सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

विदेशों में सजेंगे छत्तीसगढ़ के गोबर के दिए

विदेशों में भी सजेंगे हमारे छत्तीसगढ़ के गोबर से बने दिए और वंदनवार


मनोज सिंह ठाकुर


दुर्ग। हमारे जिले के बने गोबर के दिए और वंदन वार अब विदेश में भी पहुंचने लगे हैं। भिलाई की महिलाओं द्वारा निर्मित गोबर से बनी सजावटी सामग्री को लंदन से भी खऱीददार मिले हैं। इतना ही नहीं लखनऊ, महाराष्ट्र के मुंबई, अकोला, पंजाब, उत्तराखंड, रायपुर, राजनांदगांव ,कोरबा से भी आर्डर मिला है। उड़ान नई दिशा संस्था की श्रीमती निधि चन्द्राकर ने बताया आज ही उन्होंने लंदन भेजने के लिए दियों ,वंदनवार, वाल हैंगिंग की डिलीवरी दी है।रायपुर के पारख जी ने उनसे संपर्क किया उनके बेटे लंदन में रहते हैं। जब उन्होंने देखा कि में गोबर से इतनी सुंदर वस्तुएं बनाई जा रही हैं। तो क्यों न उनको को भेजें। ताकि देश से मीलों दूर रहकर जब वहाँ बसाए घर आंगन में गोबर के दिए रोशन होंगे तो अपनी संस्कृति से जुड़ाव भी महसूस होगा।
भिलाई में महिलाएं बना रही हैं। गोबर से सजावटी सामान-हर सामग्री में मौसमी सब्जिय़ों के बीज ताकि उपयोग के बाद उगाए पौधे।
गोबर से बने दियों और सजावट के सामान का अब ग्रामीण अंचल में ही नहीं बल्कि शहरों में भी क्रेज़ है। नगरीय निकायों में भी महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और त्यौहार के लिए दिए और अन्य सजावटी सामान बना रहीं भिलाई की उड़ान नई दिशा की महिलाओं ने गोबर से वंदनवार डेकोरेटिव दिए वाल हैंगिंग,शुभ लाभ आदि बनाए हैं। एक नया प्रयोग भी किया है इन सामग्रियों में मौसमी सब्जिय़ों और फूलों के बीज भी डाले गए हैं। ताकि उपयोग के बाद इनको गमले में डालकर पौधे उगाए जा सकें।दियों का मुल्य 2 रुपये।
डेकोरेटिव दियों का मूल्य 50 से 150 रुपए  वंदन वार 150 से 250 रुपए और शुभ लाभ व लटकन 100 रुपए में उपलब्ध है।करीब 250 महिलाएं मिलकर ये काम कर रही हैं।
नंदौरी गाँव की महिलाओं ने चुनी स्वावलंबन की राह अब और महिला समूहों को कर रही प्रशिक्षित
कहते हैं। जहां चाह वहाँ राह ।यही कहानी है। धमधा जनपद के नंदौरी के संगवारी स्व सहायता समूह की। समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी लक्ष्मी बाई बंछोर ने बताया कि जब उन्होंने सरकार की नरवा गरूवा घुरूवा बाड़ी गोधन न्याय योजना के बारे सोशल मीडिया पर देखा अखबारों में पढ़ा तो उनको भी रुचि उत्पन्न हुई कि घर पर बैठकर भी आमी अर्जित कर सकती हैं। मुख्यमंत्री जी ने गौठानों को रोजगार ठौर के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की है। तो क्यों न हम महिलाएं भी स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाएं। समूह बनाया और यू ट्यूब पर गोबर से दिए बनाने की विधि देखी।जनपद पंचायत से भी मदद मिली।उनका का सबको पसंद आया अब तो और लोगों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। राजनांदगांव के दूरस्थ मानपुर जनपद से भी महिलाएं प्रशिक्षण लेकर जा चुकी हैं। साथ ही पाटन के कई क्लस्टर की महिलाओं को भी इस समूह ने गोबर से दिए बनाना सिखाया है। ये दिए 30 से 35 रुपए दर्जन में उपलब्ध हैं।
राज्य शासन की पहल से गोबर के बहु आयामी उपयोग की राह खुली, किसने सोचा था। जिस गोबर को हम किसी काम का नहीं समझते थे। वही आज लाखों लोगों की आय का ज़रिया बन जाएगा। राज्य शासन की गोधन न्याय योजना से एक तरफ किसान व पशुपालकों की आय में इज़ाफ़ा हुआ है। और वर्मी कम्पोस्ट व नाडेप खाद बनाकर जैविक खेती की राह तो रोशन हुई ही है। दूसरी ओर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से दिए एवं अन्य सजावटी सामान बनाकर न केवल अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। बल्कि आय भी अर्जित कर रही हैं। रक्षाबंधन में जहां गोबर से बनी राखियों को लोगों ने पसंद किया और गणेश चतुर्थी में गोबर व मिट्टी के गणेश घर घर विराजे अब नवरात्र और दीपावली के लिए दिए,धूप,वंदन वार,लटकन व शुभ-लाभ आदि सामग्रियाँ बाजार में आने की तैयारी में हैं।           


