शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

पति को गुजारा भत्ता देने का फैसला सुनाया

भानु प्रताप उपाध्याय


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में फैमिली कोर्ट ने एक बड़ा और अजब फैसला सुनाते हुए एक पत्नी को आदेश दिया है, कि वह अपने पति को गुजारा भत्ता दे। हालांकि, पति कोर्ट के इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है, कि पत्नी की पेंशन का एक तिहाई हिस्‍सा उन्‍हें मिलना चाहिए था। दरअसल, खतौली तहसील क्षेत्र के रहने वाले किशोरी लाल सोहंकार का 30 साल पहले कानपुर की रहने वाली मुन्नी देवी के साथ विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद लगभग 10 साल से किशोरी लाल और मुन्नी देवी अलग-अलग रह रहे थे। उस समय पत्नी मुन्नी देवी कानपुर में स्थित इंडियन आर्मी में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थीं। कुछ समय पूर्व किशोरी लाल की पत्नी मुन्नी देवी रिटायर्ड हो गई थीं, इसके बाद मुन्नी देवी अपनी 12 हजार की पेंशन में अपना गुजर बसर करती आ रही हैं। वहीं, किशोरी लाल भी खतौली में रहकर चाय बेचने का काम करते हैं।               


या देवी सर्वभूतेषु सिद्धदात्री रूपेण संस्थिता


माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।


































सिद्धिदात्री
सिद्धियां
सिद्धिदात्री- नवदुर्गाओं में नवम
 सिद्धिदात्री
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रकमल
जीवनसाथीशिव
सवारीसिंह


 

श्लोक



सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि | सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||



 

सिद्धिया



मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियाँ होती हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है। इनके नाम इस प्रकार हैं-


माँ सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में 'अर्द्धनारीश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुए।


माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है।


प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह माँ सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का निरंतर प्रयत्न करे। उनकी आराधना की ओर अग्रसर हो। इनकी कृपा से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करता हुआ वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।




नवदुर्गाओं में माँ सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा उपासना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन इनकी उपासना में प्रवत्त होते हैं। इन सिद्धिदात्री माँ की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक, पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। सिद्धिदात्री माँ के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर मानसिक रूप से माँ भगवती के दिव्य लोकों में विचरण करता हुआ उनके कृपा-रस-पीयूष का निरंतर पान करता हुआ, विषय-भोग-शून्य हो जाता है। माँ भगवती का परम सान्निध्य ही उसका सर्वस्व हो जाता है। इस परम पद को पाने के बाद उसे अन्य किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रह जाती। माँ के चरणों का यह सान्निध्य प्राप्त करने के लिए भक्त को निरंतर नियमनिष्ठ रहकर उनकी उपासना करने का नियम कहा गया है। ऐसा माना गया है कि माँ भगवती का स्मरण, ध्यान, पूजन, हमें इस संसार की असारता का बोध कराते हुए वास्तविक परम शांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाने वाला है। विश्वास किया जाता है कि इनकी आराधना से भक्त को अणिमा, लधिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, महिमा, ईशित्व, सर्वकामावसायिता, दूर श्रवण, परकामा प्रवेश, वाकसिद्ध, अमरत्व भावना सिद्धि आदि समस्त सिद्धियों नव निधियों की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा गया है कि यदि कोई इतना कठिन तप न कर सके तो अपनी शक्तिनुसार जप, तप, पूजा-अर्चना कर माँ की कृपा का पात्र बन सकता ही है। माँ की आराधना के लिए इस श्लोक का प्रयोग होता है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में नवमी के दिन इसका जाप करने का नियम है।



स्तुति


या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।



अर्थ


हे माँ! सर्वत्र विराजमान और माँ सिद्धिदात्री के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे अपनी कृपा का पात्र बनाओ।             



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-70 (साल-02)
2.  रविवार, अक्टूबर 25, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी, सिध्दिदात्री) पूजा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:15, सूर्यास्त 06:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                     



शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

कानूनी फैसलों पर देश पीछे नहीं हटेगा

अनुच्छेद 370 समाप्त करने और कृषि संबंधी कानूनों के फैसलों पर देश पीछे नहीं हटेगा मोदी।


