शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

महिला कारोबारी को नौकर से हुआ प्यार

करोड़पति महिला कारोबारी को अपने नौकर से हुआ प्यार, घर आया तो उसे वापस लेने पहुंची।


पटना। करोड़पति स्टील कारोबारी महिला को अपने ही नौकर से प्यार हो गया वह नौकर के साथ चार साल से पति-पत्नी की तरह साथ रह रही थी। इस बीच नौकर अपने गांव आ गया जिसके बाद उससे वापस ले जाने के लिए महिला कारोबारी उसके घर पहुंची यह मामला मध्य प्रदेश के रायसेन का है। करोड़पति महिला कारोबारी को अपने नौकर से हुआ प्यार, घर आया तो उसे वापस लेने पहुंच छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। महिला महिला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली हैं। वही उसका प्रेमी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है। महिला ने कहा कि उसका नौकर किशनपुर का रहने वाला है। चार साल पहले वह उसके पास काम करने आया था। इस दौरान ही दोनों में प्यार हो गया दोनों चार साल तक लिव-इन में रहने लगे महिला ने कहा कि शादी का झांसा देकर विजय उसके साथ संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों के बाद वह अपने घर आ गया लेकिन वह वह वापस नहीं आ रहा है।
प्रेमी को लेने पहुंची उसके घर अपने प्रेमी नौकर को वापस ले जाने के लिए महिला कारोबारी उससे घर पहुंची चार-पांच दिनों तक रही लेकिन उसके घरवलों ने भागा दिया जिसके बाद महिला पुलिस से गुहार लगाई, रायपुर एसपी ने कहा कि महिला की शिकायत मिली है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी महिला ने बताया- जब वह लड़के के घर पहुंची तो उसके परिजन ने मारपीट की। वे उसे रखने को तैयार नहीं हैं। उसका प्रेमी सात लाख रुपए भी लेकर आया है। इस प्यार की जमकर चर्चा हो रही है।             


लापरवाही के कारण शिक्षा विभाग ने वेतन रोका

22 बीईओ के खिलाफ एक्शन लापरवाही के कारण शिक्षा विभाग ने वेतन रोका।


पटना। जिले के सैकड़ों शिक्षकों के आधार कार्ड और पैन कार्ड में अशुद्धियां है। इसे सुधार के लिए बीईओ और स्कूल के प्राचार्य से यूनिवर्सल एकाउंट नंबर को जेनरेट करने को कहा गया था। इसके लिए स्कूलों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक प्राचार्य द्वारा यूनिवर्सल एकाउंट नंबर जेनरेट नहीं किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि प्राचार्य द्वारा समय से जानकारी नहीं देने कई कठिनाई हो रही है। इसके लिए शिक्षकों का डाटा मांगा गया था। जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो संबंधित स्कूल के शिक्षकों का आधार कार्ड और पैन कार्ड का डिटेल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में मौजूद डाटा से अलग  है। डीईओ ने बाताया कि स्कूल प्राचार्य को 24 घंटे के अंदर सारी जानकारी उपलब्ध  करवाने को कहा गया है।             


तोहफाः नौकरियों में 5% रिजर्वेशन मिलेगा

तोहफाः नौकरियों में मिलेगा 5% रिजर्वेशन। 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उन्हें अब समूह ख के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उप्र लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है।             


पाकिस्तान के मंसूबे को सेना ने किया नाकाम

कश्मीर में हथियार तस्करी करने के पाक के मंसूबे को सेना ने किया नाकाम। 


श्रीनगर। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से युद्ध में इस्तेमाल होने वाली हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में करने के आतंकवादियों के प्रयास को सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना ने नियंत्रण रेखा के पास केरण सेक्टर में इन हथियारों और गोला बारूद को जब्त किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। सेना ने कहा, “सेना ने किशनगंगा नदी के पार रस्सी से बंधे एक ट्यूब में 2-3 लोगों को कुछ भेजते हुए देखा। सैनिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चार एके -74 राइफलें, आठ मैगजीन और 240 राउंड जब्त किए।” सेना ने कहा कि इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और तलाश जारी है।


महाराष्ट्रः 66 साल की हो गई एकट्रेस रेखा

बर्थडे स्पेशल: 66 साल की हुईं रेखा, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 