शोपियां में स्कूल के 13 छात्र बनें आतंकवादी

एजेंसियों के रडार पर शोपियां का स्कूल, धार्मिक स्कूल आतंकी संगठनों के लिए भर्ती का जरिया बना 13 छात्र आतंकवादी बने इनमें पुलवामा हमले में शामिल सज्जाद भी।


शोपियां। यूपी केरल और तेलंगाना के कई छात्रों ने भी इस स्कूल में ले रखा था। दाखिला, अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ऐसे छात्रों की संख्या जीरो हो गई थी। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी बन चुके ऐसे छात्रों की सूची बनाई जो इस स्कूल में पढ़ रहे हैं। या फिर पास हो चुके हैं। साउथ कश्मीर के शोपियां जिले का एक धार्मिक स्कूल सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया है। ये स्कूल आतंकी संगठनों में भर्ती का जरिया बन चुका है। खुफिया एजेंसियों ने ऐसे 13 छात्रों और पूर्व छात्रों के किसी न किसी आतंकी ग्रुप में शामिल होने का पता लगाया है। इन स्टूडेंट्स में आतंकवादी सज्जाद भट का नाम भी है। वह पिछले साल फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल था।
पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक इस स्कूल में पढ़ने वाले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम पुलवामा और अनंतनाग जिलों के ज्यादातर छात्रों और पूर्व छात्रों को आतंकी संगठन अपने खेमे में शामिल करते हैं। उत्तर प्रदेश, केरल और तेलंगाना के कई छात्रों ने भी इस स्कूल में एडमिशन लिया था। लेकिन पिछले साल आर्टिकल 370 खत्म होने बाद ऐसे छात्रों की संख्या जीरो हो गई। 13 छात्रों की लिस्ट में ज्यादातर शोपियां और पुलवामा के सूत्रों के मुताबिक आतंकी सज्जाद भट का नाम आने के बाद इस मामले में जांच शुरू हुई। ऐसे 13 छात्रों या पूर्व छात्रों का इस लिस्ट में नाम है। सैकड़ों ऐसे ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यूएस) हैं। जो इस संस्थान के छात्र या पूर्व छात्र हैं। ये तमाम आतंकी संगठनों की मदद करते हैं।
हाल ही में बारामूला का एक युवक छुट्टियों के बाद अपने घर से स्कूल लौटते समय लापता हो गया था। बाद में पता चला कि वह आतंकवादी ग्रुपों में शामिल हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 13 आतंकवादियों में से ज्यादातर शोपियां और पुलवामा के रहने वाले हैं।
ये बड़े आतंकी भी इसी स्कूल से
इस साल अगस्त में प्रतिबंधित किए गए अल-बद्र आतंकी संगठन का तथाकथित कमांडर जुबैर नेंग्रू भी इसी स्कूल से था। इसके अलावा हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी नाजिम नजीर डार और ऐजाज अहमद पॉल भी शामिल हैं। जिन्हें शोपियां में 4 अगस्त को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।               


सोनू के लिए फैंस ने 'भारतरत्न' की मांग की

सोनू के लिए भारत रत्न की मांग, फैंस ने मोदी से अपील की कहा- देश के सच्चे हीरो को अवॉर्ड दिया जाए। सोनू सूद ने इस पोस्ट पर विनम्रता से हाथ जोड़ लिए।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। कोविड में लॉकडाउन के दौरान एक्टर सोनू सूद रियल हीरो बनकर उभरे हैं। सोनू सूद ने महामारी के दौरान हजारों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया खाना, स्वास्थ्य सुविधा पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराई। इसके बाद से ही सोनू के चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि सोनू सूद को भारत रत्न दिया जाए। इस पोस्ट के जवाब में सोनू सूद ने विनम्रता से हाथ जोड़ लिए। सोशल मीडिया यूजर ने मंदिर में लगाई सोनू की फोटो सोशल मीडिया यूजर ने एक पोस्ट की। इस पोस्ट में मंदिर भगवान के साथ सोनू सूद की भी फोटो लगी है। इस पर तिलक भी लगाया गया है। यानी यह फैन सोनू की पूजा करता है। उसने अपनी पोस्ट में नरेंद्र मोदी से अपील की कि हम देश के सच्चे हीरो को भारत रत्न देने की मांग करते हैं। मगर, सोनू ने बड़ी ही विनम्रता के साथ इस पोस्ट पर जवाब दिया। उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोजी पोस्ट की है।
फीस ना दे पाने वाले छात्रों के लिए चिंता जाहिर की थी।
दरअसल महामारी के दौरान सोनू ने समाजसेवा के लिए ऐसे कदम उठाए कि हर कोई उन्हें रियल हीरो बता रहा है। गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में सोनू ने पिछले कुछ महीनों में काफी काम किया है। इस महीने की शुरुआत में सोनू सूद ने कई ट्वीट किए थे। इनमें उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की थी। कि जो छात्र पैसे नहीं दे पा रहे हैं। स्कूल उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा था। कि अगर बैंक मोरेटोरियम पीरियड दे सकते हैं। तो स्कूल भी छात्रों के लिए ऐसी व्यवस्था कर सकते हैं।             


मन में प्रश्न ही प्रश्न, शांति कहां मिलेगी ?

