शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

सैनिकों के लिए गाड़ियां, मोदी के लिए जहाज

सैनिकों के लिए नॉन-बुलेट प्रूफ गाड़ियां, मोदी के लिए महंगा जहाज: 'राहुल'


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जहाज खरीदे जाने को लेकर नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला और एक वीडियो साझा कर सैनिकों के लिए नॉन- बुलेट प्रूफ गाड़ियां तथा अपने लिए महंगा जहाज खरीदने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी चीन और भारत के बीच पिछले कई महीनों से लद्दाख सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं। केरल के वायनाड से सांसद राहुल ने शनिवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ” एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवान आपस में बात कर रहे हैं। उनसे में एक जवान यह कहता है कि ‘नॉन बुलेटप्रूफ गाड़ी में भेजकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।”
राहुल गांधी ने वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है, “हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और पीएम के लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़, क्या यह न्याय है?” राहुल गांधी ने गुरुवार को भी प्रधानमंत्री के लिये जहाज खरीदने पर निशाना साधा था और कहा कि पीएम को सिर्फ अपनी छवि की फिक्र है।
उन्होंने कहा था पीएम ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था। गरम कपड़े: 30,00,000 जैकेट, दस्ताने: 60,00,000, जूते: 67,20,000, ऑक्सिजन सिलेंडर: 16,80,000। पीएम को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।            


सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ दो आतकीं ढेर

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुलगाम मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन जारी है।”               


विश्व में वायरस से 3.68 करोड़ लोग संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना के मामले 3.68 करोड़ के करीब।


वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 3.68 करोड़ के करीब पहुंच गए हैं, जबकि 1,066,800 से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 36,791,842 थी और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,066,861 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, 7,660,123 मामलों और 213,588 मौतों के साथ अमेरिका दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, 6,906,151 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 106,490 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,055,888), रूस (1,265,572), कोलंबिया (894,300), अर्जेटीना (871,468), स्पेन (861,112), पेरू (838,614), मेक्सिको (810,020), फ्रांस (732,598), दक्षिण अफ्रीका (688,352), ब्रिटेन (578,390), ईरान (492,378), चिली (477,769), इराक (397,780), बांग्लादेश (375,870) और इटली (343,770) हैं।
वर्तमान में कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है, देश में 149,639 लोग जान गंवा चुके हैं। 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (83,497), ब्रिटेन (42,769), इटली (36,111), पेरू (33,098), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,098), कोलंबिया (27,495), अर्जेटीना (23,225), रूस (22,137), दक्षिण अफ्रीका (17,547), चिली (13,220), इक्वाडोर (12,175), इंडोनेशिया (11,677) और बेल्जियम (10,126) हैं।                


विदेशी महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज हुआ

रिटायर्ड कर्नल के बेटे पर विदेशी महिला से बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज।


पंकज कपूर


 ​ऋषिकेश। योग व धर्म नगरी ऋषिकेश में एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने सेना के एक अफसर के बेटे पर यह आरोप लगाया है, जो कि एक ट्रेवल ऐजेंसी चलाता है तथा योग ट्रेनर भी है। आरोप है कि उसने महिला को ड्रग्स देकर कई बार उसके साथ यह हरकत की।
जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय विदेशी महिला द्वारा थाना मुनिकीरेती तपोवन में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें 27 वर्षीय अभिनव राय निवासी बालक नाथ मंदिर रोड मूल निवासी देवनगर, इलाहाबाद पर उसके साथ बलात्कार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला द्वारा आरोप लगाया कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कई बार जबरन संबंध बनाए। इससे परेशान होकर जब महिला अपने फ्लैट में रहने लगी तो अभिनव ने उसका लगातार पीछा करना शुरू किया और 5 अक्टूबर की रात वह छत के रास्ते उसकी बालकनी में आया और शीशा तोड़कर अंदर घुस कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के पैर में चोट लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि अनुभव के पिता अब उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। अनुभव के पिता सेना से सेवानिवृत्त कर्नल है। अभिनव तपोवन में टूर ट्रेवेल का काम करता है। पीड़िता द्वारा अपने बयान नरेंद्र नगर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर मुनी की रेती थाना अध्यक्ष आरके सकलानी का कहना है कि मूलतः अमेरिका की रहने वाली एक महिला द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें बताया गया है कि अभिनव कुमार द्वारा पांच 6 महीने से उसे ड्रग्स का सेवन कराकर बलात्कार किया जा रहा था। पांच तारीख को विदेशी महिला के कमरेे में जाकर युवक द्वारा मारपीट की गई इस मामले में हमारे द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।                


1 साल पहले ही फैल चुका था वायरसः चीन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोन वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के लिए सभी देश चीन को जिम्मेदार मान रहे हैं, लेकिन चीन इसको लेकर अभी भी रोज नई-नई चाल चल रहा है। चीन ने अब दावा किया है कि कोरोना वायरस पिछले साल ही पूरी दुनिया में फैल चुका था, वो ऐसा पहला देश बना जिसने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दुनिया को दी। इसी वजह से सभी ने बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए।


दरअसल शुरू से ही ये माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। ये वहां के मीट मार्केट से फैला है। आशंका है कि चमगादड़ या फिर पैंगोलिन के जरिए ये मनुष्यों में आया। इसके अलावा अमेरिका ने एक अलग दावा किया था, जिसके मुताबिक चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान की बायो लैब में कोरोना वायरस को तैयार किया था और यहीं से वो पूरी दुनिया में फैला। इसके अलावा दुनिया का शक इसलिए भी बढ़ा क्योंकि चीन में अभी तक 91 हजार के करीब मामले सामने आए हैं, जबकि बड़े देशों में आंकड़ा लाखों में है।


विदेश मंत्रालय ने दी सफाई


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस एक नए तरह का वायरस है। रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिक से अधिक तथ्य सामने आते हैं, हम सभी जानते हैं कि पिछले साल के अंत में दुनिया में कई जगहों पर कोरोना महामारी फैल गई थी, जबकि चीन इस वायरस को रिपोर्ट करने वाला पहला देश था। प्रवक्ता के मुताबिक चीन ने ही इस वायरस से संबंधित लक्षण, जांच, जीनोम आदि दुनिया से साझा किए। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के भी आरोपों को खारिज किया है।3.65 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित


मौजूदा वक्त में दुनिया में कोरोना वायरस के 3.65 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 10 लाख से ज्यादा मौते हुई हैं। शुरूआत में चीन इस महामारी का केंद्र था, जिस वजह से चीनी सरकार ने 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन लगाया। इसके बाद 91 हजार के आसपास आंकड़ा थम गया। आंकड़ों का देखें तो ऐसा लगता है कि चीन में कोरोना रह ही नहीं गया। कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन ने कोरोना की वैक्सीन अपने नागरिकों को दे दी है या फिर वो आंकड़े छिपा रहा है। वहीं भारत में 69 लाख से ज्यादा मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।                


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 11, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-57 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 11, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                 











कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...