गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-68 (साल-02)
2. शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2020
3. शक-1979, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2078।


4. प्रातः 60:10, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)               



बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

हर व्यक्ति 'पीएम' मोदी के साथः योगी

जमुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने से सबसे अधिक पीड़ा राहुल गांधी और असदुद्दीन औवैसी को हुई है। जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का हितैषी प्रत्येक व्यक्ति मोदी जी के साथ खड़ा है और उनके साथ कदम मिलाकर काम करना चाहता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके नेता पाकिस्तान की तारीफ करने में लगे हैं।               


किम जोंग की जेल में भीख मांगते हैं कैदी

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी जेलों में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। एक मानवाधिकार समूह ने खुलासा किया है कि किम जोंग उन का प्रशासन सुनवाई से पूर्व बंदियों को रखने के लिए बनाई गई जेल में कैदियों के साथ पशुओं से भी खराब व्यवहार करता है। एक बंदी को तो 16 घंटे तक पैर मोड़कर बैठे रहने के लिए बाध्य किया गया। एक पूर्व बंदी ने बताया कि महिला कैदियों के साथ जेल में रेप भी हो जाता है। अमेरिका स्थित संस्था ह्यूमन राइट वॉच ने उत्तर कोरिया की जेलों में बंद रहे कई लोगों से किए साक्षात्कार के आधार पर वहां की जेलों में अमानवीय व्यवहार और घटिया सुविधाओं का खुलासा किया। इन बंदियों ने बताया कि जेलों के अंदर बंदियों को जमकर प्रताडि़त किया जाता है। बता दें कि परमाणु हथियारों से लैस नॉर्थ कोरिया ने खुद को दुनिया से काट रखा है जिससे उसके आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में बाहरी दुनिया को बहुत कम पता है।               

भारत में कोरोना के 54,044 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 54,044 नए मामले।


नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 60,000 से नीचे रही। कोरोना वायरस संक्रमण के 54,044 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 76,51,107 तक पहुंच गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के कुल 54,044 मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में 717 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,15,914 हो गई।
अब तक कुल 67,95,103 लोगों ने इस बीमारी से निजात पाई है। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर अब 88.81 प्रतिशत हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन आठ लाख से नीचे रही।
आँकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,40,090 है, जो कुल मामलों का 9.67 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, मंगलवार को 10,83,608 नमूनों की जांच के साथ ही देश में 20 अक्टूबर तक कुल 9,72,00,379 नमूनों की जांच हो चुकी है।           


चीन से जंग की तैयारी में जुटी 'ताइवानी सेना'

ताइपे/ बीजिंग। दक्षिण चीन सागर में चीनी ड्रैगन के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए ताइवान की वायुसेना ने जंग की तैयारी तेज कर दी है। ताइवान की एयरफोर्स ने सोमवार को अपना वार्षिक हवाई युद्धाभ्यास शुरू कर दिया। इस दौरान ताइवान के एयर डिफेंस सिस्टम को किसी भी हमले से निपटने के लिए परखा गया। ताइवान की वायुसेना ने कहा कि 35 एमएम की तोपों ने दुश्मन के लड़ाकू विमानों को आकाश में बर्बाद करने के लिए जमकर गोले दागे। चीन से लगातार हो रहे हवाई अतिक्रमण के बीच ताइवान की वायुसेना ने कहा कि वह अपने एयरस्पेस की रक्षा करने के लिए तैयार है। ताइवान की वायुसेना ने बताया कि हवाई अभ्यास के दौरान शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तोपखाना यूनिट ने रात को भी जोरदार तरीके से गोले दागकर अपनी क्षमता से दुनिया को रू-ब-रू कराया। इस दौरान ताइवान के रेडार सिस्टम ने पूरे आकाश पर कड़ी निगरानी रखी। वायुसेना ने कहा कि इस दौरान जवानों ने अपनी क्षमता का जोरदार प्रदर्शन किया। उधर, ताइवान की वायुसेना के फाइटर जेट ने हुआलिएन स्थित चिया शान एयरबेस पर ड्रिल किया। ताइवान की एयरफोर्स ने बताया कि इस अभ्यास में एफ-16, स्वदेशी रक्षा विमान, मिराज-2000 और पी-3सी विमान हिस्सा ले रहे हैं।             

