शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

विधालय में 20 सीट दो आवेदन, नो ऐडमिशन

एमए वूमेन स्टडीज में 20 सीट के लिए सिर्फ दो आवेदन आए जिसमें से एक ने भी एडमिशन नहीं लिया है


भोपाल। बरकतउल्ला विवि में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन एडमिशन दिए जाएंगे। अब पहले आओ। पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं।
जो भी छात्र पहले आवेदन कर पहले फीस जमा कर देगा उसे खाली सीट होने पर एडमिशन मिल जाएगा। प्रमुख कोर्स को छोड़ दें तो कुछ कोर्स ऐसे हैं जिनमें 100 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। विवि के महिला अध्ययन विभाग में संचालित दोनों कोर्स में अभी तक एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। एमए वूमेन स्टडीज में 20 सीट के लिए सिर्फ दो आवेदन आए। जिसमें से एक ने भी एडमिशन नहीं लिया है।                


सोच को गई शिक्षिका की हत्या, रेप का अंदेशा

शौच के लिए गई शिक्षका की हत्या,दुष्कर्म का आरोप लगा हंगामा


गांव में पुलिस व पीएसी तैनात


सुनील पुरी


फतेहपुर। जिले में बुधवार देर शाम मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए एक शिक्षिका के वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू किया। देर रात शिक्षिका का शव खेत से बरामद हुआ। शिक्षिका के स्वजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। सूचना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तत्परता से कई थानों की पुलिस को लेकर पहुँचे। गांव में पीएसी भी तैनात की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिस पर जांच चल रही है। दुष्कर्म हुआ कि नहीं यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नवयुवती (20) स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। बुधवार की देर शाम वह घर से शौच के लिए खेतों पर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आधी रात उसका शव खेत पर पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की पड़ताल शुरू की। घरवालों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा कई थानों का फोर्स लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कहते हुए आक्रोश जताया। तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनवाई है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी मकनपुर गांव के आदित्य रैदास को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। जिसकी जांच कराई जा रही है। स्लाइड परीक्षण के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।              


पढ़ी-लिखी बेटी की अधेड़ से शादी, शिकायत

पढ़ी-लिखी बेटी की अधेड़ से शादी कराना चाहते थे परिजन
एसएसपी से शिकायत
मेरठ। दौराला क्षेत्र में परिजन एक पीढ़ी-लिखी युवती की शादी एक अधेड़ से करना चाहते है। इसके खिलाफ युवती ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है। एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को पहुंची पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी उम्र 27 वर्ष है और वह एमए कर चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके माता-पिता और भाई उसकी शादी जबरन 45 साल के अधेड़ से कराना चाहते हैं। जबकि वह खुले विचारों की है और अपना जीवन अपने तरीके से बिताना चाहती है। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके परिवार के लोगों ने एक खेत में ले जाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं उसके माता-पिता ने ही उसे अधेड़ के हवाले करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कराने की कोशिश की। मगर उसकी जान और इज्जत बच गई। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह अपने घर से निकल गयी और वर्तमान समय में एक अज्ञात स्थान पर छिपकर रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद उसके परिवार के लोग उसकी जान के दुश्मन बने हैं और दो दिन पहले भी परिजनों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। शिकायत करने पर दौराला थाने की पुलिस ने इसे घरेलू मामला बताते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी अजय साहनी से शिकायत करते हुए अपने ही परिवार के लोगों के खिलाफ करवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।                


झटकाः जिला अध्यक्ष ने थामा चिराग का हाथ

अविनाश श्रीवास्तव


मुज़फ़्फ़रपुर। जद(यू) को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने थामा चिराग का हाथ। कांटी से लोजपा के होंगे उम्मीदवार।


