शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

माफियाओं को यूके में नहीं घुसने दिया जाएगा

देहरादूनः भ्रष्टाचारियों और माफियाओं को इस राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगाः सीएम रावत  


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर अपना सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने डोईवाला में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार जिस दिन से चल रही है। उस दिन से जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कुछ भ्रष्टाचारी और माफिया पूर्व में भी मुख्यमंत्रियों को अस्थिर करने का काम करते रहे हैं। और उनके खिलाफ भी षड्यंत्र कर रहे हैं। और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस दिन तक वह कुर्सी में है। उस दिन तक वह इसी सत्य निष्ठा के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी और माफिया लोगों को राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा और सरकार सत्य के मार्ग पर चल रही है। और सत्य के मार्ग पर ही चलती रहेगी।


एकट्रेस पायल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। एक्ट्रेस पायल घोष की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये खुलासा एक्ट्रेस पायल घोष ने खुद को कुछ दिनों से घर में आइसोलेट कर रखा हुआ है। उन्हें ये डर सता रहा था कि कहीं वे कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गई हैं। लेकिन अब उनके सभी डर पर ब्रेक लग गया है। एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है। वे बता रही हैं कि उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था और वे निगेटिव निकली हैं। पायल कोरोना निगेटिव पायल ने ट्वीट में लिखा है। आप सभी के मैसेज के लिए शुक्रिया। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा कोविड टेस्ट हो गया है और मैं निगेटिव आई हूं। अब आप सब भी सुरक्षित रहें और हर सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। पायल का कोरोना निगेटिव आना उनके फैन्स को राहत की सांस दे रहा है। खुद पायल भी अब खासा खुश नजर आ रही हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता ले ली थी। उस कार्यक्रम में खुद अठावले भी मौजूद थे। लेकिन उस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, ऐसे में पायल को भी खुद को आइसोलेट करना पड़ गया। बिग बॉस में नेपोटिज्म विवाद पर कुमार सानू का जवाब 'जान की नहीं की कोई मदद, वो अच्छा अनुराग के खिलाफ लड़ाई वैसे इस समय पायल घोष दूसरी वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा रखी है और महिला आयोग से भी मदद मांगी है। पायल ने हाल ही में ये भी दावा कर दिया था कि इस विवाद के बारे में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को भी जानकारी थी। उन्होंने इरफान को अपना एक दोस्त बता दिया है। खैर इस विवाद पर इरफान पठान ने रिएक्ट नहीं किया है। ऐसे में अभी पायल के दावे महज दावे ही माने जाएंगे।             


नाग-नागिन के जोड़े को देख हार्टअटैक से मौत

नाग-नागिन का जोड़ा देख एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत


सहारनपुर। यहां के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जट में नाग-नागिन के जोड़े को देखकर एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। वहीं टीम नाग-नागिन के जोड़े को पकड़कर ले गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर जाट निवासी रजत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह उठा तो उसने अपने घर के बराबर में ही बने किसान वीरेंद्र सिंह के मकान की दीवार में नाग-नागिन का जोड़ा देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान किसान वीरेंद्र चौधरी भी नाग-नागिन को देखने के लिए वहां आ गए। नाग-नागिन वीरेंद्र सिंह के मकान की पिछली साइड में दीवार में ही फंसे हुए थे।
बताया जाता है कि वीरेंद्र को नाग-नागिन का जोड़ा देखते हुए गहरा आघात लगा और कुछ देर बाद उसे अचानक आर्ट अटैक आ गया। अटैक आने पर उसको अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम हिमांशु नागपाल को दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीण की मदद से दीवार में फंसे दोनों सांपों के मुंह को एक यंत्र से दबाकर बमुश्किल बाहर निकाला। नाग-नागिन के जोड़े की दहशत इस कदर थी कि एक ओर जहां एक मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीण किसी तरह इस जोड़े को गांव से बाहर निकाले जाने की मांग कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने दोनों सांपों को निकालकर एक बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।             


पुलिसकर्मी ने बच्ची को सिगरेट से जलाया

छत्तीसगढ़ः पुलिसकर्मी ने बच्ची को सिगरेट से जलाया,  डीजीपी ने किया बर्खास्त, होगा गिरफ्तार


बालोद। पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा। आरोपी आरक्षक अविनाश राय को डीजीपी ने दिए बर्खास्त करने के निर्देश। ये है पूरा मामला नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया, क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी। बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि दुर्ग रक्षित केंद्र में तबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थापना के दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान में किराए से रहा करता था। उसने उधारी दे रखी थी। जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर में आकर रुका हुआ था। 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा। बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली देते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला दिया।               


भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले

भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 81 लाख के पार


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 81,37,119 हो गई जिनमें से 74,32,829 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 551 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,641 हो गई। देश में अब तक 74,32,829 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठी हो चुके हैं। देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है।
देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। देश में 5,82,649 लोग उपचाराधीन हैं। जो कुल मामलों का 7.16 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, 30 अक्टूबर तक कुल 10,87,96,064 नमूनों की जांच की चुकी है। जिनमें से शुक्रवार को 10,67,976 नमूनों की जांच की गई।             


