शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

1 साल पहले ही फैल चुका था वायरसः चीन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोन वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के लिए सभी देश चीन को जिम्मेदार मान रहे हैं, लेकिन चीन इसको लेकर अभी भी रोज नई-नई चाल चल रहा है। चीन ने अब दावा किया है कि कोरोना वायरस पिछले साल ही पूरी दुनिया में फैल चुका था, वो ऐसा पहला देश बना जिसने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दुनिया को दी। इसी वजह से सभी ने बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए।


दरअसल शुरू से ही ये माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। ये वहां के मीट मार्केट से फैला है। आशंका है कि चमगादड़ या फिर पैंगोलिन के जरिए ये मनुष्यों में आया। इसके अलावा अमेरिका ने एक अलग दावा किया था, जिसके मुताबिक चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान की बायो लैब में कोरोना वायरस को तैयार किया था और यहीं से वो पूरी दुनिया में फैला। इसके अलावा दुनिया का शक इसलिए भी बढ़ा क्योंकि चीन में अभी तक 91 हजार के करीब मामले सामने आए हैं, जबकि बड़े देशों में आंकड़ा लाखों में है।


विदेश मंत्रालय ने दी सफाई


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस एक नए तरह का वायरस है। रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिक से अधिक तथ्य सामने आते हैं, हम सभी जानते हैं कि पिछले साल के अंत में दुनिया में कई जगहों पर कोरोना महामारी फैल गई थी, जबकि चीन इस वायरस को रिपोर्ट करने वाला पहला देश था। प्रवक्ता के मुताबिक चीन ने ही इस वायरस से संबंधित लक्षण, जांच, जीनोम आदि दुनिया से साझा किए। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के भी आरोपों को खारिज किया है।3.65 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित


मौजूदा वक्त में दुनिया में कोरोना वायरस के 3.65 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 10 लाख से ज्यादा मौते हुई हैं। शुरूआत में चीन इस महामारी का केंद्र था, जिस वजह से चीनी सरकार ने 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन लगाया। इसके बाद 91 हजार के आसपास आंकड़ा थम गया। आंकड़ों का देखें तो ऐसा लगता है कि चीन में कोरोना रह ही नहीं गया। कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन ने कोरोना की वैक्सीन अपने नागरिकों को दे दी है या फिर वो आंकड़े छिपा रहा है। वहीं भारत में 69 लाख से ज्यादा मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।                


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 11, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-57 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 11, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                 











शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

राहुल ने 'पीएम' मोदी का बनाया मजाक

राहुल ने पीएम मोदी का बनाया मजाक, भाजपा बोली- ‘अज्ञानता का कोई इलाज नहीं। 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच विज्ञान के सवाल को लेकर तकरार जारी है। यह तकरार तब शुरू हुई जब राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी ने एक वैश्विक पवन ऊर्जा के सीईओ के साथ बातचीत के दौरान यह सुझाव दिया कि क्या पवन ऊर्जा के माध्यम से हवा से पानी निकाला जा सकता है, का मजाक बनाया।
राहुल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी और वेस्टस के सीईओ हेनरिक एंडरसन की बातचीत का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “भारत के लिए वास्तविक खतरा यह नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री को समझ नहीं है। खतरा यह है कि उनके आसपास किसी में भी उन्हें कुछ बताने की हिम्मत नहीं है।”
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल को जवाब देते हुए कहा, “राहुल गांधी के आसपास किसी को भी यह बताने की हिम्मत नहीं है कि वह नहीं समझते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि दुनिया की अग्रणी कंपनी के सीईओ ने उनकी सराहना की है।” गोयल ने एक विदेशी मीडिया हाउस के हवा से पानी निकालने का हवाला देने वाला लिंक साझा किया।
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल को ‘एंटाइटल्ड ब्राट’ और ‘क्लूलेस’ बताया। उन्होंने कहा, “अज्ञानता का कोई इलाज नहीं है। राहुल को लगता है कि पूरे विश्व में जैसे वह है, वैसा ही सब हैं।” उन्होंने आगे कहा, “वह प्रधानमंत्री के विचारों का तब मजाक बना रहे हैं, जब दुनिया की प्रमुख पवन ऊर्जा कंपनी के सीईओ उन्हें प्रेरणादायक बताया है। वीडियो के अंतिम बिट को स्वयं पोस्ट करें।”
वेस्टस के सीईओ प्रधानमंत्री मोदी की बात सुनने के बाद मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उनके विचार कंपनी के वैज्ञानिकों को चुनौती देंगे और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को डेनमार्क में कंपनी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, “राहुलजी कल सुबह कृपया रात को उठें और उन दो वैज्ञानिक पत्रों को पढ़ें जिन्हें मैंने इसके साथ जोड़ा है। हालांकि मुझे यकीन है कि आपके गैर-कार्यशील मानसिक ‘टर्बाइन’ की स्थिति को देखते हुए आप इस विषय की जटिलता को नहीं समझ पाएंगे।” पात्रा ने कुछ पत्रिकाओं का लिंक भी साझा किया, जिससे पता चला कि पवन टर्बाइन पतली हवा से पानी बना सकते हैं।                    


