शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

दिपावली पर पाकिस्तान ने रचीं बड़ी साजिश

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची हुई है। लेकिन पाकिस्तान हमेशा की तरह त्योहारों में अपनी बुरी नजर लगाना चाहता है। जहां एक ओर देश में सभी धूमधाम से त्योहारों को मनाने में जुटे हुए हैं तो वहीं पाकिस्तानी साजिश को लेकर खुफिया अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' के चीफ हाफिज सईद के गुर्गों ने दीवाली के मौके पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है।               


ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर नेमार

चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर


साओ पाउलो। नेमार चोटिल होने के कारण ब्राजील के अगले सप्ताह उरूग्वे के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच में नहीं खेल पाएंगे। पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से चैंपियन्स लीग मैच में खेलते हुए नेमार की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।                            


एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट

कोरोना अपडेटः एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट, अब 55% से ज्यादा मरीज सिर्फ 5 राज्यों में


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3 अक्टूबर से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे, जो अब घटकर 4.84 लाख बचे हैं। अब सिर्फ पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में ही 55% एक्टिव केस हैं। देश में बुधवार को 44 हजार 546 केस आए। इनमें से 49 हजार 266 मरीज ठीक हो गए, जबकि 544 की मौत हो गई। अब तक कुल 87.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 81.13 लाख ठीक हो गए और 1.28 लाख की मौत हो गई।एम्स डायरेक्टर गुलेरिया बोले- जिन्हें इंफेक्शन, उन्हें वैक्सीन पहले मिलेगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद हम ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे, जब हर्ड इम्युनिटी आ जाएगी। तब वैक्सीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर वैक्सीन 2021 के आखिर तक या 2022 के शुरू में आती है तो क्या तब तक लोगों में इम्युनिटी नहीं आ जाएगी? लोग इस वायरस के संक्रमण को सर्दी, खांसी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी समझने लगें, तो इसका उनकी सेहत पर ज्यादा बुरा असर तो नहीं पड़ता है?               


अश्लील तस्वीरे भेजकर पति को किया ब्लैकमेल

ननद की अश्लील तस्वीरें भेजकर फौजी पति को ब्लैकमेल कर रही थी पत्नी...ऐसे खुला राज


इंदौर। व्हाट्सएप पर खेला गन्दा खेल मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने ही फौजी पति को ब्लैकमेल करती रही। वह पति को उसकी ही बहन यानी अपनी ननद के फोटोज भेजती रहती थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस से उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह मामला इंदौर के महू का है, राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें 9 सितंबर को महू से आवेदन मिला। इसमें बताया गया कि एक फौजी को उसकी बहन के अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं। या सारे फोटोज अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से भेजे जा रहे हैं। कुछ घंटों में निपटा लें काम पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी महिला का लोकेशन जबलपुर दिखा रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उस महिला को जबलपुर से पकड़ा। महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पति फौज में हैं। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। उसका कहना है कि उन दोनों का तलाक का केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। वह पति से राजीनामा चाहती थी, इसलिए अपनी ही ननद के अश्लील फोटो अलग-अलग नंबरों से भेज रही थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि महिला के भाई के भी खिलाफ 2019 में राज्य साइबर सेल में एक केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।               


सांड पर खौलता तेल डाला, मर गई इंसानियत

छत्तीसगढ़: इंसान की मर गई इंसानियत...सांड पर खौलता तेल डाला


रायपुर। छत्तसीगढ़ आई हास्पिटल के सामने में श्याम नगर गुरुव्दारा रोड में इंसान के जानवर बनने की एक घटना सामने आई है। किसी असामाजिक तत्व ने सांड के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को कंलकित कर दिया है। किसी ने एक सांड पर खौलता तेल डाल कर अपनी घिनौनी करतूत की है। खौलते तेल डालने से सांड बुरी तरह तिलमिलाकर इधर-उधर दौड़ बाग करने लगा। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ के जागृत दास मानिकपुरी और अन्य सदस्यों ने सांड को बचाने के लिए तुरंत उपचार करने रेस्क्यू किया, लेकिन सांड को नहीं बचाया जा सका। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ लोगों में रोष है। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ, प्रगतिशील यादव समाज, यादव महासभा और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कराए और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, और दोषियों को सजा दे। जिससे भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत की पुनरावृत्ति न हो।             


