मंगलवार, 10 नवंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 11, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-87 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 11, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                     



सोमवार, 9 नवंबर 2020

मुंबई में भी लगाया 'पटाखों' पर बैन

पटाखों पर दिल्ली के बाद मुम्बई में एक्शन,सिर्फ दीवली पर फुलझड़ी-अनार जलाने की छूट


नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों को लेकर एक्शन लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने पहले ही पटाखों पर बैन लगा दिया था। अब महाराष्ट्र और हरियाणा तक इसका असर दिख रहा है। 
मुंबई में बीएमसी ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके मुताबिक प्राइवेट और पब्लिक जगहों पर पटाखा जलाने पर रोक है। हालांकि, सिर्फ 14 नवंबर को प्राइवेट सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखे का उपयोग करने की छूट दी गई है। बीएमसी की ओर से अपील की गई है। कि इस दिवाली सभी बिना पटाखों का त्योहार मनाएं, ताकि मुंबई को प्रदूषण और कोरोना वायरस की वेव से बचाया जा सके साथ ही कहा गया है। कि बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़ एकत्रित ना होने दें अगर सोसाइटी में भी बाहर निकल रहे हैं। तो नियमों का पालन जरूर करें।
गौरतलब है। कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोगों से अपील की थी। कि दिवाली ध्यान से मनाएं क्योंकि राज्य में फिर लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है।
हरियाणा सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। हालांकि दो घंटे की छूट दी गई है। हरियाणा में दिवाली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखा जला सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल की रात को 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे का उपयोग कर पाएंगे 
गौरतलब है। कि दिल्ली- एनसीआर में लगातार बिगड़ते प्रदूषण के हालात को देखते हुए एनजीटीने आदेश जारी किया है। एनजीटी ने सोमवार को अपना आदेश सुनाते हुए दिल्ली- एनसीआर में 30 नवंबर तक पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है। कि बाकी राज्यों में जहां एयर क्वालिटी खराब या खतरनाक स्तर पर है। वहां भी पटाखों को जलाने पर बैन होगा!               


सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी टाइटन के ज्वैलरी ब्रैंड ​तनिष्क के लगता है कि दिन ही खराब चल रहे हैं। कथित 'लव जिहाद' पर भारी बवाल की वजह से 'एकत्वम' अभियान का एक ऐड हटाने को मजबूर तनिष्क को अब दिवाली का भी विज्ञापन सोशल मीडिया पर विरोध की वजह से वापस लेना पड़ा है। इस ऐड में मॉडल सयानी गुप्ता यह कहते हुए ​देखी गईं हैं कि वह दिवाली पर पटाखे छुड़ाने की जगह कुछ समय अपनी मां के साथ बिताना पसंद करेंगी। फिर एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश कर रहे तनिष्क के इस ऐड पर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की।           


भारत के साथ दोस्ती निभाते रहे 'बाइडन'

वाशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद हर किसी के मन में कई तरह के सवाल हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडेन की भारत को लेकर क्या नीति होगी? आप भी यह जरूर जानना चाहते होंगे, तो आइए आपको बताते हैं कि बाइडेन की भारत को लेकर क्या सोच रही है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को लेकर उनके इरादे क्या हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडेन भारत के बड़े समर्थक रहे हैं और भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते को उन्होंने हमेशा अहमियत दी है। सीनेटर और उपराष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने भारत के पक्ष में कई ऐसे कदम उठाए थे, जिनकी वह से उम्मीद की जा रही है भारत के साथ उनका नाता सकारात्मक होगा।               


एचसी ने अर्णब की अंतरिम जमानत रद्द की

मुंबई। आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने केस में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को आज भी नहीं मिली जमानत। मुंबई हाईकोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को नहीं दी अंतरिम जमानत। कहा-ज़मानत के लिए सेशंस कोर्ट जाएं। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र के अलीबाग सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। पांच नवंबर को रायगढ़ पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया था।                


नौजवानों से झूठे वादे कर रहीं सरकारः लल्लू

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो से झूठे वादे कर देश के नागरिको को गुमराह कर रही है। कांग्रेस सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी। पत्रकारो से बात-चीत में उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो के लिए झूठे वादे कर रही हे। उन्होने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो लम्बित नौकरियो के लिए रास्ता निकाला जाएगा। प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। पूरे प्रदेश मे कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। इसमें सुधार के लिए पार्टी सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।               