देहरादून में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म किया

अमेरिकी महिला से ऋषिकेश में रेप का आरोप- ड्रग्स देकर किया दुष्कर्म


श्रीराम मौर्य


देहरादून। धर्मनगरी में योग सीख रही (American woman)अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला ऋषिकेश (उत्तराखंड)। धर्मनगरी में योग सीख रही अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अमेरिकी महिला ने ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप इस युवक पर लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। भाजपा, कांग्रेस की सरकारों में दलितों पर अत्याचार बढ़ा। मायावती ऋषिकेश के मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि अमेरिका की 37 वर्षीय महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि तपोवन निवासी अभिनव राय ने उसके साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी युवक ने मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की। राजस्थान : 6 दबंगों ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया 1 गिरफ्तार उन्होंने बताया कि अमेरिकी महिला का आरोप है कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार किया। पीडि़ता योग सीख रही है और योग के बहाने ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अभिनव के पिता उसपर केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।                 


मृतक-1,6,490, संक्रमित-69 लाख, 6 हजार

देश में कोरोना मामले 69 लाख के पार, 24 घंटे में 70,496 नए मामले और 964 मौतें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 6 हजार के पार हो गई है। इनमें से एक लाख 6 हजार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 93 हजार हो गई और कुल 59 लाख 6 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 70 हजार नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 78,365 मरीज ठीक भी हुए हैं।हालांकि 964 मरीजों की जान भी चली गई। आईसीएमआर के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 44 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।  सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। 
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 85% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।             


एचसी ने 34 बिंदुओं पर सरकार से मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड के अस्पतालों के बिगड़ते हालत पर हाईकोर्ट ने 34 बिंदुओं पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट


पंकज कपूर


देहरादून। हाईकोर्ट ने सरकार से राज्य के सभी अस्पताल और हेल्थ सेंटरों को लेकर 34 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि राज्य के अस्पतालों की क्या दशा है? उनमें कितने डॉक्टर हैं। कितने डॉक्टरों की कमी है? कितने ब्लड बैंक हैं? इन अस्पतालों में क्या सुविधा है? दवा, बिजली, पानी की क्या व्यवस्था है? चीफ जस्टिस की कोर्ट ने हफ़्ते में पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इसका स्कोप बढ़ा दिया और सरकार से पूरे उत्तराखंड के अस्पतालों की रिपोर्ट देने को कहा। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिजय नेगी कहते हैं कि हाई कोर्ट ने जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है वह पूरा चार्ट बनाकर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोर्ट में दिया गया था। इस आदेश के बाद उम्मीद है कि पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक होंगी।
सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। जिन सरकारी अस्पतालों पर आम जनता के स्वास्थ्य का जिम्मा है उनमें न तो पर्याप्त डाक्टर हैं और न ही संसाधन। अब तक भी सरकारें इस मर्ज का इलाज नहीं ढूंढ पाई है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए बीते सालों में नीतियां तो बनी मगर धरातल पर उतरी नहीं। यही वजह है कि इतने साल बाद भी सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत पदों के अनुरूप न ही डॉक्टरों की तैनाती हुई और न ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता। हैरान करने वाली बात यह कि 13 जनपदों में स्थित सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के कुल 2715 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 1547 पर ही डॉक्टर तैनात हैं। इनमें भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है।                 