शांति कैसे मिल सकती है। जिस व्यक्ति के मन में सिर्फ प्रश्न ही प्रश्न होते हैं। उसे कभी भी उन प्रश्नों के उत्तर सुनाई नहीं देंगे ऐसे लोग हमेशा अशांत ही रहते हैं।


महाभारत में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने दिया था गीता का उपदेश, उस समय अर्जुन ने पूछे थे। कई प्रश्न, संतुष्टि के बिना मन को शांति नहीं मिल सकती है। जहां असंतुष्टि रहती है। वहां हमेशा ही अशांति रहती है। अशांत व्यक्ति के मन में कई प्रश्न होते हैं। अगर कोई व्यक्ति उन प्रश्नों के उत्तर बताता भी है। तो अशांत मन इन उत्तरों को सुनता नहीं। ऐसे लोग कभी सुखी नहीं रह पाते हैं। जो लोग शांति चाहते हैं। उन्हें अपने मन से सभी प्रश्नों को निकाल देना चाहिए। भगवान पर भरोसा रखकर अपने कर्तव्य पूरे करना चाहिए। कर्म करते समय फल क्या मिलेगा ये भी नहीं सोचना चाहिए। महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। युद्ध से पहले ही अर्जुन ने शस्त्र रख दिए थे। और वे युद्ध करना ही नहीं चाहते थे। तब अर्जुन के मन को शांत करने के लिए श्रीकृष्ण ने कर्मों का महत्व बताया था। उस समय अर्जुन ने कई प्रश्न श्रीकृष्ण से पूछे थे। उत्तर देने के लिए सामने स्वयं भगवान श्रीकृष्ण थे। अर्जुन के मन में प्रश्न ही प्रश्न थे। ये प्रश्न ही अर्जुन की अशांति का कारण थे।
अशांत व्यक्ति के मन में प्रश्न वैसे ही रहते हैं। जैसे वृक्षों पर पत्ते लगे रहते हैं। पुराने पत्ते हटते और नए पत्ते आ जाते हैं। ठीक जैसे ही व्यक्ति के मन में नित नए प्रश्न पनपते हैं।
आध्यात्मिक गुरु ओशो ने अपने गीता दर्शन में लिखा है। कि अर्जुन के प्रश्नों का कोई अंत नहीं है। किसी के भी प्रश्नों का कोई अंत नहीं होता है। जहां श्रीकृष्ण जैसा उत्तर देने वाला मौजूद हो तो प्रश्न उठते ही चले जाते हैं।
इन्हीं प्रश्नों की वजह से अर्जुन श्रीकृष्ण को भी देख पाने में समर्थ नहीं थे। इन्हीं प्रश्नों की वजह से अर्जुन श्रीकृष्ण के उत्तर को भी नहीं सुन नहीं पा रहे थे। जिस व्यक्ति के मन में प्रश्न ही प्रश्न भरे हों वह उत्तर को नहीं समझ पाता है। क्योंकि व्यक्ति उत्तर नहीं सुनता है। अपने ही प्रश्नों में उलझा रहता है। जिन लोगों के मन में प्रश्न नहीं है। वे ही शांत रहते हैं। ऐसे ही लोग जीवन में सुख-शांति प्राप्त कर पाते हैं। मन में प्रश्न रहेंगे तो हम ध्यान भी नहीं कर सकते हैं। इसीलिए अपने मन से प्रश्नों को निकाल देना चाहिए।               


उपचुनावः आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले

आरोप-प्रत्यारोपः गद्दारी-वफादारी के बीच जनता के मुद्दे छूटे भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे को ठहरा रहे गद्दार और खुद को बता रहे वफादार।


