रविवार, 18 अक्तूबर 2020

महामारीः देश की आर्थिक, स्थिति खराब

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कोरोना काल मीडिल क्लास के लोगों के आफत बनकर आई है। कुछ लोगों के लिए जीविका चलाना भी मुश्किल हो गया है। कोविड-19 की वजह से हुई आर्थिक संकट और नुकसान के बीच भारतीय स्टेट बैंक ने एक योजना शुरू की थी जो आम लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कम ब्याज दर पर 5 लाख रुपये तक के इमरजेंसी लोन देती है। एसबीआई बेहद की कम समय में कम ब्याज दर पर 5 लाख रुपये का लोन मुहैया करा रहा है। SBI से पांच लाख रुपये तक का लोन आप सिर्फ 45 मिनट में पास करा सकते हैं। आइए जानें कैसे करें अप्लाई और ईएमआई का हिसाब क्या है?               


सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण




नई दिल्ली/ बीजिंग। चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने एक और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना ने यह टेस्ट स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई से किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल से अरब सागर में रखे एक लक्ष्य पर निशाना साधा किया जिसे सफलता पूर्वक हिट किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रफ्तार आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज है, इनसे पिन पॉइंट सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक तबाह किया। गौरतलब है कि भारत अपने दुश्मनों से निपटने के लिए लगातार सैन्य शक्तियों को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को चेन्नई में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता सुनिश्चित करेगा। मिसाइल का सफल परीक्षण देश के लिए एक बड़ी कामयाबी है। बता दें कि इससे पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ ने 30 सितंबर को ओडिशा में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।             




हैदराबाद में बारिश का टूटा कहर, 50 की मौत

हैदराबाद। देश के दक्षिणी हिस्‍से में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। फसलें बर्बाद हो गईं। हैदराबाद में तो सड़कों पर नदियों जैसा पानी भरा है। इसमें वाहन भी बह रहे हैं। इस जल प्रलय में लोगों की मौत भी हो रही है। हैदराबाद में शनिवार रात को फिर मूसलाधार बारिश हुई है। इससे सड़कों पर जल सैलाब आ गया है। अब तक शहर में 50 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में दुर्गा पूजा के दौरान वर्षा होने की संभावना है।


हदः चीन ने सीमा के करीब मिसाइलें दागी

बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। चीन के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सीमा के काफी करीब मिसाइलें दागी हैं। रॉकेट लॉचर से लगातार गोले दागे जाने से लद्दाख के पहाड़ कांप उठे। चीन के इस युद्धाभ्यास के पीछे का मकदस भारत पर मनो​वैज्ञानिक दबाव बनाने को बताया जा रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स का दावा है कि इस अभ्यास में 90 फीसदी नए हथियारों का इस्‍तेमाल किया गया है।   


चीनः तीन 'सूरज' को देखकर लोग हुए हैरान

बीजिंग। उत्तर पूर्व चीन के शहर मोहे के लोग शनिवार को उठे तो यह सुबह उनके लिए बेहद खास और हैरान करने वाली थी। वे आसमान में एक साथ तीन सूरज देखकर अचरज में पड़ गए। हालांकि, आसमान में दिख रहे दो अन्य सूरज असली नहीं थे और 'सन डॉग' की वजह से उन्हें तीन सूर्य दिख रहे थे। इसे वायुमंडलीय प्रकाशीय घटना के रूप में जाना जाता है जिसकी वजह से लोगों को एक की बजाय अधिक सूर्य आसमान में दिखने लगते हैं।               


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत


अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। जनपद के थाना हापुड़ देहात मेें एक 28 वर्षीय युवक कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने युवक का शव पंचनामा भर-बरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। ततारपुर बाईपास के पास आज सुबह या घटना घटित हुई। अज्ञात वहान ने युवक की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी जिसे युवक सडक पर गिर गया तथा उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक की पहचान कराई जा रही है तथा अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है।                                                                                         


तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, मौके पर दो मौत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत


हापुड़़। मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का है जहां न्यू बाइक और बुलेट मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी, दोनों बाइक चलाने वाले व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठा व्यक्ति हल्का घायल हो गया। वही मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी वहीं मृतक व्यक्ति राजीव पुत्र अमरपाल गांव ढ़हाना का बताया जा रहा है। निवासी दुसरे मृतक की पहचान नहीं होपाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।               


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...