शामलीः डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन श्रीमति जिलाधिकारी महोदया जसजीत कौर को दिया। श्रीमति जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट के नेतृत्व में काजल वाल्मीकि प्रदेश प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेश शिमला देवी नंदू प्रसाद वाल्मीकि जिला महामंत्री अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामस्वरूप बाल्मीकि पूर्व सभासद अरुण झंझोट, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, सुमित सौदाई, बलवीर सिंह, सौदाई सलेश, चंद परविंदर कुमार कूड़ा ना ने ज्ञापन ने बताते हुए अनुरोध किया कि कि शामली नगर की मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएं और संपूर्ण जनपद में मुख्य मार्गो को बनवाया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त गलियों में भी विकास कार्य कराए जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे व छतिग्रस्त मकानों को कड़ियों के क्षतिग्रस्त मकानों को पक्का बनवाए जाने की आवास योजना साडे 3 वर्षों से उत्तर प्रदेश में  बंद पड़ी है। पूर्व की भांति ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों व क्षति मकानों को बनवाए जाने के लिए बजट उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में भिजवाया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में एवं शामली जनपद में वह मोहल्ला पंसारी आन वाल्मीकि कॉलोनी में निवासरत क्षतिग्रस्त मकानों को पक्का बनवाने के लिए जांच कराई जाए। इनसे आधार कार्ड की छाया प्रति एवं बैंक खाते की छाया प्रति वह आवेदन पत्र लेकर स्वीकृत कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इन्हें भी दिलाए जाने की मांग की और शामली मॉल आनंद प्रसाद कॉलोनी के उत्तम कुमार बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय सूरज वाल्मीकि सफाई कर्मचारी शामली नगर पालिका परिषद को कोरोना योद्धा को कोराना संकटकाल में जिस एरिया में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उस एरिया में उत्तम कुमार द्वारा प्रथम आवश्यक सेवा प्रदान करते हुए कोरोना की चपेट में आने पर शामली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और उसके बाद शामली जिला चिकित्सालय से उत्तम कुमार वाल्मीकि को जनपद सहारनपुर पिलखनी चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। जिसमें हमें उत्तम कुमार के परिवार से मिलने पर उत्तम कुमार के परिवार ने हमें बताया कि जिला सहारनपुर चिकित्सालय पिलखनी मे जो उपचार चल रहा था। वेंटिलेटर की मशीन बंद की हुई थी और ऑक्सीजन भी उत्तम कुमार को नहीं मिल पाई और पूछने पर वेंटिलेटर की मशीन खराब  बताई  गई यह तमाम बातें उत्तम कुमार की पत्नी द्वारा उसके परिवार द्वारा हमें बताई गई। पिलखनी चिकित्सालय से 9 10 20 20 को मृत्यु होने के बाद उत्तम कुमार को पुलिस द्वारा शामली श्मशान घाट में ले जाकर उत्तम कुमार के परिवार को श्मशान घाट में बुलवा कर उत्तम कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद 10 दिन बीत  जाने पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दुखी परिवार को संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर कोई नहीं पहुंचा। पीड़ित दुखी परिवार से मिलने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जाकर मिले और उन्हें दुख व्यक्त करते हुए सरकार घोषित द्वारा 5000000 रुपए मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी दिलाने के लिए संबंधित कानूनी पूरी प्रक्रिया करा कर इस परिवार की मदद कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद झंझोट कुमारी काजल वाल्मीकि रामस्वरूप बाल्मीकि पूर्व सभासद नंदू प्रसाद, वाल्मीकि सुमित सोदाई, बलवीर सिंह, सौदाई मुकेश कुमार, विशाल कुमार, शिमला देवी, सलेख चंद, परविंदर कुमार कुडाना शामिल हुए।                         


'मिशन शक्ति' के लिए कार्यशाला का आयोजन

भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली/ ऊन। शासन के निर्देशों के तहत खंड शिक्षा कार्यालय पर नारी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति, अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु जानकारी दी गई। मुख्य सचिव के निर्देश पर खंड शिक्षा कार्यालय पर मिशन शक्ति, अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल प्रभारी सुनीता आर्य ने 40 अध्यापकों को नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, स्वावलंबन, महिलाओं के अधिकार, महिला हेल्पलाइन से संबंधित वीडियो डॉक्यूमेंट्री दिखाई तथा महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान हेतु जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने सभी अध्यापिकाओं को अपने-अपने विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को उद्देश्यों की पूर्ति, क्रियान्वयन व संचालन के साथ सभी गतिविधियां का क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। जिससे की बालिकाएं अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। खंड शिक्षा कार्यालय शामली पर नोडल अधिकारी सुहासिनी ने भी 40 अध्यापिकाओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान खंड शिक्षक अधिकारी संजय डबराल भी मौजूद रहे।               


