मंगलवार, 20 अक्तूबर 2020

महामारीः 2026 तक रहेगा 'वायरस'

2026 तक रहेगा कोरोना, एक वैज्ञानिक और दूसरा ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी 


नई दिल्ली/ लंदन। महामारी कोरोना को लेकर ब्रिटेन से दो तरह की भविष्यवाणियां देखने को मिली है। एक वैज्ञानिक और दूसरा ज्योतिषीय भविष्यवाणी है। ब्रिटेन की सुप्रसिद्ध ज्योतिषी के अनुसार कोरोना अभी नहीं जाने वाला है। वहीं ब्रिटेन के चीफ साइंटिस्ट का कहना है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से भी खत्म नहीं होगा। ये भविष्यवाणियां निश्चित रूप से चिंता पैदा करने वाली हैं। ब्रिटेन की सबसे प्रसिद्ध ज्योतिषी ने कोरोना का मामला सामने आने से करीब एक साल पहले ही महामारी की भविष्यवाणी कर दी थी। और उन्होंने इसके लिए महत्वपूर्ण तारीख भी जारी कर दी थी। अब 56 साल की ज्योतिषी जेसिका एडम्स ने बताया है कि कोरोना महामारी आगे किस तरह चलने वाली है। जेसिका का यह भी कहना है। कि इस साल क्रिसमस के चार दिन पहले चीजें बदल जाएंगी। जेसिका कहती हैं। कि हमलोग फिलहाल बिना युद्ध के ही दूसरे विश्व युद्ध के बाद जैसी स्थिति में हैं। ऐतिहासिक चक्र दोहरा रहा है और हम मध्य में हैं। यह 2026 में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवर्तन होने जा रहा है। सबकुछ बदल जाएगा। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिषी जेसिका एडम्स का कहना है। कि ब्रिटेन में कोरोना अगले साल तक खत्म हो जाएगा। दिलचस्प बात ये है। कि जेसिका ने न सिर्फ कोरोना जैसी महामारी की भविष्यवाणी एक साल पहले कर दी थी। बल्कि महामारी के हिसाब से उन्होंने खुद की जिंदगी भी बदल दी थी। जेसिका एडम्स ने कोरोना की भविष्यवाणी करने के बाद अपने काम का समय आधा कर लिया था। और डायरी से आने वाले दिनों के हर प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे। मार्च में एक खास दोस्त के लिए उन्होंने डिनर पार्टी का प्लान रखा था, जिसे उन्होंने रद्द कर दिया था। जेसिका ने लंदन में अपना घर छोड़ दिया था और तस्मानिया में रहने चली गई थीं। फिलहाल वह तस्मानिया में अकेले ही रह रही हैं। और उनके साथ दो कुत्ते और एक मुर्गी रहती है। कोरोना महामारी शुरू होने से एक साल पहले जेसिका ने यह भी कहा था। कि 10 जनवरी 2020 की तारीख बेहद अहम होगी। बाद में इसी दिन कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि जब जेसिका ने महामारी की भविष्यवाणी की थी। कि तब ज्यादातर लोगों ने उन्हें नजरअंदाज किया था। या फिर उनकी बातों को फर्जी करार दिया था।
एक ओर जहां दुनियाभर में करीब 150 कोरोना वायरस वैक्सीनों पर काम हो रहा है। टॉप एक्सपर्ट ने इससे जुड़े उम्मीदों को झटका दे दिया है। ब्रिटेन के चीफ साइंटिफिक अडवाइजर सर पैट्रिक वॉलेस का कहना है कि वैक्सीन से कोरोना वायरस को रोका नहीं जा सकता है। उनका कहना है। कि वैक्सीन अगले साल मार्च से पहले नहीं मिलेगी। वॉलेस का कहना है। कि आज तक सिर्फ चिकनपॉक्स ही ऐसी बीमारी रही है। जिसे मिटाया जा सका है। मौसमी बुखार की तरह होगा : वॉलेस का कहना है। कि कोरोना वायरस का इलाज मौसमी बुखार की तरह हो सकता है। उन्होंने कहा है। कि वैक्सीन रिसर्च पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। लेकिन अभी ऐसी वैक्सीन तैयार करना जो बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सके, मुश्किल है। पैट्रिक ने यह जानकारी संसदीय समिति को दी है। उन्होंने कहा कि इसकी संभावना कम है कि ऐसी वैक्सीन मिल सके जो इन्फेक्शन को पूरी तरह रोक सके। वैक्सीन के होंगे कई फायदे पैट्रिक का कहना है। इस बात की संभावना ज्यादा है। कि बीमारी फैलती रहेगी और कहीं-कहीं आम हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वैक्सिनेशन से इन्फेक्शन की संभावना कम होगी और वायरस की वजह सो होने वाली बीमारी की गंभारता और तीव्रता भी कम हो जाएगी। इसके बाद यह आम फ्लू जैसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में यह साफ हो जाएगा कि क्या कोई वैक्सीन सुरक्षा दे सकती है। और अगर हां। तो कितने वक्त के लिए। सर पैट्रिक ने कहा कि बहुत सारे वैक्सीन कैंडिडेट ने इम्यून रिस्पॉन्स पैदा किया है। लेकिन तीसरे चरण के ट्रायल के बाद ही यह पता चलेगा कि क्या वे इन्फेक्शन रोक सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलेगा कि वैक्सीनें कितनी सुरक्षित हैं। और बड़ी आबादी को वैक्सीन कैसे दी जानी है। उन्होंने कहा है कि अगले साल मार्च से पहले वैक्सीन आम लोगों तक पहुंचना मुश्किल है।            


