रविवार, 1 नवंबर 2020

यूकेः कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने को अनुमति दी

अनलॉक 6.0 कंटेनमेंट जोन से बाहर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने को अनुमति


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एहतियातों के साथ प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से बाहर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने को अनुमति दी है। साथ ही उत्सवों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर और सख्ती बरतने के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने 29 अक्तूबर से प्रभावी शासनादेश सभी जिलाधिकारियों को भेजा है। मुख्य सचिव ने प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से बाहर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने को अनुमति दी है। एक अक्तूबर को अनलॉक पांच की जो एसओपी जारी हुई थी। उसमें कहा गया था। कि जिलाधिकारी 15 अक्तूबर से कोचिंग इंस्टीयूट खोलने पर निर्णय लेंगे। अब मुख्य सचिव के इस आदेश में स्पष्ट कर दिया है। कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों के तहत जारी की गई एसओपी का पालन करते हुए कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जाएं। त्योहारों व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में मास्क पहनने और हाथों को बार-बार साबुन से धोने और सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करवाने की जिम्मेदारी भी जिलाधिकारियों पर होगी। सरकार ने यह माना है। कि उत्सवकाल में जो समारोह हो रहे हैं। उसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसलिए जिलाधिकारियों को ताकीद किया गया है। कि वे सख्ती से पालन कराएं।
इन बातों का भी रखना होगा ध्यान
ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता और बढ़ावा दिया जाएगा। अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास अटेंड करना चाहते हैं। तो उन्हें इजाजत दी जाए।
स्टूडेंट्स केवल पैरेंट्स की लिखित अनुमति के बाद ही कोचिंग आ सकेंगे। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।
स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग की एसओपी का पालन करना होगा।             


एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! कैशबैक समेत कई ऑफर्स


नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक मर्चेंट ऐप यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर में कंपनी ग्राहकों को कैशबैक की सुविधा दे रही है। डिजिटल बैंकिग को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ये ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर का नाम 30 पर ट्रीट रखा गया है। इसमें जो भी व्यापारी बैंक के मर्चेंट ऐप का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा संख्या में करेंगे उनको कैशबैक दिया जाएगा। कंपनी के कंट्री हेड- पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनेंस, मार्केटिंग और डिजिटल बैंकिंग पराग राव ने बताया कि कंपनी के इस ऑफर का फायदा गांव से लेकर मेट्रो शहर में रहने वाली सभी व्यापारियों को मिलेगा। इस समय इस ऐप का इस्तेमाल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कपड़े और रेडीमेड गार्मेंट्स, किराना सहित सभी सेगमेंट के दुकानदार व्यापारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी इस ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगे उनको कैशबैक की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंक के छोटे और मझोले व्यापारी हमारे मर्चेंट नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण रीढ़ हैं। यदि व्यापारी डिजिटल भुगतान फ़ॉर्म का उपयोग करने के बारे में उत्साहित हैं। तो यह ग्राहकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के उपयोग को और अधिक बढ़ाने में मदद करेगा।               


भरी बस पलटने से 1 की मौत, 6 घायल

मजदूरों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 6 घायल।


रोहतास। बिहार में रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में रविवार को बस के नदी में पलट जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मजदूरों को पटना से भभुआ लेकर जा रही बस धर्मावती नदी के डायवर्सन पर पलट गयी। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।
मृतक की पहचान बांका जिले के ताहिरपुर गांव निवासी मोहम्मद आलम गीर (22) के रूप में की गयी है। बस पर 75 मजदूर सवार थे। सूत्रों ने बताया कि घायलों को कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।                


मुंबई में स्पेशल उपनगरीय ट्रेन दौड़ेगीः पीयूष

मुंबई में आज से 610 और दैनिक स्पेशल उपनगरीय ट्रेन दौड़ेंगीः पीयूष गोयल


नई दिल्ली। रेलवे ने कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और त्योहारों के दौरान भीड़ भाड़ से बचने के लिए 01 नवम्बर से मुंबई में 610 और दैनिक स्पेशल उपनगरीय ट्रेन सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि रेलवे 01 नवम्बर से मुंबई में 610 और दैनिक विशेष उपनगरीय सेवाओं को शुरू करेगा। इसके साथ ही दैनिक स्पेशल उपनगरीय ट्रेनों की कुल संख्या 2020 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखने भीड़भाड़ से बचने और यात्री सुविधा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रेलवे के अनुसार वर्तमान में पश्चिम रेलवे 704 और मध्य रेलवे 706 सहित कुल 1410 दैनिक स्पेशल उपनगरीय ट्रेन मुंबई में चला रहा है। अब एक नवम्बर से यह आंकड़ा बढ़कर 2020 तक पहुंच जाएगा। इससे पहले रेलवे ने 21 अक्टूबर से निश्चित समय के दौरान उपनगरीय ट्रेनों में महिला यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी थी।                     


