शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

'बिट्रेन' ने पाकिस्तान को लगाईं लताड़

इस्लामाबाद/ लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान सरकार को जमकर लताड़ लगाई है और देश के सभी नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा की गारंटी लेने को कहा है। ये मामला ब्रिटेन की संसद में उठा था, जिसके बाद जॉनसन ने संसद में ही बयान दिया।


अहमदी नागरिक की हत्या के बाद मुद्दा गरमाया
पेशावर में पिछले दिनों महमूद खान नाम के अहमदी नागरिक की हत्या के बाद मामला गरम हो गया। पेशावर में पिछले कुछ समय में ये चौथे अहमदी नागरिक की हत्या की घटना थी, जिसके बाद इस मुद्दे को ब्रिटिश संसद में उठाया गया। ब्रिटेन में दक्षिण एशिया और कॉमनवेल्थ देशों के मामलों के मंत्री लॉर्ड अहमद और पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने इस मामले पर ब्रिटेन सरकार के रूख के बारे में पूछा था, जिसके बाद बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम मानवाधिकारों के हनन और अल्पसंख्यकों की हत्याओं और उनपर हो रहे अपराधों को लेकर आंख नहीं बंद कर सकते।               


पत्रकारिता का घोटा जा रहा है गलाः राहुल

भाजपा राज में घोटा जा रहा है पत्रकारिता का गला: राहुल


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।
रहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है। कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले भी पत्रकारों की हत्या का मामला उठाते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के पत्रकार विनय तिवारी को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी।”                                                 


दिल्ली में वायरस के चलते बिगड़े हालात

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा, 'दिल्ली में कोरोना वायरस के केस बढ़ने का एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी है, लेकिन सरकार संक्रमण रोकने और हालात काबू में करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मेरा मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली में काफी हद तक हालात सुधर जाने चाहिए।' आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़े हैं और सीएम केजरीवाल ने इसे कोविड-19 की तीसरी लहर बताया है।             


बीजेपी सरकार से राहुल के तीखे सवाल

असम में टीवी पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध मौत, बीजेपी सरकार से राहुल गांधी के तीखे सवाल


गुवाहाटी। असम में स्थानीय टेलीविजन चैनल के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध मौत पर राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर असम की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने कहा कि असम मध्य प्रदेश या फिर उत्तर प्रदेश बीजेपी शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गई। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश या यूपी, बीजेपी शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है। और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।
बता दें कि पराग भुइंया की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। राज्य के तिनसुकिया जिले में बुधवार रात एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पराग के परिजन ने आरोप लगाया कि पत्रकार की इसलिए हत्या की गई, क्योंकि उसने अपने इलाके में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को उजागर किया था।
इलाज के दौरान ही मौत
पुलिस ने बताया कि प्रतिदिन टाइम चैनल के काकोपथार के वरिष्ठ संवाददाता पराग भुइयां को बुधवार रात एक वाहन ने उनके घर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर टक्कर मार दी थी। पराग भुइयां की डिब्रूगढ़ के एक नर्सिंग होम में गुरुवार सुबह मौत हो गई, जहां उन्हें एक स्थानीय चिकित्सकीय इकाई ने रेफर किया था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाहन की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली गई है। उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो हादसे के बाद फरार हो गया था। साथ ही इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी असम पुलिस की ओर से अरुणाचल पुलिस को इस संबंध में अलर्ट किए जाने के बाद हुई।
पुलिस की दलील
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। और घटना की जांच की जा रही है। वाहन अरुणाचल प्रदेश की एक महिला का है। और इसका इस्तेमाल उसके बेटे की ओर से चाय पत्ती के परिवहन के लिए किया जाता है।
टीवी चैनल के प्रधान संपादक नितुमोनी सैकिया ने एक बयान जारी करके आरोप लगाया पुलिस का प्रारंभिक दृष्टिकोण संदेह का कारण था। हमें संदेह है। कि पत्रकार की हत्या कर दी गई क्योंकि वह काकोपथार के आसपास अवैध गतिविधियों और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली रिपोर्टिंग की एक श्रृंखला चला रहे थे।
पहले भी मिली थी। धमकी
सैकिया ने कहा इन रिपोर्टों के लिए उन्हें धमकी मिली थी। हम प्रतिदिन टाइम में इसे एक संदिग्ध सुनियोजित हत्या के तौर पर देखते हैं। और पूरी घटना की विस्तृत जांच और भुइयां के परिवार और ‘प्रतिदिन टाइम’ को न्याय की मांग करते हैं।
53 वर्षीय पत्रकार असम गण परिषद के नेता जगदीश भुइयां के छोटे भाई और तिनसुकिया प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष थे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुइयां के निधन पर शोक व्यक्त किया और पुलिस को इसमें शामिल व्यक्तियों को जल्द से जल्द सभी को न्याय के कटघरे में लाने का निर्देश दिया। मौत की जांच की मांग
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी भुइयां की मौत की जांच की मांग की। उन्होंने कहा हमें इस मामले में षड्यंत्र का संदेह है। क्योंकि पत्रकार को उसके घर के पास टक्कर मारी गई और वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।              