अपराध की वृत्ति छोड़ दे या दुनिया ही छोड़ दें

मुख्यमंत्री ऐसा हो जिसके डर से अपराधी अपराध की दुनिया छोड़े या यह दुनिया ही छोड़ दें: राहुल गोला 


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं। जिसे देखकर प्रदेश वासियों का विश्वास सरकार से उठ चुका है। सरकार अपने सभी हथकंडे अजमा चुकी है, परन्तु अपराधी बगैर डर के अपराध करें जा रहें हैं। उनके अंदर कोई भी डर नहीं है जिससे कि वो अपराध करना छोड़ सके।
पिछले तीन-चार साल में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत एनकाउंटर करें इन एनकाउंटरो से अपराधी पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा है। आये दिन अपराधी अपनी मनमानी कर रहे हैं। लूट-डकैती, सरे बाजार में हत्या को अंजाम देना, बलात्कार,फिरोती मंगाना, अपनी बात मनवाने के लिए राष्ट्रीय राज्यमार्ग को बंद करके धरना प्रर्दशन करना न जाने कितने अपराध हो रहे हैं। जहां उत्तर प्रदेश सरकार में प्रदेश में एक तरफ गौ संरक्षण की बात करती है। उसी प्रदेश में गाय रोड़ पर भटकती है, गौशालाओं में कोई विकास नहीं हो रहा, चारे के लिए गौशालाओं में आपूर्ति है, गाय भूखी-प्यासी रहतीं है।महिलाओं की सुरक्षा करने वाली सरकार आज हो रहें बलात्कार जैसे दर्दनाक अपराध पर भी आंख बन्द करके बैठी है। अलीगढ़,हाथरस, मेरठ, गाजियाबाद न जाने कितने जिलों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार जहां रामराज्य लाने की बात कहती हैं। वहीं अपराध आसमान छू रहे हैं।महिलाएं तो असुरक्षित हैं ही, परन्तु छोटी बच्चियां जिन्हें अच्छी तरह से बोलना भी नहीं सीखा ऐसी बच्चियों को नही छोड़ा। इस तरह बढ़ रहें अपराधों के देखते हुए जनता की उम्मीद कानून और पुलिस प्रशासन या अपने चुने हुए राजा पर होती है, परन्तु वहां से भी अगर अपराधी को सजा न हों तो जनता की उम्मीद टूटती, क्योंकि जिस विश्वास से ५ साल के लिए सरकार को चुना जाता है। वह विश्वासघात हो तों जनता बदलाव लाती है और एक ऐसे राजा की तलाश में रहती है। जिसके डर से अपराधी अपने अपराध दुनिया छोड़ दे या फिर इस दुनिया को।       


मांग को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन: रिहान

सरकारी हॉस्पिटल की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन: रिहान सरदार


बिजनौर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला प्रवक्ता रिहान सरदार ने शेरकोट के अंदर सरकारी हॉस्पिटल की मांग को लेकर 25 नवंबर को जिलाधिकारी बिजनौर को ज्ञापन सौंपेंगे। जिस तरह इस कोरोना काल में हमें अपने देश में जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी महसूस हुई, वह अस्पतालों की हुई। इस कोरोना ने हमें दिखा दिया कि हम और देशों से कितना पीछे हैं। इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला प्रवक्ता रिहान सरदार ने शेरकोट के अंदर भी 100 बेड का सरकारी हॉस्पिटल बनवाने की मांग की है। जिसकी वजह से शेरकोट से जो लोग इलाज कराने के लिए बाहर शहरों में जाते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में मजबूरी के कारण उन्हें जाना पड़ता है। उनके लिए शेरकोट में ही एक सरकारी हॉस्पिटल होना बहुत ही अनिवार्य है। जिससे उनको सहूलियत मिलेगी जो इमरजेंसी के दौरान मरीज को बाहर ले जाने की सुविधा अभी तक शेरकोट में नहीं है। अगर शेरकोट में सरकारी अस्पताल खुल जाता है तो उससे शेरकोट की आवाम को बहुत सुविधा मिलेगी। रिहान सरदार ने अपनी बात रखते हुए कहा की यह मांग में काफी टाइम से कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि शेरकोट की आवाम को हर तरह की सुविधा उन्हीं के शहर में मिले उनको कहीं भी दर बदर की ठोकरें ना खानी पड़े। इसी वजह से वह आने वाले 25 नवंबर को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।                           