देश में अनलॉक- 6.0, नई गाइडलाइन जारी

सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, देशभर में बदल जायेंगे कोरोना से जुड़े नियम


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के कहर के बीच आज से अनलॉक 6.0 की शुरुआत होने जा रहा है। सुबह की शुरूआत के साथ ही कंटेनमेंट जोन के अलावा दूसरी जगहों पर बाहरी गतिविधियों में छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। इस हफ्ते की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने कहा था। कि इसमें और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे।
इस हफ्ते की शुरुआत में, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा था। कि इसमें और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे।
1 जून से देश में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद, सख्त मानक संचालन के साथ रेस्तरां सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्विमिंग पूल धार्मिक स्थान और मेट्रो रेल सेवाओं की गतिविधियों को गाइडलाइन्स के साथ खोलने की अनुमति है।
वहीं आज से दिल्ली में बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी और पश्चिम रेलवे मुंबई में अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाएगा। दिल्ली से और इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी खुलने की संभावना है। इनके अलावा, गोवा अपने केसिनो को खोलेगा, उत्तर प्रदेश में दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलेगा, असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हाथी सफारी और जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर फिर से शुरू करेगा और अधिक तीर्थयात्रियों को अनुमति देगा।
वहीँ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शनिवार को शादी समारोह में केवल 50 मेहमानों के प्रतिबंध को हटाकर लोगों को एक बड़ी राहत दी। मुख्य सचिव विजय देव द्वारा जारी देर रात को आए आदेश में, डीडीएमए ने मेहमानों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बैंक्वेट हॉल में 200 व्यक्तियों या शादियों के लिए बंद स्थानों की अनुमति दी। हालांकि, अंतिम संस्कार के लिए मेहमानों की संख्या में प्रतिबंध 20 तक जारी रहेगा। डीडीएम ने शनिवार को शहर में होने वाली शादियों और संबंधित कार्यों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया ( स्टॉप) का एक सेट भी जारी किया।
कुल 610 और लोकल ट्रेन सेवाएं – 314 सेंट्रल ( सी आर) और 296 वेस्टर्न रेलवे ( डब्ल्यू आर) रविवार से चलेंगी, जो 2020 तक परिचालन में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या को आगे बढ़ाएंगी। कोविड -19 लॉकडाउन लागू होने से पहले, रेलवे 3,141 उपनगरीय सेवाएं – 1,774 CR और 1,6767 WR का संचालन करता था।
आज से शुरू होने वाले प्रति दिन वैष्णो देवी मंदिर में पंद्रह हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति मिल जाएगी। इससे पहले, केवल 7,000 यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के कारण तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।                   


राज्यसभा सांसद प्रकाश पर राजद्रोह का केस

झारखंडः बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रकाश पर राजद्रोह का केस


