शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

2 गज की दूरी व मास्क के साथ मनाएं त्यौहार

2 गज की दूरी व मास्क के साथ मनाए त्योहार


सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के नये  कमिश्नर एवी राजामौली ने अपना पहला निर्देश मंडल के तीनों डीएम और विभागों के अधिकारियों को जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा  है। कि यह सुनिश्चित करें की लोग दो गज दूरी और मास्क का प्रयोग करें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
कमिश्नर एवी राजामौली ने बुधवार को चार्ज लेने के बाद गुरुवार को अपना पहला निर्देश जारी किया। कमिश्नर ने हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए बताया कि जब वो सड़क मार्ग से सहारनपुर आ रहे थे। तो देखा कि बाजारों में भीड़ तो थी। लेकिन दो गज दूरी और मास्क का प्रयोग लोग नहीं कर रहे थे। कमिश्नर एवी राजामौली ने कहा कि लोग त्योहार मनाएं और उनकी शुभकामनांए भी दें लेकिन दो गज दूरी और मास्क जरूर पहनें। सहारनपुर में भले ही केस कम हो गए हो, लेकिन खतरा टला नहीं है। दूसरे वेव आने की आशंका है इसलिए सभी लोग सावधानी बरते जिससे खुशी से त्योहार मनाया जा सके।
कमिश्नर एवी राजामौली का पहला दिन था। तीनों डीएम व मंडल के अधिकारियों व योजनाओं का प्रजेंटेंशन दिया। इसके अलावा बार के अधिकारी और संगठन के लोग कमिश्नर से मिलने पहुंचे ओर समस्याओं से अवगत कराया। कमिश्नर से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।                          


पटनाः 15 को चारों दलों की बैठक की जाएगी

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के चारों दलों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय हुआ है कि 15 नवंबर को 12: 30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। सभी दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे।


कई नेता हो रहे थे शामिल


सीएम आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए आरसीपी सिंह, अशोक कुमार चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी, हम के जीतन राम मांझी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता पहुंचे हुए थे। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है।


कल जेडीयू की हुई थी बैठक


कल बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एनडीए की औपचारिक बैठक के बाद ही नेता के नाम पर मुहर लगेगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में एनडीए को बहुमत मिला है। लेकिन हमारे गठबंधन में शामिल सभी 4 घटक के नेता मिल बैठकर आपसी सहमति से कोई फैसला करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हर एक सीट पर विश्लेषण किया जा रहा है। हम लगातार सभी लोगों के साथ मिल बैठकर इसकी समीक्षा कर रहे है।


दिवाली के साथ दस्तक देगी कड़ाके की सर्दी

दीपावली के साथ दस्तक देगी कड़ाके की सर्दी


कोरोना संक्रमण के बीच दिवाली के साथ ही कड़ाके की ठंड भी दस्तक देगी। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार उत्तर भारत के तमाम शहरों में पारा तेजी से नीचे जाने लगा है। दिल्ली का तापमान भी 14 डिग्री पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के 10 शहरों में पारा अभी से 10 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी के साथ वायु प्रदूषण की मार के साथ अब उत्तर भारत के कई इलाकों को अब शीतलहरी ठिठुराएगी।
आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं।  उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल इलाकों समेत कानपुर लखनऊ में खासी ठंडक महसूस होने लगी है। यहां पारा सामान्य से चार डिग्री तक कम हो सकता है।
कमोवेश यही हालात चडीगढ़,  हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों का है। मौसम विभाग का कहना है। कि यहां पारा लगातार नीचे जाएगा। सबसे अधिक प्रभावित मध्य प्रदेश होगा यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है। यानी दीपावली के बाद समूचा उत्तर भारत शीत लहरी से दो-चार होगा।             


