बुधवार, 11 नवंबर 2020

उत्तराखंड: डीआइजी अरुण जोशी ने दिए निर्देश

डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने दिए निर्देश! सड़क निर्माण एजेंसियों को भेजा पत्र 


पंकज कपूर


देहरादून। शहर में चाहे कितनी भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का प्रयास करे, लेकिन शहर की कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं। जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, उनकी गाड़ियां भी इन्हीं सड़कों में बने गड्ढों से होकर निकलती हैं। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इन सड़कों के निर्माण के लिए डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने ठोस कदम उठाया। बता दें कि रायपुर स्थित राजीव नगर कंडोली में बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे व्यक्ति की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना को डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने गंभीरता से लिया है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है।
डीआइजी ने कहा कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिह्नित करें, जहां अनावश्यक रूप से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़क व पुलिया भी चिह्नित करने को कहा है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क या पुलिया की रिपोर्ट कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगर निगम व अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही विभागों के थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि यदि उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण व अन्य कार्यों के चलते कोई गड्ढा छोड़ा गया है तो उसे तत्काल बंद कर दें। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्त जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से यथासंभव बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जाए।
एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि गड्ढे के कारण हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है। अभी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नगर निगम व निर्माण निगम एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।                                                                       


परिवहन मंत्री ने बस अड्डे का लोकार्पण किया

विकास जाटव


सितारगंज। रोडवेज बस अड्डे का बुधवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व विधायक सौरभ बहुगुणा ने लोकार्पण किया। यशपाल आर्य ने सौरभ बहुगुणा के उनके कार्य व जज्बे की तारीफ की। इसके बाद सितारगंज से बरेली, देहरादून व दिल्ली के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जो क्षेत्र के विकास का सपना देखा था आज वह पूरा हो गया। कहा कि बस अड्डे से यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डे में जो भी कमी रह गई उसको भी दूर किया जाएगा।


परिवहन विभाग आरएम पवन मेहरा ने बताया कि यहां चार लोगों का स्टाफ रहेगा व सितारगंज से डायरेक्ट तीन बसों का संचालन होगा। इसके अलावा बसें बाईपास न जाकर रोडवेज से होकर गुजरेंगी। साथ ही जनता की आवश्यकता पर अन्य बसें भी बढ़ाई जाएगी। विधायक बहुगुणा ने कहा कांग्रेस के लोग जनता को भ्रमित करना बंद करें।


सितारगंज में लंबे समय से निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का आज लोकार्पण कर दिया गया। विधायक ने बताया कि 4 करोड़ 21 लाख रुपये से बने इस रोडवेज बस स्टेशन से अभी तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इन तीन बसों के साथ ही टनकपुर डिपो से आने वाली प्रत्येक बस इस स्टेशन से होकर ही आगे के लिए रवाना होंगी। स्थानीय जनता के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी, स्थानीय लोगों को यात्रा करने के लिए जहां तहां खड़े होकर बेहद दिक्कत का सामना करते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था, जिससे अब निजात मिल पाएगी। बता दें कि सितारगंज विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बने विजय बहुगुणा ने 2012 में इस बस स्टेशन की नींव रखी थी।


उस समय से निर्माणाधीन यह बस स्टेशन उनके पुत्र और मौजूदा विधायक सौरभ बहुगुणा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक था जो आज पूरा हुआ है। इस अवसर पर बेहद खुश दिखाई देते हुए सौरभ बहुगुणा ने अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सलुजा, शिव कुमार मित्तल, लक्खा सिंह, शक्तिगण नगरपालिका अध्यक्ष सुक्रान्त बह्म, राकेश त्यागी, संजय गोयल, मुकेश सनवाल, दयानंद तिवारी, निर्मल सिंह, गुरसाहब सिंह, अजय कठैत, विपिन मित्तल, जरनैल सिंह, कार्तिक राय, सुमन राय, रीता सक्सेना, बिना साहू, मिना मजरूमदार व बाबी भट्ट आदि उपस्थित रहे।                


बिहार चुनाव में राजग की जीतः जावड़ेकर

बिहार विस चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वनीय नेता: जावड़ेकर


नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।                                       


मुंबई इंडियन को मिला 20 करोड का इनाम

मुंबई इंडियन को मिला 20 करोड का इनाम


दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 20 करोड़ रुपये की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की। मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। गांगुली ने मुंबई के कप्तान रोहित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही दिल्ली की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए।                 