मुंबई। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली रेखा आज 66 वर्ष की हो गईं। 10 अक्तूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा मूल नाम भानुरेखा गणेशन को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म रंगुला रतनम से की। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में रेखा ने अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म ‘गोदाली सी.आई.डी 999’ से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डा.राजकुमार ने निभाई थी।
बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म ‘सावन भादो’ से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म ‘दो अनजाने’ रेखा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।
वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म ‘घर’ रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘खूबसूरत’ रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘उमराव जान’ प्रदर्शित हुयी। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास ‘उमराव जान’ पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘सिलसिला’ रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि, फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है।
कहते हैं कि एक दिन रेखा को जया बच्चन ने फोन कर अपने घर बुलाया और कहा था कि वह अमिताभ बच्चन को कभी नहीं छोड़ेंगी। इसके बाद कुली फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन संग हादसा हुआ और जब रेखा बिग बी से मिलने के लिए पहुंचीं तो उन्हें मिलने से रोक दिया गया। कहते हैं कि इसके बाद  ही दोनों का अफेयर खत्म हो गया।
वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘खून भरी मांग’ रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने पांच दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।             


कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तैयार ट्रंप

कोरोना से स्वस्थ होने के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तैयार।


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। 2 अक्टूबर को यह घोषणा करने के बाद कि वह और प्रथम महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, यह व्हाइट हाउस में पहला कार्यक्रम होगा। कोरोना के इलाज के लिए ट्रंप कुछ दिन अस्पताल में भी भर्ती रहे थे और बाद में व्हाइट हाउस लौट आए थे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को द हिल न्यूज वेबसाइट को बताया कि राष्ट्रपति ब्लू कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे, साथ ही कहा गया कि वह किसी के करीबी संपर्क में नहीं आएंगे। एबीसी न्यूज के अनुसार, इवेंट में राष्ट्रपति द्वारा कानून और व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संबंध में भी टिप्पणी की जाएगी।
जानकार सूत्रों ने एबीसी न्यूज को बताया, “इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क लाना होगा और व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स में इसे पहनने का निर्देश दिया जाएगा।” आगे कहा गया कि सभी उपस्थित लोगों को स्क्रीनिंग भी करानी होगी। सूत्र ने कहा, “सभी उपस्थित लोगों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और सीडीसी दिशानिर्देशों का दृढ़ता से पालन किया जाएगा।”
ट्रंप कैम्पेन ने शुक्रवार को यह घोषणा भी की थी कि राष्ट्रपति 12 अक्टूबर को फ्लोरिडा में एक रैली करेंगे। इसकी पुष्टि राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में की। उन्होंने कहा, ” बहुत बड़ी रैली के लिए सोमवार को फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में मौजूद रहूंगा।”
व्हाइट हाउस के आयोजन और फ्लोरिडा रैली की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के डिप्टी डायरेक्ट रिस्पॉन्स कोआर्डिनेटर माइक ग्विन ने कहा कि “ट्रंप एक वैकल्पिक वास्तविकता में रह रहे हैं, जहां वह कोविड-19 से बीमार और संक्रमित नहीं हैं।”
गुरुवार को, व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने कहा था कि ट्रंप शनिवार तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में ‘सुरक्षित वापसी’ करने में सक्षम होंगे।               


वरिष्ठ बंगाली अभिनेता चटर्जी की हालत गंभीर

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती।


कोलकाता। वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी। 5 अक्टूबर को उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभिनेता कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। उन पर करीब से निगरानी रखने के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
बीते 5 अक्टूबर को कोविड -19 पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब हालत स्थिर थी। सूत्रों ने कहा कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें बुखार था। वह अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित ‘अभिजन’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने 1 अक्टूबर को भरतलक्ष्मी स्टूडियो में शूट किया था। अगली शूटिंग 7 अक्टूबर को थी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को फेफड़े से संबंधित पुरानी बीमारी है। पिछले साल उन्हें निमोनिया के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।               


अवैध शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार

बिसवां अवैध शराब के साथ चार महिला गिरफ्तार


सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब बनाने बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चार महिला अभियुक्त 1 माधुरी पत्नी श्रीपाल,2 गुड्डी पत्नी रहेराम निवासी हुलासपुरवा मजरा जनुआ थाना बिसवां,व 3सीता देवी पत्नी सीताराम 4उर्मिला पत्नी रामकिशोर,को पांच पांच लीटर अवैध शराब के साथ ग्राम हुलासपुरवा मोड़ व ग्राम मढिया सेमरी के निकट से एक एक प्लास्टिक की पिपिया में पांच पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर,संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने में उ०नि०अखिलेश कुमार ,का०बिट्टू राम, का०अचल कुमार,का०विजय कुमार यादव,का०विष्णु गुप्ता,म०का०नीतू,म०का०पूनम सिंह की मुख्य भूमिका रही।               