कांटी विधानसभा से राजद और जदयू दोनों के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सबकी निगाहें लोजपा पर टिकी थी। समीकरण के हिसाब से लोजपा के लिए यह सीट एक हाईप्रोफ़ाइल सीट बन गई थी। इसलिए कई बड़े दिग्गजों की इस सीट पर लोजपा से दावेदारी थी। पर चिराग ने अपना विश्वास जताया है जद(यू) के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह पर.. अपनी बेदाग़ छवि और मज़बूत संगठनकर्ता के तौर पर इन्हें ज़िले में जाना जाता है। लंबे समय तक मुज़फ़्फ़रपुर में जदयू संगठन की कमान इन्होंने सँभाली है। ऐसे में विजय सिंह के लोजपा में आने से न केवल ज़िले में चिराग को मज़बूती मिलेगी बल्कि कांटी में भी लोजपा को एक मज़बूत उम्मीदवार मिल गया है। इसके साथ ही कांटी विधानसभा में अब राजद के इसराइल मंसूरी, जेडीयू के मोहम्मद जमाल और लोजपा के विजय प्रसाद सिंह के बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुक़ाबले की ज़मीन भी तैयार हो गई है।


पत्रकार हत्याकांड, डीएम को समिति का ज्ञापन

पत्रकार समाज कल्याण समिति की ओर से जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन पत्र


मृतक पत्रकार के परिवार को पचास लाख सहायता राशि व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय


कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थानांतर्गत पैगम्मरपुर महगांव में 7 अक्टूबर को दिनदहाड़े पत्रकार फराज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारो की गिरफ्तारी नही हो सकी। जिससे पत्रकार समाज कल्याण समिति जिलाध्यक्ष संरक्षक की अगुवाई में सभी पत्रकारों ने चायल में बैठक कर अपनी नाराजगी जाहिर की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित कर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया कि मृतक पत्रकार के परिवार को 50 लाख की सहायता राशि व उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय, 


देश मे दिनोदिन पत्रकारों पर उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है कही पत्रकार की हत्या हो रही है तो कही खबर लिखने पर उनके ऊपर मुकदमा लिखा जा रहा है जो कि चिंतन का विषय है !
सभी पत्रकारों ने मांग की फराज अहमद के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि भविष्य में ऐसी अनहोनी घटना न हो, 
सभी पत्रकारों ने मृतक पत्रकार फराज अहमद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौनव्रत रखा गया बैठक में मुख्यरूप से पत्रकार समाज कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी शामिल शामिल है। उपस्थित जिला संरक्षक राम प्रसाद गुप्ता प्रयागराज मंडल संगठन मंत्री सुशील कुमार दिवाकर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सगीर अहमद जिला उपाध्यक्ष ज्ञानू सोनी जिला सचिव धर्मेंद्र दिवाकर जिला सचिव धर्मेंद्र सोनकर मौजूद रहे।      


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-56 (साल-02)
2. शनिवार, अक्टूबर 10, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                   











गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

आहतः नागरिक कब तक दुख सहेगें ?

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लोनी के विकास की बहुत बढी विडम्बना है कि जब सत्ता पक्ष की सरकार केन्द्र से लेकर विधानसभा और नगर क्षेत्र तक है। जब भी लोनी के नागरिक गलियो मे खंडंजा नालिया, सीवर और जल भराव जैसी दुर्गम स्थितियों के लिए सिर्फ आश्वासन पाते है या उनका कार्य होता ही नही है, अगर होता भी है तो सिर्फ सरकारी फाईलों मे होता नजर आता है, या सिर्फ सत्ता पक्ष की जो चापलूसी करते है उनको खुश करने के लिए यहां के नेतागण अधिकारियो और ठेकेदारो के साथ मिलकर उनका थोडा-मोटा विकास कार्य करा देते है। आज भी लोनी मे आप जब घूमने या बाजार से घर का कोई सामान लेने निकलेगे तो आप सिर्फ धूल मिट्टी से होने वाली संक्रमित बिमारी के शिकार होते चले जाएगे, यह देखकर बहुत गुस्सा भी आता है और दुख भी कि आखिर हम सभी बहार से आए लोग लोनी को बसाने आए है और लोनी को अपना घर बनाने की कोशिश मे लगे हुए है। परन्तु लोनी मे पिछले 35 साल से जो भी विधायक या चेयरमेन आए है। वो सदैव सरकारी फंड का रोना रोते है या आश्वासन देकर अपनी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से बचना चाह रहे है, यही उम्मीद यहां के लोगो को बसपा सरकार मे रही और यही उम्मीद सपा सरकार मे रही परन्तु अब जब भाजपा की सरकार है तो उसमे विकास कार्य बहुत कम नजर आता है। सिर्फ सरकारी फंड नही है या आश्वासन की बोछार शुरू हो जाती है। इसमें कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू भी आती है। बस, मेरा तो सवाल यही है कि आम जनता को उग्र या इमोशनली करके वोट कब तक पाया जा सकता है। जनता अपनी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा होना देखना चाहती है। परन्तु यहां तो सत्ता पक्ष के लोगो मे आपसी महत्वाकांक्षा और वैर भाव के कारण कार्यकर्ताओं और नेतागणों मे आपसी समन्वय की बहुत ही कमी है। जिसके कारण लोनी का विकास रूक सी गया है जिस पर विचार करना बहुत जरूरी है कि देश की राजधानी नई दिल्ली के सबसे नजदीक होने पर भी यहां विकास के कार्य क्यो नही हो पा रहे है और आम जनता आज भी बिजली के तेज रीडिंग के बिलो से बहुत पीडित है और गलियो नालियो और सीवर जैसी बुनियादी आवश्यकता से कोसो दूर है। मुझे मालूम नही आखिर लोनी का नाम बदलकर परशुराम नगर किस उद्देश्य से किया जा रहा है जब लोनी मे विकास ही थका हुआ नजर आता है तो उसमे भगवान परशुराम के नाम को क्यो घसीटा जा रहा है। अब यह तो यहां के माननीय सत्ता पक्ष और विपक्ष के समझदार नेतागणों को सोचना है कि वह विकास की वर्षा यहां करेगे या नही।


कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, संदीप गुप्ता
              


वायुसेना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

वायुसेना दिवस पर राष्ट्रपति… पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, लिखी ये बात।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के लिए एक बहुत ही अहम दिन हैं। वायुसेना आज अपना गौरवशाली 88 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘वायुसेना दिवस पर, हम गर्व से हमारे वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायु सेना के परिवारों का सम्मान करते हैं। राष्ट्र हमारे आकाश को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने में भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल करने के साथ आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को और भी अधिक सामरिक बल में तब्दील करेगी।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर वायुसेना को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, में लिखा कि एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना दिवस पर ट्वीट कर कहा, ‘वायुसेना दिवस-2020 के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। अस्सी सालों के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज एक घातक और दुर्जेय बल है। राष्ट्र को नीली जर्सी वाले अपने पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है और भारतीय वायुसेना की प्रगति को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता है। हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’             


मामले को लेकर योगी सरकार का एक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार  को लेकर यूपी सरकार  एक्शन में आ गयी है । मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ परिमंडल निलंबित कर दिए गए हैं।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अब निर्माण योजनाओं में होने वाली कमीशनखोरी और भ्रष्टचार पर अंकुश लगाने की तैयारी है। 

आपको बता दें सीएम ने टेंडर कार्यों में अनियमितता के आरोपों में एमएम हुसैन तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ परिमंडल (संप्रति कानपुर परिमंडल) को निलंबित करने का आदेश दिया है। हुसैन पर आरोप था कि जनपद लखनऊ और हरदोई में करीब आधा दर्जन निर्माण कार्यों के लिए निविदा आवंटन में अनियमितता की गई है।               

कोरोनाः पीएम मोदी शुरू करेंगे 'जन आंदोलन'

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी शुरू करेंगे 'जन आंदोलन'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर से शुरू होने वाले त्योहारी मौसम, सर्दियों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना के खिलाफ बचाव को लेकर आज से एक ‘जन आंदोलन’ की शुरूआत करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। गौरतलब है कि अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक के बीच में दशहरा, दिवाली, नवरात्र, दुर्गापूजा, छठ पूजा, क्रिसमस आदि त्योहार आने वाले हैं। इसके अलावा सर्दियों का मौसम भी शुरू होने जा रहे हैं, ऐसे में आज के कार्यक्रम का फोकस इस दौरान कोरोना से बचने पर होगा।                 


सत्ता के 20 साल, कही मोदी ने 'मन की बात'

सत्‍ता में लगातार 20 साल बने रहने पर पीएम मोदी ने कही ‘मन की बात’