नई दिल्ली। उपचुनाव में पार्टियां स्थानीय मुद्दों को तरजीह नहीं दे रहीं उनके पास गद्दारी और वफादारी जैसी बातों के अलावा कुछ नहीं। इस पर चर्चा भाजपा की सभाओं में सिर्फ सिंधिया के अपमान की बातें जबकि कांग्रेस को कमलनाथ सरकार गिरने का दर्द। इन मुद्दों को भुलाया मुरैना में कैलारस शुगर मिल दतिया के भांडेर में गैस पावर प्लांट और भिंड के मेहगांव-गोहद में पेयजल और सिंचाई का संकट बड़े मुद्दे।
उपचुनाव का आगाज होने के बाद दोनों ही दल (भाजपा व कांग्रेस) एक-दूसरे के खिलाफ मुखर हो गए हैं। भाजपा नेता जहां चुनावी सभाओं कार्यकर्ता बैठकों में एक ही बात दोहरा रहे हैं। कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके समर्थक मंत्रियों-विधायकों का कांग्रेस सरकार में अपमान हुआ इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। वहीं कांग्रेस भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है। कुल मिलाकर दोनों ही दल एक दूसरे गद्दार और खुद को वफादार कह रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच जनता के मूल मुद्दों को भुला दिया गया है। किसी भी दल के स्टार प्रचारक और प्रत्याशी मूल मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं। लियर शहर को मेट्रोपोलिटन सिटी में शामिल करने का मुद्दा हो या मुरैना की कैलारस शुगर मिल को चालू कराने और चंबल वाटर प्रोजेक्ट की विस्तृत रूपरेखा तय करने का मामला। भांडेर में सोलर पाॅवर प्लांट और भिंड के मेहगांव-गोहद में पीने का पानी व सिंचाई संकट, शिवपुरी के करैरा में सोनचिरैया अभयारण्य व करैरा नगर की जलावर्धन योजना पोहरी में अजवाइन प्रोसेसिंग यूनिट जैसे बड़े मुद्दों को भी पूरी तरह भुला दिया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभी तक जितनी भी जनसभाएं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली उनमें सिंधिया व उनके समर्थक मंत्री-विधायकों का कांग्रेस सरकार में अपमान का मुद्दा छाया रहा।
उधर कांग्रेस नेता हर सभा में आरोप लगा रहे हैं। कि भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई कमलनाथ सरकार को खरीद-फरोख्त कर गिराया। हम तो वादे पूरे कर रहे थे। लेकिन भाजपा ने धनबल से सरकार गिरा दी।
5 जिलों के इन मुद्दों पर कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर रहा चर्चा।
मुरैना
शुगर मिल । पिछले दो चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने कैलारस शुगर मिल के नाम पर जनता से वोट बटोरे लेकिन उपचुनाव में भाजपा हो या कांग्रेस किसी भी पार्टी का प्रत्याशी या उनका नेता इस पर चर्चा करने को भी तैयार नहीं हैं। जबकि कैलारस शुगर मिल जौरा कैलारस व सबलगढ़ के लिए सबसे बड़ा विकास का मुद्दा है।
सीतापुर कॉरिडोर । 200 करोड़ से 2 साल पहले तैयार सीतापुर कॉरिडोर में आज तक एक भी उद्योग नहीं आया। जिले के युवा बेरोजगार हैं। उद्योग लगें तो उन्हें रोजगार मिले लेकिन इस पर अब कोई भी दल चर्चा नहीं कर रहा।
भिंड
पानी । मेहगांव क्षेत्र के गांवों में खारे पानी की बड़ी समस्या है। सिंचाई के लिए भी किसानों को पानी नहीं मिलता।
कॉलेज । गोहद में एक भी कॉलेज नहीं है। यहां कन्या कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही है। गोरमी और रौन क्षेत्र में कॉलेज की मांग भी लंबे समय से की जा रही है।
शिवपुरी
अभयारण्य । करैरा क्षेत्र में सोनचिरैया अभयारण्य पर पिछले चुनावों में चर्चा होती थी। अभ्यारण्य से प्रभावित गांव के ग्रामीण परेशान हैं। करैरा में जलावर्धन योजना का शिलान्यास बाबूलाल गौर के समय हुआ था। पूरा पैसा खर्च होने के बाद भी जनता को पानी नहीं मिला रहा।
प्रोसेसिंग यूनिट। पोहरी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अजवाइन की पैदावार हाेती है। यहां प्रोसेसिंग यूनिट की मांग लंबे समय से है। इसी क्षेत्र के बैराड़ में कॉलेज के लिए जमीन तो मंजूर है। लेकिन उस पर अतिक्रमण है। कॉलेज नहीं खुलने से छात्र परेशान हैं।
दतिया। गैस प्लांट और पानी । भांडेर क्षेत्र में गैस पॉवर प्लांट बनना है। लोगों ने इसको लेकर संघर्ष भी किया लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। यहां फसलों की सिंचाई का संकट भी है। हालांकि बांध भर जाने से पिछले दो साल से पानी मिल रहा है। लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। इसके अलावा कई गांवों में बिजली का बड़ा संकट है।
ग्वालियर। मेट्रोपोलिटन सिटी । कमलनाथ सरकार में भोपाल इंदौर के साथ ग्वालियर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने की घोषणा हुई थी। प्रशासनिक टीम ने बैंगलुरु जाकर सर्वे भी किया था लेकिन कांग्रेस सरकार जाने के बाद इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं बढ़ी। उपचुनाव में भाजपा या कांग्रेस के नेता कोई भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे। स्वर्ण रेखा नदी । हनुमान बांध से जलालपुर तक स्वर्ण रेखा नदी पर कमलनाथ सरकार के वक्त एलिवेटेड रोड प्रस्तावित की गई थी। 22 अगस्त को ग्वालियर में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांग पर इसे पूरा कराने की घोषणा की थी। उपचुनाव में इस पर कोई बात नहीं हो रही। चंबल प्रोजेक्ट: चंबल नदी से ग्वालियर तक पानी लाने के लिए 2018 में एनसीआर बोर्ड ने लोन की स्वीकृति दे दी थी। लेकिन वाइल्ड लाइफ व अन्य विभागों की एनओसी न आ पाने के कारण इस पर काम शुरू नहीं हो सका। कोई भी पार्टी इस मुद्दे को लेकर बात नहीं कर रही है।             