त्वचा पर 9 घंटे तक जीवित रहता है 'कोरोना'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना महामारी पर नियंत्रण का अभी तक कोई ख़ास तरीका दिखाई नहीं दे रहा है किन्तु इस पर विश्व भर में हो रहे रिसर्च से नई-नई बातें सामने आ रही हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस मानव त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रह सकता है। एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस से ही कोविड-19 होता है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इन्फ्लूएंजा ए वायरस आईएवी) मानव त्वचा पर दो घंटे जीवित रह सकता है। इन अनुसंधानकर्ताओं में जापान स्थित क्योटो प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे। यह अध्ययन पत्रिका ‘क्लिनिकल इंफेक्शस डिजीज’ में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में यह बात भी सामने आयी कि दोनों ही वायरस हैंड सैनेटाइजर से निष्क्रिय हो जाते हैं।               


हापुड़ः किशोर की ट्रेन से कटकर हुई मौत

हापुड़़: किशोर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत


अतुल त्यागी 
हापुड़़। घर से किशोर सुबह दौड़़ लगाने के लिए निकला था। रास्ते में फाटक संख्या करते हुए अप लाइन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर किशोर की हो गई मौत। कानो में हेड फोन लगाकर दोड़़ लगा रहा था। 16 वर्षीय मूसा पुत्र शराफत निवासी हिम्मतपुर 11 वी क्लास का छात्र मृतक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंच नामा भर परिजनों को सौपा। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिंभावली फरीदपुर गांव के पास का मामला है।                  


गोलमालः विजिलेंस ने सचिव अरेस्ट किया

ईसपुर सहकारी सभा गोलमाल मामले में विजिलेंस ने सचिव को किया अरेस्ट। 


ऊना। हरोली उपमंडल के ईसपुर स्थित सहकारी सभा में बड़े स्तर पर हुए गोलमाल मामले में विजिलेंस ऊना की टीम ने सभा के सचिव शाम कुमार और सभा के प्रबंधन समिति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए, सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट ऊना और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट शिमला की संयुक्त टीमों ने गुरुवार को ईसपुर में तीन स्थानों पर दबिश दी। वहीं देर रात तक इस दबिश के दौरान जांच जारी रही। इसी बीच विजिलेंस ऊना की टीम ने सहकारी सभा के सचिव शाम कुमार और सभा के प्रबंधन समिति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए, सचिव शाम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि हरोली उपमंडल के ईसपुर गांव स्थित सहकारी सभा में करोड़ों रुपये के गोलमाल का मामला सामने आने के बाद सभा के जमाकर्ताओं ने जांच की मांग को लेकर जिला के उच्चाधिकारियों और प्रदेश के सीएम तक कई शिकायतें भेजी थीं। वहीं, सोसायटी के जमाकर्ताओं ने मामले पर कोई कार्रवाई ना होने की सूरत में उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। लंबे समय से चल रही इस मामले की खींचतान के बाद आज विजिलेंस की ऊना यूनिट और एसआईयू शिमला की संयुक्त कार्रवाई में तीन टीमों का गठन किया गया। इन तीन टीमों ने विजिलेंस के ऊना स्थित एएसपी सागर चंद्र शर्मा की अगुवाई में सहकारी सभा के सचिव श्याम कुमार के घर, उसके फार्म हाउस और उसी के एक नजदीकी रमन कुमार के घर पर दबिश दी। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी में विजिलेंस को कई दस्तावेज हाथ लगे है, जिन्हे, जब्त कर लिया गया है। एएसपी ने कहा कि आरोपी सचिव को मामले में गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।                 


