शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

व्हाइट हाउस छोड़ने से मना कर सकता है ट्रंप

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। शुक्रवार को काउंटिंग का तीसरा दिन है। बाइडेन 253 और ट्रम्प 214 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं। चार राज्यों के नतीजे बाकी हैं। इसलिए ‘कौन बनेगा राष्ट्रपति’ वाले सवाल का सही जवाब हासिल करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस बीच, एक सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है। और वो इसलिए क्योंकि ट्रम्प खुद इस बारे में इशारा कर चुके हैं। हालात भी कुछ उसी तरफ इशारा कर रहे हैं। सवाल ये है कि अगर ट्रम्प हार गए और उन्होंने ‘फिजिकली’ व्हाइट हाउस छोड़ने से इनकार कर दिया तो क्या होगा?


परंपरा ये है...
अमेरिका में हमेशा 20 जनवरी को नया राष्ट्रपति शपथ लेता है। इसे इनॉगरेशन डे कहा जाता है। इसके कई दिन पहले ही हारा हुआ या दो टर्म पूरा कर चुका राष्ट्रपति (या उम्मीदवार) व्हाइट हाउस छोड़ देता है, खाली कर देता है। जीते हुए उम्मीदवार के हिसाब से इसे सजाया-संवारा जाता है।


पहले बाइडेन का जवाब जानिए
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में बाइडेन से पूछा गया था- अगर हारने के बाद ट्रम्प ने व्हाइट हाउस छोड़ने से इनकार कर दिया तो? बाइडेन का जवाब था- हां, ये बिल्कुल हो सकता है। लेकिन, अगर ऐसा होता है तो मिलिट्री उन्हें वहां से जबरदस्ती बाहर निकाल देगी। चेयरमैन ऑफ ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले कहते हैं- हम कभी नहीं चाहेंगे कि मिलिट्री का इस्तेमाल चुनावी मामले निपटाने के लिए किया जाए। अगर ऐसा होता है तो कोर्ट्स और यूएस कांग्रेस इसका हल निकालेंगे। आर्मी का इसमें क्या रोल?


पहले कभी ऐसा नहीं हुआ
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ जब किसी हारे हुए राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस छोड़ने से इनकार किया हो। इस बार ट्रम्प के कैरेक्टर और बयानों को मिलाकर देखा जा रहा है। इसलिए, कुछ आशंकाएं जरूर हैं। ट्रम्प कई बार कह चुके हैं- सत्ता हस्तांतरण या पावर ट्रांसफर की जरूरत ही नहीं होगी, मैं व्हाइट हाउस में ही रहूंगा। इसे अब धमकी के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी बात, कानूनी मामले हैं। इनमें वक्त लग सकता है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है।             


अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने के उपाय

अक्ल दाढ़ निकलने पर बहुत तेज दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द इतना तेज हो जाता है कि कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो अक्ल दाढ़ आने का सही समय 17 साल से 25 साल तक होता है। कुछ लोगों को 25 साल के बाद भी अक्ल दाढ़ आती है। आज हम आपको अक्ल दाढ़ के दर्द से बचने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
प्त अगर दांत दर्द के कारण आपके मसूड़ों में सूजन आ गई है तो एक गिलास गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। ऐसा करने से आपको अक्ल दाढ़ के दर्द से आराम मिलेगा।
अगर आपके दांत में बहुत तेज दर्द हो रहा है तो बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को अपने दांत के पास रखें। ऐसा करने से दर्द से आराम मिलता है और मसूड़ों की सूजन भी कम हो जाती है।
चुटकी भर हींग में मौसमी का रस मिलाकर रुई की मदद से अक्ल दाढ़ पर लगाएं। ऐसा करने से दांत का दर्द कम हो जाता है। दांतो के लिए लौंग का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लौंग दांतों में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में सहायक होती है। दांत के दर्द को कम करने के लिए दांतों में लौंग का तेल लगाएं।             


पैरों का दर्द चुटकी में हो जाएगा गायब

पैरों में बार-बार होनेवाले दर्द से निजात पाने के लिए आमतौर पर लोग डॉक्टर की मदद लेते हैं लेकिन अगर आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके अपने पैरों की देखभाल करेंगे तो भी आपको इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
पैरों का दर्द चुटकी में गायब:
सिरका: 
सूजन मोच या ऐंठन की वजह से अगर आपके पैरों में दर्द हो रहा है तो फिर इससे राहत पाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका पैरों में होनेवाले दर्द का कारगर इलाज है।
सेंधा नमक: सेंधा नमक पैरों के दर्द से निजात दिलाने का एक असरदार घरेलू नुस्खा है। इस नुस्खे को आज़माने के लिए एक टब में गर्म पानी डालें फिर उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इसके बाद टब में अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालकर रखें।
आइस थेरेपी: पैरों के सूजन और असहनीय दर्द को कम करने के लिए आइस थेरेपी एक कारगर नुस्खा माना जाता है। इस नुस्खे को आज़माने के लिए एक छोटे से प्लास्टिक की थैली में कुचले हुए बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और दर्द को दूर करने के लिए सर्कुलर मोशन में प्रभावित हिस्से की मालिश करें।
लौंग का तेल: लौंग के तेल को सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, एथलीट फुट और पैरों के दर्द को दूर करने वाला एक अद्भुत तेल माना जाता है। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग के तेल से पैरों में धीरे-धीरे मालिश करें।
सरसों के बीज: सरसों के बीज पैरों के दर्द और उसके सूजन को दूर करने के काम आते हैं। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के कुछ बीजों को लेकर पीस लें और फिर इन्हें एक बाल्टी गर्म पानी में मिलाएं, फिर अपने पैरों को इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डालकर रखें।                