फिलीपींसः बाढ-तूफान में 39 लोगों की मौत

मनीला। फिलीपींस में आए तूफान के कारण राजधानी में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से शुक्रवार को आसपास के कई गांवों में मिट्टी और मलबा जमा हो गया। तूफान के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोगों को बचाया गया है।


हालांकि जलस्तर बहुत हद तक नीचे चला गया है। जिन स्थानों पर जलस्तर अधिक है वहां सेना लोगों को बचा रही है। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ हुई आपातकालीन बैठक में सेना प्रमुख जनरल गिल्बर्ट गैपे ने कहा कि बचाव कार्य में जल और थल दोनों पर चल सकने वाले सैन्य वाहनों का उपयोग किया गया।                 

कौशाम्बीः बृहद गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बृहद गौसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का किया औचक निरीक्षण


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोसंरक्षण केन्द्र की टीन सेड टूटी होने एवं पानी की सप्लाई ठीक ढंग से न होने सहित अन्य व्यवस्थाओं में कमियां पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था फैक्सफेड को नोटिस जारी करने एवं संबंधित ठेकेदार की जमानत धनराशि को जब्त करने का निर्देश दिया है। उन्होने बाउन्ड्री के किनारे.किनारे छायादार बृक्ष लगवाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने गोसंरक्षण केन्द्र में बने तालाब में मत्स्य पालन कराने हेतु मत्स्य विभाग को निर्देशित किया है। उन्होने गोवंशों के लिए हरे चारे के रूप में नेपियर घास लगवाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने गोसंरक्षण केन्द्र में चारा पानी एवं विद्युत की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया है। उन्होंने गोसंरक्षण केन्द्र में अभियान चलाकर गोवंशों का टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 वीपी पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


उज्ज्वल केशरवानी


 


धान क्रय केंद्र पर डीएम का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र भरवारी का किया औचक निरीक्षण


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को धान क्रय केन्द्र भरवारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी स्वयं को तौल कर कांटे का सत्यापन किया। कौशाम्बी राइस मिल एवं ओकांर राइस मिल भरवारी के द्वारा नामित धान क्रय केन्दों से धान के उठान न किये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को तत्काल जॉच कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों को अपने धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि धान खरीद में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी तो संबंधित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर नमी मापक यन्त्र सहित अन्य सभी प्रकार के यंत्रो को निरन्तर क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर पीने के पानी बैठने की व्यवस्था विद्युत की व्यवस्था तथा प्रतिदिन की कार्रवाइयों को रजिस्टर में दर्ज करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें एवं कार्रवाइयां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को तथा क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में आवश्यक रूप से पहुंच जाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने क्रय केन्द्रो पर साफ.सफाई की समुचित व्यवस्था निरन्तर बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए बिचौलियों से किसी भी दशा में धान न खरीदा जाये।जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि वे सभी अपने.अपने क्षेत्र के किसानों को अपने धान का नमूना क्रय केन्द्र पर लाकर चेक करा लें जिससे कि धान की वस्तुस्थिति से किसान अवगत हो सके और वे विक्रय योग्य धान को ही क्रय केन्द्रों पर ले आयें जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से धान विक्रय के संबंध में परेशानी न उठानी पडे़। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की कार्यवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होने यह भी निर्देशित किया है कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहे जिससे किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ अंशुमाली सहित क्रय केन्द्र प्रभारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहे।


उज्ज्वल केशरवानी


मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बनाते है 'रंगोली'

दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिये बनायी जाती है रंगोली और घरौंदा


दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ घरौंदा और रंगोली बनाकर उनका स्वागत करने की परंपरा रही है। कहा जाता है कि दीपावली के दिन रावण का वध करने के बाद जब श्रीराम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने उनका पूरे हर्षोल्लास से स्वागत किया था। लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई करके उन्हें स्वच्छ बनाकर रंगों तथा फूलों की मदद से रंगोली बनाई थी और घर को दीपक से सजाया था इसलिए तब से ही दीपावली पर रंगोली और दीए जलाने का नियम बन गया है।
दीपावली के अवसर पर घर में रंगोली बनाये जाने की परंपरा है। इस दिन घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जाता है और रंगोली घर को चार चांद लगा देती है। घर चाहे कितना भी अधिक सुंदर हो यदि रंगोली घर के मुख्य द्वार पर नहीं सजायी गयी तो घर की सुंदरता अधूरी सी लगती है। सामान्य के तौर पर रंगोली का निर्माण चावल, गेंहू, मैदा, पेंट और अबीर से बनाया जाता है लेकिन सर्वश्रेष्ठ रंगोली फूलों से बनायी जाती है। इसके लिये गेंदा और गुलाब के साथ हरसिंगार के पूलों का इस्तेमाल किया जाता है जो देखने में सुंदर तो लगता ही है साथ ही सात्विकता को भी उजागर करता है।
दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई कर सजाते हैं और रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं। रोशनी के साथ-साथ यदि घर में रंगोली बन जाए तो घर की सजावट पर चार चांद लग जाते हैं। रंगोली के तरह तरह के रंग और उसके भाव मन में आनंद और उत्साह का संचार करते हैं। मां लक्ष्मी के साथ रंगोली दीवाली पर घर में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए भी बनाई जाती है।           


बरोदाः भाजपा को पहले से ज्यादा वोट मिलेंं

राणा ओबराय
बरोदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिले पहले से ज्यादा वोटो के श्रेय के हकदार हैं हरियाणा कृषिमंत्री जेपी दलाल
चंडीगढ। भले ही बरोदा उपचुनाव की परिणाम कांग्रेस के हक में आ चुका हैं। परंतु एक बात साबित हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के कृषि मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी दलाल को बरोदा उपचुनाव का प्रभारी बना कर कोई गलती नहीं की है।राजनीतिक जानकारों का कहना है बरोदा विधानसभा क्षेत्र जाट बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बहुत कम लोग ही टक्कर दे सकते हैं। परंतु हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने न सिर्फ कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कड़ी टक्कर दी बल्कि भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को पहले से ज्यादा वोट दिला कर अपनी योग्यता भी प्रमाणित की है। राजनीतिक पंडितों का कहना है भाजपा प्रत्याशी के हक में जाट बाहुल्य क्षेत्र में पहले से ज्यादा वोट आने का मतलब है कि भाजपा पार्टी ने कृषि मंत्री जेपी दलाल को बरोदा उपचुनाव का प्रभारी बना कर कोई गलती नहीं की है। यह भी कहना है कि भविष्य में कृषि मंत्री जेपी दलाल का भाजपा पार्टी में राजनीतिक भविष्य उज्जवल होगा। दलाल की गिनती भाजपा की प्रथम श्रेणी के नेताओं में होगी।               


मस्जिद में हुए मुबारक की कराई जियारत

कचहरी की मस्जिद में मुए मुबारक की कराई गई जियारत।


साल में एक मर्तबा कराई जाती है मुए मुबारक की जियारत, कोरोना के खात्मे के लिए भी मांगी दुआ।


नरेश राघानी


अजमेर। जिला कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित कचहरी की मस्जिद में जुमे के रोज हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुए मुबारक की जियारत कराई गई।  साल में एक दिन मुए मुबारक की जियारत कराई जाती है। खिदमतगार ख्वाजा सैयद गयासुद्दीन चिश्ती ने बताया कि हुजूर सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के अलावा अहले बेत के मुए मुबारक भी यहां रखे गए हैं। उनकी भी जियारत कराई गई है। यह मुए मुबारक मदीने शरीफ से हजरत बिलाल हब्शी राजिलेताला के खानदान से भेजे गए हैं। वही हुजूर सल्लल्लाहो अलेह वसल्लम के मुए मुबारक हैदराबाद के हजरत अब्दुल रशीद साहब द्वारा भेजे गए हैं। इस मौके पर जियारत के साथ-साथ कोरोना के खात्मे की विशेष दुआ की गई। कचहरी की मस्जिद में बड़ी तादाद में अकीदतमंदो जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद  मुए मुबारक की जियारत कर सवाब हासिल किया।               


