रविवार, 25 अक्तूबर 2020

पंजाबः 'दशहरे' के दिन हुआ बड़ा धमाका

पंजाबः दशहरे’ के दिन बॉयलर फटने से बड़ा धमाका देखें तस्वीरे। 


लुधियाना। लुधियाना के ताजपुर रोड पर गीता कालोनी में स्थित ए. डी. डायंग में बॉयलर फटने के कारण बड़ा धमाका हुआ जिसने आसपास की इमारतें तक कांप उठी।
दशहरा, जानकारी मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह सुबह हुआ। ए. डी. डायंग में अचानक बॉयलर फट गया जिस दौरान 7-8 व्यक्तियों के ज़ख़्मी होने की सूचना है। इस धमाके के कारण इमारतें पूरी तरह हिल गई, जबकि कई घरों की छतें तक उड़ गई और छतेें गिरने से कई लोगों की मौत भी हो गई। इस धमाके के कारण लोहे की सीढ़ी 11 हजार वोल्टेज के टावर पर गिर गई और साथ एक कामगार भी ज़ख़्मी हो गया। फिलहाल सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस धमाके के कारण करोड़ों रुपए का नुक्सान होने का अंदेशा ज़ाहिर किया जा रहा है।                 


अफ़गानः हमले में 18 की मौत, 50 घायल

शिक्षण संस्थान के पास आत्मघाती हमला, 18 की मौत व 50 से ज्यादा घायल।


काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में स्कूली बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 ले ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि धमाका पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बारची स्थित शिया बहुल इलाके में एक शिक्षण केंद्र के बाहर हुआ। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रोका तब हमलावर शिक्षण केंद्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। अरियान ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। क्योंकि पीड़ितों के परिवार अब भी विभिन्न अस्पतालों में तलाश कर रहे हैं जहां पर घायलों को ले जाया गया है। इस हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं तालिबान ने इस धमाके में हाथ होने से इनकार किया है।
उल्लेखनीय है। कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन ने अगस्त 2018 में इसी तरह शिक्षण केंद्र पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें 34 विद्यार्थियों की मौत हुई थी। अफगानिस्तान के भीतर इस्लामिक स्टेट ने बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक शियाओं सिखों और हिंदुओं पर हमने शुरू किया है। जिन्हें वह गैर मजहबी मानता है। काबुल में इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादार एक बंदूकधारी द्वारा काबुल में धार्मिक स्थल पर हमला करने और 25 लोगों की हत्या के बाद सितंबर में हिंदू और सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने देश से पलायन किया है। वहीं अमेरिका ने फरवरी में तालिबान के साथ शांति समझौता किया है। जिससे देश से अमेरिकी बलों की वापसी का रास्ता खुल गया है। इस्लामिक स्टेट तालिबान का प्रतिद्वंद्वी है। देश में तालिबान और अफगान बलों के बीच हिंसा में वृद्धि देखी गई है। वहीं तालिबान और सरकार के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में दशकों लंबे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन आ गई थी। जिसमें आम लोग बैठ हुए थे। गज़नी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।             


बैंक में जमा कर सकते हैं कटे-फटे नोट

अब फ्री में मिलेगी नोटों संबंधी यह सुविधा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। क्या आपके पास पुराने या फिर फटे हुए नोट है। क्या उन नोटों को कोई भी दुकानदार नहीं ले रहा है। अगर ऐसा कुछ भी है। तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप आसानी से इन नोटों को बदल सकते हैं। ( आरबीआई) की ओर से भी फटे-पुराने नोटों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके मुताबिक, ग्राहक बैंक में जाकर इस तरह के नोटों को चेंज करा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार, हर बैंक को पुराने, फटे या मुड़े नोट स्वीकार करने होंगे बशर्ते वह नकली न हों, इसलिए आप आसानी से अपने पास वाले बैंक ब्रांच में जाकर नोट बदलाव सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। साथ ही इसके लिए उस बैंक का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं। आपको बता दें कि नोट बदलना बैंक के ऊपर निर्भर करता है। कि वह बदलेगा या नहीं। इसके लिए कोई भी ग्राहक बैंक में जबरदस्ती नहीं कर सकता है। बता दें बैंक नोट लेते समय यह चेक करता है कि नोट को जानबूझकर तो नहीं फाड़ा गया है। इसके अलावा नोट की कंडीशन कैसी है। इसके बाद ही बैंक उसको बदलता है। अगर नोट नकली नहीं है और उसकी कंडीशन थोड़ी ठीक है तो बैंक उसको आसानी से बदल लेता है। आपको बता दें कि कुछ स्थितियों में नोटों को बदला नहीं जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बुरी तरह जले हुए, टुकड़े-टुकड़े होने की स्थिति में नोटों को नहीं बदला जा सकता। इस तरह के नोटों को आरबीआई के इश्यू ऑफिस में ही जमा कराया जा सकता है। आपको बता दें आप इस तरह के नोटों से आप अपने बिल या टैक्स का भुगतान बैंकों में कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह के नोटों को बैंक में जमा कर आप अपने खाते की राशि को बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें जिन भी नोट पर कोई संदेश लिखा हो या फिर किसी तरह का राजनैतिक संदेश लिखा हो उन नोटों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।             