गाय के मुंह में फटा विस्फोट पदार्थ, घायल

गाय के मुंह में फटा विस्फोटक पदार्थ, गंभीर रूप से घायल


जयपुर। राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के गुडा मोकम सिंह में इंसान के जानवर बनने की एक घटना सामने आई है। किसी असामाजिक तत्व ने गाय के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को कंलकित कर दिया है। किसी ने एक गाय को विस्फोटक पदार्थ मुंह में विस्फोटक पदार्थ के फटने से गाय घायल हो गई है। हादसे में गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। विस्फोटक खाने से गाय का मुंह पूरी तरह फटकर लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन के गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बजरंग दल की पशु एंबुलेंस से घायल तड़पती गाय को जाडन पशु चिकित्सालय पहुंचाया जहां गाय का उपचार चल रहा है। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गो पुत्र सेना बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गो पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिरियारी थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे थाना अधिकारी सुरेश सारण ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और जल्दी ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।                                  


यूपीः 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश

5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में  पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची के परिजन पहुंच गए। आरोपी उनसे मारपीट कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी नाबालिग बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन घर में आ गए। आरोपी परिजन को देखकर मारपीट कर भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट खुर्जा नगर में बुधवार को ही दर्ज कराई और पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है। कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।             


ट्रंप ने चीन को फिर दिया जोरदार झटका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति पद से विदाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को बढ़ा झटका दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके अमेरिकियों को चीनी फर्म्स में निवेश करने से रोक लगा दी है। प्रशासन के मुताबिक, ये वो फर्म्स हैं जिनका मालिकाना या नियंत्रण अधिकार चीनी सेना के पास है।     


योगी देगें पावन नगरी को दिवाली की सौगात

सीएम योगी देंगे पावन नगरी को दिवाली की सौगात        


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जब यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए पहुंचेंगे तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिवाली के कई उपहार मिलने की संभावना है। एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। सरयू नदी तट को 5.51 लाख दीयों से सजाया जाएगा। भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण के वेश में कलाकार पुष्पक विमान से तट पर उतरेंगे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे हेलीकॉप्टर को फूलों से सजाकर विमान का रूप दिया गया है। यह समारोह शुक्रवार दोपहर को ही शुरू हो जाएगा जबकि अयोध्या के साकेत कॉलेज से भगवान राम की झांकी पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर तट पर पहुंचेगी उस झांकी में गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह केवट प्रसंग, राम दरबार, सबरी राम मिलाप और लंका दहन जैसे अद्भुत प्रस्तुतियां होंगी।
जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीये जलाये जाएंगे उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के साथ ही वर्तमान विकास परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं। अयोध्या और उसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाएं समर्पित कर सकते हैं। उनमें आधुनिक सीवेज शोधन संयंत्र है। ताकि नदी का प्रवाह एवं स्वच्छता बना रहे इस तीर्थनगर में 3.47 करोड़ रूपये से रामलीला सेंटर 19.02 करोड़ रूपये की लागत से भजन स्थल 21.92 करोड़ रूपये की लागत से रानी हेओ मेमोरियल पार्क 7.59 करोड़ रूपये की लागत से रामकथा वीथिका आदि बनेंगे।               


क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

आबुधाबी। यूएई से आइपीएल चैंपियन बनकर भारत लौटने के बाद मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के लिए हालात कुछ अच्छे नहीं रहे। भारतीय सरजमीं पर लैंड होते ही क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई अधिकारियों ने उनसे उनकी उन लक्जरी घड़ियों के बारे में सवाल जवाब किए जो वो यूएई से लेकर आ रहे थे।           


राजनीतिक तनाव के बीच नवाज़ का बयान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरयम नवाज़ ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि वह देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सेना से बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत बंद दरवाजे में नहीं, बल्कि लोगों के सामने होनी चाहिए।                     


भारत के समर्थन में फिर आया दोस्त 'रूस'

नई दिल्ली/ मास्को। कश्मीर मसले पर एक बार फिर से सदाबहार दोस्त रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूस ने भारत की इस बात का समर्थन किया कि पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में चर्चा के दौरान कश्मीर जैसे द्विपक्षीय मुद्दों को नहीं लाना चाहिए। इसने कहा कि ऐसा करना समूह के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन के डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में मंगलवार को समूह के आधारभूत सिद्धांतों का उल्लंघन कर एससीओ में द्विपक्षीय मुद्दों को 'अनावश्यक रूप' से लाने के बार-बार प्रयास करने वालों पर हमला बोला था। पीएम मोदी की इन टिप्पणियों को एससीओ में कश्मीर का मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयास के संदर्भ में देखा गया था।                               