स्वास्थ्य मंत्री का अनोखा बयान आया सामने

स्वास्थ्य मंत्री का अनोखा बयान आया सामने, कहा भगवान की पूजा के लिए पंडालों में जाने की क्या जरूरत।


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का अनोखा बयान सामने आया है। कोरोना को लेकर दिए बयान को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में में कोई भी धर्माचार्य यह नहीं कहते हैं। कि लोगों के जीवन को खतरे में डालकर त्योहार मनाने चाहिए और कोई भी भगवान यह नहीं कहते कि उनकी पूजा के लिए आपको बड़े-बड़े पूजा पंडालों में जाने की जरूरत है। इस वक्त कोरोना के खिलाफ लड़ाई ही पूरी दुनिया के लिए सर्वोपरि धर्म है। डॉ हर्षवर्धन ने संडे संवाद में त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि त्योहारों के मौसम में कोरोना के संक्रमण का खतरा निश्चित रूप से अधिक है। और इसे लेकर हम सब चिंतित हैं।
दो गज की दूरी का रखें ध्यान। हर्षवर्धन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं त्योहारों को मौसम को देखते हुए जन आंदोलन की शुरूआत की है। अगर इस जन आंदोलन में हम और आप सब अपनी भागीदारी दें तो निश्चित रूप से हमने त्योहारों को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किये हैं। वे खुद ब खुद जनता तक पहुंच जायेंगे। इस जन आंदोलन में प्रधानमंत्री ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा है। विशेषकर सार्वजनिक स्थलों पर सदैव मास्क पहनने और दूसरों से कम से कम दो गज की दूरी रखने की आवश्यकता है।
मेरा धर्म जिंदगी बचाना है। हर्षवर्धन
हर्षवर्धन ने कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में लोगों के प्राणों की रक्षा करना मेरा पहला धर्म है। त्योहार आते- जाते रहेंगे। एक व्यक्ति के रूप में और देश के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मेरा धर्म लोगों की रक्षा करना जिंदगी बचाना है। मेरा धर्म जिंदगी को बर्बाद करना नहीं है। कोई धर्म या भगवान ये नहीं कहते हैं। कि त्योहारों को आडंबरपूर्ण तरीके से मनाने के लिए और प्रार्थना के लिए पंडाल में या मंदिर में या मस्जिद में जाने की जरूरत है। यह असाधारण समय है। और इसका निदान भी असाधारण ही होना चाहिए।                 


बिजली आपूर्ति बंद, ट्रेनों में फंसे लाखों यात्री

ग्रिड ठप्प होने से मुंबई में बिजली आपूर्ति बंद लोकल ट्रेनों में फंसे लाखों यात्री।


मुंबई। मुंबई के कुछ हिस्सों में पावर कट से लोकल से यात्रा करना वाले लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई सहित अन्य हिस्सों में आज बिजली गुल हो गई। इससे मुंबई लोकल की रफ्तार भी थम सी गई। चर्चगेट से वसई रेलवे स्टेशन के बीच पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें ग्रिड फेल होने के कारण बंद हो गई हैं। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी 400KV कलवा-पडगा एमआईएस सेंटर में रखरखाव का काम कर रही है। राउत ने कहा जब मुंबई और ठाणे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को प्रभावित करने का काम चल रहा था। तब तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि आपूर्ति 45 मिनट में बहाल होने की उम्मीद है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुंबई को बिजली की आपूर्ति करने वाले लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पद्घे और खार्गर आईसीटी) सिस्टम में ट्रिपिंग हुई है। इससे मुंबई और उपनगरों में आपूर्ति प्रभावित हो गई है। एक अधिकारी ने कहा है। कि बहाली की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने कहा है। कि टाटा पावर की बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित है।             