जन उपयोगी प्रस्तावित भूमि पर अवैध कब्जा

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली/ ऊन। गांव दथेडा में दबंगों ने खलियान व खाद के गड्ढों पर कब्जा कर रखा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव दथेड़ा में खसरा नंबर 332 रकबा. 1330 हेक्टेयर खाद के गड्ढे, खसरा नंबर 49 रकबा .14308 खलियान की भूमि है। जिस पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है।


गांव वालों को कूड़ा व खाद डालने में परेशानी होती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में देशराज, रवि कुमार, जमील, जसवीर आदि शामिल रहे।             


बदमाशों का दुस्साहस, 30 लाख की चोरी

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेडी में मंगलवार की रात करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब तीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया। बदमाश तांबे को एक वाहन में भरकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह के समय शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे गांव के कुछ युवकों ने कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराकर पुलिस को मामले की जानकारी दी जिससे पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। सीओ थानाभवन व गढीपुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची, वहीं एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से वारदात की जानकारी ली। तीस लाख रुपये की लूट से जहां पुलिस में हडकंप मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी दहशत है। जानकारी के अनुसार जिले में अपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात भी बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए गढीपुख्ता के गांव दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 9 बजे बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी महेश निवासी खेडकी थाना गढीपुख्ता व मोनू निवासी कैल शिकारपुर बिजलीघर पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा तथा कर्मचारी महेश को किसी काम से बाहर बुलाया, महेश जैसे ही बाहर आया। तभी तीन-चार अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए तथा महेश को तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए धक्का देते हुए अंदर ले गए। जहां मौजूद मोनू को भी बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया तथा एक कमरे में बंद कर बाहर का कुंडा लगा दिया तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिजलीघर के प्रांगण में रखी मशीन से करीब तीस लाख रुपये कीमत का काॅपर (तांबा) निकाल लिया और सुबह करीब साढे चार बजे दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देेते हुए अपने साथ लाए गए वाहन में तांबा लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों कर्मचारियों ने सडक पर भर्ती के लिए दौड लगा रहे कुछ युवकों को आवाज दी जिसके बाद युवक वहां पहुंचे तथा कमरे का कुंडा खोलकर दोनों कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराते हुए गढीपुख्ता पुलिस को मामले की सूचना दी। बिजलीघर पर लूट की सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया। थानाध्यक्ष महावीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वहीं सूचना पर सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, विद्युत विभाग के एक्सईएन राजपाल रघुवंशी, एसडीओ अरूण कुमार, जेई सौरभ सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया जिस पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं एसपी नित्यानंद राय भी मौके पर पहुंचे तथा दोनों कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब आधा दर्जन थी जिन्होंने आते ही उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया। इस संबंध में बिजलीघर के जेई सौरभ सक्सेना ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दूसरी ओर लूट की इस वारदात से ग्रामीणांे में भी दहशत है। करीब आधा दर्जन बदमाशों द्वारा सोमवार की रात गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेडी बिजलीघर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये कीमत का तांबा लूटने की घटना प्रकाश में आयी है, दोनों कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली गयी है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाश अब बिजलीघरों को अपना निशाना बना रहे हैं। करीब दस दिन पूर्व पुलिसवर्दी धारी बदमाशों ने थानाभवन क्षेत्र के गांव अम्बेहटा याकूबपुर में भी कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब तीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया था, अब बदमाशों ने मंगलवार की रात गढीपुख्ता के गांव दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघर पर धावा बोलकर तीस लाख रुपये का तांबा लूटकर सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस बदमाशों के खिलाफ ताबडतोड अभियान चला रही है लेकिन इसके बावजूद भी बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। बदमाश अब बिजलीघरों को भी अपना निशाना बना रहे है। मंगलवार की रात बदमाशों ने दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघर मंें घुसकर वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को बंधक बनाकर तीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया और वाहन में भरकर फरार हो गए। बदमाश करीब आठ घंटे तक बिजलीघर में ही मौजूद रहे लेकिन किसी को घटना की जानकारी तक नहीं हुई। यहां तक कि पुलिस की गश्ती गाडी भी इस दौरान बिजलीघर के पास से दो बार गुजरी लेकिन पुलिस को भी लूटपाट की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह करीब साढे चार बजे बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिससे पुलिस में हडकंप मच गया। वहीं करीब दस दिन पूर्व पुलिसवर्दी धारी बदमाशों ने थानाभवन क्षेत्र के गांव अम्बेहटा याकूबपुर में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ रोहताश व मोनू को अपने आपको पुलिसकर्मी बताकर किसी का पता पूछने के बहाने बंधक बनाकर वहां से तीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया था तथा एसडीएम में माल भरकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, थानाध्यक्ष प्रभाकर कैंतुरा ने भी मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया था लेकिन आज तक भी बदमाशों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, अब बदमाशों ने दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघर पर लूटपाट कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।           


