी घटना की विस्तृत जांच और भुइयां के परिवार और ‘प्रतिदिन टाइम’ को न्याय की मांग करते हैं।
53 वर्षीय पत्रकार असम गण परिषद के नेता जगदीश भुइयां के छोटे भाई और तिनसुकिया प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष थे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुइयां के निधन पर शोक व्यक्त किया और पुलिस को इसमें शामिल व्यक्तियों को जल्द से जल्द सभी को न्याय के कटघरे में लाने का निर्देश दिया। मौत की जांच की मांग
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी भुइयां की मौत की जांच की मांग की। उन्होंने कहा हमें इस मामले में षड्यंत्र का संदेह है। क्योंकि पत्रकार को उसके घर के पास टक्कर मारी गई और वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।              


फिलीपींसः बाढ-तूफान में 39 लोगों की मौत

मनीला। फिलीपींस में आए तूफान के कारण राजधानी में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से शुक्रवार को आसपास के कई गांवों में मिट्टी और मलबा जमा हो गया। तूफान के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोगों को बचाया गया है।


हालांकि जलस्तर बहुत हद तक नीचे चला गया है। जिन स्थानों पर जलस्तर अधिक है वहां सेना लोगों को बचा रही है। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ हुई आपातकालीन बैठक में सेना प्रमुख जनरल गिल्बर्ट गैपे ने कहा कि बचाव कार्य में जल और थल दोनों पर चल सकने वाले सैन्य वाहनों का उपयोग किया गया।                 

कौशाम्बीः बृहद गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बृहद गौसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का किया औचक निरीक्षण


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोसंरक्षण केन्द्र की टीन सेड टूटी होने एवं पानी की सप्लाई ठीक ढंग से न होने सहित अन्य व्यवस्थाओं में कमियां पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था फैक्सफेड को नोटिस जारी करने एवं संबंधित ठेकेदार की जमानत धनराशि को जब्त करने का निर्देश दिया है। उन्होने बाउन्ड्री के किनारे.किनारे छायादार बृक्ष लगवाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने गोसंरक्षण केन्द्र में बने तालाब में मत्स्य पालन कराने हेतु मत्स्य विभाग को निर्देशित किया है। उन्होने गोवंशों के लिए हरे चारे के रूप में नेपियर घास लगवाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने गोसंरक्षण केन्द्र में चारा पानी एवं विद्युत की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया है। उन्होंने गोसंरक्षण केन्द्र में अभियान चलाकर गोवंशों का टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 वीपी पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


उज्ज्वल केशरवानी


 


धान क्रय केंद्र पर डीएम का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र भरवारी का किया औचक निरीक्षण


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को धान क्रय केन्द्र भरवारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी स्वयं को तौल कर कांटे का सत्यापन किया। कौशाम्बी राइस मिल एवं ओकांर राइस मिल भरवारी के द्वारा नामित धान क्रय केन्दों से धान के उठान न किये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को तत्काल जॉच कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों को अपने धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि धान खरीद में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी तो संबंधित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर नमी मापक यन्त्र सहित अन्य सभी प्रकार के यंत्रो को निरन्तर क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर पीने के पानी बैठने की व्यवस्था विद्युत की व्यवस्था तथा प्रतिदिन की कार्रवाइयों को रजिस्टर में दर्ज करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें एवं कार्रवाइयां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को तथा क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में आवश्यक रूप से पहुंच जाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने क्रय केन्द्रो पर साफ.सफाई की समुचित व्यवस्था निरन्तर बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए बिचौलियों से किसी भी दशा में धान न खरीदा जाये।जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि वे सभी अपने.अपने क्षेत्र के किसानों को अपने धान का नमूना क्रय केन्द्र पर लाकर चेक करा लें जिससे कि धान की वस्तुस्थिति से किसान अवगत हो सके और वे विक्रय योग्य धान को ही क्रय केन्द्रों पर ले आयें जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से धान विक्रय के संबंध में परेशानी न उठानी पडे़। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की कार्यवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होने यह भी निर्देशित किया है कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहे जिससे किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ अंशुमाली सहित क्रय केन्द्र प्रभारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहे।


उज्ज्वल केशरवानी


नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...