मुंबईः एक्ट्रेस हरीश की कोरोना से हुई मौत

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है। जहां देश की राजधानी दिल्ली में कल 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। जहां पहाड़ों का प्रदेश हिमाचल प्रदेश में बीते रोज इस वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में मरने वालों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर हरीश बंचटा भी शामिल थे। हरीश को पहले हल्का बुखार आया था। इसके बाद उन्हें रोहडू से आईजीएमसी में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें बचाने के कई प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है और उनकी मौत हो गई। मंगलवार की शाम को एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।     


दिपावली पर पाकिस्तान ने रचीं बड़ी साजिश

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची हुई है। लेकिन पाकिस्तान हमेशा की तरह त्योहारों में अपनी बुरी नजर लगाना चाहता है। जहां एक ओर देश में सभी धूमधाम से त्योहारों को मनाने में जुटे हुए हैं तो वहीं पाकिस्तानी साजिश को लेकर खुफिया अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' के चीफ हाफिज सईद के गुर्गों ने दीवाली के मौके पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है।               


ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर नेमार

चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर


साओ पाउलो। नेमार चोटिल होने के कारण ब्राजील के अगले सप्ताह उरूग्वे के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच में नहीं खेल पाएंगे। पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से चैंपियन्स लीग मैच में खेलते हुए नेमार की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।                            


एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट

कोरोना अपडेटः एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट, अब 55% से ज्यादा मरीज सिर्फ 5 राज्यों में


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3 अक्टूबर से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे, जो अब घटकर 4.84 लाख बचे हैं। अब सिर्फ पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में ही 55% एक्टिव केस हैं। देश में बुधवार को 44 हजार 546 केस आए। इनमें से 49 हजार 266 मरीज ठीक हो गए, जबकि 544 की मौत हो गई। अब तक कुल 87.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 81.13 लाख ठीक हो गए और 1.28 लाख की मौत हो गई।एम्स डायरेक्टर गुलेरिया बोले- जिन्हें इंफेक्शन, उन्हें वैक्सीन पहले मिलेगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद हम ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे, जब हर्ड इम्युनिटी आ जाएगी। तब वैक्सीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर वैक्सीन 2021 के आखिर तक या 2022 के शुरू में आती है तो क्या तब तक लोगों में इम्युनिटी नहीं आ जाएगी? लोग इस वायरस के संक्रमण को सर्दी, खांसी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी समझने लगें, तो इसका उनकी सेहत पर ज्यादा बुरा असर तो नहीं पड़ता है?               


अश्लील तस्वीरे भेजकर पति को किया ब्लैकमेल

ननद की अश्लील तस्वीरें भेजकर फौजी पति को ब्लैकमेल कर रही थी पत्नी...ऐसे खुला राज


इंदौर। व्हाट्सएप पर खेला गन्दा खेल मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने ही फौजी पति को ब्लैकमेल करती रही। वह पति को उसकी ही बहन यानी अपनी ननद के फोटोज भेजती रहती थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस से उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह मामला इंदौर के महू का है, राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें 9 सितंबर को महू से आवेदन मिला। इसमें बताया गया कि एक फौजी को उसकी बहन के अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं। या सारे फोटोज अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से भेजे जा रहे हैं। कुछ घंटों में निपटा लें काम पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी महिला का लोकेशन जबलपुर दिखा रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उस महिला को जबलपुर से पकड़ा। महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पति फौज में हैं। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। उसका कहना है कि उन दोनों का तलाक का केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। वह पति से राजीनामा चाहती थी, इसलिए अपनी ही ननद के अश्लील फोटो अलग-अलग नंबरों से भेज रही थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि महिला के भाई के भी खिलाफ 2019 में राज्य साइबर सेल में एक केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।               