चाइनीज एप टिक-टॉक से बैन हटाया

चीनः चाइनीज एप टिक-टॉक से बैन हटा


जानिए टिकटॉक ने क्या कहा?


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के टेलीकॉम निगरानीकर्ता ने सोमवार को वीडियो साझा करने वाले चीनी एप टिकटॉक पर से बैन हटा लिया. इसका संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से 'अनैतिक सामग्री' को नियंत्रित करने का आश्वासन दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।


टिकटॉक ने क्या कहा?


पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने अनैतिक सामग्री की कई शिकायतें प्राप्त होने के बाद नौ अक्टूबर को टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था. पीटीए ने ट्वीट करके कहा, ' प्रबंधन (टिकटॉक) की ओर से यह आश्वासन मिलने के बाद कि अश्लीलता और अनैतिकता फैलाने वाले सभी अकाउंट को वह ब्लॉक करेंगे, इस पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया गया। टिकटॉक स्थानीय कानूनों के अनुसार, अकाउंट में सुधार करेगा।


इससे पहले, पीटीए ने आरोप लगाया था कि कई बार आपत्ति जताए जाने के बावजूद वीडियो एप संचालन कंपनी अश्लील और अनैतिक सामग्री को रोकने में नाकाम रही। शनिवार को टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी ने यहां अपनी सेवाओं में सुधार के लिए और संसाधन लगाने का वादा किया था।


बाइटडांस ने क्या कहा था?


इससे पहले टिकटॉक के स्वामित्व वाली चीनी कंपनी बाइटडांस ने इस बात पर अफसोस जताया है कि पाकिस्तान में उसकी सेवाएं एक सप्ताह से अधिक समय से निलंबित हैं। कंपनी ने शनिवार को कहा, ''टिकटॉक का मिशन रचनात्मकता और आनंद को प्रेरित करना है और यही हमने पाकिस्तान में किया। हमने एक समुदाय बनाया है जिसकी रचनात्मकता और जुनून ने पाकिस्तान के लोगों को आनंदित किया है और प्रतिभाशाली लोगों के लिए आर्थिक अवसर खोले हैं।


भारत और अमेरिका में बैन


कुछ महीने पहले चीन से सीमा विवाद की सूरत में भारत सरकार ने टिकटॉक को देश में हमेशा के लिए बैन कर दिया था। टिकटॉक के भारत में 100 मिलियन से ज्यादा यूजर थे। बाद में अमेरिका ने भी टिकटॉक को बैन कर दिया था। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट ने टिकटॉक को खरीदने की कोशिश की, लेकिन डील फाइनल नहीं हो पाई। टिकटॉक यूथ के बीच काफी पॉप्युलर है और हजारों यूजर्स के लिए यह आय का भी जरिया है।