समाज को समरस बनाना ही उद्देश्य: हर्षवर्धन

विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य समाज को समरस बनाना: हर्षवर्धन।


शाहाबाद (हरदोई)। विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य जाति, धर्म, संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर समाज को समरस बनाना है। यह बात विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह ने नर्मदा तीर्थ स्थल पर विहिप के कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम में कही। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि परिषद का प्रथम उद्देश्य संतों द्वारा उद्घोषित राष्ट्रीयता का बोध, संस्कार व जीवन वृत्ति के लिए,प्रामाणिक मानक स्वीकार करना है। दूसरा उद्देश्य जाति, धर्म, संप्रदाय के भेद से मुक्तहोकर समाज को समरस बनाना है। तीसरा उद्देश्य विश्व के समस्त ¨हिन्दू मान बिंदुओं व हिंदुओं कीसनातन संस्कृति की सुरक्षा तथा संस्कार की ज्योति को निरंतर जलाये रखना तथा चौथा उद्देश्य कथित मुस्लिमों एवं ईसाइयों द्वारा धर्मातरित हिंदुओं को पुन: घर वापसी कराना है।श्री सिंह ने को योद्धाओं के योगदान मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी विमला पति, इंस्पेक्टर महेश चन्द्र पाण्डेय, सी एच सी अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना,वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मिश्र,राम प्रकाश राठौर,पंकज मिश्रा,संजीव राठौर आदि को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विहिप के जिला संगठन मंत्री महेंद्र,जिला कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा,बजरंग दल जिला संयोजक अनुराग द्विवेदी,जिला सुरक्षा प्रमुख अंकित गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।संचालन रवि मिश्रा ने किया।रोली प्रजापति,प्रीति प्रजापति ने भी सहभागिता की।             


हिंदुस्तान किसान मंच ने सौंपा 'प्रमाण-पत्र'

हिंदुस्तान किसान मंच ने किया पद विस्तार, प्रमाण पत्र सौंपा।


सिधौली। सीतापुर हिंदुस्तान किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के निर्देशन पर संगठन ने पद विस्तार का कार्य किया। जिसमें शिवमंगल प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कसमंडा, अनुपम भार्गव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, शोभित सिंह को ब्लॉक सचिव व संदीप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष विश्वा मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया गया। इस मनोनयन पर संगठन ने जहां खुशी व्यक्त की और यह आशा रखी कि यह सभी लोग संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित सिंह , जिला महासचिव संदीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष आईटी सेल विमल तिवारी ,जिला युवा उपाध्यक्ष सोनू तिवारी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जागरूकता जरूरी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर ) पर विशेष।


नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति हर किसी को जागरूक होना जरूरी। मानसिक रूप से अस्वस्थ का उपहास न उड़ायें, दें साथ। मानसिक स्वास्थ्य को करें स्वीकार, खुलकर इस पर करें बातकानपुर। कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप हमारे दैनिक जीवन में काफी बदलाव आया है। पिछले महीनों में कई चुनौतियां जैसे स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के डर के बीच कार्य करना, छात्रों का घर से कक्षाएं लेना, शिक्षकों को घर से पढ़ाना। लोगों का बेरोज़गार होना व मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों का सामाजिक अलगाव होना आदि शामिल हैं। वही कुछ लोग जिन्हे अपने प्रियजन को अलविदा कहने का भी मौका नही मिला है। यह वह स्थितियाँ है जिसकी वजह से मानसिक तनाव, डिप्रेशन बढ़ा है। यह कहना है मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ॰ महेश कुमार का। वह बताते हैं कि आपात स्थिति को देखते हुए, यह उम्मीद की जाती है कि आने वाले महीनों और वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक समर्थन की आवश्यकता में काफी वृद्धि होगी। जिसके लिए सभी को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि कोई व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित है तो उसे पागल करार न करें  और न ही उसका उपहास करें , बल्कि उसका साथ दें । बहुत मामलों  में हमें नहीं पता चलता कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ  है, ऐसे में परिवार की भूमिका अहम हो जाती या व्यक्ति विशेष खुद एक्सपर्ट  से राय ले सकता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य सबसे ज्यादा उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है। विश्व में करीब 100 करोड़ लोग एक मानसिक विकार के साथ जी रहे हैं व प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करके मर जाता है।  अब, दुनिया भर के करोड़ों लोग कोविड-19 महामारी से प्रभावित हैं, जिसका लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर और प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही दुनिया भर में बहुत कम लोगों की पहुँच गुणवत्ता युक्त मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक है। निम्न और मध्यम आय वाले देशों में, मानसिक, न्यूरोलॉजिकल और मादक पदार्थों के सेवन से ग्रसित 75% से अधिक लोग बिल्कुल भी इलाज नहीं कराते हैं। साथ ही सामाजिक कलंक और भेदभाव के कारण बहुत से लोग खुलकर इसको स्वीकार नहीं करते। जिसका असर मानव जीवन पर पड़ रहा है।मानसिक रोग के यह हैं लक्षणमनोचिकित्सक डा. चिरंजीव का कहना है कि नींद न आना, चिंता, घबराहट, तनाव होना, काम में मन न लगना, आत्महत्या के विचार आना, मन में उदासी रहना, किसी से बात न करना, एकांत वास करना, भूत प्रेत-देवी देवता आदि की छाया का भ्रम होना, याददाश्त की कमी होना, बुद्धि का कम विकास होना, किसी प्रकार का नशा करना, मिर्गी व बेहोशी के दौरे आना इत्यादि मानसिक रोग के कारण हो सकते हैं । परिवार के किसी भी व्यक्ति में यह सभी लक्षण पाए जाने पर उसे स्वास्थ्य इकाई तक जरूर ले जाएं। हर दिन 8-10 लोग आते हैं। अस्पतालमानसिक रोग विभाग में कार्यरत निलेश बताते हैं कि इस समय रोजाना 8-10 लोग काउंसिलिंग के लिए आते हैं। कोरोना के प्रति उपजे भ्रम और डर को दूर करने के लिए कोरोना से सही होने वाले लोग व इसके प्रति चिंता वाले लोग ज्यादा आ रहे हैं।           


अलीगढ़ः बस पलटने से 3 की मौत, 5 घायल

उत्तरप्रदेशः अलीगढ़ में बस पलटने से तीन की मौत, पांच घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख। 


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के पीआरओ ने बताया कि अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 3 दर्जन लोग सवार थे। घायलों को जेवर के कैलाश हस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ के टप्पल में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।               


दुबई में धोनी-कोहली की हुई जोरदार टक्कर

आईपीएल-13: दुबई में आज धोनी और कोहली की टक्कर। 


दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में शनिवार को दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। चेन्नई ने जहां छह मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की हैं वहीं बेंगलोर ने पांच मैचों में तीन जीत हासिल की है।
चेन्नई को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार मिली थी और यह हार, जीत के करीब पहुंच कर मिली थी। एक समय जीतती दिख रही चेन्नई ने आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट खोकर मैच गंवा दिया था। शेन वाटसन और अंबाती रायडू टीम को मैच जिताते दिख रहे थे लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद और फिर कप्तान धोनी के जाने के बाद टीम संभल नहीं पाई थी।
वाटसन और फाफ डु प्लेसिस शानदार फॉर्म में हैं और रायडू भी अपना योगदान दे रहे हैं। रवींद्र जडेजा भी इस सीजन एक अर्धशतक जमा चुके हैं। लेकिन फाफ और वाटसन को छोड़कर कोई निरंतर अच्छा नहीं कर पा रहा है और टीम को जीत के लिए एक संयुक्त प्रदर्शन की जरूरत है।
गेंदबाजी में दीपक चहर और सैम कुरैन सहित शार्दूल ठाकुर ने अच्छा किया है। यह सभी किफायती साबित हुए हैं। पिछले मैच में धोनी ने पीयूष चावला के स्थान पर कर्ण शर्मा को मौका दिया था। कर्ण मे चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसलिए इस मैच में भी उनके खेलने की पूरी संभावना है।
कोलकाता के खिलाफ धोनी ने जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं दिया था। इस मैच में जडेजा को मौका मिलता है या नहीं यह देखना होगा। पिछले कुछ मैचों में चेन्नई की गेंदबाजी ने पहले से बेहतर किया है और इसलिए धोनी को यहां राहत है लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी है जहां वो सभी से योगदान की उम्मीद करेंगे, खुद से भी।
जहां तक बेंगलोर की बात है तो एरॉन पिंच, देवदत्त पडिकल, कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के रहते उसकी बल्लेबाजी बहुत मजबूत है, निचले क्रम में मोइन अली के आने से टीम को मजबूत मिली है। गेंदबाजी में नवदीप सैनी और इसुरु उदाना ने टीम का भार संभाला है और स्पिन में युजवेंद्र चहल, कोहली के तुरुप के इक्के हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में प्रभावित किया था। इस मैच में भी कोहली को सभी से पिछले प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टीमें (सम्भावित):
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान) एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोशुआ फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चहर, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन।               


