रविवार, 18 अक्तूबर 2020

पटाखा गोदाम में लगी आग, 2 की मौत 4 झुलसे

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में रविवार को पटाखों के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए।आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे ने बताया की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में चमन मसूरी नामक व्यक्ति के घर में पटाखे रखे हुए थे जिसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।           


पार्षदगणों की शपथ-गोपनीयता का कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर में नियुक्त किये गये। समस्त 10 नवनियुक्त मनोनीत पार्षदगणो (एल्डरमेनगणो) सर्वश्री सुरेन्द्र पप्पू बाघे, लक्ष्मीनाथ वर्मा मोवा,रवि राव खमतराई, देवेन्द्र यादव रायपुरा, सुनील भुवाल फाफाडीह, सुनील छतवानी तेलीबांधा, अफरोज अंजुम बैजनाथपारा, देव दीवान कुर्रे, छत्रपाल सिंह ठाकुर शताब्दी नगर एवं इंद्रजीत गहलोत का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को अपराह्न 4 बजे नगर निगम के मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को अपराह्न 4 बजे नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा रखा गया है।                                                     


भारत के मुस्लिम, अन्य से अधिक संतुष्ट

श्रवण गर्ग


मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जब महाराष्ट्र से प्रकाशित होने वाली एक पत्रिका से अपने साक्षात्कार में कहा होगा कि पूरी दुनिया में भारत के मुस्लिम ही सबसे ज़्यादा संतुष्ट हैं, तब वे निश्चित ही कल्पना नहीं कर पाए होंगे कि एक राष्ट्रभक्त पारसी समूह और दक्षिण भारत के एक सार्वजनिक उपक्रम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित आभूषण बनाने वाली कम्पनी तनिष्क द्वारा जारी किए जाने वाले वीडियो विज्ञापन के बाद राष्ट्रवादियों के झुंड उनके कहे की इस तरह से धज्जियाँ उड़ा देंगे। इस हिंदी पत्रिका का नाम ‘विवेक’ बताया जाता है और भागवत का साक्षात्कार प्रकाशित होने के कोई पाँच दिन बाद ही ‘तनिष्क’ के खिलाफ मचे ‘सोशल बवाल’ ने देश में हिंदू-मुस्लिम सम्बन्धों के ‘ज़मीनी विवेक’ की ‘गोद भराई‘ कर दी।                 


सनसनीः दो बच्चों सहित महिला का शव मिला

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। नावाबाजार थानान्तर्गत रजहरा गांव में एक कुएं से एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने उसके पति, सास- ससुर और जेठ-जेठानी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पांचों को शनिवार को गिरफ्तार किया। विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने की नीयत से अपनी पत्नी एवं बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले इस शिक्षक पति को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो मामले का खुलासा हुआ कि अपनी पत्नी एवं बच्चों की हत्या स्वयं उसने ही की थी।               


बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में हुए गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन दिन से फरार धीरेंद्र सिंह लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क से पकड़ा गया है। धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह नगर के वैशाली होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।                    


12 लोगों की मौत पर सीएम का सख्त रवैया

उज्जैन। जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रवैया। एसपी मनोज कुमार सिंह को हटाया। शहडोल एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल अब उज्जैन के नए एसपी होंगे। सीएसपी रजनीश कश्यप को निलंबित किया गया।                


भ्रष्ट प्रधान व सचिव ने डकारें लाखों रूपये

नकहा की सहजनी ग्राम पंचायत के भ्रष्ट प्रधान व सेक्रेटरी ने विकास के नाम पर लाखों रुपये डकारे


