रविवार, 25 अक्तूबर 2020

भारत में 50,129 नए केस सामने आएंं

भारत में कोविड-19 के 50129 नए मामले, 578 की मौत।


अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है।
संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम रही जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं। जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है। देश में कुल 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देश में संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 90 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु 1.51 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी। 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के ऊपर हो गए थे। 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
आईसीएमआर ने बताया कि 24 अक्टूबर तक 10,25,23,469 नमूनों की जांच की गई है। शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में पिछले 24 घंटे में जिन 578 संक्रमितों की मौत हुई है। उनमें से महाराष्ट्र के 137, पश्चिम बंगाल के 59, छत्तीसगढ़ के 55, कर्नाटक के 52, दिल्ली के 36 और तमिलनाडु के 35 मरीज शामिल हैं।
देश में अब तक कुल 1,18,534 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जिनमें से महाराष्ट्र के 43,152, तमिलनाडु के 10,893, कर्नाटक के 10,873, उत्तर प्रदेश के 6,854, आंध्र प्रदेश के 6,566, पश्चिम बंगाल के 6,427, दिल्ली के 6,225, पंजाब के 4,107 और गुजरात के 3,679 संक्रमित शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।              


स्थानीय उत्पादों को दे प्राथमिकताः मोदी

मन की बात में पीएम मोदी की अपील, खरीदारी के समय स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से त्योहारों के मौसम में बाजार से खरीदारी करते समय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस के इस संकट काल में संयम से काम लें और मर्यादा में रहें। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 70वीं कड़ी में देशवासियों से यह अनुरोध भी किया कि त्योहारों के इस मौसम में वे जब भी अपने घरों में दीया जलाएं तो एक दीया देश के उन वीर जवानों के नाम जलाएं जो सरहदों पर देश की सुरक्षा में लगे हैं। उन्होंने कहा त्योहारों की ये उमंग और बाजार की चमक एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। लेकिन इस बार जब आप खरीदारी करने जायें तो ‘वोकल फॉर लोकल का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों में तो त्योहारों को लेकर विशेष उत्साह रहता है। कि इस बार त्योहार पर नया क्या मिलने वाला है। उन्होंने कहा जब त्योहार की बात करते हैं। तैयारी करते हैं। तो सबसे पहले मन में यही आता है। कि बाजार कब जाना है। क्या-क्या खरीदारी करनी है। कोरोना के इस संकट काल में हमें संयम से ही काम लेना है। मर्यादा में ही रहना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कई स्थानीय उत्पादों में वैश्विक होने की बहुत बड़ी शक्ति है। और उनमें एक है खादी। कोरोना के समय में खादी के मास्क भी बहुत प्रचलित हो रहे है। और देशभर में कई जगह स्व सहायता समूह और दूसरी संस्थाएं खादी के मास्क बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी स्टोर में इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी हुई। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की महिला सुमन देवी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने स्व सहायता समूह की अपनी साथी महिलाओं के साथ मिलकर खादी मास्क बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे उनके साथ अन्य महिलाएँ भी जुड़ती चली गईं। उन्होंने कहा अब वे सभी मिलकर हजारों खादी मास्क बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों के मौसम में सरहदों की रक्षा कर रहे सैनिकों को भी याद रखना है। उन्होंने कहा वे भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहें हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। घर में एक दीया भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है। मैं अपने वीर जवानों से भी कहना चाहता हूं कि आप भले ही सीमा पर हैं। लेकिन पूरा देश आपके साथ है। आपके लिए कामना कर रहा है।               


हम भाजपा विरोधी है, देश के विरोधी नहीं




पाक और चीन के साथ युद्ध पीएम ने तय किया

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने एक विवादित टिप्पणी में कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है, कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है। उनकी यह टिप्पणी शुक्रवार को आई। उल्लेखनीय है, कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव व्याप्त है। जहां दोनों देशों के सैनिक काफी संख्या में तैनात हैं।              