सम्राट सिंह राठौड़


रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ कांग्रेस के दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने राजद्रोह की प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के मुताबिक दुमका नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है। कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साजिश कर रहे है। और लोकतंत्र की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
दर्ज प्राथमिकी में लोकतंत्र की हत्या की कोशिशों पर तत्काल विराम लगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की गयी है। उनके खिलाफ भादवि की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), 120 बी (साजिश में शामिल होना) एवं 124 ए (राजद्रोह) के तहत कांड सं 298/20 दर्ज कर ली है।
इसमें सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर आरोप लगाया गया है। कि उन्होंने अपने चुनावी भाषण में दो माह में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साजिश बताया है।
प्राथमिकी दर्ज कराने उनके साथ झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और झामुमो और कांग्रेस के अन्य नेता नगर थाना पहुंचे थे। 
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार में दम है। तो मुझे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके दिखाये मैं गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूं। उक्त बातें प्रकाश ने दुमका में अपने ऊपर दर्ज प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही दुमका और बेरमो विस उपचुनाव हार चुके हैं। प्राथमिकी उसी बौखलाहट का नतीजा है। जनता का मिजाज सत्ताधारी पार्टी समझ गयी है। उन्होंने कहा कि विस उपचुनाव में सत्ताधारी दल प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। आने वाले समय में सरकार अंतर्विरोध में स्वयं घिर जायेगी।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट‍्टाचार्य ने शिबू साेरेन के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा मतदाताओं को बरगलाने के लिए इस तरह का बयान दे रही है। कि दो से तीन माह में उनकी सरकार होगी उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान बेहद आपत्तिजनक है। और बर्दाश्त के काबिल नहीं है। इसलिए गठबंधन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निश्चय किया भाजपा धनबल की बदौलत सरकार को अस्थिर करना चाहती है। अगर कोई यह कह रहा है। कि हमारे गठबंधन के 15 विधायक उनके संपर्क में हैं। तो किसी एक का नाम तो बतायें। हम 25 में से उनके 22 विधायकों के नाम बता देंगे, जो हमारे साथ आने को आतुर हैं। उन्होंने कहा सरना कोड झामुमो के मैनिफेस्टो में रहा है। पर जिस पत्र को भाजपा दिखा रही उसके बाद केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार बनी, तो फिर उसने सरना धर्म को लेकर पहल क्यों नहीं की।
रांची दुमका व बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले उपचुनाव के प्रचार का शोर एक नवंबर को शाम चार बजे थम जायेगा शनिवार को एनडीए व यूपीए के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन समेत मंत्रिमंडल में शामिल अधिकांश मंत्री लगातार बेरमो और दुमका में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुमका से ही बेरमो प्रचार के लिए जा रहे हैं। इधर एनडीए में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा के सांसद, विधायक भी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।             


दीपिका ने अन्नया को जन्मदिन पर दिया संदेश

अनन्या पांडे को दीपिका पादुकोण ने जन्मदिन पर दिया प्यारा संदेश, सोशल मीडिया पर हुआ वायर।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे 22वा जन्मदिन मनाई। जिसके चलते वह काफी ज्यादा चर्चा में है। हर जगह से अनन्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। वही बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने भी उनके जन्मदिन की बधाई दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को जन्मदिन पर एक बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट दिया है। दीपिका ने अनन्या के लिए बेबी गर्ल के नाम से एक विशेष संदेश शेयर किया है । इस खूबसूरत मैसेज के साथ दीपिका ने अनन्या को लेकर प्यार जाहिर किया है। अनन्या पांडे बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2019 में बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर -2’ से की थी। बाद में उन्हें ‘पति या पत्नीÓ और खली पीलीÓ जैसी फिल्मों में काम किया है ।
दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे बॉलीवुड निर्देशक शकुन बत्रा अगली फिल्म के लिए गोवा में एक साथ शूटिंग कर रहे हैं। तब दीपिका पादुकोण ने अनन्या पांडे के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया और लिखा, ‘मेरी बच्ची, मेरे पास यह व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं। हम बस मिले, और मुझे इस तरह की स्मार्ट और संवेदनशील लड़की के साथ होने पर गर्व है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य खुशी, सुपर स्टारडम की कामना करता हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
यहां यह ध्यान दिया जा सकता है। कि अनन्या पांडे निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म के अलावा दक्षिणी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। जबकि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक और रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी।               


सेहत के लिए जानिए 'पालक' के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक, जानें सेहत के लिए पालक के अनोखे फायदे। 


