शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट

कोरोना अपडेटः एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट, अब 55% से ज्यादा मरीज सिर्फ 5 राज्यों में


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3 अक्टूबर से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे, जो अब घटकर 4.84 लाख बचे हैं। अब सिर्फ पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में ही 55% एक्टिव केस हैं। देश में बुधवार को 44 हजार 546 केस आए। इनमें से 49 हजार 266 मरीज ठीक हो गए, जबकि 544 की मौत हो गई। अब तक कुल 87.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 81.13 लाख ठीक हो गए और 1.28 लाख की मौत हो गई।एम्स डायरेक्टर गुलेरिया बोले- जिन्हें इंफेक्शन, उन्हें वैक्सीन पहले मिलेगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद हम ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे, जब हर्ड इम्युनिटी आ जाएगी। तब वैक्सीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर वैक्सीन 2021 के आखिर तक या 2022 के शुरू में आती है तो क्या तब तक लोगों में इम्युनिटी नहीं आ जाएगी? लोग इस वायरस के संक्रमण को सर्दी, खांसी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी समझने लगें, तो इसका उनकी सेहत पर ज्यादा बुरा असर तो नहीं पड़ता है?               


अश्लील तस्वीरे भेजकर पति को किया ब्लैकमेल

ननद की अश्लील तस्वीरें भेजकर फौजी पति को ब्लैकमेल कर रही थी पत्नी...ऐसे खुला राज


इंदौर। व्हाट्सएप पर खेला गन्दा खेल मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने ही फौजी पति को ब्लैकमेल करती रही। वह पति को उसकी ही बहन यानी अपनी ननद के फोटोज भेजती रहती थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस से उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह मामला इंदौर के महू का है, राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें 9 सितंबर को महू से आवेदन मिला। इसमें बताया गया कि एक फौजी को उसकी बहन के अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं। या सारे फोटोज अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से भेजे जा रहे हैं। कुछ घंटों में निपटा लें काम पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी महिला का लोकेशन जबलपुर दिखा रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उस महिला को जबलपुर से पकड़ा। महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पति फौज में हैं। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। उसका कहना है कि उन दोनों का तलाक का केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। वह पति से राजीनामा चाहती थी, इसलिए अपनी ही ननद के अश्लील फोटो अलग-अलग नंबरों से भेज रही थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि महिला के भाई के भी खिलाफ 2019 में राज्य साइबर सेल में एक केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।               


सांड पर खौलता तेल डाला, मर गई इंसानियत

छत्तीसगढ़: इंसान की मर गई इंसानियत...सांड पर खौलता तेल डाला


रायपुर। छत्तसीगढ़ आई हास्पिटल के सामने में श्याम नगर गुरुव्दारा रोड में इंसान के जानवर बनने की एक घटना सामने आई है। किसी असामाजिक तत्व ने सांड के साथ घिनौनी हरकत कर मानवता को कंलकित कर दिया है। किसी ने एक सांड पर खौलता तेल डाल कर अपनी घिनौनी करतूत की है। खौलते तेल डालने से सांड बुरी तरह तिलमिलाकर इधर-उधर दौड़ बाग करने लगा। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ के जागृत दास मानिकपुरी और अन्य सदस्यों ने सांड को बचाने के लिए तुरंत उपचार करने रेस्क्यू किया, लेकिन सांड को नहीं बचाया जा सका। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ लोगों में रोष है। छत्तीसगढ़ गो सेवा संघ, प्रगतिशील यादव समाज, यादव महासभा और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कराए और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, और दोषियों को सजा दे। जिससे भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत की पुनरावृत्ति न हो।             


ठीक होने वालों की संख्या-81,15,580 हुई

त्योहारी सीजन में कोरोना का कहर


नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भी दुनियाभर पर बना हुआ है। वहीं भारत भी इससे लगातार जूझ रहा है। कोविड-19 संक्रमण के 44,878 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 87,28,795 तक हो गए हैं। 547 नई मौतों के साथ मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,28,688 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,747 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,84,547 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 49,079 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 81,15,580 हो गई है।भारत में आएगा कोरोना का टीका अमेरिकी टीका निर्माता कंपनी फाइजर जल्द ही कोरोना वैक्सीन से जुड़ा डाटा भारत सरकार से साझा करेगी। फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि वह भारत में कोरोना का टीका उपलब्ध करवाने की उम्मीद करते हैं। हाल में फाइजर ने अपने प्रयोगात्मक कोरोना टीके को लेकर दावा किया था। कि यह संक्रमण को रोकने में 90 फीसदी असरदायक है। फाइजर ने कोरोना वायरस का जो प्रयोगात्मक टीका तैयार किया है। उसके नैदानिक परीक्षण के लिए 43,358 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
भारत में फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ अपने संवाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताकि यह टीका देश में उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी योजना इस परीक्षण के डाटा को भारत व कुछ अन्य सरकारों संग साझा करने की है। ताकि सरकारों की हामी के बाद हम वहां की नियामक संस्था संग काम करके एक असरदायक व सुरक्षित टीका उपलब्ध। 


योगी सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा

योगी सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा


लखनऊ। दीपावली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया। प्रदेश के 30 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की डीपीसी जारी कर दी गई है। आज मुख्यमंत्री 5042 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति का आदेश प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि इनमें 23 हजार सिविल पुलिस और 5042 पीएसी के जवान हैं। महानिदेशक भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 39,848 पुलिस कर्मियों का प्रमोशन किया जा चुका है। इसके तहत 7,835 आरक्षी चालक प्रमोट किये गये हैं। वहीं, 29,226 हेड कॉन्स्टेबल को प्रमोशन दिया गया है। इस के अलावा 1019 सब इंस्पेक्टर और 1768 इंस्पेक्टर को प्रोन्नत किया गया है।
 सब इंस्पेक्टर बनने वालों में 717 सशस्त्र पुलिस के और 198 रेडियो मुख्यालय के लोग शामिल हैं। लिपिक संवर्ग के 66 लोग भी निरीक्षक प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बनाये गये हैं। दूसरी तरफ फायर सर्विस के 170 कर्मियों का भी प्रमोशन किया गया है।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-90 (साल-02)
2.  शनिवार, नवंबर 14, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...