गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत

उज्जैन में जहरीली शराब से 7 की मौत, शिवराज ने दिए SIT जांच के आदेश


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में जहरीली शराब से श्रमिकों की मौत की घटना की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने के साथ ही घटना के दोषी अधिकारियों को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर यहां एक उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें उन्होंने घटना की एसआईटी से जांच कराने और दोषी अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य कई स्थानों पर ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हैं, इसका पता लगाएं और ऐसे लोगों का नेटवर्क तोड़ें। नशीले पदार्थ बेचने वालों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।              


चीनी राष्ट्रपति ने सैनिकों को दिया आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सैनिकों को आदेश
युद्ध के लिए तैयार रहें, हाई अलर्ट पर भी रहने की ताकीद


वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। दूसरे की जमीन हथियाने वाले चीन के सिर पर खून सवार हो गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। चीन के गुआंगडोंग इलाके में एक सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान शी जिनपिंग ने ये बात कही है।शी जिन‍पिंग ने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने और हमेशा हाई अलर्ट की स्थिति में रहने के लिए कहा।
साउथ चाइना की रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने अपने बयान में सैनिकों से कहा आपको अपना दिमाग और पूरी ऊर्जा युद्ध की तैयारी के लिए लगाना चाहिए।साथ ही आपको अपनी ट्रेनिंग में जंग की तैयारी पर फोकस रखना चाहिए, अपनी ट्रेनिंग के मानकों और लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएं।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद छठे महीने में प्रवेश कर चुका है।भारत और चीन ने बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं जो लंबे गतिरोध में डटे रहने की तैयारी है। भारतीय सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात पैंगोंग नदी के दक्षिणी किनारे स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कई ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया था जिससे वहां भारतीय सेना की स्थिति काफी मजबूत हो गई है।भारतीय सेना ने चीनी सेना के जवाब में सीमा पर टैंक और अन्य भारी अस्त्र-शस्त्र उतार दिए हैं।ईंधन, भोजन और सर्दियों में काम आने वाली चीजों की पर्याप्त व्यवस्था की है।
13 घंटे चली सातवें दौर की बैठक में नहीं निकला कोई ठोस नतीजा। भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की सोमवार को हुई बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। सिवाए इसके कि दोनों देश बातचीत को और आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि एलएसी पर जल्द से जल्द डिसइंगेजमेंट हो सके।लेकिन चीन ने इस बीच भारत के सीमावर्ती इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अपनी खीझ उतारी है।करीब 13 घंटे चली बैठक के बाद मंगलवार को दोनों देशों ने साझा प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर (पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर) में डिसइंगेजमेंट को लेकर गहन विचार विमर्श किया है।               


एक्शन मोड में आईं सीपीसीबी की 50 टीमें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए एक्शन मोड में आईं सीपीसीबी की 50 टीमें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए 50 टीमें एक्शन मोड में आ गईं हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को अपने आवास से सभी टीमों को दिल्ली एनसीआर के चिन्हित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये टीमें 15 अक्टूबर से 28 फरवरी 2021 तक एक्टिव रहेंगीं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ये टीमें पूरे एनसीआर में घूमकर हवा दूषित करने वाले सोर्स का पता लगाएंगी। राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर में शामिल हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, राजस्थान के अलवर, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में चिन्हित उन हॉटस्पॉट पर नजर रखेंगी जहां से प्रदूषण फैलने की सर्वाधिक आशंका है। जहां कहीं भी प्रदूषण फैलता मिलेगा वहां की स्पॉट रिपोर्टिंग करेंगी। ये टीमें फील्ड में जाकर प्रदूषण फैलाने की वजह बने कारकों मसलन, सॉलिड वेस्ट, धूल से भरीं टूटी सड़कों बिल्डिंग ध्वस्तीकरण, कूड़े-कचरे का ढेर, खुले में कचरे को जलाने आदि पर नजर रखेंगी। पराली जलाने की घटनाओं पर टीमें विशेष नजर रखेंगी। टीमें यह भी पता लगाएंगी कि कहीं प्रतिबंधित क्षेत्र में इंडस्ट्रीज तो संचालित नहीं हो रहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें सभी एजेंसी से कोऑर्डिनेशन कर एक्शन सुनिश्चित कराएंगी।               