मेट्रो स्टेशन का नाम साल्ट लेक स्टेडियम

कोलकाता में मेट्रो स्टेशन का नाम होगा साल्ट लेक स्टेडियम


नीरज शर्मा


कोलकाता। युवा भारती क्रिडागंना के पास बने मेट्रो स्टेशन का नाम इंडियन फुटबाल एसोसिएशन साल्ट लेक स्टेडियम रखा गया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश में किसी खेल संघ का नाम इस तरह से किसी मेट्रो स्टेशन से जुड़ा हो। आईएफए के सचिव जयदीप मुखर्जी ने कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (केएमआरसी) को धन्यवाद देकर कहा, “बंगाल में फुटबाल ऐसी चीज है जो राज्य में हर किसी को बांधे रखती है। हम इसे खेल के भी हितधारकों के बड़े सम्मान के रूप में देखते हैं। यह हमारा शहर है, यह हमारा खेल है।”
उन्होंने कहा, “मैं केएमआरसी और पश्चिम बंगाल का उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। यह महान लोगों और उन लोगों को श्रद्धंजलि है जो भारतीय फुटबाल को आगे ले गए हैं। स्टेशन का नाम फुटबाल पर रखना खेल से जुड़े लोगों के बेहद उत्साह की बात है। यह देश की फुटबाल के लिए गर्व का पल है।” 1893 में बना आईएफए देश का सबसे पुराना फुटबाल संघ है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सुब्रत दत्ता ने कहा, “दशकों से लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग स्टेडियम तक पहुंचने के लिए करते हैं। स्टेशन का नाम आईएफए साल्ट लेक स्टेडियम रखना प्रशंसकों को एक अलग अपनेपन का एहसास कराएगा। मैं इसे एक अलग मुहिम के तौर पर देखता हूं जो प्रशंसकों को तेजी से फुटबाल से जोड़ेगा।”               


विधानसभा चुनाव से पहले लालू की जमानत

चारा घोटाले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव के बारे में आई ऐसी खबर।


रांची। चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है। चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी, मगर अभी उनकी रिहाई नहीं हो पाएगी। जब तक दुमका कोषागार मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल, चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को रांची की सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। लालू ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि इस मामले में उन्होंने आधी सजा काट ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।               


प्याज का निर्यात केवल चैन्नई से किया जाएगा

प्याज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला।


अकांशु उपाध्याय


नई​ दिल्ली। प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के करीब एक महीने बाद केंद्र सरकार ने इसमें ढील दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि प्याज के निर्यात में आंशिक ढील दी जा रही है ताकि बेंगलुरु और कृष्णपूरम में उगाए जाने वाले प्याज को 10 हजार मिट्रिक टन तक का निर्यात किया जा सके। इसे तत्काल रूप से लागू भी कर दिया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने नासिक से प्याज निर्यात की मंजूरी नहीं दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2021 तक प्याज का निर्यात केवल चेन्नई पोर्ट से ही किया जाएगा। इसके लिए निर्यातकों को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के हॉर्टिकल्चर विभाग से प्याज निर्यात करने के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। इस सर्टिफिकेट में प्याज की मात्रा के बारे में भी जानकारी होगी।इसके लिए निर्यातकों को लोकल डीजीएफटी कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन करना होगा, जहां से निर्यात को मॉनिटर किया जाएगा। वित्त वर्ष 2020 में भारत से 32.8 करोड़ डॉलर कीमत के फ्रेश प्याज का निर्यात किया गया था। सूखे प्याज की बात करें तो यह भी 11.23 करोड़ डॉलर कीमत का निर्यात किया गया था। अप्रैल-जुलाई के बीच बांग्लादेश में प्याज का निर्यात 158 फीसदी तक बढ़ चुका था। इसके बाद सितंबर में केंद्र सरकार प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, प्याज के किसानों के साथ बांग्लादेश और नेपाल ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। प्याज के लिए ये दोनों देश भारत पर ही निर्भर हैं। बीते कई साल से सरकार को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ता है। पिछले साल ही 29 सितंबर को सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव से ठीक पहले प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। राजधानी दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि, सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बाद राहत मिली।
प्रतिबंध के 5 महीने के बाद सरकार ने निर्यात की मंजूरी दे दी थी। 15 मार्च से शुरू हुए निर्यात के बीच घरेलू बाजार में एक बार फिर प्याज की आवक कम हो गई। दरअसल, इस साल कुछ राज्यों भारी ​बारिश और बाढ़ की वजह से प्याज के उत्पादन पर असर पड़ा।             