अच्छी सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं। जब हरी पत्तेदार सब्जियों की बात आती है। तो पालक को सबसे अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। पालक में कई तरह के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आमतौर पर पालक को कच्चा या पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पायी जाती है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है। और वजन भी नहीं बढ़ता है। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। आइए जानते हैं। सेहत के लिए पालक के फायदे। सेहत के लिए पालक के फायदे। पालक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इस हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन करने से बीमारियां का खतरा कम होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद। पालक में ल्यूटिन और जैक्सेंथिन सहित कई यौगिक मौजूद होते हैं। जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शोध बताते हैं। कि ये पिगमेंट मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं। ये यौगिक आपकी आंखों को सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इस सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो कैंसर के खतरे को कम करता है। वजन घटाए। पालक में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, लेकिन अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है।और वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। साथ ही यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है। पालक में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर रखता है। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसका सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती है। जिससे मोटापे की समस्या नहीं होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक। पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, बीटा कैरोटिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। आज के समय में अगर आप भी इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं। तो पालक से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे खनिज इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही वायरस एवं बैक्टीरिया को भी दूर रखते हैं।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करे।  पालक में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। रिसर्च के अनुसार, पालक का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। और इससे जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं।
हाइड्रेशन बढ़ाए शरीर के अंगों को ठीक तरह से काम करने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी होता है। पालक शरीर को रेगुलेट करता है। जोड़ों को चिकनाहट और कोशिकाओं को पोषक तत्व प्रदान करता है। नियमित पालक का सेवन करने से संक्रमण का खतरा कम होता है। और मूड बेहतर रहता है। पालक में पानी प्रचुर मात्रा में होता है। जो शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करता और बीमारियों से दूर रखता है।
पालक में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में पालक खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। किडनी रोग के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही पालक का सेवन करना चाहिए।             


वजन घटाने के लिए फायदेमंद है' टहलना'

वजन घटाने के लिए जानें दिन के किस समय टहलना होता है। सबसे सही


टहलना सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। यह वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है। जो लोग किसी कारण जिम नहीं जा पाते या हैवी वर्कआउट नहीं कर पाते हैं। उनके लिए फिट और हेल्दी रहने के लिए टहलना एक बेहतर विकल्प है।
हाल ही में हुए एक रिसर्च के अनुसार खाना खाने के बाद टहलने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इससे शरीर का फैट बर्न होता है। और मोटापा कम होता है। आइए जानते हैं। टहलने के फायदे हर दिन हमें कितना टहलना चाहिए और टहलने का सबसे अच्छा समय क्या है। टहलने का सबसे अच्छा समय। यह कहने की बात नहीं है। कि दिन में किसी भी समय टहलना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन खासतौर पर खाने के बाद टहलना वजन घटाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बेहतर है। जिन लोगों को कोई बीमारी नहीं है। उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए नियमित टहलना चाहिए। टहलने से कैसे घटता है। वजन
टहलने से कैलोरी बर्न होती है। मेटाबोलिज्म बेहतर होता है। हर दिन हम अपने घर में या बाहर जितना अधिक टहलने हैं। कैलोरी उतनी ही तेजी से घटती है। इसलिए वजन घटाने के लिए हमें अधिक से अधिक टहलना चाहिए।
रोजाना वर्कआउट करने से न सिर्फ वजन घटता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। 2016 में हुई एक स्टडी के अनुसार, हर बार भोजन के बाद 10 मिनट टहलने से टाइप 2 डायबिटीज से पीडि़त लोगों में ब्लड शुगर का स्तर घटता है। भोजन के बाद 10 मिनट टहलना दिन में किसी भी समय 30 मिनट टहलने से कहीं अधिक फायदेमंद होता है।
जब आप टहलते हैं। या कोई अन्य एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका हार्ट रेट बढ़ता है। और आपकी मांसपेशियां एनर्जी के रूप में कार्बोहाइड्रेट या शुगर का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। जब आप भोजन में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं। तो आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है। खून से इस शुगर को बाहर निकालना और शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचाना इंसुलिन का काम होता है। भोजन के बाद जब आप टहलते हैं। तो मांसपेशियों में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे हमारे रक्त से एक्स्ट्रा शुगर बाहर निकल जाता है। ब्लड शुगर कंट्रोल होने से वजन तेजी से घटता है।
हर रोज कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए
नियमित कितनी और कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे जुड़े कई नियम हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार हर हफ्ते 150 मिनट मॉडरेट-इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए।हर दिन कम से कम 21 मिनट मॉडरेट-इंटेंसिटी से टहलना या चलना चाहिए। इससे हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही हड्डियां मजबूत होती हैं। और वजन भी घटता है।
वजन घटाने के लिए खाना खाने के बाद नियमित टहलना चाहिए। इसके साथ ही हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।             