इम्यूनिटी बढ़ाता है सिंघाड़े के आटे का लड्डू

नवरात्रि में व्रत रखने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि शरीर में कमजोरी हो जाती है। जिसकी वजह से कभी-कभी चक्कर भी आने लगते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है। कि अपने शरीर का भी ध्यान रखा जाए। हम आपको व्रत की ऐसी ही हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं। जिसे व्रत के दौरान खाने से आपको कमजोरी और ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी। रोजाना एक लड्डू के सेवन करने से आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी।
सामग्री
सिंघाड़े का आटा     
गुड़          
सोंठ पाउडर      
देसी घी           
काजू-बादाम           
विधि ।
सबसे पहले सिंघाड़े के आटे को छान लीजिए। अगर सिंघाड़े का आटा थोड़ा मोटा रहेगा तो लड्डू सोंधे बनेंगे।
गुड़ को अच्छी तरह से फोड़ लीजिए। गुड़ में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
कटे हुए मेवे को तवे पर हल्का सा भून लीजिए।
कड़ाही में करीब 150 ग्राम घी गर्म कर लीजिए। आपका करीब 100 ग्राम घी बचा रहेगा, इसका बाद में इस्तेमाल करेंगे।
गैस की आंच मीडियम करके सिंघाड़े के आटे को अच्छी तरह से भून लीजिए।  जब आटे से सोंधी खुशबू आने लगे और ये गुलाबी हो जाए तो समझिए की ये भून गया है।अब पिटे हुए गुड़ के ऊपर गरम-गरम सिंघाड़े के आटे को इस तरह से डालिए कि गुड़ पूरी तरह से ढक जाए।
आटे की गर्मी से गुड़ नरम हो जाएगा और सिंघाड़े का लड्डू बनाने में आसानी होगी।आटे के ऊपर अब सोंठ, घी और मेवे डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लीजिए। ध्यान रहे कि मिश्रण ठंडा होने से पहले ही आप इसे मिला लें।
जब मिश्रण इतना गरम रह जाए कि आप इसे हाथ से छू सकें तब इसे एक बार हाथ से भी अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।
अब आपको फटाफट लड्डू बनाना है। क्योंकि अगर मिश्रण ठंडा हो गया तो लड्डू बनाना मुश्किल हो जाएगा।
दोनों हाथ से लड्डू बनाने की कोशिश करें इससे ये मिश्रण के गर्म रहते ही बन जाएंगे। सिंघाड़े में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी व सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स, रायबोफ्लेबिन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि सिंघाड़े में भैंस के दूध की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक खनिज लवण और क्षार तत्व पाए जाते हैं।
वैज्ञानिकों ने तो अमृत तुल्य बताते हुए इसे ताकतवर और पौष्टिक तत्वों का खजाना बताया है। इस फल में कई औषधीय गुण हैं। जिनसे शुगर, अल्सर, हृदय रोग, गठिया जैसे रोगों से बचाव हो सकता है। बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं के लिए तो यह काफी गुणकारी है।                 


इस्तीफा, सरकार गिरने का डर नहींः सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बोलेः सरकार गिरने का डर नहीं, दे सकता हूं इस्तीफा कृषि बिलों के खिलाफ विधेयक पास।


मनोज सिंह ठाकुर


विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह बिल पेश करते हुए


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ विधेयक पेश किए। अमरिंदर ने विधेयकों को पेश करते हुए भावुक भाषण भी दिया। उन्होंने विपक्षी अकाली दल को निशाने पर भी लिया। अमरिंदर ने कहा कि उनकी सरकार अगर गिरती है। तो गिर जाए। उन्हें इसका डर नहीं है। लेकिन वह किसानों के साथ हैं।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र का कृषि बिल किसानों और भूमिहीन श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने इस दौरान तीन विधेयक, किसानों को उत्पादन सुविधा अधिनियम में संशोधन, आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, किसानों के समझौते और कृषि सेवा अधिनियम में संशोधन बिल विधानसभा में पेश किए। विधेयक पेश करने के दौरान अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मुझे अपनी सरकार के गिरने का डर नहीं है। मैं इस्तीफा भी देने के लिए तैयार हूं। पहले भी पंजाब के लिए इस्तीफा दिया था। हम किसानों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। बिल पेश करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषी संसोधन बिल और प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी बिल दोनोंही किसान, मजदुर और वर्कर्स के घातक है।                