पीड़ित परिवार के घर मिली 1 फर्जी रिश्तेदार

हाथरस पीड़ित परिवार के घर मिली एक फर्जी रिश्तेदार, परिवार को भड़काने में भी हाथ।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है। इसी बीच जांच में पता चला है कि पीड़ित के गांव में फर्जी रिश्तेदारों ने डेरा डाला हुआ था। जी हां हाल ही में एक महिला का सच सामने आया है जो कि खुद को पीड़ित परिवार का रिश्तेदार बता रहे हैं। वही पुलिस का दावा है,कि महिला पीड़ित परिवार को भड़का रही थी। पुलिस के मुताबिक तथाकथित रिश्तेदार डॉक्टर राजकुमारी पीड़ित परिवार को भड़काते हुए देखी गई। केवल दलित होने के नाते परिवार के लोगों को भरोसे में लेकर पिछले कई दिनों से पीड़ित परिवार के यहां वह महिला रह रही थी। पूछताछ में महिला ने खुद को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर बताया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार को मीडिया में क्या बयान देना है।उसके लिए यह फर्जी रिश्तेदार गाइड कर रही थी। पुलिस के शक होते ही महिला घर से चुपचाप खिसक ली। वही मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने आरोपी के परिवार से पूछताछ के लिए शुक्रवार को उन्हें बुलाया था। दो आरोपियों के परिवारों से एसआईटी ने पूछताछ की थी। साथ ही जांच दल ने पीड़ित परिवार के पड़ोसियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। इनमें वह लोग भी शामिल है जो घटना वाले दिन खेत के आसपास थे।             


सैनिकों के लिए गाड़ियां, मोदी के लिए जहाज

सैनिकों के लिए नॉन-बुलेट प्रूफ गाड़ियां, मोदी के लिए महंगा जहाज: 'राहुल'


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जहाज खरीदे जाने को लेकर नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला और एक वीडियो साझा कर सैनिकों के लिए नॉन- बुलेट प्रूफ गाड़ियां तथा अपने लिए महंगा जहाज खरीदने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी चीन और भारत के बीच पिछले कई महीनों से लद्दाख सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं। केरल के वायनाड से सांसद राहुल ने शनिवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ” एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवान आपस में बात कर रहे हैं। उनसे में एक जवान यह कहता है कि ‘नॉन बुलेटप्रूफ गाड़ी में भेजकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।”
राहुल गांधी ने वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है, “हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और पीएम के लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़, क्या यह न्याय है?” राहुल गांधी ने गुरुवार को भी प्रधानमंत्री के लिये जहाज खरीदने पर निशाना साधा था और कहा कि पीएम को सिर्फ अपनी छवि की फिक्र है।
उन्होंने कहा था पीएम ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था। गरम कपड़े: 30,00,000 जैकेट, दस्ताने: 60,00,000, जूते: 67,20,000, ऑक्सिजन सिलेंडर: 16,80,000। पीएम को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।            


सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ दो आतकीं ढेर

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुलगाम मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन जारी है।”               


विश्व में वायरस से 3.68 करोड़ लोग संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना के मामले 3.68 करोड़ के करीब।


वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 3.68 करोड़ के करीब पहुंच गए हैं, जबकि 1,066,800 से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 36,791,842 थी और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,066,861 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, 7,660,123 मामलों और 213,588 मौतों के साथ अमेरिका दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, 6,906,151 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 106,490 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,055,888), रूस (1,265,572), कोलंबिया (894,300), अर्जेटीना (871,468), स्पेन (861,112), पेरू (838,614), मेक्सिको (810,020), फ्रांस (732,598), दक्षिण अफ्रीका (688,352), ब्रिटेन (578,390), ईरान (492,378), चिली (477,769), इराक (397,780), बांग्लादेश (375,870) और इटली (343,770) हैं।
वर्तमान में कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है, देश में 149,639 लोग जान गंवा चुके हैं। 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (83,497), ब्रिटेन (42,769), इटली (36,111), पेरू (33,098), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,098), कोलंबिया (27,495), अर्जेटीना (23,225), रूस (22,137), दक्षिण अफ्रीका (17,547), चिली (13,220), इक्वाडोर (12,175), इंडोनेशिया (11,677) और बेल्जियम (10,126) हैं।                