देश में कोरोना संक्रमित 71 लाख पार

देश में कोरोना का आंकड़ा 71 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 77,559 कोरोना मरीज मिले।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले 71 लाख से अधिक हो चुके हैं। हालांकि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है और अब तक 61 लाख से ज्यादा लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 77,559 कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 61,49,535 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसी अवधि में 66,732 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद संक्रमण का आंकड़ा 71,20,538 हो गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान 816 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,09,150 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के कारण सक्रिय मामले 5643 घटकर 8,61,853 हो गये। देश में अभी सक्रिय मामलों का प्रतिशत 12.10 और रोगमुक्त होने वालों की दर 86.36 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.53 फीसदी रह गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 22बढ़कर 2,21,637 रह गये हैं जबकि 309 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 40,349 हो गयी है।
इस दौरान 10,461 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 12,66,240 हो गयी। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 659 की कमी आयी और अब 1,20,289 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 9966 पर पहुंच गया है तथा अब तक 5,80,054 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 329 कम होने से सक्रिय मामले 46,295 रह गये। राज्य में अब तक 6224 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 7,03,208 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 191 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 40,019 हो गये हैं तथा इस महामारी से 6394 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,90,566 मरीज ठीक हुए हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 44,095 हो गयी है तथा 10,252 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 6,02,038 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
केरल में सक्रिय मामले 96,401 हो गये तथा 1003 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,91,798 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 23,602 हो गये हैं और 1022 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,27,615 हो गयी है।
राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 306 कम होने से यह संख्या 21,701 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5769 हो गयी है तथा अब तक 2,81,869 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 24,514 सक्रिय मामले हैं और 1228 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,87,342 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 30,236 सक्रिय मामले हैं तथा 5622 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,58,948 लोग स्वस्थ हुए हैं।
पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 9275 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1,10,865 गयी है जबकि अब तक 3833 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,177 है तथा 1,29,019 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2624 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 15,695 हैं तथा 3566 लोगों की मौत हुई है और 1,32,173 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 11,044 हो गये हैं। राज्य में 946 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,84,541 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1650, हरियाणा में 1579, जम्मू-कश्मीर में 1322, छत्तीसगढ़ में 1253, असम में 816, झारखंड में 787, उत्तराखंड में 747, पुड्डुचेरी में 563, गोवा में 507, त्रिपुरा में 316, हिमाचल प्रदेश में 250, चंडीगढ़ में 191, मणिपुर में 91, लद्दाख में 64, मेघालय में 63, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 55, सिक्किम में 55, अरुणाचल प्रदेश में 24, नागालैंड में 17 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।


मिशन के तहत सीमा विवाद पैदा किया गया

चीन एक मिशन के तहत पैदा कर रहा है सीमा विवाद: 'राजनाथ'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान के बाद अब चीन भी सीमा पर एक मिशन के तहत विवाद पैदा कर रहा है लेकिन देश इस संकट का दृढ़ता के साथ सामना कर रहा है। राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बनाये गये 44 पुलों का वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से सोमवार को उद्घाटन किया और अरुणांचल प्रदेश में नेचिफू सुरंग के काम का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में कोविड 19 के कारण उपजी अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। वह चाहे कृषि हो या अर्थव्यवस्था, उद्योग हों या सुरक्षा व्यवस्था। सभी इससे गहरे प्रभावित हुए हैं। इस विकट समय में पाकिस्तान के बाद चीन द्वारा सीमा पर एक मिशन के तहत विवाद पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा , “हमारी उत्तरी और पूर्वी सीमा पर पैदा की गयी स्थितियों से आप भली-भांति अवगत हैं। पहले पाकिस्तान और अब चीन के द्वारा मानो एक मिशन के तहत सीमा पर विवाद पैदा किया जा रहा है। इन देशों के साथ हमारी लगभग 7 हजार किलोमीटर की सीमा मिलती है, जहाँ आए दिन तनाव बना रहता है।” उन्होंने कहा कि समस्याओं के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल, और दूरदर्शी नेतृत्व में यह देश, न केवल इन संकटों का दृढ़ता से सामना कर रहा है, बल्कि सभी क्षेत्रों में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव भी ला रहा है।                     


सुनवाई के लिए लखनऊ पहुंचा पीड़ित परिवार

हाथरस मामले में सुनवाई के लिए लखनऊ पहुंचा पीड़िता का परिवार।


लखनऊ। हाथरस केस में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। इसके लिए हाथरस पीड़िता का परिवार लखनऊ पहुंच गया है। पीड़िता के माता-पिता, दो भाई और एक भाभी को उत्तराखंड भवन में ठहराया गया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उत्तराखंड भवन जाने वाले सभी रास्तों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह हाथरस पीड़िता के परिजन राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। हाथरस डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसडीएम अंजलि गंगवार और एसपी भी उनके साथ लखनऊ पहुंचे हैं।
हाथरस मामले की सुनवाई दोपहर 2.15 बजे शुरू होगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जज न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने हाथरस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया था। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी हाथरस कोर्ट में मौजूद रहेंगे। विनोद शाही यूपी सरकार का पक्ष रखेंगे। पीड़ित पक्ष की ओर से परिवार के पांच सदस्य कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगे।             