बाहर लकड़सुंघवा घूम रहा हैः पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने क्यो कहा-घर के भीतर ही रहो,बाहर मत निकलना,बाहर ‘लकड़सुंघवा’ घूम रहा है


छपरा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के छपरा मे चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि जिस राज में बच्चों का भी घर से निकलना मुश्किल हो, बेटे-बेटियों का निकलना मुश्किल हो, उस राज को चलाने वालों से बिहार क्या उम्मीद लगा सकता है? जिस राज में ये हाल रहा हो, वहां नए उद्योग लगने की तो छोड़िए, उद्योग बंद ही होंगे, मिलें बंद ही होंगी। किसी कंपनी को अगर कोई काम मिलता भी था, तो वो यहां काम शुरु करने से पहले सौ बार सोचती थी। ये है जंगलराज के दिनों की सच्चाई, ये है जंगलराज के प्रतीकों की सच्चाई । बिहार के नौजवान याद करें कि बचपन में उनकी मां क्या कहा करती थीं। वो कहती थीं घर के भीतर ही रहो, बाहर मत निकलना, बाहर ‘लकड़सुंघवा’ घूम रहा है। बच्चों की माताएं उन्हें लकड़सुंघवा से क्यों डराती थीं? उन्हें डर था अपहरण करने वालों से, किडनैपिंग करने वालों से।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ SC/ST का आरक्षण आने वाले 10 सालों तक बढ़ा दिया गया है तो वही, सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी 10% आरक्षण मिल चुका है। एक तरफ हमारे व्यापारी वर्ग के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया गया है, तो वही पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है।उन्होने कहा कि युवाओं का विकास, उनका रोजगार, गरीबों, दलितों का, पिछड़ों का विकास, एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए बिना भेदभाव, सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
आज के नौजवान को खुद से पूछना चाहिए कि बड़ी-बड़ी परियोजनाएं जो बिहार के लिए इतनी जरूरी थीं, वो बरसों तक क्यों अटकीं रहीं? बिहार के पास सामर्थ्य तब भी भरपूर था। सरकारों के पास पैसा तब भी पर्याप्त था। फर्क सिर्फ इतना था कि तब बिहार में जंगलराज था। पुल बनाने के लिए कौन काम करेगा जब इंजीनियर सुरक्षित नहीं हो? कौन सड़क बनाएगा जब ठेकेदार की जान चौबीसों घंटे खतरे में हो ।पीएम ने कहा कि आज बिहार के गांव सड़क, बिजली, पानी जैसी मूल सुविधाओं से कनेक्ट हो रहे हैं। अगर नीयत होती, इच्छाशक्ति होती, तो ये काम डेढ़ दशक पहले भी हो सकते थे। जब छठी मईया की पूजा के दौरान, गंगाजी के किनारे हजारों-हजार महिलाओं की भीड़ जुटती है, तो उनकी सबसे बड़ी जरूरत होती है, साफ गंगा जी का पानी, स्वच्छता। गंगा जी के पानी को स्वच्छ करने के लिए बीते वर्षों में जो प्रयास हुए हैं, उसका असर आप भी देख रहे हैं। इस क्षेत्र में पीएम पैकेज के तहत ढाई हज़ार करोड़ रुपए से अधिक रेलवे के प्रोजेक्ट और करीब 1 हज़ार करोड़ रुपए के हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हाईवे और रेलवे के साथ-साथ यहां अनेक युवाओं को रोजगार देने वाली डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री पर काम हुआ है । आज आत्मनिर्भर बिहार के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उसकी प्रेरणा और प्रोत्साहन सुशासन है, बिहार का बेहतर होता इंफ्रास्ट्रक्चर है। दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है, जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो। एनडीए की सरकार ने कोरोना की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वो इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे ।नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं की शिक्षा और कौशल के लिए इस पूरे क्षेत्र में व्यापक काम किया गया है। आज यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलटेक्निक कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज जैसे अनेक संस्थान बन चुके हैं। यही विकास की, तेज़ विकास की मजबूत नींव है।             


विधायक के खिलाफ योगी का एक्शन जारी

सरकार के एक्शन से कम नही हो रही मुख्तार की परेशानीयां, बाहुबली मुख़्तार अहमद अंसारी का होटल 'गजल' जमींदोज हुआ