पिता ने 10 माह की बेटी से किया बलात्कार

पिता ने किया 10 माह की बेटी का बलात्कार, मर गई तो गूगल पर ढूंढता रहा इलाज। 


वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के एक पिता ने अपनी ही 10 माह की बेटी का पहले बलात्कार किया और जब बच्ची की मौत हो गई, तो गूगल पर उसकी सांस वापस लाने के लिए सर्च किया। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर दोस्तों से बात भी की। हालांकि उसने उसके बावजूद अस्पताल को या इमरजेंसी सेवा को फोन नहीं किया। पुलिस ने शख्स का फोन सीज कर लिया है। आरोपी ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर बेटी का जिक्र किए बिना दो महिलाओं से बात भी की। रिपोर्ट के अनुसार, अपार्टमेंट में खोज बीन के दौरान पुलिस को खून से लथपथ डाइपर मिला। जांच में बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है और उसके जननांग में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा बच्ची के सिर पर भी चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।               


भारत की स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत की पहली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम’ का सफल परीक्षण। 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में ही बनी नयी पीढ़ी की विकिरण रोधी (एंटी रेडिएशन) मिसाइल ‘रुद्रम’ का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया गया। रूद्रम पहली स्वदेशी विकिरण रोधी मिसाइल है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने वायु सेना के लिए विकसित किया है। रूद्रम को आज सुखोई -30 लड़ाकू विमान से दागा गया और इसने विकिरण लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा।
अभी इस मिसाइल के लिए सुखोई- 30 को लांचिंग प्लेटफार्म के रूप में चुना गया है और यह लांचिंग स्थिति के अनुसार अलग-अलग रेंज तक मार करने में सक्षम है। इस परीक्षण की सफलता के साथ ही देश ने दुश्मन के रडार, संचार स्थलों और विकिरण आधारित अन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की विकिरण रोधी मिसाइल विकसित करने की क्षमता हासिल कर ली है।             


महंगाई से अभी नहीं मिल पाएगा छुटकारा

नई दिल्ली। महंगाई से अभी चंद महीने और राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही तक तय लक्ष्य के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, सितंबर तिमाही के अंत तक इसके खुदरा मुद्रास्फीति के लिए तय 6 फीसद की ऊपरी सीमा से ऊपर 6.8 फीसद तक रहने का अनुमान है। दास ने केंद्रीय बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि आरबीआई की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को चार फीसद पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।               


मुलेठी के बेहतरीन फायदो को जानेंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। स्वाद में मीठी मुलेठी (लीकोरिस) कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और वसा के गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल नेत्र रोग, मुख रोग, कंठ रोग, उदर रोग, सांस विकार, हृदय रोग, घाव के उपचार के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह दिल व सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। आइये जानते हैं। इससे मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में। 
दिल का रखे ध्यानः आज के समय में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के तेजी से शिकार हो रहें हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से होने में मदद मिलती है। यह कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल कर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने से भी बचाव रहता है।               


जंगल में लगी आग, चपेट में आई महिला

कुल्लू: जंगल में लगी आग की चपेट में आई महिला, बुजुर्ग पर गिरा पत्थर, दोनों की गई जान