राकेश मौर्य


लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद के नकहा विकास खंड की ग्राम पंचायत सहजनी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जहां ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपनी तिजोरियां को भरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जहां प्रधान व सेक्रेटरी ने आवास व शौचालय निर्माण के निर्माण में लाभार्थियों से जमकर अवैध वसूली की, वही नाली, खड़ंजा तथा कच्चे रास्तों पर मिट्टी पटान के कार्यों में मनरेगा के तहत बड़े घोटाले को अंजाम देते हुए लाखों रुपयों का गबन कर डाला। जानकारी के अनुसार खीरी जनपद में नकहा विकास खंड की ग्राम पंचायत सहजनी के ग्राम प्रधान राकेश यादव व सेक्रेटरी अभिनव पटेल की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते गांव के विकास कार्य अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। जहां ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के गठजोड़ ने विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की जमकर लूट खसोट की। वही दोनों की जुगलबंदी ने शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क के रूप में लाखों रुपए डकार लिये। इसके अलावा ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने भ्रष्टाचार की हदों को पार करते हुए नाली खड़ंजा तथा कच्चे रास्तों पर मिट्टी पटान के कार्यों में बड़ा खेल खेल दिखाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी सिर्फ कागजों पर ही विकास कार्य कर सरकारी धन को लूट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान व सेक्रेटरी ने बिना विकास कार्य कराए ही लाखों रुपए निकाल लिए हैं। कुछ दिन पहले ही प्रधान व सेक्रेटरी ने झण्डी से सहजनी जाने वाली पक्की सड़क से राजेंद्र के खेत को जाने वाले कच्चे मार्ग को ट्रैक्टर चालित हैरों से जोत कर बराबर करा दिया, जबकि कागज़ी लिखा पढ़ी में इस कार्य को मनरेगा मजदूरों द्वारा किया दर्शा कर लाखों रुपयों की बंदरबांट कर ली। इस फर्जीवाड़े को लेकर सहजनी ग्राम पंचायत में आजकल खासी चर्चा है।
सहजनी ग्राम पंचायत के वाशिंदों का कहना है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के भ्रष्टाचार को लेकर कई बार नकहा बीडीओ से शिकायत की गई है, लेकिन नकहा बीडीओ ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। शिकायतों के बाद भी सहजनी ग्राम के भ्रष्ट सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही न किया जाना समझ से परे है। फिलहाल अब देखना यह है कि जिले के उच्चाधिकारी प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं।               


चिराग ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार उनके और पीएम के बीच दूरी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं।


फूट डालो में रखते हैं भरोसा


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रचार का पूरा जोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है। बांटों और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे है।         


चिराग को अमित ने जोरदार झटका दिया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। पीएम मोदी को अपना आइडल बताने वाले चिराग पासवान को गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार झटका दिया है। अमित शाह ने चिराग प्रकरण पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि लोजपा खुद एनडीए से बाहर गई है। फिलहाल तो लोजपा एनडीए के खिलाफ मैदान में है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सिर्फ चार दल है और सभी इकट्ठे एक दूसरे को जिताने के लिए मेहनत करेंगे। अमित शाह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में साफ किया कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से बातचीत तो हुई थी, उन्हें कई बार प्रस्ताव दिया गया लेकिन अंतिम दौर में बात नहीं बन सकी। उनहोंने कहा कि चिराग 2015 की तरह सीटें चाहते थे।








                       







चुनाव में मोदी लहर का फायदा मिलेगा

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। इस लहर का फायगा बिहार चुनाव में मिलेगा। बीजेपी के साथ-साथ एनडीए में शामिल सभी दलों को इसका मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमित शाह के बयान मोदी लहर की बातों को समर्थन करते हुए देवेंद्र ने कहा कि बिहार में ही देख लिजिए। बिहार में कही भी जाने पर पीएम मोदी का नाम लेते ही लोगों में उत्साह होता है।               


वैक्सीन वितरण के लिए प्रणाली विकसित करें

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रत्येक नागरिक के लिए टीकों की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी तैयारी रखने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोजन की तरह वैक्सीन वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का शनिवार को सुझाव दिया। जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना है। दवाइयां और टीका वितरण के वास्ते आईटी प्लेटफॉर्मों का विस्तार करना होगा।
कोविड-19 महामारी स्थिति और टीके के वितरण तथा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया और महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।


देश को झुकाना व बदनाम करने की कोशिश

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मंच से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विवादित बयान की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि है कि वह (थरूर) पाकिस्तान में देश को नीचा दिखाने और बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? उन्होंने कहा, “शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को एक खराब परिदृश्य से दिखाने की कोशिश की है।” पात्रा ने कहा, “थरूर ने लाहौर लिटरेचर फ़ेस्टिवल में वर्चुअल माध्यम से पाकिस्तान के मंच से कहा था कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि भारत में एक दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया। ऐसा बयान देकर उन्होंने भारत का अपमान किया है।”                                       