बिहारः महागठबंधन के हारने के मुख्य कारण

बिहार में महागठबंधन के हारने के मुख्य कारण कांग्रेस और एआईएमआईएम


 बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉ अल्ताफ अहमद ने मिडिया को प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार में महागठबंधन को कांग्रेस और AIMIM सामना करना पड़ा।
डॉ अल्ताफ अहमद ने कहा कांग्रेस 70 सीटें पर महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ी। जबकि कांग्रेस को पता था की उनके पास बिहार में संघठन नहीं है और उसका खामियाजा यह हुआ कि कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट ही मिल पाई। कांग्रेस लगातार जानता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है। एक तरफ तो जनता उसको पसंद नहीं कर रही है और अपना वोट नहीं देती है दूसरी तरफ जहां पर भी कांग्रेस के साथ मिलकर पार्टियां चुनाव लड़ती हैं। जीतने के बाद कांग्रेस के विधायक कांग्रेस का दामन छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लेते है और वहां पर सरकार गिर जाती है। फिर बीजेपी की सरकार बन जाती है गोवा में जानता ने वोट डाला कांग्रेस को और सरकार बनी बीजेपी की इसी तरह मध्य प्रदेश में जानता ने वोट डाला कांग्रेस को और सरकार बनी बीजेपी की कांग्रेस सिर्फ जानता को छलने का काम कर रही है।
जानता वोट करती है बदलाव के लिए ना की कांग्रेस के विधायकों के दल बदलने के लिए कांग्रेस को अब मान लेना चाहिए कि जानता ने अब उन्हें नकारना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ AIMIM ने अल्पसंख्यक वोटों का ध्रुवीकरण कर के महागठबधन को नुक्सान पहुचाने का काम किया। यह सिर्फ उसी जगह चुनाव लड़ते है जहाँ बीजेपी कमज़ोर स्तिथी में रहती है जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होता है। इन्हीं सब कारणों से महागठबंधन को बहुत अल्पमतों से कई सीटो पर हार का सामना करना पड़ा ।                 


नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्वचालित सिग्नल

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल के नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग पर पूर्ण रूप से स्वचालित सिग्नलिंग की स्थापना की ओर अग्रसर


 बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। उत्तर-मध्य रेलवे का प्रयागराज मण्डल नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग 751 किलोमीटर हिस्से का संचालन और रखरखाव करता है। देश के उत्तरी से पूर्वी हिस्से तक ट्रेनों के समग्र संचालन के लिए इस मार्ग पर ट्रेनों की गतिशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महत्वपूर्ण खंड में ट्रेन की हैंडलिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए कानपुर से गाजियाबाद और बमरौली से पं दीन दयाल उपाध्याय जं खण्ड पर पहले से ही स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित है तथा कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे ट्रिपलिंग, चौथी लाईन का कार्य , फ्लाई ओवर, यार्ड रीमॉडेलिंग, स्वचालित सिग्नलिंग आदि कार्य भी तेजी से किये जा रहे हैं। गाजियाबाद ज. से पं दीन दयाल उपाध्याय खंड को पूर्ण रुप से स्वचालित सिग्नलिंग से लैस करने के क्रम में कानपुर-फतेहपुर खंड में स्वचालित सिग्नलिंग के प्रावधान के लिए काम चल रहा है। इसी क्रम में, प्रेमपुर-करबिगावां खंड में 5.27 किलोमीटर और करबिगावां-औंग खंड में 6.61 किलोमीटर के स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली का काम क्रमशः 7 और 12 नवंबर 2020 को उत्तर मध्य रेलवे की परियोजना इकाई और प्रयागराज मण्डल के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक पूरा किया गया । कानपुर- फतेहपुर खंड में यह तीसरा ब्लॉक खंड है जहां चालू वित्तीय वर्ष में स्वचालित सिग्नलिंग चालू की गई है। कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (CRS) से अपेक्षित संरक्षा क्लीयरेंस प्राप्त करने के बाद, सम्बंधित विभागों द्वारा यह कार्य मात्र  08 दिनों के रिकॉर्ड समय में मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/ कंस्ट्रक्शन/ उत्तर मध्य रेलवे श्री भोलेंद्र सिंह, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/ टीआरडी/ प्रयागराज, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/II/प्रयागराज, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रयागराज एवं कानपुर की निगरानी में किया गया।इसी क्रम में औंग-बिंदकी रोड और बिंदकी रोड-कंसपुर गुगौली खंडों में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली को दिसंबर -2020 तक और कानपुर से फतेहपुर पूरे खंड को मार्च -2021 तक चालू करने के लिए लक्षित किया गया है । इससे खंड की ट्रेन हैंडलिंग क्षमता में काफी वृद्धि होगी।
महाप्रबंधक श्री राजीव चौधरी ने प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं टेलिकाम इंजीनियर/ उत्तर मध्य रेलवे श्री अरुण कुमार, मण्डल रेल प्रबंधक  प्रयागराज श्री मोहित चंद्रा और पूरी टीम को कोविड -19 संकट के बावजूद इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने के लिये बधाई दी।               