ठीक होने वालों की संख्या-81,15,580 हुई

त्योहारी सीजन में कोरोना का कहर


नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भी दुनियाभर पर बना हुआ है। वहीं भारत भी इससे लगातार जूझ रहा है। कोविड-19 संक्रमण के 44,878 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 87,28,795 तक हो गए हैं। 547 नई मौतों के साथ मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,28,688 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,747 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,84,547 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 49,079 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 81,15,580 हो गई है।भारत में आएगा कोरोना का टीका अमेरिकी टीका निर्माता कंपनी फाइजर जल्द ही कोरोना वैक्सीन से जुड़ा डाटा भारत सरकार से साझा करेगी। फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि वह भारत में कोरोना का टीका उपलब्ध करवाने की उम्मीद करते हैं। हाल में फाइजर ने अपने प्रयोगात्मक कोरोना टीके को लेकर दावा किया था। कि यह संक्रमण को रोकने में 90 फीसदी असरदायक है। फाइजर ने कोरोना वायरस का जो प्रयोगात्मक टीका तैयार किया है। उसके नैदानिक परीक्षण के लिए 43,358 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
भारत में फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ अपने संवाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताकि यह टीका देश में उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी योजना इस परीक्षण के डाटा को भारत व कुछ अन्य सरकारों संग साझा करने की है। ताकि सरकारों की हामी के बाद हम वहां की नियामक संस्था संग काम करके एक असरदायक व सुरक्षित टीका उपलब्ध। 


योगी सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा

योगी सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा


लखनऊ। दीपावली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया। प्रदेश के 30 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की डीपीसी जारी कर दी गई है। आज मुख्यमंत्री 5042 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति का आदेश प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि इनमें 23 हजार सिविल पुलिस और 5042 पीएसी के जवान हैं। महानिदेशक भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 39,848 पुलिस कर्मियों का प्रमोशन किया जा चुका है। इसके तहत 7,835 आरक्षी चालक प्रमोट किये गये हैं। वहीं, 29,226 हेड कॉन्स्टेबल को प्रमोशन दिया गया है। इस के अलावा 1019 सब इंस्पेक्टर और 1768 इंस्पेक्टर को प्रोन्नत किया गया है।
 सब इंस्पेक्टर बनने वालों में 717 सशस्त्र पुलिस के और 198 रेडियो मुख्यालय के लोग शामिल हैं। लिपिक संवर्ग के 66 लोग भी निरीक्षक प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बनाये गये हैं। दूसरी तरफ फायर सर्विस के 170 कर्मियों का भी प्रमोशन किया गया है।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-90 (साल-02)
2.  शनिवार, नवंबर 14, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



गुरुवार, 12 नवंबर 2020

भारत-चीन संबंधों पर रूस ने चेताया

नई दिल्ली। रूस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक उथलपुथल और अनिश्चतता के बीच अगर भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ता है तो पूरे यूरेशिया क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी। इस तनातनी का दुरुपयोग अन्य सक्रिय ताकतें अपने भू-राजनीतिक उद्देश्य के लिए कर सकती हैं।                 


सुप्रीम कोर्ट ने मानी दिल्ली सरकार की बात

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आप सरकार को 33 निजी अस्पतालों में 80 प्रतिशत आईसीयू बेड कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित करने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले काफी बढ़ रहे हैं।                


नाइट राइडर्स की गलती पर भड़के कप्तान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में जिस बल्लेबाज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है वो हैं- मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव। चाहे बात सूर्यकुमार के लगातार तीसरे सीजन 400 का आंकड़ा पार करने की हो या लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में उनका चयन ना होने की, वो हर समय लाइमलाइट में बने रहे हैं। इसी बीच कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गभीर ने एक बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर केकेआर की टीम पर सूर्यकुमार यादव को साल 2018 में रिलीज किए जाने को लेकर जमकर बरसे हैं और उन्होंने इसे टीम की सबसे बड़ी गलती बताया है।               


भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला

नई दिल्ली। एक गंभीर राजनीतिक घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर आज बड़ा हमला किया गया। जिसमें घोष बाल बाल बच गए। भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर यह हमला तब किया गया जब वह बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन कुछ गाड़ियों के शीशे फूट गए हैं। खास बात ये रही कि दिलीप घोष की गाड़ी पत्थरबाजी शुरू होने के वक्त आगे निकल चुकी थी। जिससे वे सुरक्षित हैं।

अपने काफिले पर हुए इस हमले के बाद दिलीप घोष ने बताया कि जब उनका काफिला अलीपुरद्वार क्षेत्र से गुजर रहा था, उस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। उन्होंने बताया कि पत्थर लगने से गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। इसके अलावा गाड़ियों को बुरी तरह नुकसान हुआ है। गनीमत है कि किसी को चोट नहीं पहुंची है। घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले का आरोप लगाया है। अब इस घटना के बाद बंगाल में भाजपा और तृणमूल के बीच जंग और तेज हो जाएगी।