महिला ने आइजीएमसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।


कुल्लू। जिला कुल्लू की सचाणी पंचायत में घास काट रही एक महिला जंगल की आग की चपेट में आ कर झुलस गई। महिला को आइजीएमसी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, वहीं पास ही में पत्थर गिरने के कारण एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना बीती शाम की है। जब महिला जंगल में घास काटने गई थी। उस समय अचानक जंगल में आग लग गई और महिला चारों तरफ से आग से घिर गई। उसने बचने की काफी कोशिश की लेकिन झुलस गई। महिला की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और परिजन तुरंत महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्‍टरों ने उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को शिमला ले गए, लेकिन रास्ते में बिलासपुर के पास महिला की मौत हो गई।
इसके बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया जहां पर महिला का पोस्टमार्टम किया गया। महिला की पहचान कमलेश शर्मा पत्नी हरमेश लाल निवासी सचाणी कुल्लू के रूप में हुई है। महिला की मौत पर जिला कुल्लू सहित प्रदेश के पीटीएफ संघ ने भी संवेदना प्रकट की है। एसडीएम कुल्लू डॉक्टर अमित गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की तरफ से महिला के परिजनों को 20 हजार रुपए की फ़ौरी राहत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के परिवार को सरकारी राहत मैन्युल के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।             


बिहार में पीएम की 20 रैलियों की संभावना

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में 20 रैलियां कर सकते हैं। ये सभाएं वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरह से होंगी। इन चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ मंच साझा कर सकते हैं।पार्टी की तरफ़ से इसका प्रस्ताव पीएम को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक़ जल्द ही पीएम की गया और भागलपुर में सभाएं हो सकती हैं। फ़िलहाल पार्टी स्तर पर इसकी तैयारी अंतिम रूप से चल रही है। जल्द ही इसकी तारीख तय कर घोषणा कर दी जायेगी। सूत्रों के मुताबिक़ 20 अक्टूबर के बाद से पीएम मोदी की रैलियां शुरू हो सकती हैं। इस दौरान 15 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 20 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इनमें से कुछ रैलियों में सीएम नीतीश भी उनके साथ मंच पर रहेंगे। इस सप्ताह पीएम की रैली के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक़, केंद्रीय गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार रैलियों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियम जैसे सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाएगी और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।                 


एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा

सना खान के फैंस को बड़ा झटकाः ग्लैमरस एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा।


मुंबई। बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सना खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी शॉकिंग खबर है। सना खान ने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसके बारे में बताया। सना बताया कि अब वो शोबिज की दुनिया से दूर रहेंगी। सना खान ने लिखा- ‘भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से शोबिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत मुझे अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं, लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि क्या इंसान के इस दुनिया में आने का मतलब सिर्फ ये है कि वो केवल दौलत और शोहरत कमाए?’ ‘क्या उसका ये फर्ज नहीं है कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजार दे जो बेआसरा और बेसहारा हैं? क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है?’
सना ने आगे लिखा- ‘इन दो सवालों के जवाब में मुद्दत से तलाश कर रही हूं। खासतौर पर दूसरे सवाल का कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा? इस सवाल का जवाब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। वो इस सूरत में बेहतर हो कि जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकूम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे और अपने पैदा करने वाले के बताए हुए तरीकों पर चले।’इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपनी शोबिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकूम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं। आखिर में तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त करती हूं कि वो अब मुझे शोबिज के किसी काम के लिए दावत न दें। बहुत बहुत शुक्रिया।’
एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल, सना खान ऑलराउंडर हैं और अपने लुक्स और टैलेंट के चलते वे हर बार खुद को साबित करती आई हैं। सना 50 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में आई ये है हाई सोसाइटी नाम की फिल्म से की थी। इसके बाद उन्हें बिग बॉस सीजन 6 से बड़ा ब्रेक मिला था। वो सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में भी नजर आईं थी। उनके इस फैसले से लाखों लोगों का दिल टूटने वाला है।


आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

त्योहारी सीजन में ग्राहकों को ईएमआई पर राहत नहीं: आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना काल और त्योहारी सीजन में ग्राहकों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज समाप्त हो गई है और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ग्राहकों को ईएमआई में कटौती की उम्मीद थी, लेकिन आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक द्वारा नए हाउसिंग लोन पर रिस्क वेटेज को कम कर दिया गया है साथ ही संकट के समय में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के मद्देनजर दिसंबर 2020 से आरटीजीएस को 24 घंटे लागू करने का प्रस्ताव है। बता दें कि यह एमपीसी की 25वीं बैठक थी, जो पहले 28 सितंबर को होनी थी। समिति में स्वतंत्र सदस्यों की नियुक्ति में देरी के कारण बैठक को आगे टालना पड़ा था। अब तीन जाने माने अर्थशास्त्रियों अशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिड़े को एमपीसी का सदस्य नियुक्त कर दिया गया है।
केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों के लिए कई ऐलान किए जो इस प्रकार हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति के नए सदस्यों का स्वागत किया और उनका आभार प्रकट किया। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। गवर्नर ने कहा कि हाल में आए आर्थिक आंकड़ों से अच्छे संकेत मिले हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था में रिकवरी के मजबूत संकेत मिले हैं। कई देशों में मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल बिक्री में रिकवरी देखने को मिली है। साथ ही खपत और निर्यात में भी कई देशों में सुधार दिखा गया।
चालू वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि की उम्मीद है। हम बेहतर भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। सभी सेक्टर्स में ग्रोथ देखने को मिल रही है।
शक्तिकांत दास ने कहा कि, ‘मैं आशावादी हूं। तीसरी तिमाही में वैश्विक अर्थव्यवस्था की गतिविधियों में असमान रूप से ही लेकिन रिबाउंड देखने को मिला है।’ वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही का गहरा संकुचन पीछे छूट चुका है। उन्होंने कहा कि अब फोकस रिवाइवल पर है। भारत कोरोना वायरस से पहले की वृद्धि के आंकड़े को छू सकता है।
जीडीपी चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक संकुचन के रास्ते से हटकर फिर से वृद्धि के रास्ते पर आ सकती है।
वित्त वर्ष की पहली छमाही के धीमे सुधार को दूसरी छमाही में गति मिल सकती है, तीसरी तिमाही से आर्थिक गतिविधियां बढ़ने लगेंगी: दास। दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक मुद्रास्फीति के तय लक्ष्य के दायरे में आ जाने का अनुमान है। देश में रबी फसलों का आउटलुक बेहतर दिख रहा है। जीडीपी वृद्धि का अनुमान निगेटिव में 9.5 फीसदी रखा गया है। सितंबर माह में पीएमआई बढ़कर 56.9 हो गया, जो जनवरी 2012 के बाद से सबसे अधिक है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उधार की औसत लागत 5.82 फीसदी पर है, जो 16 साल में सबसे कम है।’
छोटे कर्जदारों के लिए 7.5 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय बैंक का ध्यान फाइनेंस को आसान बनाने और वृद्धि पर है, जिस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अगले हफ्ते 20,000 करोड़ रुपये का ओपन मार्केट ऑपरेशन यानी ओएमओ होगा। ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के तहत केंद्रीय बैंक सरकारी सिक्योरिटी और ट्रेजरी बिल की खरीद और बिक्री करते हैं। भारत में यह काम आरबीआई करता है।
आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था में पैसे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन करता है।
केंद्र सरकार के लिए डब्ल्यूएमऐ (वेस एंड मीन्स एड्वांसेस) की सीमा 1.25 लाख करोड़ रुपये रखी गई है। मार्च 2021 तक एक लाख करोड़ का ऑन टेप-टीएलटीआरओ उपलब्ध होगा। इसे रेपो रेट से जोड़ा जाएगा।
सभी एनबीएफसी और एचएफसी को सह-ऋण देने की योजना का विस्तार करिया जाएगा। केंद्रीय बैंक तरलता और आसान वित्त स्थितियों के लिए बाजार सहभागियों को आश्वस्त करने के लिए आवश्यक सभी उपाय करने के लिए तैयार है।             


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...