दिपावाली पर जग मगाएगें लैंप-मोमबत्तियां

रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने बँसोड जनजाति की महिलाओं को जहां रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। जशपुर जिले की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बॉस के लैंप और मोमबत्तियां दीपावली में जगमगाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप हस्तशिल्प विकास बोर्ड हस्तशिल्पकारों के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के सुदूर सीमावर्ती जिला जशपुर के कांसाबेल विकासखंड में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बांस से विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार की जा रही है। यहां बंसोड़ जनजाति की महिलाओं द्वारा बांस से मोमबत्ती, लैम्प और अन्य आकर्षक चीजें तैयार कर रही हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार समूह की महिलाओं ने बताया कि 15 महिलाएं मिलकर बांस से अनेक प्रकार की आकर्षक वस्तुएं बना रही हैं। जिससे उनके आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि 350 रुपए के एक सेट में 6 नग बांस से बने कैंडल दिया, जिसका नाम शुभम दिया गया है। बांस से निर्मित लैम्प भी बनाया गया है जिसमें 250 रुपए के एक सेट में 3 नग है जिसका नाम कल्यानम दिया गया है। महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री मोबाइल नंबर 9644774974 पर संपर्क कर पार्सल से भी मंगाया जा सकता है।                  


महाराष्ट्रः प्रियंका को ड्रेस ने दिया धोखा

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जादू बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के भी सिर चढ़कर बोलता है। प्रियंका को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ रेड कारपेट लुक्स के लिए भी जाना जाता है। हम सभी ने प्रियंका को खूबसूरत और ग्लैमरस आउटफिट्स में देखा है। अब प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उनके लिए किन आउटफिट्स को सम्भालना सबसे ज्यादा मुश्किल था। अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया की उनके अभी तक के सबसे असहज आउटफिट्स कौन से थे। प्रियंका ने मॉडलि‍ंग बहुत पहले शुरू की थी और 18 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। इसके बाद 2016 में ऑस्कर्स के रेड कारपेट पर डेब्यू किया था। प्रियंका ने हमेशा से ही फैन्स को आउटफिट गोल्स दिए है। जब भी वह अपने बेस्ट ऑउटफिट में बाहर निकलती हैं, लोगों को दीवाना बना देती हैं।         


आरंगः शिक्षक से कुवांरी बताकर रचाई शादी

रायपुर। आरंग थाने में एक दुल्हन के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवती के पति का दावा है कि लड़की ने खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी की जबकि वो पहले से ही अपने प्रेमी के साथ ब्याह रचा चुकी थी। अब दूसरी शादी के लगभग 1 साल बाद वो प्रेमी के साथ भाग निकली। सामाजिक रूप से परेशान होने के बाद इस मामले में पीडि़त पति ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। तहसील पाटन थाना उतई जिला दुर्ग के रहने वाले विद्यासागर विक्रम सिंह ने इस मामले में शिकायत की है। विद्या पेशे से सरकारी स्कूल में टीचर हैं। इनकी पोस्टिंग शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहरा विकासखंड गुरुर जिला बालोद में है। शादी की आस में सामाजिक पत्रिका में विद्या के पिता ने सुष्मिता डहरिया के बारे में पढ़ा। सुष्मिता भी सरकारी स्कूल में टीचर है, उसने इस पत्रिका में खुद का बायोडाटा एक कुंवारी युवती के तौर पर दिया था। विद्या का परिवार सुष्मिता के गांव पहुंचा। किसी सामान्य परिवार की तरह रिश्ते की बात पक्की हो गई।               


5 साल की मासूम के साथ किया रेप

कामिनी साहू


राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार का संगीन मामला थाने में दर्ज किया है। रेप पीड़िता मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अंबागढ़ चौकी पुलिस राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मासूम बच्ची के पड़ोसी आरोपी फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एसपीडी श्रवण के निर्देश में बच्ची को बचाने के साथ-साथ अंबागढ़ चौकी एसडीओपी घनश्याम कामडे, टीआई आशीर्वाद रहटगावरकर की अलग-अलग टीमों ने आरोपी को पकड़ लिया।               


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...