गाजीपुर। बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी और उनके परिवार के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन जारी। 8 अक्टूबर को एसडीएम गाजीपुर ने होटल के ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के खिलाफ मुख़्तार अंसारी का परिवार हाईकोर्ट पहुंचा था लेकिन हाईकोर्ट से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने डीएम के समक्ष अपील करने का निर्देश दिया था। एंटी-भूमाफिया ऑपरेशन के तहत रविवार की सुबह मुख़्तार अंसारी के आलीशान होटल 'गजल' को जेसीबी मशीनों की सहायता से जमींदोज कर दिया गया। यह होटल मुख़्तार अंसारी की पत्नी और बेटे के नाम था गाजीपुर जिला प्रशासन का आरोप है कि अवैध तरीके से गलत नक्शे के तहत इस होटल का निर्माण करवाया गया था। आपको बता दें 8 अक्टूबर को एसडीएम गाजीपुर ने होटल के ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के खिलाफ मुख़्तार अंसारी का परिवार हाईकोर्ट पहुंचा था। लेकिन हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने डीएम के समक्ष अपील करने का निर्देश दिया था. इसके बाद याचिकाकर्ता ने डीएम के समक्ष अपील की थी। शनिवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता वाली बोर्ड ने अपील को ख़ारिज कर दिया. जिसके बाद रविवार सुबह भारी पुलिस बल व जेसीबी मशीनों के साथ होटल गजल पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। होटल के ध्वस्त होने की खबर पता चलने के बाद क्षेत्र में गहमागहमी का महौल हैं।                


आश्रय केंद्र में भुखमरी का दंश झेल रहे 'गोवंश'

इटौंजा पशु आश्रय केंद्र में भुखमरी का दंश झेल रहे गोवंश


नरेश गुप्ता, राम मोहन गुप्ता


इटौंजा। लखनऊ बख्शी का तालाब हुआ इटौंजा क्षेत्र के पशु आश्रय केंद्रों की दशा अत्यंत दयनीय है। पशु आश्रय केंद्रों में छाया का प्रबंध ना होना पर्याप्त चरही का अभाव पीने के पानी की समुचित व्यवस्था ना होना बिखरी हुई गंदगी आज अव्यवस्था पशु आश्रय केंद्रों की पोल खोलते हैं, जबकि अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पशु आश्रय केंद्र पट्टी दिल वासी बदहाल है। यह अपनी बदहाली में आंसू बहा रहा है। पशुओं के लिए पर्याप्त खाने का चारा नहीं है पशु परिसर में पुआल के डंठल दिन आते रहते हैं। यहां पर पशुओं का कोई इलाज करने वाला नहीं है। इलाज के अभाव में पशु अपना दम तोड़ देते हैं। परिसर में बिखरा हुआ गोबर गंदगी की गवाही देता है। जहां पर लोगों का पेट भरते थे वही वह अपना पेट भरने के लिए तरस रहे हैं। पशुओं को पर्याप्त चारा ना मिलने के कारण वह बहुत कमजोर हो गए हैं।
विडंबना इस बात की यह है कि सरकार प्रत्येक माह प्रत्येक पशु को प्रति माह ₹900 मुहैया कराती है। फिर भी चारे के अभाव में पशु भूखे मरते हैं जहां बैल देवता समझे जाते थे और गाय माता समझी जाती थी अब वह भोजन के अभाव में दर-दर भटक रहे हैं। पशु आश्रय केंद्र पट्टी निवासी में 135 पशु हैं। जहां सरकार किसानों के फसलों की सुरक्षा के लिए पशु आश्रय केंद्रों की स्थापना की गई है, पर पशु केंद्रों में अव्यवस्था के कारण पशु आवारा घूमा करते हैं। इससे वह किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं किसान रात दिन अपनी फसल की सुरक्षा करते हैं।अतः पशु आश्रय केंद्र अब नकारा साबित हो रहे हैं। छुट्टा पशु किसानों के नाक मैं दम कर रखा है। किसान खेतों में पॉलीथिन तानकर अपने फसल की रक्षा कर रहे हैं, यदि किसान अपनी फसल की रक्षा ना करें तो उनके परिवार को दो जून का निवाला मिलना टेढ़ी खीर है। इसी क्रम में पशु आश्रय केंद्र पश्चिम, गांव धंतींगरा  नगर ,कल्याणपुर ,नगर, पंचायत महोना, चक्कर पृथ्वीपुर,राजागढ़ा, इंदारा,रैथा कुम्भरावा,भैसामऊ, तथा अन्य केंद्रों की दशा इससे भी गई गुजरी।           