सिद्धू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कृषि कानूनों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार करे फसलों की खरीद।


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए नये कृषि कानूनों को संघीय व्यवस्था पर क्रूर हमला बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में पंजाब के पूर्व मंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार द्वारा खरीद किये जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। लेकिन वह उनकी एकमात्र सुनिश्चित आय को छीन रही है। सिद्धू ने कहा ये काले कानून भारत के संघीय ढांचे पर क्रूर हमला हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सूची में आने वाले कृषि के मुद्दे पर कानून बनाने की राज्य सरकार लोकतांत्रिक शक्तियों में अतिक्रमण कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया अब वे कृषि को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप रहे हैं। वे आएंगे और ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह शासन करेंगे। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों के हवाले इसलिए कर रही है। क्योंकि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र घाटे में है। उन्होंने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि वे चाहते हैं। कि साठगांठ वाले पूंजीपति राज करें।                                         


पुलिस ने अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, दो भट्टी, भारी मात्रा में अवैध शराब, लाहन के साथ चार दबोचा


हापुड़। अवैध शराब कारोबार पर बहादुरगढ़ पुलिस लगातार छापेमारी कर अवैध शराब की दो भट्टी 200 लीटर कच्ची शराब, 900 लीटर लाहन नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। बहादुरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पलवाडा के जंगल में अवैध शराब कारोबार की सूचना पर जब छापेमारी की तो मौके से चलती दो शराब की भट्टी और चार शराब तैयार करने वाले दबोचकर वैधानिक कार्यवाही की। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब बहादुरगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार एस आई देवेन्द्र कुमार गौतम, क्राइमडिटैक्सन टीम से अजय कुमार,  सुनील चौधरी, रविन्द्र आदि ने छापेमारी की तो पलवाडा के जंगल खादर में शराब तोड़ते हुए तेजपाल पुत्र डोरी, नैनू पुत्र महाबीर को हिरासत में लिया गया और जिनके पास से मौके से दो शराब की भट्टी, 200 लीटर कच्ची तैयार शराब 900 लीटर लाहन नष्ट गैस सिलेंडर 15 लीटर वाला पतीला रेगुलर सभी उपकरण बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।               


'यूनिवर्सल-एक्सप्रेस' समाचार-पत्र की वर्षगांठ

'यूनिवर्सल-एक्सप्रेस' हिन्दी, दैनिक समाचार-पत्र की दसवीं वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी गई। जैसा कि आप सभी को विदित है। मां दुर्गा के पांचवे रूप का स्कंदमाता के प्रारूप में प्रस्थान किया गया है। जनमानस की भावनाओं को लेकर संघर्ष और समस्याओं के बावजूद, विपरीत परिस्थितियों और प्रतिकूल आवरण में हम 'एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप' के सभी सम्मानित नागरिकों के सहयोग से लोकतांत्रिक व्यवस्था के जागरण के प्रति कार्य कर रहे हैं। 74 लाख पाठकगणों का हार्दिक धन्यवाद और इस अपार स्नेह के लिए मैं सदा-सदा के लिए आपकी सहायता के लिए कृतज्ञ रहूंगा। इसके लिए आपका आभार प्रकट करते है।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


पंडालों में दिखाया जाएगा पीएम का भाषण

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भाजपा धर्म और राजनीति का घालमेल करने के लिए लंबे अरसे से जानी जाती है। पार्टी अपने फायदे के लिए धर्म और देवी देवताओं को खूब इस्तेमाल करती रही है। अब उसने बंगाल की दुर्गा पूजा में राजनीति शुरू कर दी है।




दरअसल, अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा इन चुनावों में किसी भी तरह जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए पार्टी हर कोशिश करने में जुटी है। भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में तेजी से जुटी है। ऐसे हालात में इस साल बंगाल में दुर्गा पूजा को भाजपा ने चुनावी मैदान में बदल दिया है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्तूबर को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन के बाद होने वाले पीएम के संबोधन को 10 पूजा पंडालों में लाइव दिखाया जाएगा। अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आकर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्तर दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन उद्घाटन कर चुकी हैं।             