शासक के जीवन में वादा खिलाफी का स्थान नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि विजयादशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में लोग सर्वोपरि हैं और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि सच की अंतत: विजय होगी।         


नीलकंठ के दर्शन से खुल जाते हैं दरवाजे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। ‘विजयदशमी’ जिसे असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहा जाता है। दहशहरा के दिन खंजन, यानी नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन इसका दर्शन करना अपनी किस्मत के दरवाजे खोलने के समान है। अगर आज के दिन आपको कहीं भी नीलकंठ के दर्शन हो जाए तो उसे देखते हुए कहना चाहिए। दशहरे पर इसका दिखना आपके अच्छे समय की शुरुआत होने के संकेत जैसा है। भगवान राम ने इस पक्षी को देखने के बाद ही रावण को पराजित किया था। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है और फलदायी एवं शुभ कार्य घर में अनवरत्‌ होते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक किसी वक्त नीलकंठ दिख जाए तो वह देखने वाले के लिए शुभ होता है। दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन की परंपरा बरसों से जुड़ी है।             


वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर समरसता का संदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष भोपाल प्रधान की अध्यक्षता में देहात लोनी प्रखंड मे 25 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि बाल्मीकि समाज के प्रमुख माननीय मुरारी लाल लोहरा और वक्ता क्षेत्रिय समरसता प्रमुख विरेन्द्र भाईसाहब इस मौके पर वीरेंद्र भाई साहब ने हिंदू समाज की एकजुटता के लिए आह्वान किया और समाज की एकजुटता ही हिंदू समाज को मजबूती प्रदान करती है और छुआछूत को समाज के लिए सामाजिक कलंक बताया। कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के सभी प्रमुख लोगों को बाल्मीकि भगवान का स्मृति चिन्ह एवं सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भोपाल प्रधान ने भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान महर्षि वाल्मीकि ने हर मोड़ पर आदर्श निर्णय लेने का संदेश दिया रामायण में यह संदेश दिया है और मुरारी लाल लोहरा ने अपने बोद्धिक विचारो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब अत्याचार के विरुद्ध शांति के सभी प्रयास विफल हो जाए, तो अंतिम विकल्प के रूप में आतंकवादी रूपी अत्याचार का समूल नाश करने की आवश्यकता है। भगवान महर्षि बाल्मीकि आध्यात्मिक के क्षेत्र में पहले इस लोक की रचना करके मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया। विशाल भाईसहाब ने बाल्मीकि समाज की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा 
भगवान महर्षि के वंशज बाल्मीकि समाज आज भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सर्व समाज आपके योगदान के लिए आभारी है। अतिथियो में गाजियाबाद जिला संगठन मंत्री अंकुर भाईसाहब, जिला संघ प्रचारक विशाल जी भाईसाहब, गाजियाबाद विभाग से संयोजक नीरज मावी, जिला मंत्री पंडित जय भोले, जिला सह मंत्री कुलदीप सिंह, जिला सयोंजक हरदीप सिह, लोनी नगर अध्यक्ष अभय चौहान, कार्यकारी लोनी नगर अध्यक्ष नरेंद्र ढेढा, जिला प्रचार सह प्रमुख प्रशांत पंडित, लोनी से बाल्मीकि समाज के प्रमुख गणमान्य, राजेंद्र बाल्मीकि हिमांशु लोहरा नरेश बाल्मीकि, राजेश गहलोत, रामें प्रधान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। एवं सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता शामिल हुए।


संदीप गुप्ता   


इनोवा कार, बाइक के बीच टक्कर, हालत गंभीर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़ के देहली रोड पर इन्नोवा कार ने मारी बाइक को टक्कर