पूर्व मंत्री को धमकी देने वाला आरोपी अरेस्ट

अतुल त्यागी (मंडल प्रभारी)
मुकेश सैनी (जिला प्रभारी)
सपा पूर्व विधायक/मंत्री को फोन पर घमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार
हाापुड़। जनपद के गढमुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री /विधायक श्री मदन चौहान को फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने के समबन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 337/20 धारा 504, 507 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना बहादुरगढ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ, अभियुक्त योगेश पुत्र नौराज सिंह चौहान निवासी ग्राम पसवाड़ा थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा है।               


दिशा-निर्देश के तहत मनाएंं त्यौहारः डीएम

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने दीपावली के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए,लेकिन जनपद के समस्त नागरिक घर से बाहर निकलने पर मॉस्क एवं गमछे का प्रयोग करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें।



जिलाधिकारी ने शुभकामना संदेश में सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि सभी नागरिक रोशनी के त्यौहार को बहुत ही हर्षोल्लास परंपरागत एवं उल्लास के साथ मनाएं। परंतु वर्तमान में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। अत: सभी जनपद के नागरिक घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं घरेलू गमछे का आवश्यक रूप से प्रयोग करें वहीं दूसरी ओर बाजारों में सामान की खरीदारी करते हुए एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 गज की दूरी बनाए रखें, ताकि सभी नागरिक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बने रहें।               


जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन ने ली प्रतिज्ञा

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने ली प्रतिज्ञा 


कानून की मांग को लेकर बड़ी संख्या में हस्ताक्षर भेजे गये प्रधानमंत्री को


 अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। शुक्रवार को लोनी की विकासकुंज कॉलोनी में दिनेश चौहान के निवास पर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया। तत्पश्चात तिरंगे के सामने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करके संगठन के जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम भेजे।


कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र धामा ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन आज 13 नवंबर, छोटी दीपावली के अवसर पर अपराह्न 12 बजे एक साथ देशभर के 3000 स्थानों प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन कर रहा है, जिसमें 3 लाख कार्यकर्ता जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग हेतु प्रतिज्ञा लेकर अपने हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री, भारत सरकार के पास भेज रहे हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन पिछले 7 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में अनवरत अभियान चला रहा है। 


लोनी नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि इस अभियान को 125 सांसदों और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का प्रतिनिधिमंडल भारत के राष्ट्रपति जी को मिलकर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंप चुका है। 


प्रतिज्ञा कार्यक्रम में शिवम ठाकुर, रोहित ठाकुर, अश्विनी शर्मा, योगेंद्र सिंह अरोड़ा, रामबाबू धामा, दिनेश चौहान, विजय बहादुर, धर्मेन्द्र शर्मा, अमरीश कुमार, मनबीर प्रधान, मनोज शर्मा, रामकिशोर शास्त्री, नरेंन्द्र श्रीवास्त आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


आमजनों को 55 स्मार्ट मोबाइल वितरित किए

सायबर सेल सतना द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत आवेदकों को लगभग 8 लाख के स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कर 55 आमजनों के चेहरों पर लौटाई खुशी की लहर


सतना। विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने का टास्क पुलिस अधीक्षक सतना श्री धर्मवीर सिंह एवं अ​ति. पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार जैन के द्वारा सायबर सेल सतना को दिया गया था।किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन अचानक से गुम हो जाने से उसकी बहुत सारी व्यक्तिगत जानकारी चली जाती है, जिससे उस व्यक्ति को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पडता है।


