मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

शराबी ने युवक पर किया चाकू से हमला

रायपुर। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है। उसे जाँच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आमानाका थाना क्षेत्र में गाली गलौज करने से मना करने पर शराबियों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम परमानंद साहू है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।           


दुर्गा विसर्जन के दौरान 5 लोगो की डूबने से मौत

बेलडांगा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बलेडांगा में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। सूत्रों के अनुसार दो नावों के डूबने से उनपर सवार छह लोग लापता हो गये थे। ये लोग देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए आये थे।


10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का ऐलान

आज शाम 7 बजे तेजस्वी करेंगे नौकरी संवाद 10 लाख युवा बेरोजगार को नौकरी देने का किया है ऐलान


पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम सात बजे युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कि वह मंगलवार की शाम सात बजे बिहार के युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे। 
बता दें कि तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने के बाद 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। राजद ने घोषणा पत्र में भी रोजगार देने की बात कही है। तेजस्वी हर चुनावी सभा से युवाओं को संबोधित करते हुए कहते है। कि राजद की सरकार आने पर बह पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की फाइल पर साइन करेंगे।
तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही ऐलान किया है। फॉम का भी पैसा नहीं लिया जाएगा और सरकार आने-जाने का किराया भी देगी प्रथम चरण के मतदान के ठीक पहले तेजस्वी युवाओं के साथ नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस संवाद के जरिए वह अपने वोटर को भी साधने का काम करेंगे
वहीं मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है। नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है। इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले। मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूँ। इस बार बिहार ने ठान लिया है। कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा।                 


चुनावी रैली में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

चुनावी रैली में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे, मंच पर चप्पल फेंकी, हिरासत में लिए गए 4 युवक


सकरा। मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और भीड़ में से किसी ने नीतीश कुमार की तरफ चप्पल उछाली हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची। सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है। कि सीएम सोमवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही सीएम मंच से उतकर हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए जाने लगे तभी चार युवक नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे इसके बाद किसी ने सीएम के तरफ चप्पल फेंकी हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में हुई एक अन्य सभा में भी मुर्दाबाद के नारे लगे थे। उस वक्त सीएम मंच पर ही थे। और वो भड़क गए थे। सीएम नीतीश कुमार ने मंच से ही कहा था। कि  जो जिंदाबाद है उसे सुनने जाओ तुमलोग यहां जिसके कहने पर लाए हो न वो पहले हमारे ही साथ था। तुमलोग नारा लगा के उसका भला नहीं कर रहे हो उसका वोट ही बर्बाद कर रहे हो।                 


प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

पानीपत। यह मामला पानीपत जिले का है। जहाँ विकास नगर में 18 महीने से लापता 31 वर्षीय टेक्नीशियन के घर में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिला है। घर से मिले मानव कंकाल के मामले का पर्दाफाश हो गया है। आरोप है कि पत्‍नी ने ही पति की हत्‍या करके शव  को घर में ही दफना दिया था। इसके बाद उसके लापता होने की कहानी गढ़ दी थी। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव दफनाने वाली महिला दिखावे के लिए तांत्रिक के पास भी गई थी। तांत्रिक के पास जाकर उसने अपने पति का वापस लाने की बात कही। वहीं, तांत्रिक ने कहा कि दो क्विंटल दूध और दस हजार रुपये खर्च होंगे। उसके पति को वापस ले आएंगे। महिला तो जानती थी कि वह पति को दफना चुकी है। उसने मुस्कुरा कर जवाब दिया, जाने वाले लौटकर नहीं आते है।पुलिस पूछताछ में महिला ने यह बात कबूली है। मकान के पुनर्नि र्माण कराने की वजह से कंकाल सामने आ गया और उसका जुर्म पकड़ा गया। पुलिस ने महिला  को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उसके प्रेमी  की तलाश की जा रही है।               


पाक में हुआ विस्फोट 7 की मौत, 70 घायल

इस्लामाबाद। मदरसे में हुए ब्लास्ट से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में जोरदार विस्फोट हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, मदरसा के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम 70 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा 7 की मौत हो गई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। डॉन से बातचीत में पेशावर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मंसूर अमन ने बताया कि धमाके की वजह नहीं पता लग पायी है, लेकिन शुरुआती जांच में इसके गैस एक्स्प्लोशन होने के सबूत नहीं मिले हैं। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि 70 से ज्यादा घायल लाए गए हैं। जिनमें बच्चे अधिक हैं। कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर भी है।             


'सुप्रीम कोर्ट' की नई जज बनी एक महिला

नई दिल्ली/ वॉशिंगटन डीसी। एमी कोनी बैरेट को सीनेटरों ने अपना समर्थन देकर जज के तौर पर आजीवन नियुक्ति की पुष्टि की है। इसके साथ ही बेंच पर कंजर्वेटिव पकड़ मजबूत हो गई है। एमी का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित किया गया था। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक 8 दिन पहले सोमवार को बैरेट को रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने 52 वोट देकर जज बनने पर मुहर लगा दी और जबकि उनके विपक्ष में 48 वोट पड़े। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय पीठ में से 6 सदस्य अब कंजर्वेटिव विचारधारा वाले होंगे।                 


गैंगरेप कांड को लेकर एससी ने फैसला सुनाया

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप कांड को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने केस के ट्रायल को राज्य से बाहर शिफ्ट करने से इनकार किया है, साथ ही कहा है कि जब मामले की जांच पूरी हो जाएगी। उसके बाद ट्रायल बाहर ट्रांसफर करने पर विचार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, ऐसे में तुरंत ट्रांसफर की जरूरत नहीं है।अन्य सभी चीज़ों पर हाईकोर्ट भी अपनी नजर बनाए हुए है।               


चांद पर पानी को लेकर जानकारी आई सामने

वाशिंगटन डीसी। चांद पर पानी की मौजूदगी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की सतह पर पहले के अनुमानों के मुकाबले कहीं ज्यादा पानी हो सकता है। इसके ठंडे कोनों और चट्टानों में जमा हुआ पानी होने के प्रमाण मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर प्रचुर मात्रा में पानी होना भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पीने के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल वैज्ञानिकों की मानें तो इस पानी का इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सकता है। साथ ही ईधन के तौर पर भी इसका प्रयोग संभव है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर की टीम ने चांद की सतह पर अणु के रूप में पानी का पता लगाया है। पहले के अध्ययनों में पानी और हाइड्रोक्सिल के अणुओं को लेकर संशय था। नए अध्ययनों में इस संशय को दूर कर लिया गया है।              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-73 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 28, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 06:00।


5. न्‍यूनतम तापमान 18+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...