शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-77 (साल-02)
2. रविवार, नवंबर 01, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

'गूगल पे' यूज करने वाले सावधान हो

गूगल पे यूज करने वाले हो जाएं सावधान


"फौजी के नामों को किया जा रहा हैं बदनाम"


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। थाना कैंट के अंतर्गत राजापुर के वी.के. शुक्ला पेशे से जिला दीवानी कचहरी में अधिवक्ता है, साथ ही साथ जागरण का भी कार्यक्रम करते हैं। व्हाट्सएप पर एक फर्जी नंबर 8402096124 साहिल कुमार इंडियन आर्मी के नाम पर इस नंबर पर अधिवक्ता के पास मैसेज आया। मां भगवती जागरण बुक कराने का जनपद मुरादाबाद से कहां पैसे की चिंता मत करिए। आप अपना गूगल पे, फोन पे यूज कर रहे हो तो बताइए मैं पैसा उसी में डाल दूं। जब अधिवक्ता ने अपना गूगल पे बताया तो उसने एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर लिंक को क्लिक करते ही गूगल पे पर पासवर्ड मांगने लगा तो अधिवक्ता को उस पर शक हुआ तो अधिवक्ता ने उसे कॉल कर। उससे कहा कि मैं पासवर्ड क्यों बताऊं ? क्योंकि वह पर्सनली हमारे लिए होता है, तो उसने कहा कि मैं पैसा कैसे भेजूं ? अधिवक्ता ने उसे कहा कि तुम झूठ बोल रहे हो तुम फौजी नहीं हो। वह अधिवक्ता की बातों को समझ गया और उन्हें अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए फोन काटा। अधिवक्ता की चालाकी ने उनके अकाउंट को साफ होने से बचा लिया। इन अपराधियों का एक गिरोह चलता है। जो लोगों को फसाना और उनके अकाउंट को साफ कर देना, यह कारनामा चल रहा है। पुलिस विभाग, सोशल मीडिया, क्राइम सेल, इस पर ध्यान नहीं दे रही है, ऐसे कई पीड़ित हैं। जिनके साथ ऐसी वारदात हो गई है। कृपया सभी लोगों से निवेदन है।कि गूगल पे, फोन पे यूज करने वाले सावधान हो जाएं ऐसे मैसेज और फोन आने पर अपने आप को सुरक्षित रखें और यह जानकारी अपने परिवार और बच्चों को भी बताएं।         


महामारी के बीच ठंड ने भी दी दस्तक

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग अब हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। सर्दियों के दिनों में मौसम अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा शुष्क होता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। जिससे वे बीमार ना पड़े और स्वस्थ्य रहें। सर्दियों के दिनों में अक्सर कई लोगों की त्वचा छिलने लगती है। त्वचा संबंधी कई मस्याएं भी होती हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ और खिला-खिला रखने के लिए पानी पीना चाहिए। कुछ लोग ठंड में पानी कम पीते हैं। लेकिन आप ऐसी भूल ना करें, क्योंकि ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पीने से आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। आइए जानते है कि आप कैसे पानी पीकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकते है।                       


मृतक संख्या-563, संक्रमित-57,386

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,648 नए मामले सामने आए और 563 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 57,386 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी से ठीक होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से अब तक करीब 80.89 लाख संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 73,73 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1.21 लाख हो गई। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से 9,301 घटकर संक्रिय मामले 5,94,386 रह गए हैं। स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.35 प्रतिशत रह गई है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।           


अमेरिका को टक्कर देने की तैयारी में 'चीन'

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की तरफ से चीन में टेक्नॉलोजी की सप्लाई रोकने और उसकी कई कंपनियों से नाता खत्म करने के बाद चीन अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खुद को आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है। चीन ने कहा कि उसे अपनी खुद की मुख्य प्रौद्योगिकी बनाने की आवश्यकता है क्योंकि वह इसे कहीं और से खरीदने पर भरोसा नहीं कर सकता है। इसलिए, कम्युनिस्ट पार्टी ने अधिक आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए योजनाएं बनाई हैं। पांच वर्षों की आर्थिक योजना जिससे टेक्नोलॉजी और अन्वेषण के क्षेत्र में उसे आत्मनिर्भर बना सके, सीनियर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र को आर्थिक विकास के अगले चरण को प्रोत्साहित करने के लिए जिस तरह की तकनीक की आवश्यकता है, उसके विकास में तेजी लाई जाएगी।             


