शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

केदारनाथ मंदिर में उतरा चिनूक हेलीकॉप्टर

केदारनाथ में उतरा चिनूक हेलीकॉप्टर, एमआई-17 का मलबा ले गया वापस, 2018 में हुआ था क्रैश।


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बने हेलीपैड पर आज सुबह चिनूक हेलीकॉप्टर उतरा। चिनूक हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायु सेना के एमआई -17 हेलीकॉप्टर के मलबे के साथ केदारनाथ मंदिर के एक हेलीपैड से उड़ान भर ली है। आपको बता दे 2018 में एमआई -17 हेलीकॉप्टर केदारनाथ मंदिर के पास हेलीपैड पर उतरते समय लोहे के गर्डर से टकराकर आग लग गई थी। जिसके बाद से एमआई -17 हेलीकॉप्टर का मलबा वही पर पड़ा हुआ था, आज शनिवार को चिनूक हेलीकॉप्टर केदारनाथ मंदिर के हेलीपैड पर उतरा और कुछ ही घंटों बाद चिनूक हेलीकॉप्टर ने एमआई -17 हेलीकॉप्टर के मलबे के साथ वापस उड़ान भर ली है। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।               


कश्मीरः मुठभेड़ में एक आतंकी किया ढेर

कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर।


श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने एक बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस की सूचना के आधार पर आज सुबह एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इलाके की घेराबंदी की गई और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।” बयान में कहा गया, “एक आतंकवादी मारा गया है। एक एके बरामद हुआ है।”               


कैबिनेट मंत्री का फेसबुक अकाउंट किया हैक

देहरादून- कैबिनेट मंत्री का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एसटीएफ को मिली शिकायत।


देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है लगातार साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट सहित कई लोगों के अकाउंट को हैक हो चुके हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव सोमपाल सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ को शिकायती पत्र में लिखा है कि 17 अक्टूबर सुबह करीब 8:00 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक किया गया है और फेसबुक अकाउंट रिकवर करने के साथ उसमें गलत पोस्ट डालने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई को कहा गया है। गौरतलब है कि लगातार राज्य में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं अब तक कई बड़े अधिकारियों के नाम पर भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं।               


बलियाः आरोपी धीरेंद्र का वीडियो वायरल

उत्तरप्रदेश: बलिया गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र का वीडियो वायरल, खुद को बताया बेकसूर। 


बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए गोलीकांड में जहां एक ओर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इस मामले में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान ने सरकार को सकते में डाल रखा है। अब इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने सफाई देकर अपने को बेकसूर बताया है। बलियाकांड के आरोपी धीरेंद्र ने वीडियो में पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। आरोपी ने कहा कि अधिकारियों को पत्र देकर कहा था कि बिना सुरक्षा के बैठक करना ठीक नहीं है। अधिकारियों ने प्रधान से पैसा लेकर बैठक कराई। इसके साथ ही धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उचित जांच होनी चाहिए।
अपने बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कल राशन की दुकानों का आवंटन होता था और इसी वजह से कई अधिकारी मौके पर आवंटन प्रक्रिया के लिए आए हुए थे। मैंने भी इसी मामले को लेकर एसडीएम और बीडीओ से मुलाकात की थी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उसने अधिकारियों को अवगत कराया था कि क्षेत्र में चीजें काफी खराब थीं। इसके साथ ही उसने एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।
धीरेंद्र प्रताप का आरोप है कि वे लोग आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे। उसने कहा, “मुझे नहीं पता कि किसने गोली चलाई। मैं अपने परिवार को बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। वे वहीं खड़े रहे और देखते रहे। मैं एक सैनिक हूं। मैंने हमेशा अपने देश की सेवा करने में विश्वास किया है। मैं मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच के लिए आग्रह करता हूं।” धीरेंद्र ने कहा कि मैंने बैठक के लिए पर्याप्त सुरक्षाबल के लिए अनुरोध किया था। इसकी अनदेखी के लिए स्थानीय अधिकारी और पुलिस दोषी है। उसने कहा, “मेरे वृद्ध पिता कल हंगामे में गिर गए। मेरे परिवार को लाठियों से पीटा गया। मुझे वीडियो में पिटते हुए देखा गया। मैं एक राजपूत हूं। मैंने गर्व से 18 साल तक सेना की सेवा की। मैं खुद को मुक्त करने और भागने में कामयाब रहा। वे मुझे वहां पीट-पीटकर मारना चाहते थे।” धीरेंद्र ने कहा कि बैठक के लिए बहुत सारे शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। मैंने पहले ही उन्हें आगाह कर दिया था कि हिंसा होने वाली हैं। लेकिन वे बैठक करते रहे। अधिकारी हिंसा में शामिल थे। उन्होंने पैसे ले लिए ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुर्जनपुर में गुरुवार को अफसरों के सामने ग्रामीण की हत्या का आरोपी धीरेंद्र सिंह की पुलिस को तीसरे दिन भी तलाश है। अब पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके साथ आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने छह नामजद फरार आरोपियों पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।              


या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण...

ब्रह्मचारिणी माँ की नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई हे।































ब्रह्मचारिणी

ब्रह्मचारिणी- नवदुर्गाओं में द्वितीय
 ब्रह्मचारिणी
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रकमंडल व माला
बच्चेऋक्,यजुष,साम,अथर्वा
(पौत्र:व्याडि,लोकविश्रुत मीमांस,पाणिनी,वररुचि)
सवारीपैर

फल



माँ दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता।


माँ ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ’चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।


इस दिन ऐसी कन्याओं का पूजन किया जाता है कि जिनका विवाह तय हो गया है लेकिन अभी शादी नहीं हुई है। इन्हें अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट किए जाते हैं।



उपासनाः- प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में द्वितीय दिन इसका जाप करना चाहिए।



या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ।               



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 18, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-63 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 18, 2020
3. शक-1949, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दूज, नवरात्रि प्रारंभ, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:10, सूर्यास्त 06:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                    (सर्वाधिकार सुरक्षित) 














यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...