सीएम योगी ने कन्याओं को कराया भोजन

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कन्याओं को कराया भाेजन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमीं के पावन अवसर पर रविवार को गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। गोरखनाथ मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ यह संदेश भी दिया प्रदेश में महिलाओं और बेटियों का सम्मान इसी प्रकार होता रहेगा। नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया। इस अवसर उन्होंने परंपरागत रूप से नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और अपने हाथ से भोजन कराया। कन्या पूजन के लिए पहले 12 बजे का समय निर्धारित था। लेकिन दोपहर 11ः45 बजे तक ही नवमी तिथि होने की वजह से यह पूजा नौ बजे तक ही सम्पन्न कर ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में मातृ शक्ति की आस्था रही है। इसी का प्रतीक यह कन्या पूजन है। कन्याओं को भोजन कराने से पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी नौ कन्याओं तथा भैरव के प्रतीक एक बालक के पैर धाेए और उनकी थाल में अपने हाथ से भोजन परोसा। भाेजन कराने के बाद उन्होंने सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी दिए।           


भारत को शक्ति में चीन से बड़ा होना चाहिए

शक्ति और दायरे में भारत को चीन से बड़ा होना चाहिएः मोहन भागवत


नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को शक्ति एवं व्याप्ति (ताकत एवं दायरा) के क्षेत्र में चीन से बड़ा होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीन की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे।
कोरोना वायरस महामारी के दिशा निर्देशों के अनुसार संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन इस साल सीमित रूप से किया था। जिसमें 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। भागवत ने कहा कि भारत को चीन के खिलाफ बेहतर सैन्य तैयारियां करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब कई देश चीन के सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा चीनी घुसपैठ पर भारत की प्रतिक्रिया से चीन सकते में है। चीन की अपेक्षा भारत को अपनी शक्ति एवं दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख ने कहा चीन ने महामारी के बीच में हमारी सीमाओं का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि उस देश (चीन) की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। उन्होंने ताइवान एवं वियतनाम का उदाहरण चीन की विस्तारवादी योजना के रूप में दिया।
भागवत ने कहा कि हमारी मंशा सबके साथ मित्रता करने की है। और यह हमारी प्रकृति है। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार से कमजोर करने अथवा खंडित करने का प्रयास कत्तई स्वीकार्य नहीं है और हमारे विरोधी अब इससे अवगत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून किसी खास धार्मिक समुदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कुछ लोग हमारे मुसलमान भाइयों को भ्रमित कर रहे हैं। और दावा कर रहे हैं। कि यह उनकी जनसंख्या को सीमित करने के लिये है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे चर्चा होती इससे पहले कोरोना वायरस की तरफ ध्यान केंद्रित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के दिमाग में केवल सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना ही रहता है। कोरोना वायरस के कारण सब मुद्दे पीछे रह गये हैं। उन्होंने कहा हमें कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।  लेकिन हमें सतर्क एवं सावधान रहना चाहिये। हम जीना नहीं छोड़ सकते हैं। कोरोना वायरस फैल रहा है। लेकिन इससे मरने वालों की संख्या कम है। महामारी के कारण हमने फिर से स्वच्छता सफाई पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को जानना शुरू कर दिया है। भागवत ने कहा कोरोना वायरस ने बेरोजगारी की चुनौतियों को जन्म दिया है। कई लोगों की नौकरियां चली गयी हैं। ​श्रमिकों ने अब शहरों में लौटना शुरू कर दिया है। लेकिन नौकरियों का अब अभाव हो सकता है। चुनौती अब विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने की है। संघ प्रमुख ने कहा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्तत कर दिया गया राम मंदिर निर्माण के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देश ने संयम एवं समझदारी के साथ स्वीकार किया।              


ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी कांग्रेसः बघेल

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बिहार औैर मध्यप्रदेश में चुनावी रैली औैर सभा कर छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने अपनी सरकार द्वारा बस्तर में 5 से 5 स्टील प्लांट लगाने की योजना पर पूर्व सीएम डा.रमन सिंह के उठाए गए सवाल पर भूपेश ने कहा कि पता नहीं रमन सिंह किस दुनिया में रहते हैं। हम बड़ा-बड़ा प्लांट नहीं लगाएंगे बल्कि छोटे-छोटे यूनिट लगाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हम ये यूनिट सरकारी जमीनों पर लगाएंगे। प्लांट लगाने के दौरान हमारी यह कोशिश होगी कि जंगल न काटे जाएं किसी को बेघर न किया जाए। सीएम ने रमन सिंह के विदेश दौरों पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि निवेश लाने के नाम पर पूरी दुनिया घूम आए नहीं आया निवेश। हम ऐसा नहीं करेंगे। मरवाही उपचुनाव पर कहा कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है औैर वहां कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है।             


पैनल ने प्रत्याशी चयन के लिए बनाई समिति

चेंबर चुनाव: ललित जैसिंघ-राजेश वासवानी प्रवक्ता बनाए गए


रायपुर। व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी द्वारा आगामी चेंबर चुनाव में प्रत्याशियों के चयन हेतु चयन समिति का गठन किया गया। चयन समिति में प्रमुख रमेश मोदी मनोनीत किया गया है, एवं अन्य सदस्यों के नाम है। खूबचंद पारेख जी राजनंदगांव, हरचरण सिंह साहनी जी, तिलोक बरडिया,सुशील अग्रवाल, मोहन तेजवानी,जितेंद्र बरलोटा, चेतन तारवानी ,(रायपुर)संजय रुंगटा जी दुर्ग, राजेंद्र अग्रवाल रायगढ़ से हैं। चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पेनल के प्रत्याशियों के आवेदन सुशील अग्रवाल जी ,फैशन साड़ी केंद्र, शॉप नंबर 92, महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट रायपुर में 5 नवंबर 2020 तक स्वीकार किए जाएंगे सभी व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों से निवेदन है। वे अपना आवेदन बायोडाटा सहित उपरोक्त पते में जमा करें। व्यापारी एकता पेनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी के द्वारा व्यपारी एकता पेनल के प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है। जिनके नाम ललित जैसिंघ जी एवं राजेश वासवानी है।                 


कारोबारियों ने खोलें चिल्हर काउंटर, गिरा रेट

प्रशासन की सख्ती का दिखने लगा असर


रायपुर। प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्ती बरतने लगा है। इसके लिए प्याज का स्टाक लिमिट भी तय कर दिया गया है। इसके अनुसार होलसेल कारोबारी 250 क्विंटल और चिल्हर कारोबारी 20 क्विंटल प्याज रख सकते हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार से होलसेल कारोबारियों ने प्याज के चिल्हर काउंटर भी खोल दिए। बताया जा रहा है कि भनपुरी में होलसेल के साथ प्याज के 22 रिटेल काउंटर खोले गए हैं। यहां उपभोक्ताओं को प्याज होलसेल कीमतों में ही मिलेंगे। इसके लिए कारोबारियों ने दो और 10 किलो के पैकेट भी बना दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई थी। इसके बाद चिल्हर काउंटर खोले जाने लगे।               


वॉक पर निकले 5 युवकों को कार ने रौंदा

बदायूं। उत्तर-प्रदेश के बदायूं जनपद में रविवार सुबह फ़ौज में नौकरी लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को एक लग्जरी कार ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उधर सूचना के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, हालांकि बाद में समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।           


तेजस्वी यादव पर नड्डा का करारा हमला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान होने में अब चंद दिन बचे हैं। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को बिहार की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान से पहले सभी पार्टियों ने अपने प्रचार में तेजी ला दी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी काफी तेज हो चुकी है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आजतक को एक बड़ा इंटरव्यू दिया।                   


सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-71 (साल-02)
2. सोमवार, अक्टूबर 26, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:15, सूर्यास्त 06:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                    " alt="" aria-hidden="true" />



डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...