सख्ती के बाद पुलिस के सामने संबंध बड़ी समस्या

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। पुलिस का हर दिन अपराध को खत्म करने का दिन होता है लेकिन हम अपने साथियों की याद मे सिर झुकाए खड़े हैं। जिन्होंने अपना जीवन कर्तव्य-पालन में लगा दिया।उनका सर्वोच्च बलिदान हर किसी के लिए एक प्रेरणा है जो गर्व से खाकी पहनते हैं। 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर चतुर्थ वाहिनी पीएसी में उन सभी पुलिसजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए देश में शांति और सौहार्द की स्थापना के लिए अपने आपको मातृभूमि के लिए बलिदान कर दिया। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि उनके कल्याण तथा सुख सुविधाओं के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सभी जरूरी कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज प्रेम प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जनपद प्रयागराज एवं जनपद के अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं को चल चित्र के माध्यम से जागरूक किया गया एवं अवगत कराया गया। विषम परिस्थिति में अपने पास स्थित टूल्स जैसे मोबाइल से कैसे अपने आप को महिलाएं सुरक्षित रख सकती हैं और सेल्फ डिफेंस कर सकती है।             


अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


अवैध शस्त्र बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़


हापुड़। जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी। उस वक्त हाथ लगी, जब मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। ग्राम शरिफपुर के जंगल में नहर की पटरी के किनारे अवैध हथियार बनाने का कार्य किया जा रहा है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौका ए वारदात से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में हथियार प्राप्त हुई। थाना सिंभावली पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया और अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर  पुलिस ने 20 देसी तमंचा 315 बोर बने हुए ,06अदद बने तमंचे 315 बोर, एक डिब्बे में नाल लोहा एक डिब्बे में पिन लोहा व 8 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 2 खोखा कारतूस 315 बोर और एक अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त बाबू पुत्र सहित ग्राम आरिफ पुर श्रावणी थाना बाबूगढ़ तथा दूसरा व्यक्ति जगत सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी शरिफपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के निवासी गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी राहुल चौधरी उपनिरीक्षक बलिंदर सिंह, कॉन्स्टेबल सचिन कुमार,हासिम अली,आदेश बालीयान,आरेन्द्र कुमार, आदि का सहयोग रहा।


पुण्यतिथि पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित

रेवाड़ी। मां भारती फाउंडेशन की ओर से राव महिपाल की पुण्यतिथि पर गांव धारण की ढाणी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के सचिव मुकेश पहलवान ने बताया कि राव महिपाल संस्था के संस्थापक प्यारेलाल के छोटे भाई हैं। जिन्होंने फाउंडेशन की नींव रखने में अहम योगदान दिया था। मुकेश पहलवान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। सौरभ डागर ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण जिस तेजी से बढ़ रहा है उस तेजी से पौधारोपण नहीं हो रहा है। हम सभी को अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है ताकि इस धरा को बचाया जा सके।               


मतदाता केंद्रों का निरीक्षण कर, निर्देश जारी

सहरसा। विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक अजयकांत सैनी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने तटबंध के अंदर सभी मतदान केंद्र की स्थिति, मतदान केंद्र तक पहुंचने के सड़क मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर रायपुरा मतदान केंद्र सरडीहा और कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।             


अपनी पत्नी को सीएम बनाकर महिला कल्याण

केसरिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के मुद्दे पर राजद नेता लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि 15 वर्ष के राजद के शासनकाल में उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने के अलावा महिलाओं के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया।पूर्वी चंपारण के केसरिया और सारण के मढौरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि इन लोगों को राजद को 15 साल काम करने का मौका मिला लेकिन किसी के लिए कुछ नहीं किया। राजद नेता लालू प्रसाद का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा कि 15 साल मौका मिला लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया? अंदर (जेल) चले गए तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। इसके अलावा बताएं, कि महिलाओं के लिये क्या किया? मुख्यमंत्री ने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लोगों से फिर मौका देने की अपील की।              