सांड पर खौलता तेल डाला, मर गई इंसानियत

छत्तीसगढ़: इंसान की मर गई इंसानियत...सांड पर खौलता तेल डाला


रायपुर। छत्तसीगढ़ आई हास्पिटल के सामने में श्याम नगर गुरुव्दारा रोड में इंसान के जानवर बनने की एक घटना सामने आई है। किसी असामाजिक तत्व ने सांड के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को कंलकित कर दिया है। किसी ने एक सांड पर खौलता तेल डाल कर अपनी घिनौनी करतूत की है। खौलते तेल डालने से सांड बुरी तरह तिलमिलाकर इधर-उधर दौड़ बाग करने लगा। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ के जागृत दास मानिकपुरी और अन्य सदस्यों ने सांड को बचाने के लिए तुरंत उपचार करने रेस्क्यू किया, लेकिन सांड को नहीं बचाया जा सका। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ लोगों में रोष है। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ, प्रगतिशील यादव समाज, यादव महासभा और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कराए और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, और दोषियों को सजा दे। जिससे भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत की पुनरावृत्ति न हो।             


ठीक होने वालों की संख्या-81,15,580 हुई

त्योहारी सीजन में कोरोना का कहर


नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भी दुनियाभर पर बना हुआ है। वहीं भारत भी इससे लगातार जूझ रहा है। कोविड-19 संक्रमण के 44,878 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 87,28,795 तक हो गए हैं। 547 नई मौतों के साथ मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,28,688 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,747 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,84,547 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 49,079 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 81,15,580 हो गई है।भारत में आएगा कोरोना का टीका अमेरिकी टीका निर्माता कंपनी फाइजर जल्द ही कोरोना वैक्सीन से जुड़ा डाटा भारत सरकार से साझा करेगी। फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि वह भारत में कोरोना का टीका उपलब्ध करवाने की उम्मीद करते हैं। हाल में फाइजर ने अपने प्रयोगात्मक कोरोना टीके को लेकर दावा किया था। कि यह संक्रमण को रोकने में 90 फीसदी असरदायक है। फाइजर ने कोरोना वायरस का जो प्रयोगात्मक टीका तैयार किया है। उसके नैदानिक परीक्षण के लिए 43,358 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
भारत में फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ अपने संवाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताकि यह टीका देश में उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी योजना इस परीक्षण के डाटा को भारत व कुछ अन्य सरकारों संग साझा करने की है। ताकि सरकारों की हामी के बाद हम वहां की नियामक संस्था संग काम करके एक असरदायक व सुरक्षित टीका उपलब्ध। 


योगी सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा

योगी सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा


लखनऊ। दीपावली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया। प्रदेश के 30 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की डीपीसी जारी कर दी गई है। आज मुख्यमंत्री 5042 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति का आदेश प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि इनमें 23 हजार सिविल पुलिस और 5042 पीएसी के जवान हैं। महानिदेशक भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 39,848 पुलिस कर्मियों का प्रमोशन किया जा चुका है। इसके तहत 7,835 आरक्षी चालक प्रमोट किये गये हैं। वहीं, 29,226 हेड कॉन्स्टेबल को प्रमोशन दिया गया है। इस के अलावा 1019 सब इंस्पेक्टर और 1768 इंस्पेक्टर को प्रोन्नत किया गया है।
 सब इंस्पेक्टर बनने वालों में 717 सशस्त्र पुलिस के और 198 रेडियो मुख्यालय के लोग शामिल हैं। लिपिक संवर्ग के 66 लोग भी निरीक्षक प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बनाये गये हैं। दूसरी तरफ फायर सर्विस के 170 कर्मियों का भी प्रमोशन किया गया है।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-90 (साल-02)
2.  शनिवार, नवंबर 14, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



गुरुवार, 12 नवंबर 2020

भारत-चीन संबंधों पर रूस ने चेताया

नई दिल्ली। रूस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक उथलपुथल और अनिश्चतता के बीच अगर भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ता है तो पूरे यूरेशिया क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी। इस तनातनी का दुरुपयोग अन्य सक्रिय ताकतें अपने भू-राजनीतिक उद्देश्य के लिए कर सकती हैं।                 


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...