लहरपुरः संक्रमण के चलते शोभायात्रा हुई कैंसिल

लहरपुरः कोरोना संक्रमण के चलते शोभायात्रा हुई कैंसिल


नरेश गुप्ता


लहरपुर। सीतापुर नगर के एकमात्र महर्षि वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला बेहटी में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव समिति द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते, हर वर्ष निकाले जाने वाली शोभा यात्रा को नहीं निकाले जाने का निर्णय लिया गया। समिति के संरक्षक रामजीवन बाल्मीकि,अध्यक्ष बंटी बाल्मीकि ने बताया कि,कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। मंदिर परिसर में ही विशेष पूजा अर्चना की जा रही है,उसके बाद प्रसाद का वितरण एवं भंडारा किया जाएगा। जिसमें सीमित संख्या में लोग भाग लेंगे। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में समिति के सदस्यों से बात कर स्थित का जायजा लिया।                 


कमेटी द्वारा मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

जुमला कमेटी द्वारा मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी


नरेश गुप्ता


बेहमा/ सीतापुर। जनपद सीतापुर की तहसील सिधौली क्षेत्र के ग्राम बेहमा में जश्ने ईद  मिलादुन्नबी मनाया गया। जिसमे गाँव के कई जिम्मेदार ब्याकित मौजूद हुए और सम्मानित ब्याकितयो के साथ साथ गाँव में बच्चों के द्वारा नबी की शान में नाते, व तकरीर पेश की गई। अफ़सोस बस  इस बात का रहा की हर साल की तरह इस साल जुलूसे मोहम्मदी नही निकाला जा सका। क्योंकि कोरोना कोविड 19 के चलते सरकार द्वारा परमिशन न मिलने के कारण जुलूश नही निकला। जिससे छोटे छोटे बच्चों के चेहरों पर उदासी छाई रही। क्योंकि बच्चे हर साल अपने अपने झंडे लेकर काफी रास्ता पैदल चलते थे। लेकिन उसके बावजूद बच्चों की खुशी के लिए गाँव में छोटा सा प्रोग्राम रखा गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। और यह प्रोग्राम कुल जुमला कमेटी बेहमा की जानिब से कराया गया। और इस कार्यक्रम में मो क़य्यूम , कारी नियाज़ आलम , मौलवी जमालुद्दीन ,मो अरमान , मो अनीश , बकरीदी , कारी फहीमुद्दीन , मौलान नसरुद्दीन, कमरेआलम ,मो अतीक आदि कार्यकर्ताओ के साथ साथ गांव के अन्य लोग भी शामिल हुए।


बीएचयूः उर्दू विभागाध्यक्ष की दोबारा नियुक्ति

बीएचयू उर्दू विभाग के प्रोफ़ेसर आफ़ताब अहमद आफ़ाक़ी दोबारा विभागाध्यक्ष नियुक्त किये गये।