सूअर-बंदर के जीन से नई प्रजाति निर्मित की

बीजिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अपनी वैज्ञानिक तकनीक से दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है। इस बार चीनी वैज्ञानिकों ने बंदर और सूअर के जीन से एक नई प्रजाति का जानवर पैदा किया है। इसे ‘बंदर-सूअर प्रजाति’  का नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूअर के दो बच्चों के दिल, जिगर और त्वचा में बंदर के ‘टिश्यू’ मौजूद हैं। सूअर के ये दोनों बच्चे स्टेट सेल और प्रजनन जीव विज्ञान की स्टेट प्रयोगशाला में पैदा हुए थे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही दोनों की मौत हो गई।


द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग की स्टेट सेल की प्रमुख प्रयोगशाला और प्रजनन जीव विज्ञान के वैज्ञानिकों की मानें तो यह पूरी तरह से बंदर-सूअर की पहली रिपोर्ट है। वैज्ञानिकों ने बताया कि पांच दिनों के पिगलेट भ्रूण में बंदर की स्टेम कोशिकाएं थीं। इस तरह के शोध से पता चला है कि कोशिकाएं कहां समाप्त हुई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों बंदर-सुअर की मौत क्यों हुई। वैज्ञानिकों के मुताबिक इनकी मौत आईवीएफ प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या की चलते हुई होगी।


बता दें कि यह प्रयोग स्पैनिश वैज्ञानिक युआन कार्लोस इजिपिसुआ बेलमोंटे के दो साल पहले किए गए प्रयास को देखते हुए किया गया। द न्यू साइंटिस्ट पत्रिका की रिपोर्ट में बताया गया कि तांग हाई और और उनकी टीम ने जुआन कार्लोस की सोच को ही आगे बढ़ाया और आनुवंशिक रूप से संशोधित बंदर कोशिकाओं को 4,000 से अधिक सूअर भ्रूणों के अंदर डाला गया। इसके बाद पैदा हुए सूअर के बच्चों में से केचल दो हाइब्रिड थे। इनके दिल, जिगर, फेफड़े और त्वचा के ऊतक आंशिक रूप से बंदर कोशिकाओं से मिलकर बने थे। गौरतलब है कि जनवरी 2017 में सैन डिएगो के सल्क इंस्टीट्यूट में भी एक मानव-सूअर भ्रूण बनाया गया था, लेकिन 28 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।              





बिहार में जीते तेजस्वी यादव, हारी राजद

तेजस्वी जीते मगर हारी राजद 


पटना। तेजस्वी प्रसाद यादव ने बीजेपी के सतीश को 37820 मतों से शिकस्त देकर वैशाली जिले की राघोपुर सीट एक बार फिर अपने नाम कर ली हैं। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 37820 मतों से शिकस्त देकर वैशाली जिले की राघोपुर सीट एक बार फिर अपने नाम कर ली है। राजद प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव ने 96786 वोट हासिल किये जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 58966 मत ही प्राप्त हुए। लोक जनशक्ति पार्टीके राकेश रौशन 24850 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22733 वोट के अंतर से धूल चटाई थी।             


टक्कर के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत

बिहार कांटे की टक्कर के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत 


पटना। बिहार में मतों की गिनती के दौरान होते रहे उलटफेर के बाद अंत भला तो सब भला की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीद को पूरा करते हुए राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की झोली में विधानसभा की 125 सीट डालकर एक बार फिर उन्हें सत्ता की बागडोर सौंप दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतगणना की समाप्ति के बाद राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी को 74 जनता दल यूनाइटेड को 43 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्यूलर और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार-चार सीटें मिली हैं। इस तरह 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 122 को पार करते हुए राजग ने 125 सीटें हासिल कर ली है।
जदयू को इस बार के विधानसभा चुनाव में 28 सीट का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले चुनाव में उसकी सीटों की संख्या 71 थी। चुनाव में भाजपा को 21 वीआईपी को चार और हम को तीन सीट का लाभ हुआ है। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन जो सुबह मतगणना के शुरुआती दौर में सरकार बनाते दिख रहा था। उसे 110 सीट से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि महागठबंधन के मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए संतोष की बात सिर्फ यही रही कि वह 75 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। इसके बावजूद उसे वर्ष 2015 के पिछले विधानसभा में 80 सीट मिली थी। महागठबंधन के अन्य घटक कांग्रेस की भी इस बार पिछले चुनाव से आठ सीटें कम हुई है। और उसे मात्र 19 सीट पर संतोष करना पड़ा।
महागठबंधन में शामिल हुए वामदलों को भी काफी लाभ मिला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) पिछले चुनाव की अपनी सीट संख्या तीन को बढ़ाकर 12 करने में कामयाब रही। वहीं पिछले चुनाव में विधानसभा चुनाव में शून्य पर आउट हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो दो सीट जीत गईं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पांच सीट बहुजन समाज पार्टी(बसपा) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की।                 