हापुड़। जनपद के देहली रोड पर पाइप लाइन का काम होने के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन वहां एक्सीडेंट होते रहते है। अभी पिछले कुछ दिनों पहले जेसीबी की वजह से एक अखबार बाटने वाले साईकल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। ऐसे ही कल रात एक इंनोवा कार से बाइक का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना ज्यादा जबरदस्त था कि बाइक सवार की हालत गंभीर थी। बाइक का आगे का हिस्सा बिल्कुल चकना चूर हो गया। घायल बाइक सवार को देवनंदनी अस्पताल ले जाया गया। इन एक्सीडेंट्स की वजह कुछ और नही है। सिंगल साइड में टू वे वाहन चलना है ओर देहली रोड पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा रहता है। वहां मौजूद लोगों के बताने के अनुसार बाइक सवार बहुत स्पीड के साथ आ रहा था। जिसकी वजह से इंनोवा कार और बाइक की भिड़ंत हो गयी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को जैसे ही इस सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। ओर घटनास्थल से कार और बाइक को एक साइड कराया। जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया था।                               


आग लगने से 10 लाख का सामान हुआ खाक

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


आग लगने से दस लाख रुपए का इलैक्ट्रोनिक सामान जला, हुआ राख


हापुड़। जनपद के मेरठ गेट पुलिस चौकी के निकट दशहरा पर्व के दिन दोपहर को इलैक्ट्रोनिक्स से भरे गोदाम में अचानक भयंकर आग लग जाने से करीब 10 लाख रुपए मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हापुड़ शिवपुरी के प्रवीन सूरी की पुराना बाजार में इलैक्ट्रोनिक सामान की दुकान है। दीवाली पर्व पर वाशिंग मशीन,एलईडी,फ्रीज आदि मांग निकलने की उम्मीद से प्रवीण ने मेरठ गेट पुलिस चौकी के एक गोदाम में इलैक्ट्रोनिक सामान का भंडारण किया हुआ था।रविवार की दोपहर को गोदाम की प्रथम मंजिल पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। जिस कारण एक बार तो अफरा तफरी मच गई, बाद में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाते ही तीन दमकलें मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। प्रवीण ने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपए का माल जल गया है।                                                                                               


मुसीबतों में सांसद ने 'पीएम' मोदी से की मांग

मिर्जापुर। प्राइम वीडियो पर यह सीरीज आते ही लोग इसे देखने में जुट गए। अब ये वेब सीरीज मुश्किल में पड़ सकती है। दरअसल, मिर्जापुर शहर यूपी में स्थित है और मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसके खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है और इसके खिलाफ जांच की मांग का ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं। दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से दर्शकों को देखने के लिए उपलब्ध हुई। इसके दूसरे भाग ने भी धूम मचा दी है। अब सांसद की इस मांग से इस वेब सीरीज के सामने मुश्किल नजर आ रही हैं। देखना है कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।                                   

              

अजीबो गरीब बच्चे की सर्जरी में मिली सफलता

इंदौर। एमवाय अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देवास की एक गर्भवती महिला कविता ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके चार हाथ, चार पैर और सिर एक था। ये बच्चा हेट्रोफोगस बीमारी से ग्रसित था। झाबुआ का ये बच्चा 12 तारीख को इंदौर लाया गया, जिसे स्पेशल डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेट करने का फैसला लिया और सफलतापूर्वक सर्जरी कर बच्चे को नई जिंदगी दी।            


सीएम ने चुने गए अध्यापकों से की बातचीत

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जब नए चुने सहायक अध्‍यापकों से बातचीत की तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बातचीत कार्यक्रम के तहत सीएम ने मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और झांसी के सात अध्‍यापकों से बात की। गोरखपुर की निकहत परवीन से सीएम ने पूछा कि आप बेटियों की शिक्षा के लिए क्‍या करेंगी। इस पर निकहत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए जो प्रयास मेरी ओर से हो सकेंगे वो करूंगी। इसके साथ ही मैैं दिव्‍यांग बेटियों की शिक्षा पर जोर दूंगी।                 


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...