मायावती ने सरकार पर कसा तंज, खतरा

मायावती का सरकार पर तंज, कहा- संत की सरकार में संतों पर खतरा।


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से साधु-संतों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मायावती ने सोमवार सुबह ट्वीट के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरह यूपी के गोण्डा जिले में मन्दिर के पुजारी पर भू-माफियाओं द्वारा मन्दिर की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से किया गया जानलेवा हमला अति-शर्मनाक अर्थात संत की सरकार में अब संत भी सुरक्षित नहीं। इससे खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्या हो सकती है। उन्होंने आगे लिखा कि यूपी की सरकार इस मामले में सभी पहलुओं का गम्भीरता से संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा इस घटना से जुड़े सभी भू-माफियाओं की सम्पत्ति भी जरूर जब्त की जाये। साथ ही, साधु-सन्तों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाये।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक कोतवाली के मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार करीब दो बजे गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगकर निकल गई। गनीमत रही, गोली पुजारी के कंधे को छू कर निकल गई। मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 150 बीघा जमीन का पूरा मामला है।              


चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिया नोटिस

कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर केंद्र सरकार को सोमवार को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने तीन रिट याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। न्यायालय ने जवाब के लिए केंद्र को छह सप्ताह का समय दिया है। याचिका दायर करने वालों में द्रविड़ मुनेत्र कषगम सांसद तिरुचि शिवा, वकील मनोहर लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के पदाधिकारी (राकेश वैष्णव एवं अन्य) शामिल हैं।                 


सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आंतकवादी ढेर


श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, तलाशी जारी है।” इससे पहले, इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा कि लश्कर का शीर्ष आतंकवादी सैफ-उल-लाह उन दो आतंकवादियों में से था, जो फंस गए थे।
उन्होंने कहा, “वह पाकिस्तानी आतंकवादी है, लश्कर से जुड़े इस आतकंवादी का नाम सैफ-उल-लाह है, जिसने 24 सितंबर को चाडूरा में एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे और अगस्त में एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे।”               


जबरन वसूली के विरोध में नहीं चले ई-रिक्शे

शाहजहांपुर: वाहन स्टैंड पर जबरन वसूली के विरोध में नहीं चले ई-रिक्शे।


शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में सोमवार को ई-रिक्शे नहीं चले। लगभग दो हफ्तों से वाहन स्टैंड पर अवैध और जबरन वसूली का विरोध कर रहे चालकों ने ई-रिक्शे खिरनी बाग रामलीला मैदान में खड़े कर दिए और धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे चालक शहर का चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। सोमवार को जिलाध्यक्ष महफूज़ अली खां के नेतृत्व में तमाम रिक्शा चालक खिरनीबाग रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। यहां से जो अन्य ई-रिक्शा गुजर रहे थे, उन्हें भी जबरन या प्यार-मनुहार से रोक लिया। नतीजतन सैकड़ों ई-रिक्शे मैदान में जमा हो गए। सभी चालकों ने मिलकर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालक नगर निगम पहुंचे जहां पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम और एसपी सिटी के साथ मीटिंग हुई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वापस धरनास्थल पर लौट आए। जिलाध्यक्ष महफूज अली खां ने बताया कि जब तक स्टैंड पर होने वाली जबरन वसूली बंद नहीं कराई जाती, रिक्शा चालक आंदोलन चलाते रहेंगे। 14 दिन से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हो रहे। अधिकारी नहीं मानेंगे तो चक्का जाम करना ही विकल्प होगा।               


उद्धव ने दी महाराष्ट्र वासियों को चेतावनी

मास्क लगाओ वरना हम लॉकडाउन लगाएंगे, उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र वासियों को चेतावनी।


मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के लिए अपने संबोधन में कहा कि राज्य में स्थिति बदल रही है। लेकिन एक गलत रवैया इसे फिर से पलट सकता है। और इस प्रकार वे नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिर से लॉकडाउन कर कई अन्य देशों जैसी स्थिति नहीं चाहती। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने लाइव संबोधन में कहा एक तस्वीर सामने आ रही है। जिसमें ताजा मामले कम हो रहे हैं। परिणामस्वरूप अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं। लेकिन हम लापरवाह नहीं हो सकते। मैं लॉकडाउन प्रतिबंधों को फिर से लागू नहीं करना चाहता जैसे कि यह कई यूरोपीय देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल आदि में हो रहा है। जहां पिछले दिनों मामलों में कमी आई थी। ब्रिटेन ने छह महीने के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं। मैं महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थिति पैदा नहीं करना चाहता। ठाकरे ने कहा आप तय करें आप मास्क पहनना चाहेंगे या लॉकडाउन में रहना। आप सभी प्रतिबंध वापस चाहते हैं। या आप सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोविड -19 संक्रमितों की गिनती 1,528,226 तक पहुंच गई है। रविवार को 10,792 नए संक्रमण दर्ज किए गए। कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद सक्रिय मामले 221,174 हो गए शनिवार को 221,156 सक्रिय मामलों में 18 की वृद्धि हुई। यह अब तक रिपोर्ट किए गए कुल मामलों का 14.47% है। यहां 309 लोगों के मारे जाने के बाद मरने वालों की संख्या 40,349 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उनमें से पिछले 48 घंटों में 169, अन्य 42 पिछले सप्ताह के थे। जबकि शेष 98 मौतें इससे पहले हुई थीं।               