विभाग के सचिव ने नया आदेश किया जारी

सत्यपाल सिंह


रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अनलॉक-5 की प्रक्रिया और कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत और बाकी कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।


कमलनाथ के बयान पर राहुल की असहमति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर राहुल गांधी ने कही ये बात 


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर असहमति जताई। राहुल ने कहा कि कोई भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता है। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम' कहने पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भाषा पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरह से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं। उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी महिलाएं हमारी शान हैं। मैं ऐसी भाषा की सराहना नहीं करता हूं।
तीन दिन की वायनाड यात्रा पर पहुंच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यह बुरा समय है। और हमने केंद्र से अपील की थी। कि गरीबों की मदद की जाए. वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए कोई कोशिश नहीं की बिना तैयारी लॉकडाउन लगाने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हुई। अधिकतर लोगों को अपने घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राहुल गांधी ने कहा कि केरल के लोगों ने कोरोना के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी है। वायनाड की स्थिति काफी बेहतर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैंने पहले ही कहा था। कि कोरोना के कारण हमें बहुत समस्या होने वाली है। अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है।                  


केंद्रीय मंत्री बालियान पर बोला हमला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कृषि कानून के बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने केद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानून को लेकर चुनौती दी थी। इस पर कहा कि हमारे मंत्री ने चुनौती पहले की स्वीकार की थी। लेकिन कोई बहस करने नहीं आया।             


पति ने मुर्गी के साथ बनाया संबंध, सजा

नई दिल्ली। आए दिन विश्व के क ईस्थानों से अजीबो-गरीब घटनाएं सुनने को मिलती हैं। एक युवक को मुर्गी के साथ संबंध बनाने के आरोप में दोषी करार दिया गया है और उसे तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसकी पत्नी ने ही मुर्गी के साथ संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड किया था। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी करार किए गए 37 साल के युवक का नाम रेहान बेग है। यह मामला ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड का है। ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने बेग को सजा दी है।


आतंकियों ने 1 पुलिस ऑफिसर की हत्या की

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिला के चांदपोरा क्षेत्र में आज सुबह आतंकवादियों ने एक पुलिस अफिसर को अपनी गोली का शिकार बनाया हुआ है। जिससे उसकी मौत हो गई है। शहीद हुए इंस्पेक्टर का नाम मोहम्मद असरफ भट है। वह चांदपोरा कनेलवां के रहने वाले थे। आतंकियों ने पुलिस के घर में जाकर उने गोली मारी हुई है। हलांकि गोली लगने के बाद शहीद आफिसर को नदजीकी अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था, जहां पर आतंकियों ने उनको निशाना बनाया।             


हिमाचलः आईएएस अधिकारियों के तबादले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिते दिन पूरे ढाई साल बाद पूरा हाने के बाद डीसी के तबादले किए गए है। यह आदेश बिते दिन देररात जारी किए गए है। सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें  शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल, हमीरपुर व चंबा जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज डीसी बैरवा किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है।             


बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतारा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी ढाई वर्षीय मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को हत्यारोपी ने भाई से विवाद के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ विभाग के निकट ढाई वर्षीय बच्ची आराध्या अपने परिवार के साथ रहती थी।              


एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 55 लाख 74 हजार 81 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 2021 के लिए कुल 30 लाख तीन हजार 471 में 29 लाख 85 हजार 973 संस्थागत तथा 17 हजार 498 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है।             


सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर


नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से एक एके-47 बंदूक और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना ने बताया कि कल शाम से चल रहा यह ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को सोमवार शाम को ही मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य को जवानों ने आज ढेर कर दिया। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी को मेलहुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 55 आरआर की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली करा कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। आपको बता दें कि घाटी में इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पुलवामा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, जवान घायल।
पुलवामा जिले के गंगू इलाके के पास सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर सोमवार सुबह आतंकियों ने फायरिंग कर हमला बोल दिया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इस दौरान अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी वहां से भाग निकले। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले रविवार को आवंतीपोरा में भी आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ का एक एसआई और एक नागरिक जख्मी हो गया था।               