हादसाः कार पलटने से 4 की मौत 1 घायल

सड़क हादसे में बरेली के चार लाेगों की मौत एक घायल


बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अचानक पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बरेली के बारादरी क्षेत्र के रवडी टोला निवासी पांच लोग शुक्रवार रात एक कार में सवार होकर कलियर दरगाह पर जा रहे थे। इस बीच नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल तथा मृतकों के शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान बरेली निवासी इस्कार राजू तनवीर तथा छोटू के रूप में की गयी। गंभीर रूप से घायल हनीफ उर्फ बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार सभी लोग बरेली से कलियर के लिए जा रहे थे। पुलिस ने संभावना जताई है। कि तेज रफ्तार कार अचानक मोड़ आ जाने की वजह से हादसे का शिकार हुई है। हादसा रात एक बजे के करीब हुआ है।               


पुलवामा हमले पर बोले 'पीएम' मोदी

पुलवामा हमले पर बोले मोदी- मैंने भद्दी राजनीति झेली।


केवडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के सच को पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया गया। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब पूरा देश पुलवामा हमले के बाद दुखी था। कुछ लोग स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कर रहे थे।
मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है। कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया कि 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के लिये उनका देश जिम्मेदार है। इस हमले के बाद दोनों देश जंग के मुहाने पर आकर खड़े हो गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी यहां देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर स्‍टैचयू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा आज यहां जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था। तो मन में एक और तस्वीर थी। यह तस्वीर थी। पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था। तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे।
उन्होंने कहा कि देश कभी भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं और कैसे-कैसे बयान दिए गए थे। उन्होंने कहा देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था। तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी। मोदी ने कहा पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं।जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है। उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये लोग किस हद तक जा सकते हैं। पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति इसका बड़ा उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने इस प्रकार की राजनीति करने वाले दलों से आग्रह किया कि देश की सुरक्षा के हित में और सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए इस प्रकार की राजनीति ना करें। उन्होंने कहा अपने स्वार्थ के लिए जाने-अनजाने आप देशविरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का। उन्होंने कहा कि देश हित ही सर्वोच्च हित है। जब हम सबका हित सोचेंगे तभी हमारी भी प्रगति होगी उन्नति होगी।                 


सीसीटीवी कैमरे के बावजूद, सुराग नहीं मिला

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बिल्डर कार समेत लापता, खंगाले जा रहे सीसीटीवी, पत्नी ने शिकायत में कही ये बात दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बिल्डर कार समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 26 जून को कार समेत लापता हुए बिल्डर का अब तक सुराग नहीं लग सका है। बिल्डर विक्रम त्यागी का इतने दिनों बीत जाने के बावजूद अभी सुराग भी नहीं लग सका था कि अब इसी तर्ज पर राजनगर एक्सटेंशन इलाके से भी एक कारोबारी लापता हो गया है। बताया जाता है कि 27 अक्टूबर को राजनगर एक्सटेंशन इलाके की आशियाना पाम कोर्ट सोसायटी में रहने वाले ग्रॉसरी कारोबारी अपने घर से कार लेकर निकले थे लेकिन उसके बाद वापस अपने घर नहीं लौटे हैं। गायब कारोबारी की पत्नी ने थाना सिहानी गेट में उनके संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस गायब कारोबारी की तलाश में जुटी है। कारोबारी को लापता हुए चार दिन बीत गए, लेकिन गाजियाबाद पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।             


राजस्थान विधानसभा में कई विधेयक पेश

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र में आज राजस्थान कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण राजस्थान संशोधन विधेयक 2020 तथा राजस्थान महामारी संशोधन विधेयक सहित कई विधेयक पेश किये गए। विशेष सत्र के पहले दिन केन्द्रीय कृषि कानूनों के विरोध में तीन विधेयक विधानसभा में पेश किए गए।             


टीवी पर दिखने, अखबारों पर छपने से बचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स से संवाद किया। गुजरात दौरे पर केवड़िया में आज सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को मोदी ने वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। आईएएस प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अफसरों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की सलाह थी कि देश के नागरिकों की सेवा ही सिविल सर्वेंट का सर्वोच्च कर्तव्य है। मेरा भी यही आग्रह है कि सिविल सर्वेंट जो भी निर्णय ले, वो राष्ट्रीय संदर्भ में हों, देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों। उन्हें सारे फैसले देश हित को ध्यान में रखकर लेने चाहिए जिससे समग्रता से देश का भला हो सके। मोदी ने आईएएस प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए उनसे दिखास और छपास से बचने की भी सलाह दी। मोदी ने कहा कि सिविल सेवकों को टीवी पर दिखने और अखबार में छपने से बचना चाहिए। उन्होंने नए आईएएस अफसरों से जनता के हित में जमकर काम करने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए अफसरों को जनता के हित में फैसले लेने से हिचकना नहीं चाहिए व समाज की भलाई से जुड़े फैसले लेते रहना चाहिए।               

सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


सभी पाठकों को सूचित किया जाता है दिनांक 31 अक्टूबर अंक 76 में त्रुटिवश दिनांक 1 नवंबर प्रकाशित हुआ है। जिसे 31 अक्टूबर समझा और पढ़ा जाए।



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-77 (साल-02)
2. रविवार, नवंबर 01, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...