पबजी खेलने वालों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। करीब एक महीने बाद पबजी मोबाइल ने भारत में वापसी की पुष्टि कर दी है। पबजी कॉरपोरेशन ने भारत में पबजी मोबाइल की वापसी का एलान कर दिया है। साथ ही कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए स्पेशल गेम भी लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि नए गेम के लिए पबजी किसी भी चाइनीज कंपनियों से साझेदारी नहीं करने का फैसला लिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि उसकी पैरेंट कंपनी Krafton Inc भारत में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश भारत में गेम्स, ई स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज के लिए है। बता दें कि सितंबर महीने की शुरुआत में 200 गेमिंग एप्स के साथ पबजी मोबाइल को भी डाटा सिक्योरिटी को लेकर भारत में बैन कर दिया गया था, वहीं अब कंपनी ने वापसी का फैसला लिया है, हालांकि पबजी मोबाइल की भारत में लॉन्चिंग की सटीक तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


राज्य में सहयोग और सरंक्षण देगी सरकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में उद्योगों को हर संभव सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करेगी। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योगपतियों के सलाह-मशविरा से नई औद्योगिक नीति तैयार की गई है, ताकि उद्योग स्थापना के लिए उद्योगपति को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने उद्योगपतियों पर भरोसा किया है। सरकार की उदार औद्योगिक नीति के चलते उद्योगपतियों में विश्वास जगा है। यह राज्य के विकास के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक नीति के चलते बड़ी संख्या में उद्योगपति यहां बस्तर अंचल से लेकर सरगुजा तक उद्योग लगाने के लिए तत्पर हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए लगभग 35 हजार करोड़ रूपए के पूंजी निवेश के लिए 50 एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर उपस्थित थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी, पूर्व अध्यक्ष  विजय झंवर सहित सर्वश्री रमेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, मनीष मंडल, वीरेन्द्र गोयल, आनंद चौधरी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।                 


केवल 56 हजार गठान मिलें नए बारदाने


देश में लाखों बैंक कर्मियों को दिवाली तोहफा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिवाली से पहले बैंक यूनियन और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) के बीच बैंककर्मियों के वेतन को लेकर चल रही समझौता वार्ता बुधवार को पूरी हो गई। इससे देश के बैंकों में कार्यरत करीब 8.5 लाख कर्मियों के वेतन में 15 फीसदी का इजाफा होगा। रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों को इस दिवाली पर 5 साल के लिए 15 फीसदी वेतनवृद्धि का तोहफा मिला है। भारतीय बैंक संघ की कर्मचारी व अधिकारी संघों के साथ वार्ता के बाद यह सहमति बनी। आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने बुधवार को कहा कि आईबीए 11 नवंबर को बैंक यूनियनों और संघों के साथ 11वें द्विपक्षीय वेतन समझौते के समापन की घोषणा कर रहा है। यह समझौता सैलरी स्लिप में 15 फीसदी की वृद्धि प्रदान करता है। यह वृद्धि एक नवंबर 2017 से लागू होगी और 5 साल तक के लिए मान्य होगी। बैंककर्मियों को 36 महीने का एरियर भी मिलेगा। सार्वजनिक, निजी और विदेशी बैंकों सहित लगभग 37 बैंकों ने कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि पर यूनियनों के साथ बातचीत करने के लिए आईबीए को अधिकृत किया था।
नए वेतनमान से बैंकों के ऊपर सालाना 7 हजार 898 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। आईबीए ने आगे कहा कि बैंककर्मियों को प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत करने के लिए पहली बार प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को शुरू किया जा रहा है। यह योजना चालू वित्त वर्ष से प्रभावी होगी। बैंक कर्मचारियों को इस वेतन समझौते का नवंबर 2017 से इंतजार था। इसके लिए बैंक संगठनों ने कई आंदोलन और हड़ताल तक की।             


एक्ट्रेस अर्जुन को एनसीबी ने भेजा समन

मुंबई। ड्रग्स केस में एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें कल पेश होना होगा।एनसीबी की टीम आज रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से लगातार दूसरे दिन पूछताछ कर रही है। बता दें कि एनसीबी ने बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में 9 नवंबर को अर्जुन रामपाल के निवास की तलाशी ली थी। इसके बाद एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए समन भेजा। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से बुधवार और गुरुवार को पूछताछ हुई।             


महाराष्ट्रः अभिनेता आसिफ ने किया सुसाइड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।           


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 13, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-89 (साल-02)
2.  शुक्रवार, नवंबर 13, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...