रूस में वैक्सीन का ट्रायल अचानक रोका

मॉस्को। रूस में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया गया है। टीके की ज्यादा मांग और डोज की कमी नए वालंटियर्स में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर अचानक रोक लगा दी गई है। गुरुवार को अध्ययन चलाने वाले फर्म के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मॉस्को की महत्वाकांक्षी कोरोना वैक्सीन योजना पर रोक लगाना एक झटका है।                


विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ के बांड जारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में रुके विकास कार्यों को पूरा करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम 150 करोड़ के बॉण्ड जारी करेगा। इस संबंध में देश की नामी सर्वे एजेन्सियों से परामर्श के लिए नगर निगम सम्पर्क कर रहा है। नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने गुरुवार को बताया कि 2019 में नगर निगम ने बॉण्ड जारी करने का फैसला किया था, लेकिन बीच में चुनाव आचार संहिता व कोविड-19 के कारण बॉण्ड जारी नहीं हो पाए। उत्तर प्रदेश शासन 2019 में लखनऊ नगर निगम और गाजियाबाद नगर निगम को बॉण्ड जारी करने की अनुमति पहले ही दे चुका है। बॉण्ड के जरिए जो पैसा एकत्र होगा उस पैसे से सीवर के पानी को रिसाइकिल कर शुद्ध व पीने योग्य बनाया जाएगा। यही पानी फिर महानगर व औद्योगिक क्षेत्रों में सप्लाई होगा।                   


आयोग ने 'स्टार प्रचारक' का दर्जा रद्द किया

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश राज्य की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा शुक्रवार को रद्द कर दिया।                


बाइक सवार की मौके पर मौत, मचा कोहराम

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


उत्तर-प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास नेशनल हाईवे 9 पर सफाई कर रही ट्रेक्टर ट्राली में बाईक सवार की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम


हापुड़़। आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ छेत्र के गांव उपेड़ा के नेशनल हाईवे 9 पर सफाई कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवार जा घुसा बताया जा रहा है, कि हापुर डीएम आदित्य सिंह के रसोईया बताया जा रहा है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।                


नेहा की शादी की फोटो ने मचाया धमाल

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अब मिसेज़ सिंह हो चुकी हैं। नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ फेरे लेकर ‘व्याह’ रचा लिया। नेहा और रोहन की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।               



रातभर बाहर रखी खीर पर बना देती हैं अमृत

शरद पूर्णिमा के दिन खासतौर पर खीर बनाई जाती है और उसे पूरी रात खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क यह है कि चंद्रमा के औषधीय गुणों से युक्त किरणें पड़ने से खीर अमृत के समान हो जाती है। इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी का खीर रखने का पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि इस खीरा का सेवन करने से हर रोग से मुक्ति मिलती है। आप भी घर पर टेस्टी खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखें।

ऐसे बनाएं खीर
सबसे पहले चावल को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके साथ ही दो चम्मच दूध में केसर भिगोंकर रखें। एक भारी तली वाला पैन में दूध डालकर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें केसर और चावल डालें। इसके बाद गैस धीमी करके इसे पकने दे। जिससे कि ये टेस्टी और क्रीमी हो जाएं। जब ये पक जाएं तो गैस से उतारने के 8 -9 मिनट पहले इसमें चीनी और इलायची पाउडर, नारियल और सभी मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे एक बड़े बाउल में निकालकर पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें।              


'पतंजलि' आयुर्वेद ने देश के लोगों से माफी मांगी

'पतंजलि' आयुर्वेद ने देश के लोगों से माफी मांगी  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। अपनी दवाइयों को लेकर भ्रामक विज्ञापन देने के मामलें में फं...