फोन में अधिकांशतः लोग अपनी फेसबुक आई.डी. जी-मेल इत्यादि लॉगिन कर के रखते है,अचानक से मोबाइल फोन गुम हो जाने से उन आई डी से भी छेडछाड का खतरा उत्पन्न हो जाता है।मोबाइल गुमनें संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के निर्देशन में सायबर सेल टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये 55 नग मोबाईल बरामद किये गये जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये है।सभी मोबाइलों को संबंधित फरियादियों को बुलाकर,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मवीर सिंह द्वारा प्रदान किया गया। मोबाइल बरामद करने में सायबर सेल टीम से उप निरीक्षक अजीत सिंह सायबर सेल प्रभारी,प्रधान आरक्षक आर के पटेल,प्रधान आरक्षक दीपेश कुमार,आरक्षक वीपेंद्र मिश्रा आरक्षक असलेंद्र सिंह व आर संदीप सिंह की सराहनीय एवं अहम भूमिका रही।


अपील:—आमजनता से एक अपील है कि आप कभी भी लालच में आकर कम दामों के मोबाईल बिना बिल के न खरीदें।


सतना से सलिल कुमार नामदेव की रिपोर्ट                


'होम मेकर' से 'किंग मेकर' बनी महिलाएं

सत्ता की चाभी 'होम मेकर' से किंग मेकर' बनी बिहार की महिलाएं


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। होम मेकर से किंग मेकर बनी बिहार की महिलाओं ने 243 में से 166 विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से अधिक मतदान कर करीब 60 प्रतिशत सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की झोली में डाल उसकी सरकार तो बना ही दी साथ ही सभी राजनीतिक दलों को अपनी अहमियत भी समझा दी कि उन्हें अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ता की चाभी महिलाओं और युवाओं के हाथ में थी। इसे भांपते हुए सत्ता के दोनों दावेदारों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) और महागठबंधन ने इस सियासी महासंग्राम में उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजा यह हुआ कि इस बार बड़ी संख्या में युवाओं के महागठबंधन के पक्ष में झुकाव से कांटे का मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंतत होम मेकर ही किंगमेकर बनकर उभरी
जिन 166 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों से ज्यादा हिस्सा लिया वहां करीब 60 प्रतिशत सीट नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग की झोली में गई वहीं तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को मात्र 36 प्रतिशत सीटें ही मिली। राजग के खाते में गई ऐसी 99 सीट में से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को सर्वाधिक 55 उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड(जदयू) को 37 विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को तीन सीटें मिली हैं। वहीं महागठबंधन को गई ऐसी 60 सीट में से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 44, कांग्रेस को आठ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) को चार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। शेष सात सीट अन्य के खाते में गई। बिहार में वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 2005 तक हुए 14 विधानसभा चुनावों में महिलाओं की रूचि पुरुषों की तुलना में बेहद कम थी। लेकिन वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को पछाड़ दिया। उस चुनाव में पुरुषों के 51.12 प्रतिशत के मुकाबले 3.37 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने यानी 54.49 प्रतिशत मतदान किया। यह सिलसिला वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहा। उस वर्ष भी 53.32 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 7.17 प्रतिशत अधिक 60.48 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था। इस बार के चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया। तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव पर दस्तखत करने का वादा किया जिसके कारण उनकी सभाओं में युवाओं की भीड़ काफी दिखी जिससे यह लगने लगा कि उन्हें उनका अच्छा खासा समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक बड़े घटक भाजपा ने भी 19 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर उन्हें