निगम बनाए जाने से क्षेत्र का होगा विकास

लोनी को नगर निगम बनाए जाने से क्षेत्र का होगा चौमुखी विकास: सुशील श्रीवास्तव


गाजियाबाद। प्रवासी विकास मंच के प्रमुख पदाधिकारियों ने लोनी के यशस्वी विधायक माननीय नंदकिशोर गुर्जर द्वारा लोनी को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव भेजनें पर, उनके आवास पर जाकर पगड़ी एवं शॉल उड़ाकर जताया आभार, इस मौके पर प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा लोनी को नगर निगम बनाए जाने से लोनी के चौमुखी विकास से लोनी की एक अलग ही पहचान होगी लोनी दिल्ली से सटा हुआ बॉर्डर क्षेत्र है, और यहां के विकास को देखते हुए लोनी को नगर निगम बनाया जाना अति आवश्यक है, लोनी को नगर निगम बनाने के लिए लोनी के यशस्वी विधायक माननीय नंदकिशोर गुर्जर जी को पिछले दो वर्षों से ज्यादा का समय हो गया है। इसकी लड़ाई लड़ते हुए, आज लोनी की जो स्थिति है। वहां माननीय विधायक जी के प्रयास से काफी हद तक सुधरी है, और लोनी को जब नगर निगम बना दिया जाएगा, तब लोनी का भविष्य और उज्जवल होगा, लोनी को नगर निगम बनाए जाने के संघर्ष में माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के साथ प्रवासी विकास मंच की समस्त टीम कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रवासी विकास मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है, और कहीं भी किसी भी कार्यकर्ता को मेरी आवश्यकता होगी तो मैं तुरंत उसके लिए तैयार हूँ। लोनी प्रवासियों के दम पर ही बसा हुआ क्षेत्र है। प्रवासी विकास मंच ने जो कम समय में अपने संगठन को स्थापित करके आज मजबूती से संगठन का गठन किया है। उसके लिए मैं सभी संगठन के सदस्यों को बधाई देता हूँ इस मौके पर उपस्थित प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर मंत्री रवि श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी विक्की शर्मा, नगर सह मीडिया प्रभारी नितेश ठाकुर, प्रदीप वर्मा, राकेश कुमार, अनिल कुमार, ललित बलोदी, लाइक सिंह, कमल प्रकाश शर्मा, राधेमोहन, अरविंद चौहान, आकाश राजपूत, मोनू, कपीस कुमार, राजा वर्मा, आदि उपस्थित रहे।               


मेरठः महिलाओं ने गोबर से निर्मित दियें बनाएं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरणा लेकर मेरठ की महिलाओं के एक समूह ने गोबर से दीपक बनाने का कारोबार शुरू किया है। ऑनलाइन शॉपिंग पर आधारित इस अभियान से अधिकतर वे महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो कोरोना काल में अपना रोजगार खो चुकी थीं। जिस गोबर को वेस्ट समझकर लोग जहां तहां फेंककर गंदगी करते हैं। उसी गोबर ने मेऱठ की ग्रामीण महिलाओं को नया रोज़गार दे दिया है। मेरठ के अम्हैड़ा गांव की महिलाओं ने गाय के गोबर से अपने लिए आपदा में अवसर पैदा कर लिया है। महिलाओं की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी अतुल शर्मा ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को सूत्रवाक्य मानते हुए पहले अकेले ही ये शुरुआत की। बाद में कारवां बनता गया और आज की तारीख में ग्यारह महिलाओं को इसी कार्य से रोज़गार मिला हुआ है।           


गाजियाबादः पुलिस प्रशासन सख्त अनुशासन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। चौपला मंदिर गाज़ियाबाद के सबसे घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है। इस क्षेत्र में किसी लुटेरे की तो बात दूर साइकिल चोर का भाग जाना लगभग संभव माना जाता है। लेकिन गाज़ियाबाद में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि घनी आबादी वाले इस बाज़ार में वे आराम से एक ज्वेलरी शॉप में घुसे और बंदूक के बल पार दुकानदार से 50 हज़ार रुपए लूट कर आराम से फरार हो गए।               


राज्यमंत्री ने दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लायन्स क्लब के दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्मित कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके क्लब के अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया। महोत्सव में नगर निगम महापौर आशा शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव गोपाल अग्रवाल व लायन्स क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल भी शामिल थे।             


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...