विदेशी महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज हुआ

रिटायर्ड कर्नल के बेटे पर विदेशी महिला से बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज।


पंकज कपूर


 ​ऋषिकेश। योग व धर्म नगरी ऋषिकेश में एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने सेना के एक अफसर के बेटे पर यह आरोप लगाया है, जो कि एक ट्रेवल ऐजेंसी चलाता है तथा योग ट्रेनर भी है। आरोप है कि उसने महिला को ड्रग्स देकर कई बार उसके साथ यह हरकत की।
जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय विदेशी महिला द्वारा थाना मुनिकीरेती तपोवन में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें 27 वर्षीय अभिनव राय निवासी बालक नाथ मंदिर रोड मूल निवासी देवनगर, इलाहाबाद पर उसके साथ बलात्कार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला द्वारा आरोप लगाया कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कई बार जबरन संबंध बनाए। इससे परेशान होकर जब महिला अपने फ्लैट में रहने लगी तो अभिनव ने उसका लगातार पीछा करना शुरू किया और 5 अक्टूबर की रात वह छत के रास्ते उसकी बालकनी में आया और शीशा तोड़कर अंदर घुस कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के पैर में चोट लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि अनुभव के पिता अब उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। अनुभव के पिता सेना से सेवानिवृत्त कर्नल है। अभिनव तपोवन में टूर ट्रेवेल का काम करता है। पीड़िता द्वारा अपने बयान नरेंद्र नगर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर मुनी की रेती थाना अध्यक्ष आरके सकलानी का कहना है कि मूलतः अमेरिका की रहने वाली एक महिला द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें बताया गया है कि अभिनव कुमार द्वारा पांच 6 महीने से उसे ड्रग्स का सेवन कराकर बलात्कार किया जा रहा था। पांच तारीख को विदेशी महिला के कमरेे में जाकर युवक द्वारा मारपीट की गई इस मामले में हमारे द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।                


1 साल पहले ही फैल चुका था वायरसः चीन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोन वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के लिए सभी देश चीन को जिम्मेदार मान रहे हैं, लेकिन चीन इसको लेकर अभी भी रोज नई-नई चाल चल रहा है। चीन ने अब दावा किया है कि कोरोना वायरस पिछले साल ही पूरी दुनिया में फैल चुका था, वो ऐसा पहला देश बना जिसने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दुनिया को दी। इसी वजह से सभी ने बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए।


दरअसल शुरू से ही ये माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। ये वहां के मीट मार्केट से फैला है। आशंका है कि चमगादड़ या फिर पैंगोलिन के जरिए ये मनुष्यों में आया। इसके अलावा अमेरिका ने एक अलग दावा किया था, जिसके मुताबिक चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान की बायो लैब में कोरोना वायरस को तैयार किया था और यहीं से वो पूरी दुनिया में फैला। इसके अलावा दुनिया का शक इसलिए भी बढ़ा क्योंकि चीन में अभी तक 91 हजार के करीब मामले सामने आए हैं, जबकि बड़े देशों में आंकड़ा लाखों में है।


विदेश मंत्रालय ने दी सफाई


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस एक नए तरह का वायरस है। रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिक से अधिक तथ्य सामने आते हैं, हम सभी जानते हैं कि पिछले साल के अंत में दुनिया में कई जगहों पर कोरोना महामारी फैल गई थी, जबकि चीन इस वायरस को रिपोर्ट करने वाला पहला देश था। प्रवक्ता के मुताबिक चीन ने ही इस वायरस से संबंधित लक्षण, जांच, जीनोम आदि दुनिया से साझा किए। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के भी आरोपों को खारिज किया है।3.65 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित


मौजूदा वक्त में दुनिया में कोरोना वायरस के 3.65 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 10 लाख से ज्यादा मौते हुई हैं। शुरूआत में चीन इस महामारी का केंद्र था, जिस वजह से चीनी सरकार ने 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन लगाया। इसके बाद 91 हजार के आसपास आंकड़ा थम गया। आंकड़ों का देखें तो ऐसा लगता है कि चीन में कोरोना रह ही नहीं गया। कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन ने कोरोना की वैक्सीन अपने नागरिकों को दे दी है या फिर वो आंकड़े छिपा रहा है। वहीं भारत में 69 लाख से ज्यादा मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।                


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 11, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-57 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 11, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                 











प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...