पटना। बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के अनुच्छेद 370 और कृषि संबंधी तीन नए कानून पर कांग्रेस सहित विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की और साथ ही साफ शब्दों में कहा कि देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा।
प्रधानमंत्री ने रोहतास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है। ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं।
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य तो बहाना है। असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है। मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था। कांग्रेस पर परोक्ष प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे।
उन्होंने कहा जब-जब बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है। तब-तब ये तिलमिला जाते हैं। बौखला जाते हैं। आज हालत यह हो गई है। कि ये लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते। प्रधानमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं? ये फैसला हमने लिया राजग की सरकार ने लिया। आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं। और कह रहे हैं कि यदि वे सत्ता में आए तो अनुच्छेद-370 फिर लागू कर देंगे।
मोदी ने कहा मैं जवानों और किसानों की भूमि बिहार से कहना चाहता हूं कि ये लोग जिसकी चाहें मदद ले लें, लेकिन देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा। गौरतलब है। कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने हाल में बनाये गए तीन कृषि संबंधी कानूनों को किसान विरोधी बताया है। कांग्रेस और राजद ने बिहार चुनाव के घोषणापत्र में कहा है। कि उनकी सरकार बनी, तो पहले विधानसभा सत्र में ही इन कृषि कानूनों को समाप्त करने का विधेयक पारित किया जायेगा।
मोदी ने बिहार के लोगों को राजद नीत पूर्ववर्ती बिहार सरकार के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार के लोग वे दिन भूल नहीं सकते, जब सूरज ढलते का मतलब होता था। सब कुछ बंद हो जाना, ठप पड़ जाना। उन्होंने कहा कि ये वे दिन थे। जब सरकार चलाने वालों की निगरानी में दिन-दहाड़े डकैती होती थी। हत्याएं होती थीं। रंगदारी वसूली जाती थी।
मोदी ने कहा कि आज प्रदेश में बिजली है। सड़कें हैं। और सबसे बड़ी बात- वह माहौल है। जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है। जी सकता है। उन्होंने कहा कि अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ना इसी को कहते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने एक-एक सरकारी नौकरी को हमेशा लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का जरिया माना, वे फिर बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं।
मोदी ने कहा आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है। कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे। उन्होंने कहा मैंने बिहार के बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। एक बात जो बिहार के लोगों में बहुत अच्छी होती है। वह है। उनकी स्पष्टता। वे किसी भ्रम में नहीं रहते।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। और ठान लिया है। कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का रहा है। उन्हें सत्ता के आसपास भी नहीं फटकने देंगे। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जितने सर्वेक्षण हो रहे हैं। जितनी रिपोर्ट आ रही हैं। सभी में यही सामने आ रहा है। कि बिहार में फिर एक बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है।         


नौसेना ने पोत-रोधी मिसाइल को नष्ट किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत के रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में नौसेना ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक पोत-रोधी मिसाइल से एक जहाज को नष्ट कर दिया। अरब सागर में किए गए इस अभ्यास में मिसाइल का निशाना ‘‘बेहद सटीक’’ था। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया। विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ द्वारा दागी गई पोत विरोधी मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।           


चीन के 200 से अधिक ऐप्स पर बैन लगाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। इस साल भारत सरकार ने करीब 200 से अधिक चाइनीज़ एप्स पर प्रतिबंध लगाया है जिनमें टिकटॉक, पबजी और यूसी ब्राउज़र जैसी एप्स भी शामिल थीं। इन चाइनीज़ एप्स को बैन कर देने के बाद इनके कुछ लाइट वर्जन भारत में काम करने लगे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी एप्स भी हैं जिनका नाम बदलकर इन्हें भारत में दोबारा से लॉन्च किया गया है। इन्हीं एप्स में से एक स्नैक विडीयों एप्प है जिसे कि बैन हो चुकी Kwai एप्प का ही नया अवतार माना जा रहा है। भारत में स्नैक विडीयों एप्प टॉप ट्रेंडिंग में दिख रही है और इसे यहां 10 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल भी करते हैं। स्नैक विडीयों एक चाइनीज़ एप्प है जिसे Kuaishou टेक्नोलॉजी ने इसी साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया था। Kwai एप्प का संचालन भी यही कंपनी कर रही थी। आपको बता दें कि Kuaishou चीन की बड़ी कंपनी है जिसकी कई सारी एप्स दुनिया के कई देशों में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इसमें टैनसेंट का भी पैसा लगा हुआ है। स्नैक विडीयों एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप्प है जिसमें एडिटिंग, लिप सिंकिंग और स्पेशल इफैक्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं, लेकिन अब इस एप्प पर बैन लगाने की तैयारी चल रही है। सी-डीईपी के अध्यक्ष जयजीत भट्टाचार्य ने अपने एक बयान में कहा है कि यह एप्प जोखिम पैदा कर रही है और यह भारत सरकार के आदेशों का उल्लंघन है। इस संबंध में सेंटर ऑफ डिजिटल इकॉनमी पॉलिसी रिसर्च ने गृहमंत्री अमित शाह व इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेंद्र कुमार को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें बताया गया है कि स्नैक वीडियो एप्प के साथ भी सिक्योरिटी और प्राइवेसी का वही खतरा है जो बैन हुई एप्स के साथ था। ऐसे में कहा जा रहा है कि स्नैक वीडियो एप्प पर किसी भी वक्त अब बैन लग सकता है।             


एडीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न

एडीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न  अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न विद्यालय, अस्पताल एवं सकर...