लुभाने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रचार अभियान पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित था। प्रधानमंत्री ने भी अपनी सभाओं में केंद्र की योजनाओं विशेषकर उज्ज्वला योजना कोरोना काल में बांटे गए अनाज और महिलाओं के खाते में दी गई रकम की चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी सभाओं में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ओर से किए गए प्रयासों और आगे की योजनाओं के आधार पर वोट मांगा था। उन्होंने अपनी हर सभा में कहा कि वर्ष 2005 में जब उन्हें काम करने का मौका मिला तब उनकी सरकार ने स्थानीय निकाय के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण और साइकिल-पोशाक योजना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। महिलाओं के कहने पर ही अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू की। राज्य की जनता फिर से मौका देती है। तो इस बार वह स्थानीय प्रशासन में उनकी भागीदारी बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार इस बार चुनाव में अपने महत्वाकांक्षी सात निश्चय पार्ट-दो लेकर आए और उसके आधार पर ही जनता से वोट मांगा। सात निश्चय पार्ट-दो का पहला और दूसरा निश्चय युवाओं और महिलाओं के लिए है। दूसरा निश्चय सशक्त महिला सक्षम महिला' के तहत अब सभी वर्ग की महिला उद्यमियों को पांच लाख रुपये का कर्ज और पांच लाख रुपये तक के अनुदान का वादा किया गया है। उसमें किसी प्रकार का टैक्स भी नहीं लगेगा। इसी तरह इस बार इंटर पास छात्राओं को 25 हजार रुपये और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50 हजार रुपये दिए जाने का भी वादा किया गया। चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव का पूरा ध्यान युवाओं पर ही केंद्रित था। लेकिन दूसरी ओर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आधी आबादी को अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिश करते रहे। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बताने की कोशिश करते रहे कि राष्ट्रीय जनता दल(राजद) महिलाओं के प्रति कोई सोच नहीं है। नीतीश कुमार ने तो 26 अक्टूबर को वैशाली के जंदाहा में जनसभा के दौरान लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा था। जब जेल जा रहे थे। तब पत्नी को तो कुर्सी पर बैठा दिया लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। बेटे के चक्‍कर में कई बेटियों को जन्‍म दे दिया। वे कैसे बेटियों का सम्‍मान करेंगे। आखिर वह कैसा बिहार बनाना चाह रहे हैं। आठ-आठ और नौ-नौ बच्‍चे पैदा कर रहे हैं। क्‍या बेटियों पर भरोसा नहीं है। ये कैसा बिहार बनाना चाहते हैं । यही लोग आदर्श हैं। तो सोचिए बिहार का क्या हाल होगा कोई पूछने वाला नहीं होगा। इसके बाद नीतीश कुमार जब 31 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव के समधी और जदयू के प्रत्याशी चंद्रिका राय की चुनावी सभा में गए थे। तब वहां मंच पर उपस्थित तेजस्वी यादव की पुत्रवधू की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा था। देखिए एक पढ़ी-लिखी महिला के साथ उन लोगों ने क्या व्यवहार किया है। महिलाओं एवं लड़कियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अनुचित है। उन्होंने इसी सभा में कहा था। कि अवैध शराब कारोबारियों की लॉबी चुनाव में जदयू को हराने के लिए काम कर रही है, उन्हें चुनाव में पराजित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा की जनसभा में बिहार की एक बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का जिक्र किया। जिसमें महिला मोदी सरकार के कार्यों का बखान करती हुई नजर आ रही हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह महिला शायद जो अखबार या टीवी भी नहीं देखती होगी। उनसे जब किसी ने पूछा कि नरेंद्र मोदी को वोट क्यों दोगी, तो उस महिला ने बिना लाग-लपेट के उसके सवाल का एक सांस में भोजपुरी में जवाब दिया "मोदी हमको नल दिए लाइन दिए बिजली दिए, मोदी हमको कोटा दिए, राशन दिए, पेंशन दिए, गैस दिए, उनको वोट नहीं देंगे तो क्या तुमको देंगे। इन बातों का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला वोटरों को राजग के पक्ष में आकर्षित करने की उनकी रणनीति कामयाब रही।         