चार धाम नियंत्रण मामले में स्वामी पहुंचे एससी

चारधाम नियंत्रण मामले में सुब्रह्मण्यम स्वामी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने चारधाम देवस्थान प्रबंधन बोर्ड के जरिये चारों धाम एवं 51 अन्य तीर्थस्थलों पर सरकारी नियंत्रण को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। स्वामी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 21 जुलाई 2020 के उस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत उनकी याचिका निरस्त की गयी थी। स्वामी ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन करके चारों धामों और अन्य 51 तीर्थ स्थानों पर राज्य सरकार द्वारा नियंत्रण लिये जाने को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी थी, उसके बाद वह सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे हैं। भाजपा नेता ने कहा है कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में केवल मंदिर ही सरकार के नियंत्रण में है, जबकि मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल नहीं। उन्होंने चारों धाम मंदिर और अन्य 51 तीर्थस्थलों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग की है। इस मामले में दो गैर सरकारी संगठनों- ‘पीपुल फॉर धर्म’ और ‘इंडिक कॉलेक्टिव ट्रस्ट’- ने भी उच्च न्यायालय के खिलाफ याचिकाएं दायर की हैं। उच्च न्यायालय ने गत 21 जुलाई को दिये फैसले में चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन एक्ट, 2019 की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है।               


दस राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू

उत्तरप्रदेश की दस राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों पर नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना आज सुबह जारी की गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है। नामांकन की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी जबकि दो नवंबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है।
उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान नौ नवंबर को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य विधानसभा के सदस्य इस चुनाव में मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सदस्यों वाले सदन में भाजपा के 310 विधायक हैं। सत्तारूढ़ दल भाजपा के 10 में से आठ सीटों पर आराम से जीतने की संभावना है। समाजवादी पार्टी(सपा) के 46 विधायक है और पार्टी को एक सीट पर जीत की उम्मीद है जबकि संयुक्त विपक्ष द्वारा भी एक सीट जीती जा सकती है।
राज्य विधानसभा में आठ सीटें रिक्त है। इसलिए आठ सदस्यों की संख्या घटने से मतदाताओं की संख्या 395 रह जायेगी। जीतने वाले उम्मीदवार को 34 वोट प्राप्त करने होंगे। सपा ने पहले ही प्रोफेसर राम गोपाल यादव को द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है, लेकिन भाजपा समेत किसी अन्य पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम गोपाल यादव बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा ने प्रत्याशी के नामांकन फार्म पर अपने हस्ताक्षर देने के लिए आज लखनऊ में अपने सभी विधायकों को भी तलब किया है। उत्तर प्रदेश के जिन सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 को समाप्त होगा।
उसमें केंद्रीय मंत्री और भाजपा सदस्य हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा के नीरज शेखर, सपा के राम गोपाल यादव, रवि प्रकाश वर्मा, डॉ0 चंद्रपाल सिंह यादव और जावेद अली खान हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी( बसपा) के वीर सिंह और राजाराम। इसके अलावा कांग्रेस सदस्य पीएल पुनिया शामिल है।             


परिजनों ने युवती की मौत पर किया हंगामा

देहरादून: परिजनों ने युवती की मौत पर अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप।


देहरादून। पटेलनगर क्षेेेत्र में मृत्युंजय क्रिटिकल हॉस्पिटल में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम को हंगामा कर दिया। बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि आशा रावत (26) पुत्री विक्रम सिंह निवासी ब्रह्मपुरी को एमसीएच हॉस्पिटल में रविवार रात में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार शाम को युवती की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती के पेट में इंफेक्शन की वजह से उसे भर्ती कराया गया था। लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पूछताछ व जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।             


पुलवामा में हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

पुलवामा: मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर


श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि राष्ट्रीय रायफल (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद पुलवामा के हरकरिपोरा काकपोरा में घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) शुरु किया। उन्होंने कहा कि इलाके में छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाने तथा सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरु हुई। इस बीच एक घर में छिपा आतंकवादी पास के खेत में भाग गया और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में वह मारा गया। प्रवक्ता ने कहा कि अभियान अभी चल रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए आस-पास के क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।                     


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...