आत्महत्या की, दो पुलिसकर्मी निलंबित

उप्रः दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एसएचओ सहित दो पुलिसकर्मियों को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पिछले हफ्ते सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। मामला सामने आने के बाद कर्वी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जयशंकर सिंह और सरिया चौकी प्रभारी अनिल साहू को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं की थी। और उसके परिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुख्ता सबूत लाने को कहा था। शिकायत दर्ज न होने के बाद पीड़िता ने मंगलवार को फांसी लगा ली थी। जिसके बाद पुलिस ने परिवार द्वारा एफआईआर में नामजद तीनों आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया।
चित्रकूट के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कौमराहा के पुरवा गांव में 8 अक्टूबर को तीन आरोपियों ने उस लड़की का कथित तौर पर शौच के लिए खेतों में जाने के दौरान अपहरण कर लिया था। परिजनों ने कहा कि लड़की के साथ कई घंटों तक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद खेत में उसके हाथों और पैरों को बांधकर छोड़ दिया गया। घर वापस न आने पर उसके माता-पिता ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया जिसके बाद वह बंधी हुई हालत में मिली। घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग पर अड़े परिवार के सदस्यों ने मैनपुर-कर्वी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लड़की का अंतिम संस्कार किया गया।
लड़की के भाई का अब कहना है। कि वह मुआवजे के रूप में एक घर एक लाइसेंसी हथियार और उनके घर पर सुरक्षा के साथ एक करोड़ रुपये की मांग करेगा। पीड़िता के भाई ने कहा मेरे माता-पिता 8 अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करने के लिए सरिया पुलिस स्टेशन गए लेकिन एक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उन्हें पक्का सबूत लाने के लिए कहा गया। उसने आगे कहा 13 अक्टूबर को मेरी बहन घर पर अकेली थी। और उसने खुद को फांसी लगा ली। चित्रकूट धाम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने कहा कि मां की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और एससी। एसटी अधिनियम के तहत सामूहिक दुष्कर्म आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पीड़िता की मृत्यु एस्फिक्सिया (दम घुटने) के कारण हुई थी। पीड़ितों के स्वाब के नमूने आगे के विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं। आईजी ने कहा कि 8 अक्टूबर को पीड़ित के परिवार ने खुद कहा था। कि वे एक हफ्ते के बाद शिकायत देंगे।             


सिनेमाघरों को लाइसेंस शुल्क में मिली छूट

उप्र के सिनेमाघरों मल्टीप्लेक्स को लाइसेंस शुल्क में मिली छूट।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को बड़ी राहत देते हुए अप्रैल से सितंबर तक के लाइसेंस शुल्क में छूट की घोषणा की है। सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स कोविड-19 लॉकडाउन के कारण मार्च के अंत से बंद थे। और अब गुरुवार से फिर से उनका संचालन शुरू हो रहा है। चूंकि इस अवधि में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स ने कोई कारोबार नहीं किया लिहाजा योगी आदित्यनाथ ने स्थितियों को देखते हुए 6 महीने के लिए शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। इस छूट की घोषणा उप्र सिनेमा (विनियमन) अधिनियम 1955 की धारा 10 के प्रावधानों के तहत की गई है।
सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को गुरुवार से संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन उन्हें कई तरह के सुरक्षा उपाय करने होंगे और हॉल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करना होगा। हॉल को उसकी क्षमता से केवल 50 प्रतिशत तक ही भरा जा सकता है। और टिकटों की बिक्री मोटे तौर पर ऑनलाइन या ऐसे तरीकों से करनी होगी जिसमें पेमेंट के दौरान लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। आगंतुकों और पूरे स्टॉफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।                


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 16, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-61 (साल-02)
2.शुुक्रवार, अक्टूबर 16, 2020
3. शक-1949, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                 














कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...