एनटीपीसी ने बंद किया प्रवेश द्वार, धरने पर लोग

एनटीपीसी ने बंद किया प्रवेश द्वार,लोग धरने पर


कोरबा। एनटीपीसी द्वारा गेट के बंद कर दिए जाने से मजदूर और सफाईकर्मी काम पर नहीं जा सके। एनटीपीसी की इस हरकत से परेशान मजदूरों ने कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मजदूरों ने कहा कि दिवाली त्योहार है। वेतन लेना है, लेकिन एनटीपीसी ने गेट ही बंद कर रखा है।
एनटीपीसी टाउनशिप में कार्यरत मजदूर सुबह काम पर पहुंचे तो टाउनशिप का गेट बंद मिला। इसके चलते काम करने पहुंचे मजदूर और सफाई कर्मी अपना काम नहीं कर पाए। एनटीपीसी टाउनशिप प्रबंधन द्वारा गेट बंद किए जाने से नाराज मजदूर और सफाईकर्मी गेट के सामने कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया।
वहीं मजदूरों का कहना है कि सामने दिवाली त्योहार है, हम मजदूरों को वेतन लेना था। लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया है। इसके चलते उन्हें वेतन भी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में वे त्योहार कैस मना पाएंगे। एनटीपीसी प्रबंधन ने हमारे समक्ष विकट समस्या खड़ी कर दी है। इसके चलते ही हमें चक्काजाम करना पड़ रहा है।
एनटीपीसी के इस बेबुनियादी बातें लोगो के गले नही उतर रही है एनटीपीसी ने कोरोना के बढ़ते मामले को आधार बनाकर गेट बंद कर दिया है जबकि एनटीपीसी में ये मजदूर संक्रमितों की संख्या नगण्य रही है बल्कि एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी ही ज्यादा संक्रमित पाए गए है इसका मतलब कर्मचारी की अपनी लापरवाही से संक्रमित हो रहे है।            


प्रियंका की फिल्म ‘एतराज’ के 16 साल पूरे

प्रियंका की फिल्म ‘एतराज’ के 16 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘एतराज’ के 16 साल पूरे हो गए हैं। सुभाष घई निर्मित और अब्बास-मुस्तान निर्दशित एतराज में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के प्रदर्शन के 16 साल पूरे हो गये हैं। प्रियंका ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया।
प्रियंका ने लिखा, “वर्ष 2004 में मुझे एक्टर बने एक साल ही हुआ था। अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्म में मैंने सोनिया रॉय का किरदार निभाया। मेरे अब तक के किरदारों में ये सबसे बोल्ड था। एक तरह से यह बड़ा खतरा भी था क्योंकि मैं फिल्मों में नई आई थी। मुझे यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि मैं बहुत डरी थी लेकिन मेरे अंदर का कलाकार कह रहा था कि मुझे कुछ बढ़िया करना चाहिए। सोनिया का रोल बिलकुल वैसा ही था…ज्यादातर हिस्से में दुष्ट, हिंसक, जटिल, खुद से प्यार करने वाली लेकिन यह अतिसंवेदनशील और भावुक भी था।”


बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की खुदकुशी


अमेजन प्राइम ने ‘मिर्जापुर 3’ को हरी झंडी दिखाई


अभिनेत्री ने लिखा, “बेहतरीन निर्देशकों की जोड़ी अब्बास-मस्तान की मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। उन्होंने न सिर्फ मेरे जैसे नए एक्टर पर भरोसा किया बल्कि मुझे इतना प्रेरित किया कि मैं एक ऐसा रोल निभा सकूं जिस पर गर्व हो। आज 16 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो एतराज मेरे लिए एक गेम चेंजर सी लगती है। इसने मुझे सिखाया कि किरदारों को बिना किसी पूर्वधारणा के पूर्ण विश्वास के साथ बस निभाना चाहिए।”                                                                                


ओवैसी की पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी

कोलकाता। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी के इस ऐलान के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब यह चर्चा का विषय हो गया है कि बिहार में 5 सीटें जीतने वाली एआईएमआईएम बंगाल में क्या करेगी। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि बिहार में ओवैसी ने जो रणनीति अपनाई और महागठबंधन का काम खराब किया, उसी तरह बंगाल में वे ममता बनर्जी की राह मुश्किल और बीजेपी की राह आसान कर सकते हैं एआइएमआइएम ने इसकी तैयारी काफी पहले शुरू भी कर दी है। बंगाल के एआइएमआइएम नेतृत्व के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ही एआइएमआइएम को बंगाल में संभावनाएं दिखने लगी थीं। एनआरसी के खिलाफ कोलकाता में एक रैली आयोजित की गई थी जिसमें बड़ी तादाद में मुस्लिम युवकों ने हिस्सा लिया था।         


कोहली से अलग भारतीय टीम में कई सुपरस्टार

मेलबर्न। अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि विराट कोहली की आगामी टेस्ट शृंखला के आखिरी तीन मैचों में अनुपस्थिति निराशाजनक है। लेकिन इससे आस्ट्रेलिया बोर्डर-गावस्कर ट्राफी जीतने का दावेदार नहीं बन जाएगा क्योंकि भारतीय टीम में कई ‘सुपरस्टार’ हैं।


भारतीय कप्तान कोहली एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी है। कोहली जनवरी के शुरू में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते हैं।               


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...