मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

पार्षद धामी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने दिया एसएसपी को ज्ञापन।


रुद्रपुर। गत दिवस हुई वार्ड नंबर 13 के पार्षद की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी देवेंद्र पींचा को दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि पार्षद प्रकाश धामी की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है, बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व ही नगर निगम के एक पार्षद अमित मिश्रा बिट्टू का अपहरण हो गया था और अब पार्षद प्रकाश धामी को हत्यारों ने दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को संबोधित ज्ञापन में हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। कांग्रेसियों ने मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।                 


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-60 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 13, 2020
3. शक-1947, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                         














सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी खेमे में हड़कंप

अविनाश श्रीवास्तव


बक्सर। परमानंद यादव की बढ़ती लोकप्रियता देख विपक्ष में  हड़कंप मचा हुआ है। ब्रह्मपुर विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि विपक्षी पार्टियों को कुछ सूझ नहीं रहा है। वर्तमान में वह जिला पार्षद भी हैं और जन अधिकार पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष भी है। इनकी लोकप्रियता ऐसी है, कि कभी किसी जाति का भेदभाव नहीं करते। सभी जातियों को एक साथ लेकर चलने वाले परमानंद यादव ब्रह्मपुर मैं विकास पुरुष बन कर उभरेगेंं। बिहार में जातिवाद का जहर घोल चुके सभी राजनीतिक दल ऐसे हैं, जो केवल जाति के आधार पर ही चुनाव लड़ते हैं। लेकिन परमानंद सभी जातियों को लेकर चलने वाले एकमात्र ऐसे नेता है। जिनकी लोकप्रियता पूरे बक्सर जिले में है। युवाओं को साथ लेकर चलने वाले उनकी रोजगार के हितों की बात करने वाले परमानंद उनका एक ही नारा है। विकास रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा यही इनकी लोकप्रियता है।           


हापुड़ः बावरिया गैंग के 3 शातिर किए अरेस्ट

जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बावरिया गैंग के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार।


अतुल त्यागी


हापुड़। कप्तान संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह लगातार अपराधियों पर नकेल कसने में हो रहे कामयाब। थाना हाफिजपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वितीय ने लूट और चोरी की योजना बनाते हुए बावरिया गैंग के तीन शातिर चोर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में करीब 2 माह पूर्व हुई चोरी की घटना का किया सफल अनावरण। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई ज्वेलरी कीमत लगभग ₹8 लाख अवैध असला सहित पुलिस ने किए बरामद। हाफीजपुर पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता।             


बड़ौतः लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भानु प्रताप उपाध्याय


बडौत। नाथ संप्रदाय की शमशान भूमि (समाधि) लूम्ब से अवैध कब्जे हटवाने एवं शमशान भूमि की चारदीवारी करने के लिए नाथ समाज के लोगों ने तहसीलदार बडौत को सौंप ज्ञापन। बीते दिनों लूम्ब में नाथ शमशानों पर अवैध कब्जाधारीयों द्वारा नाथ समाज की महिला के शव का अन्तिम संस्कार करने में बाधा उत्पन्न की गयी थी।
नाथ समाज लूम्ब के लोगों ने उप जिलाधिकारी बडौत के नाम से सम्बौधित ज्ञापन तहसीलदार प्रदीप कुमार को सौंपते हुये बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में जहाँ-जहाँ नाथ संप्रदाय के संन्यासी या गृहस्थ लोग निवास करते है। वहाँ नाथ सम्प्रदाय की शमशान भूमि अलग है। इन्हें समाधि कहते हैं। नाथ सम्प्रदाय में मृत्यु के बाद शव का अन्तिम संस्कार मृतक की अंतिम इच्छा इच्छा के अनुसार तीन प्रकार से किया जाता है। (1) अग्नि के द्वारा, (2) समाधि देकर और (3) जल प्रवाह करके। आज भी नाथ पंथीयों में ये तीनों परम्परा कायम हैं। 
 बागपत जनपद के गाँव लूम्ब में नाथ सम्प्रदाय की रवन्यु रिकार्ड में दर्ज खसरा स० 300 मी० रकाब 0.3160 परगना छपरौली के नाम से दर्ज अलग शमशान भूमि हैं। जिस पर दबंग व्यक्तियों ने अवैध कब्जे कर रखे है। सैकड़ों वर्षों से इन्हीं शमशानों में नाथ समाज के लोग अपनी रीति के अनुसार अन्तिम संस्कार करते आ रहे है।
 दिनांक 25/09/2020, दिन- शुक्रवार को गाँव- लूम्ब में नाथ सम्प्रदाय की 55 वर्षिय महिला सुरेश देवी पत्नी देशपाल की मृत्यु हो जाने के बाद शव के अन्तिम संस्कार करने समाधि स्थल पहुँचे तो समाधि पर अवैध कब्जा करने वाले दबंग व्यक्तियों ने शव का अन्तिम संस्कार करने से रोका कई घंटों तक शव रास्ते में पडा रहा। फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव का अन्तिम संस्कार हुआ।
उप जिलाधिकरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी बडौत के हस्तक्षेप के बाद भी शमशानों में कब्जे की स्थिति ज्यों की त्यों है। ये लोग भविष्य में शव का अन्तिम संस्कार न करने की चेतावनी दे रहे है। जिससे नाथ समाज के लोगों में डर और रोष है।
नाथ समाज के लोगों ने तहसीलदार प्रदीप कुमार को गाँव लूम्ब में नाथ सम्प्रदाय की शमशान भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाने और इनकी चार दिवारी कराने के एवं शव का अन्तिम संस्कार रोकने की घटना की पुनरावृत्ति न हो की मांग करते हुए उपजिलाधिकरी बडौत को सम्बौधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार, चौहल सिंह, सुरेश देशपाल, कमल, प्रदीप, रामपाल, कैलाश, जय कुमार आदि उपस्थित रहे।               


राम मनोहर लोहिया ने जनता को नारा दिया

भानु प्रताप उपाध्याय


जलालाबाद (शामली)। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर समाजवादी विचारधारा के मज़बूत डॉ, रामनोहर लोहिया को 53 वी पुण्यतिथि पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग द्वारा श्रन्धांजलि अर्पित की गई। जिसमे अब्दुल गफ्फार मलक जिलाध्यक्ष ने कहा की डॉ राममनोहर लोहिया समाजवाद की एक मज़बूत नीव थे। जो हमेशा समाजवाद के इतिहास मे जिन्दा रहेंगे। रविंद्र प्रधान जोगी (प्रदेश सचिव )ने कहा की डॉ लोहिया जी ने भेदभाव को ख़त्म करने के लिए रोटी और बेटी का नारा दिया। विपिन सैनी ने कहा की की जे. पी. आंदोलन मे भी अहम भूमिका निभाई। समीर मंसूरी ने युवाओं की और से समाजवादी सिद्धांत पर चर्चा की। खुशनूद समाजसेवी आरिफ, रामकुमार कश्यप, पिंकू कश्यप, आजम मंसूरी, सोयब आशिफ़, साकिर कुरैशी, सहबाज कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।             


मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...