बनारस। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय संकाय उर्दू विभाग के प्रोफ़ेसर आफ़ताब अहमद आफ़ाक़ी दोबारा विभागाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। बतौर विभागाध्यक्ष उनका पहला कार्यकाल एक नवम्बर 2017 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2020 को ख़त्म हुआ। एक नवम्बर 2020 वे विभागध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल पदभार संभालेंगे। इस मौक़े पर वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) अध्यक्ष एवं लेखक जावैद अब्दुल्लाह ने प्रोफ़ेसर आफ़ताब को मुबारकबाद पेश की। अपने सन्देश में प्रोफ़ेसर आफ़ताब ने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस विभाग के लिये जो ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी है, उसे फिर से बख़ूबी निभाने की कोशिश करूँगा। आगे हमारी कोशिश होगी कि जो सेहतमंद साहित्य जगत की शुरुआत हुई है उसे और बेहतर से बेहतर बनाया जाये। उन्होंने उर्दू विभाग की अपनी बिल्डिंग और विभाग की अपनी लाइब्रेरी होने एवं भाषा और साहित्य की कम्पेरेटिव स्टडी शुरू करने की बात कही। गौरतलब है कि प्रोफ़ेसर आफ़ताब ने अपने पहले विभागाध्यक्ष तीन साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य अंजाम दिए हैं, जो विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के इतिहास में पहले बार हुआ। प्रथम, उन्होंने उर्दू से मास मीडिया का कोर्स शुरू करवाया। दूसरा, अहम काम उन्होंने यह किया कि ‘एम.ए उर्दू का कोर्स बसन्त महिला कॉलेज में शुरू करवाया। यह कॉलेज युनिवर्सिटी से 13 किलो मीटर दूर है। उन्होंने उर्दू विभाग से ‘दस्तक रिसर्च जर्नल’ की शुरुआत की, जो विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की तारीख़ में पहली ही बार हुआ। आज यह दस्तक जर्नल साहित्य जगत में रिसर्चर्स का ज्ञानवर्धन कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने स्टूडेंट्स के रोज़गार को ध्यान में रखकर उर्दू विभाग से प्लेसमेंट के लिये टेस्ट की व्यवस्था की। वहीं राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय कोंफ्रेंसेज़, वर्कशॉप्स, सेमीनार्स आदि कई उल्लेखनीय परम्परा की बुनियाद प्रोफ़ेसर आफ़ताब के द्वारा हुई। प्रो० आफ़ताब को लगातार दूसरी बार विभागाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० मोशर्रफ़ अली, डॉ० एहसान हसन, डॉ० ऋषि कुमार शर्मा ने विभागाध्यक्ष को मुबारकबाद पेश की। शोधार्थी एवं स्टूडेंट अमन कुमार गौतम व कुलदीप आनंद आदि ने ख़ुशी का इज़हार किया।                 


राजस्थानः दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान

राजस्थान में दूसरे चरण के निगम चुनाव के लिए मतदान शुरु


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान में जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगम चुनाव के तहत दूसरे चरण में 1287 वार्डों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरु हो गया। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना शुरु हो गया जबकि कुछ पर मतदाता देर से पहुंचे।                 


तमिलनाडु में कृषि मंत्री का हुआ निधन

तमिलनाडु के कृषि मंत्री का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित


चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर दोराईकन्नू का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। दोराईकन्नू ने शनिवार देर रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली।               


शादी-समारोह में बुला सकते हैं 'मेहमान'

खुशखबरी: सरकार की बड़ी राहत, शादी समारोह में बुला सकते हैं अनलिमिटेड मेहमान


नई दिल्ली। शादी समारोह से जुड़े मामले में दिल्ली सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। दिल्ली में होने वाले शादी समारोह मे अब आप 200 या उससे ज़्यादा भी मेहमान बुला सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि सरकार के बताए 5 नियमों का पालन करना होगा। अगर एक भी नियम क पालन नहीं किया तो जुर्माना भी भरना पड़ेगा। गौरतलब रहे कि इससे पहले सरकार ने शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी हुई थी। कोरोना और लॉकडाउन के बाद सरकार के इस कदम से जहां शादी वाले घरों में खुशी है तो वहीं कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिली है। दिल्ली सरकार की ओर से आज जारी हुई गाइड लाइन के मुताबिक अगर किसी बंद जगह पर समारोह होता है तो उस बंद जगह की जो क्षमता है उसके 50 फीसद लोग शामिल हो सकेंगे। लेकिन यह भीड़ 200 लोगों से ज़्यादा की नहीं होनी चाहिए। वहीं अगर समारोह खुले एरिया में हो रहा है तो मेहमानों के शामिल होने की कोई अधिकतम संख्या नहीं होगी। इन नियमों का करना होगा पालन
शादी समारोह में शामिल होने वाले हर एक मेहमान को मास्क पहनना होगा। सभी मेहमानों के बीच तय दूरी का होना ज़रूरी होगा। समारोह में आने वाले हर एक मेहमान की थर्मल स्कैनिंग करना ज़रूरी होगा। शादी समारोह वाली जगह पर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी।                     


देश में कम हो रहे कोरोना के सक्रिय मामले

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना के सक्रिय मामले


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,70,458 रह गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.97 प्रतिशत हो गई है।                     


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 02, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-78 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 02, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)   



यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...