चैम्पियन ग्रैंड फ़िनाले में जीता सभी का दिल

आर्यनंदा बाबू बनी सारेगामापा लिटिल चैम्पियन ग्रैंड फ़िनाले में जीता सभी का दिल।


नई दिल्ली। ज़ी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के 8वें सीजन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में आर्यनंदा बाबू ने सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए इस सीजन का ताज अपने नाम किया। इस एपिसोड में जैकी श्रॉफ शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की उपस्थिति ने शो पर चार चांद लगा दिए। इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में कंटेस्टेंट से लेकर वहां उपस्थित खास महमानों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीजन की विजेता बनीं आर्यनंदा बाबू को एक विनर ट्रॉफी के साथ-साथ 5 लाख रुपए का चेक भी दिया गया। फर्स्ट रनरअप रणिता बनर्जी और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह रहे। बता दें पूरे सीजन में आर्यनंदा बाबू रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह के बीच जबरदस्त का टक्कर देखने को मिला लेकिन आखिरकार जीत की ट्रॉफी आर्यनंदा ने ही अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले राउंड में आर्यनंदा बाबू ने बड़ा दुख दिना ओ राम जी’ गाकर सभी जजों सहित जैकी श्रॉफ का भी दिल जीत लिया था। बता दें इस सीजन के विजेताओं के नाम भी पब्लिक वोटिंग के आधार पर किया गया। इस पूरे सीजन में जज के रूप में जज अल्का याग्निक हिमेश रेशमिया और जावेद अली नजर आए। अपनी जीत के बाद आर्यनंदा ने कहा उनका सपना सच हो गया है। सारेगामापा लिटिल चैंप्स का यह सफर उनके लिए सीखने का एक बढ़िया अनुभव रहा साथ ही। उन्होंने सभी मेंटर्स और जजों के प्रति आभार भी जताया।             


दुनिया में मामलों की संख्या 3.74 करोड़

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.74 करोड़ के करीब।


वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3.74 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि 1,075,700 से अधिक लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 37,395,029 थी और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,075,750 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, कोरोना के 7,761,637 मामलों और 214,767 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, कोरोना मामलों के संदर्भ में 7,053,806 मामलों के भारत दूसरे स्थान है, जबकि देश में 108,334 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,094,979), रूस (1,291,687), कोलंबिया (911,316), अर्जेटीना (894,206), स्पेन (861,112), पेरू (846,088), मेक्सिको (817,503), फ्रांस (732,434)), दक्षिण अफ्रीका (692,471), ब्रिटेन (606,447), ईरान (500,075), चिली (479,595), इराक (402,330), बांग्लादेश (378,266) और इटली (354,950) हैं।
वर्तमान में मौतों के मामले में 150,488 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। कोरोना के कारण 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (83,781), ब्रिटेन (42,915), इटली (36,166), पेरू (33,223), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,544), कोलंबिया (27,834), अर्जेटीना (23,868), रूस (22,471), दक्षिण अफ्रीका (17,780), चिली (13,272), इक्वाडोर (12,191), इंडोनेशिया (11,844) और बेल्जियम (10,175) हैं।             


योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

योगी सरकार की त्योहारी सीजन के लिए नई गाइडलाइन


लखनऊ। प्रदेश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन  में किसी भी तरह के आयोजन की इजाजत नहीं होगी। इसी कोरोना काल में त्योहारी सीजन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा अपने स्टाफ के लिए जरूरत के मुताबिक सुरक्षा के संसाधन, जैसे मास्क, हैंड सैनिटाइजर, साबुन आदि की उचित व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा थर्मल स्कैनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क सुनिश्चित करने के लिए वॉलंटियर्स की तैनाती करनी होगी।                


मुंबईः 'नेहा कक्कड़' जल्द बनेगी दुल्हन

नेहा कक्कड़ जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी की तारीख आई सामने


नई दिल्ली। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दुल्हन बनने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है।गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ वे जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। आपको बता दें पहले दोनों अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर चुप्पी साधे रहे लेकिन हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह की तस्वीर शेयर करके लिखा था यू आर माइन जिसका मतलब है तुम मेरे हो। वहीं रोहन ने भी तस्वीर शेयर किया और लिखा, ‘मिलिए मेरी ज़िंदगी से’। अब एक रिलेशनशिप को कन्फर्म करने के लिए इससे ज़्यादा और क्या चाहिए। सूत्रों के अनुसार 24 अक्तूबर को दिल्ली में दोनों शादी करेंगे। हालांकि दोनों के परिवारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 13, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-59 (साल-02)
2. मंगलवार, अक्टूबर 13, 2020
3. शक-1946, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                    














चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...