तरक्की के लिए सरकार ने मिलकर काम किया

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की तरक्की और खुशहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर काम किया है। अगले पांच साल के लिए केंद्र पूरा सहयोग करेगा। सिंह ने बुधवार को जिले के ताड़र में कहलगांव क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पवन यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से इस प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है और इससे आम जनता खुशहाली की जिंदगी जी रही है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप यहां की डबल इंजन की सरकार काम करने में पीछे नहीं हटी।                


हिमाचल में पंचायत चुनाव का फार्मूला तय

शिमला। हिमाचल सरकार ने पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया है। पंचायती राज सचिव ने इसे सभी उपायुक्तों और जिला पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पहला रोस्टर अनुसूचित जाति के लिए लागू होगा। एससी के सदस्यों के स्थान पंचायत क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार इनके लिए पहले आरक्षित होने वाले स्थानों की गणना की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में एससी और एसटी महिला सहित आरक्षित स्थान घटाए जाएंगे और शेष वार्डों में से ग्राम पंचायत का वह निर्वाचन क्षेत्र-वार्ड एससी के लिए आरक्षित होगा, जहां इस वर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक है। यदि आरक्षित होने वाले निर्वाचन क्षेत्रों-वार्डों की संख्या एक से अधिक है तो अगला ऐसा निर्वाचन क्षेत्र-वार्ड एससी के लिए आरक्षित होगा। जहां इस वर्ग की जनसंख्या की प्रतिशतता घटते क्रम में दूसरे स्थान में है। इसी प्रकार आरक्षित स्थानों की पहचान एससी की जनसंख्या की प्रतिशतता के घटते क्रम में तब तक की जाएगी, जब तक वांछित स्थानों की पहचान पूर्ण नहीं हो जाती।                       


भीड़ ने 2 जेलो पर हमला किया, कैदी फरार

लागोस। नाइजीरिया में दो जेलों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब दो हजार कैदी फरार हो गए हैं। वहीं अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ दो हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है। दंंगा रोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों की जिंदगी और संपत्ति को और नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए बल अब कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।  लागोस के राज्य के गवर्नर बाबाजीडे सानवो-ओल्यू ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यह प्रदर्शन हमारे समाज की सलामती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मंगा ने मंगलवार को बताया कि हथियारों से लैस भीड़ ने दो जेलों पर हमला कर दिया। इसके बाद से 1993 कैदी गायब हैं। यह पता नहीं है कि हमले से पहले जेल में कुल कितने कैदी थे।               


खाई में गिरी बस 5 की मौत, 35 घायल

मुबंई। महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया हैं। खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। यह बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत जा रही थी। घायलों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा रही है।           

राजस्थान भी लाएगा अपना 'कृषि बिल'

सतबिंदर सिंह


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार भी केंद्र द्वारा हाल ही में पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ विधेयक लाएगी और इसके लिए जल्द ही राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। राज्य मंत्री परिषद की मंगलवार शाम को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों से सम्बन्धित विषयों पर बनाए गए तीन नए कानूनों से राज्य के किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जारी सरकारी बयान के अनुसार मंत्री परिषद ने राज्य के किसानों के हित में यह निर्णय।           


निशुल्क वॉलीबॉल के गुरु का प्रशिक्षण दिया

निशुल्क सिखाए जा रहे हैं वॉलीबॉल के गुर


कोरोना संक्रमण से सारा देश परेशान है, व खिलाड़ियों में काफी उदासी है


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इन दिनों खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने के लिए अयोध्या में प्रशिक्षक कीर्ति मणि पांडेय द्वारा निशुल्क फिटनेस ट्रेनिंग व वॉलीबॉल का स्किन सिखाई जा रही है  और प्रशिक्षक कीर्ति मणि पांडे ने कहा कि कोरोना संक्रमण से खिलाड़ियों को बचाए रखने के लिए जागरूकता के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी बहुत जरूरी है। इस ट्रेनिंग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से खिलाड़ी मजबूत होता है व अपनी नई उर्जा  को संचालित करता है। ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों को यह भी सिखाया जाता है। इस कोरोना संक्रमण से किस तरीके से खुद को बचाए रखना है और अपने आसपास वालों को भी बचाना है। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते  हुए सभी खिलाड़ियों को मार्क्स लगाए रखना है। हाथ को सैनिटाइजर करना है। सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखना है। यह सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आपको शअपनी कोशिकाओं को नई ऊर्जा देने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग करना है। जिससे उम्मिनितय पावर के साथ-साथ शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। कैम्प संचालित करने के लिए कीर्ति मणि पांडे रईस अंसारी प्रियेश दुबे ,रमाकांत पांडेय रंजीत, अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य बनाने के लिए सभी ने अपना अपना योगदान दिया।         


मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...