सोमवार, 9 नवंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-86 (साल-02)
2. मंगलवार, नवंबर 10, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:35, सूर्यास्त 05:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 14+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                



रविवार, 8 नवंबर 2020

वाराणसी को 'पीएम' मोदी ने दी सौगात

वाराणसी। वाराणसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। चूंकि वाराणसी ही मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है ऐसे में यह घोषणा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण हो जाती है। पीएम मोदी सोमवार को वाराणसी में 614 करोड़ रुपये की लागत वाली करीब 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।               


2022 तक करना होगा वैक्सीन का इंतजार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक एवं देश में कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रबंधन के लिए गठित नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य डॉ रणदीप गुलेरिया ने आज कहा कि आम लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए वर्ष 2022 तक इंतजार करना होगा।               


अमेरिकाः बाइडन ने सर्मथकों को किया संबोधित

वाशिंगटन डीसी। 77 साल के जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं।जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को हराकर चुनाव में जीत हासिल की।अब जो बाइडेन 20 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। जीत के बाद बाइडेन ने अपने समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि अमेरिका के लोगों ने उनपर जो भरोसा दिखाया है, वो अभूतपूर्व है। वे वादा करते हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे तोड़ने का नहीं, बल्कि जोड़ने का काम करेंगे।           


छत्तीसगढ़ के घाटों पर नहीं बनेगा 'छठ पर्व'

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष छठ महापर्व कोविड-19 के गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से छठ पूजा मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि वो अपने घरों में घाट स्थापित कर छठ माता की पूजा करें। दिवाली के छह दिन बाद मनाए जाने वाले महापर्व छठ के दौरान भीड़ न उमड़े इसको देखते हुए प्रशासन ने इसे सार्वजनिक रूप से मनाने पर रोक लगाई है। वहीं सरगुजा में भी श्रद्धालु छठ पर्व को हर्षोल्लास और पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष यहां घाटों पर छठ पर्व की रौनक देखने को नहीं मिलेगी। प्रशासन ने छठ समितियों के अध्यक्षों की बैठक बुलाकर अहम निर्णय लिया है।                 


'पीएम' मोदी का गुजरात को तोहफा

अहमदाबाद। अपने गृहनगर गुजरात के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोहफा देते हुए रविवार को रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन सूरत के पास स्थित हजीरा से भावनगर जिले में स्थित घोघा तक किया गया। पीएम मोदी ने इस सेवा उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया।               


सैकड़ों स्थानो से नियमित उठना चाहिए कूड़ा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वसुंधरा के सेक्टर 19 में स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा की टीम ने क्षेत्र के सफाई निरीक्षक योगेन्द्र यादव के साथ इलाके का दौरा किया। स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा टीम ने सफाई निरीक्षक को क्षेत्र के अनेक ऐसे पॉइंट दिखाए जहां कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था की जरूरत है। आपको बता दें कि स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा टीम के सदस्य हर रविवार व अन्य छुट्टी के दिन इलाके की ग्रीन बेल्ट की सफाई करते हैं।  अफसोस की बात है कि इलाके के निवासी और साप्ताहिक पैठ बाज़ार के दुकानदार ग्रीन बेल्ट पर लगातार कूड़ा डालकर स्वच्छता के सिपाहियों की मेहनत बर्बाद कर देते हैं।             


शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बार एसोसिएशन चुनाव

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रविवार को बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणाम आधी रात के बाद आए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनीष त्यागी चुने गए। उन्होंने नाहर सिंह यादव को 206 वोटों से हराया। मनीष त्यागी को कुल 989 मत मिले जबकि नाहर सिंह यादव को 783 वोट मिले। तीसरे नंबर पर 267 मतों के साथ सत्यकेतु सिंह रहे जबकि 10 मतों को निरस्त कर दिया गया।


सचिव पद


सचिव पद पर मनमोहन शर्मा चुने गए और उन्होंने नितिन यादव को 49 मतों से हराया। मनमोहन शर्मा को कुल 734 मत मिले जबकि नितिन यादव को 685 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर 476 मतों के साथ कपिल देव त्यागी रहे। सचिव पद के लिए लाइट मोहन शर्मा को 107 वोट मिले, विकास चौधरी 28 मत प्राप्त करने में सफल रहे जबकि 30 वोट निरस्त कर दिए गए।               


'मिशन शक्ति अभियान' के तहत गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


सावधान अब हाट बाजार में बहादुरगढ़ पुलिस शक्ति मिशन अभियान को लेकर है सतर्क


बहादुरगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक के विरुद्ध की कार्यवाही


हापुड़। जानकारी अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में उक्त यूवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते नजर रखते हुए थाना बहादुरगढ़ के भैना क्षेत्राधिकारी एस आई अजहर हसन को मिली सूचना पर सत्यभान निवासी नरसैना को दबोच लिया। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियान मिशन शक्ति को सफल बनाते हुए अभियुक्त सत्यभान पुत्र पन्ना निवासी नरसैना थाना नरसैना जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 338/20 धारा 294 आइपीसी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।             


शराब के नशे में मारी मोटरसाइकिल को टक्कर

अतुल त्यागी, मुकेेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़़ में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी लोगों की जान पर बन रहा है भारी, शराब के नशे में धुत वैन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर


हापुड़। तेज रफ्तार वैन गाड़ी चालक ने नशे में धुत होकर मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर पीछे चल रही बाइक भी वैन गाड़ी में टकराई। गनीमत रही  पीछे से टकराई बाइक चालक को कोई चोट नहीं, आई बाइक क्षतिग्रस्त हुई। वही आगे चल रही बाइक हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त वैन कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। घायल अवस्था में बाइक चालक को कराया पास के निजी अस्पताल में भर्ती। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को अपने कब्जे में लिया। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के स्याना बीवी नगर रोड का मामला।             


पुलिस ने रंगे हाथ 1 सटोरी को गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी


हापुड़ कप्तान संजीव के निर्देशानुसार अपराधियों पर पिलखुवा पुलिस की नजर रंगे हाथों एक सटोरी गिरफ्तार


हापुड़। जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही हापुड़ पुलिस की नजर भी तेज होती जा रही है, दीपावली के नजदीक सटोरियों का क्रेज अधिकतर ज्यादा रहता है जिसको लेकर हापुड़ पुलिस अपराधियों पर नजर बनाए हुए हैं। मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी मंडप के पास का है। जहां थाना इंचार्ज नरेश कुमार सिंह ने एक स्टोरी इरशाद पुत्र आस मोहम्मद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से ₹820 की नगदी पर्ची गत्ता पेंसिल भी बरामद की है। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कप्तान संजीव सुमन के निर्देशों अनुसार पुलिस लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने सटोरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।           


अस्थाई बाजार व पार्किंग की होगी व्यवस्था

रायपुर। राजधानी में त्योहारी खरीदारी शुरू हो गई है, लेकिन पूजा सामान, फूल-बत्ती, दीये सहित अन्य चीजों के लिए लगने वाले अस्थायी बाजार की व्यवस्था भी प्रशासन ने अभी से शुरू कर दी है। दीपावली त्योहार को हफ्तेभर से भी कम समय बाकी है। इसलिए लोगों को भीड़ में होने वाले जाम से बचाने के लिए पुलिस, नगर निगम तथा जिला प्रशासन ने शहर के 15 से ज्यादा जगहों पर अस्थायी बाजार लगाने के लिए जगह चिन्हित की है।             


अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...