अमेरिकाः ट्रंप ने अभी घोषित नहीं की है पारी

वाशिंगटन डीसी। एक तरफ नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन देश की बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं ट्रंप के प्रचार अभियान की तरफ से कहा गया है कि 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभी संपन्न नहीं हुआ है और संकेत दिया कि वह “सटीक और ईमानदार मतगणना” नतीजेत हासिल करने के सभी संभावित विकल्पों को टटोलेंगे।                 


चीन के बीच चल रहा विवाद सुलझ सकता है

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद जल्द ही सुलझ सकता है, दरअसल जानकारी है कि दोनों देशों की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख के सेक्टर में डिस्इंगेजमेंट को लेकर चर्चा की है। जिसके तहत दोनों देशों के जवान अप्रैल-मई वाली अपनी पुरानी यथास्थिति पर लौट जाएंगे। इस पर 6 नवंबर को चुशुल में कॉर्प्स-कमांडर लेवल की आठवें चरण की बातचीत में चर्चा हुई थी।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 12, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-88 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 12, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



मंगलवार, 10 नवंबर 2020

योगीराज में न्याय के लिए भटकती रेप पीड़िता

भाजपा के योगीराज में रेप पीड़िता युवती मांग रही न्याय


खुले आसमान के नीचे दूसरे भी दिन धरना स्थल पर बैठी रही पीड़ित युवती


कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के बलकरन पुर के मजरा तेलियन का पूरा की एक युवती बलात्कार की तहरीर लेकर चरवा थाने न्याय मांगने गई थी। जहां उसे थाने के एक उपनिरीक्षक द्वारा युवती को जमीन पर पटक पटक कर मारने के बाद पीड़िता को बेज्जत करने के बाद उसी पीड़ित युवती को शांति भंग की धारा में उपजिलाधिकारी की अदालत से जेल भिजवा दिया था। महीनों बीत जाने के बाद योगीराज में रेप पीड़िता युवती का थाने में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।


पुलिस प्रताड़ना से पीड़ित युवती जब अदालत से जमानत पर छूटकर कर आई तो न्याय के लिए उसने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना के दूसरे दिन भी युवती न्याय पाने के लिए मंझनपुर मुख्यालय के डायट मैदान में खुले आसमान के नीचे बैठी शासन प्रशासन से न्याय मांग रही थी। लेकिन प्रशासनिक मशीनरी का कोई जिम्मेदार अधिकारी युवती की पीड़ा सुनने धरना प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा है।


दो दिन से युवती के मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की बात की जानकारी मिलने पर एलआईयू इंस्पेक्टर सहित विभिन्न लोग मौके पर पहुंचे और महिला का बयान लिया है। अब वही चरवा पुलिस की बात करें तो महिला के चरित्र पर तमाम मनगढ़ंत आरोप लगाकर वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। चरवा पुलिस की बात करें तो युवती ने इसके पहले भी तीन बार बलात्कार का मुकदमा अलग-अलग लोगों पर दर्ज कराया है। लेकिन युवती द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मुकदमे का जब चरवा पुलिस से अपराध संख्या की जानकारी चाही गई तो चारवा पुलिस युवती द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी नहीं दे सकी है जिससे महिला के चरित्र पर चरवा पुलिस द्वारा लगाया गया आरोप झूठा साबित हुआ है। दो दिन से धरना प्रदर्शन में बैठी युवती इसके पूर्व पुलिस अधिकारियों से मिलकर तहरीर दे चुकी है। लेकिन चरवा थाने के आरोपी दरोगा पर कार्यवाही करने के बजाय वर्दी की लाज रख कर आरोपी दरोगा को बचाने का खेल बिभाग में शुरू हो गया है। आखिर भाजपा के योगीराज में बलात्कार पीड़िता युवती को कब न्याय मिलेगा या फिर बलात्कार पीड़िता युवती न्याय के लिए योगीराज में खुले आसमान के नीचे बैठकर न्याय की फरियाद करती रहेगी।


रामप्रसाद गुप्ता 


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...