गुब्बारे को एलियन समझ पीछा करती रही जनता

अश्वनी उपाध्याय


नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आसमान में एलियन जैसी दिखने वाली आयरनमैन की आकृति उड़ती हुई दिखाई दी। जिसके बाद यह आकृति गांव के एक नहर के किनारे जा गिरी। इसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग गई। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दरअसल यह एक गुब्बारा है, जो कि एक सुपर हीरो की आकृति का है। हवा में काफी देर रहने के कारण उसकी हवा निकलने लगी थी। जिसके बाद गुब्बारा नहर किनारे टहनी में जा गिरा। तेज हवा चलने की वजह से वो हिलता हुआ दिखाया दे रहा था।” उसे देखने के लिए आस पास के लोगों का तांता लग गया था। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि वो एक गुब्बारा है, जिसके बाद आस पास खड़े लोगों ने राहत की सांस ली।         


आईपीएल में आज 1 नहीं 2 मैच खेले जाएंगे

चेन्नई/ कोलकाता। आईपीएल सीजन-13 में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आबू धाबी में भारतीय समयानुसार दिन के 3:30 बजे से शुरू होगा तो वहीं मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।     


कम हो रही है चैन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें हैं कि कम होती नजर नहीं आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से हरा दिया, तो इस मैच में आखिरी ओवर ब्रावो से ना कराने को लेकर सवाल भी खड़े हुए। रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवर कराने को लेकर सवाल खड़े हुए, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और बुरी खबर है कि टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो गंभीर रूप से चोटिल हैं। जिसकी वजह से वह आखिरी ओवर नहीं कर सके और अब कहा जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में भी काफी वक्त लग सकता है।           


प्रियंका ने सीएम योगी से किया सवाल

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी जिले के एक थाने में भाजपा विधायक और उनके बेटे द्वारा आधी रात को बवाल किए जाने को लेकर रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सवाल किया। प्रियंका ने ट्विटर पर मुख्‍यमंत्री से सवाल किया, ‘‘क्‍या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है। बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ।’ इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर खीरी जिले के एक थाने में भाजपा विधायक और उनके बेटे द्वारा ‘बवाल’ की खबर भी साझा की है। इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नवरात्र पर्व पर शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभियान ‘मिशन शक्ति’ की शुरूआत की थी।            


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या की वीडियो वायरल

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अपने सिंगिंग का टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं। बता दें, ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी एक अलग ही पहचान बनाई है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन जितनी अच्छी डांसर और एक्टर हैं, उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं।एक्ट्रेस का यह वीडियो इस बात को साबित कर रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन ‘मेरी सांसों में बसा है’ गाना गाती नजर आ रही हैं।                           


नेताओं ने आक्रामक अपनाते हुए मांग की

भोपाल। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दे पर ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस के नेतृत्व से मांग की है कि उन्हें इस संबंध में अपना मत स्पष्ट करना चाहिए। चिदंबरम के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कांग्रेस नेता चिदंबरम के बयान से उस पार्टी का ‘हिडन एजेंडा’ सामने आ गया है। कांग्रेस नेता का इस तरह का बयान चीन और पाकिस्तान की भाषा की तरह है। कांग्रेस को इस पर शर्म आना चाहिए। शिवराज चौहान ने एक बयान के जरिए कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने का पूरे देश ने स्वागत किया था। देश में वर्षों का सपना साकार हुआ था, लेकिन कांग्रेस नेता की इस तरह की हरकत से अलगाववादियों को बल मिला है। शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसके साथ है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।           


या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता


माँ दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है।


































चंद्रघंटा
सिद्धियां
चंद्रघंटा - नवदुर्गाओं में तृतीय
 चंद्रघंटा
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रकमल
जीवनसाथीशिव
सवारीसिंह

माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं।



साधना



हमें चाहिए कि अपने मन, वचन, कर्म एवं काया को विहित विधि-विधान के अनुसार पूर्णतः परिशुद्ध एवं पवित्र करके माँ चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना में तत्पर हों। उनकी उपासना से हम समस्त सांसारिक कष्टों से विमुक्त होकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं।


हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए परम कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है।


प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में तृतीय दिन इसका जाप करना चाहिए।



उपासना


या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।



अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और चंद्रघंटा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।


इस दिन सांवली रंग की ऐसी विवाहित महिला जिसके चेहरे पर तेज हो, को बुलाकर उनका पूजन करना चाहिए। भोजन में दही और हलवा खिलाएँ। भेंट में कलश और मंदिर की घंटी भेंट करना चाहिए।               



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 19, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-64 (साल-02)
2. सोमवार, अक्टूबर 19, 2020
3. शक-1950, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- तीज, नवरात्रि प्रारंभ, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:10, सूर्यास्त 06:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)               














चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...