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक लगातार 20वें साल चुनी हुई सरकार का नेतृत्व करने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की। 7 अक्टूबर के दिन ही वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने। तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं। इस खास अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि के लिए जहां प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद खुद मोदी ने भी ट्विटर पर अपने अनुभव को साझा किया।
जनता-जनार्दन ईश्वर का रूूपः उन्होंने कहा कि बचपन से मेरे मन में एक बात संस्कारित हुई कि जनता-जनार्दन ईश्वर का रूप होती है और लोकतंत्र में ईश्वर की तरह ही शक्तिमान होती है। इतने लंबे कालखंड तक देशवासियों ने मुझे जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें निभाने के लिए मैंने पूरी तरह से प्रामाणिक और समर्पित प्रयास किए हैं। आज जिस प्रकार देश के कोने-कोने से आप सबने आशीर्वाद और प्रेम बरसाए हैं, उसका आभार प्रकट करने के लिए आज मेरे शब्दों की शक्ति कम पड़ रही है। देश सेवा, गरीबों के कल्याण और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हम सबका जो संकल्प है, उसे आपका आशीर्वाद, आपका प्रेम और मजबूत करेगा।
यह कोई दावा नहीं कर सकता कि मुझमें कोई कमी नहीं 
उन्‍होंने कहा कि कोई व्यक्ति कभी यह दावा नहीं कर सकता कि मुझमें कोई कमी नहीं है। इतने महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे पदों पर एक लंबा कालखंड बिताया है। एक मनुष्य होने के नाते मुझसे भी गलतियां हो सकती हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी इन सीमाओं और मर्यादाओं के बावजूद आप सबका प्रेम उत्तरोत्तर बढ़ रहा है। मैं अपने-आपको, आपके आशीर्वाद के योग्य, आपके प्रेम के योग्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। देशवासियों को एक बार फिर से विश्वास दिलाता हूं कि देशहित और गरीबों का कल्याण, यही मेरे लिए सर्वोपरि है और हमेशा सर्वोपरि रहेगा।             


वेस्ट यूपी में योगी का अपराध पर शिकंजा

सम्राट सिंह राठौड़

बागपत। उत्तर प्रदेश के कुख्यात और मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के आरोपी सुनील राठी पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सुनील राठी के टीकरी कस्बे में स्थित तीन मकान कुर्क कर दिया और एक गाड़ी को सीज किया है। जिलाधिकारी बागपत के निर्देश पर रविवार  यानि आज  टीकरी कस्बे में कुख्यात सुनील राठी के आवास अवैध सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गई।

टीकरी कस्बे की पूर्व चेयरमैन राजबाला के बेटे कुख्यात सुनील राठी पर गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर रविवार को सीओ बड़ौत आलोक सिंह व सीओ बागपत ओमपाल सिंह के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस टीकरी पहुची,जहां पर सुनील राठी के मकान की कुर्की की। परिवार के लोगो ने विरोध किया,लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक नही चली।                

कृतिः मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा...

मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा...
अलग-अलग रंग में,
अलग-अलग ढंग में,
अलग-अलग संघ में,
अलग-अलग रूप में,
शीतल छांव में और धधकती धूप में,
जैसे कोई लता किसी तरु से, लिपटकर रहती है। ऐसे ही तुम से लिपटा रहूंगा।
मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा...
चंदन पर जैसे लिपटा रहता है भुजंग। 
ना कोई कान-केश, ना हाथ-पैर और ना कोई विशेष रंग। 
इसी तरह सदा मैं तुम्हारे रंग में रंगा रहूंगा..... 
मैं तुम्हें ऐसे ही चाहता रहूंगा।


वायरस के खिलाफ खड़ा होने का समय आ गया है।


दूरी सबसे पहले, बहुत जरूरी।
मास्क का व्यापार भी है जरूरी।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु  'निर्भयपुत्र'


पठान के निधन पर आयोजित की 'शोकसभा'

कांग्रेस नेता नसीब पठान के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर
अतुल त्यागी


हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित पी. एस.गार्डन में पूर्व एमएलसी और पूर्व विधान परिषद के सदस्य नसीब पठान के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने नसीब पठान के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता नसीब पठान के निधन से कांग्रेस पार्टी को एक अपूर्णीय क्षति पहुंची हैं उनके निधन से कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी कमी कोंग्रेस पार्टी में कभी पूरी नहीं की जा सकती। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि नसीब पठान जी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनके आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त हुई। नसीब पठान जी की छवि एक दमदार नेता के रूप में हमेशा जानी जाती रही हैं। भले ही नसीब पठान जी आज दुनिया मे न रहे हों, लेकिन आज भी नसीब पठान साहब के विचार लोगों के दिलो में जिंदा हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन औऱ पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि नसीब पठान जी काँग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही और व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा से काम किया हैं। इसके साथ ही कई कांग्रेस नेताओं ने नसीब पठान जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्मरण किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव अंकित शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोर्डिनेटर मोहम्मद खालिद खान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कोंग्रेस के शहर अध्यक्ष आतिफ असलम,महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा, नगर पालिका के पूर्व डिप्टी चेयरमैन किशन बाटला, रिजवान सभासद, युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप,शहर सचिव गौरव गर्ग,जस्सा सिंहहरीश कुमार एडवोकेट,रतनलाल पारचा,भरत लाल शर्मा,राकेश बेदी,अभिनव शर्मा,मोहम्मद हम्माद, हर्षित,अमित कश्यप आदि आदि लोग उपस्थित रहे।               


सफल अभ्यर्थियों को संस्था ने प्रमाण पत्र दिए

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। कटाई प्रशिक्षण केद्र सफल अभियर्थीओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। डाबर इंडिया लिमिटेड की सहयोगी संस्था संदेश के सुशील कुमार प्रबंधक संदेश के कुशल नेत्तत्व मे संचालित "संदेश नारी शक्ति केंद्र द्वारा कटाई-सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन ग्राम डाहाना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश संस्था के परियोजना समन्यवक मंजू जोशी व प्रधान प्रतिनिधि जगपाल सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान  प्रशिक्षण  प्राप्त कर चुकी 25 युवतियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सुशील ने संदेश नारी शक्ति केन्द्र का मुख्य उद्देश्स पर प्रकाश डालते हुए हमारी स्वयं सेवी संस्था महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा व्यावसायिक कुशलता के बेहतर उपयोग करना है। ताकि प्रशिक्षित महिलायें आत्म निर्भर बनें। कार्यक्रम के सफल बनाने मेपरियोजना समन्यवक मंजू जौशी,मुख्य प्रशिक्षक जसवन्त सिंह,ग्राम प्रधान पति जगपाल सिंह ग्रामवासियों आदि का सराहनीय योगदान रहा। वैशिवक मदमारी कोरोना के निधारित माप दंडो का पालन समूर्ण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।                      


राजस्थानः अस्पताल में 'नो मास्क, नो एंट्री'

राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में नो मास्क नो एंट्री सवाई मानसिंह चिकित्सालय।


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान का अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा अगर मास्क नही होगा तो उनका प्रवेश अस्पताल में नही हो सकेगा। इसके संबध में निर्देश जारी किए गए है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिल सकेगा। अक्टूबर से चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए मास्क लगाना ही सबसे सहज उपाय है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिक जागरूकता लाने के लिए अस्पताल परिसर में पोस्टर होर्डिग भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए निशुल्क मास्क भी ।             


हाथरसः एचसी में याचिका, कैद से मिले मुक्ति

हाथरस: पीड़िता के परिवार की हाई कोर्ट में याचिका कैद से मिले मुक्ति


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन ने उन्हें उनके घर में अवैध रूप से कैद कर रखा है। कोर्ट से जिला प्रशासन को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि परिवार के सदस्यों को अवैध कैद से मुक्त किया जाए और उन्हें अपने घर से बाहर निकलने और लोगों से मिलने की अनुमति दी जाए।               


उप-चुनाव में पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार

मध्य प्रदेश उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार


भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी ताल ठोकने का मन बना लिया है। उम्मीदवारों के चयन के लिए सपा ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया है और दावेदारों से आवेदन भी व्हाट्सऐप पर आमंत्रित किए हैं।               


तनावः एसएसबी जवान से की बदसलूकी

यूपी में नेपाल बॉर्डर पर तनाव, एसएसबी जवान से बदसलूकी


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुंदर नगर गांव के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 49वीं बटालियन के जवानों और नेपाली नागरिकों के बीच संघर्ष होने की खबर है। जिसके कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया है।               


अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे 'आरती'

अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे सरयू आरती


लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई कवायदें शुरू करने की तैयारियां होने लगी हैं। इसी कड़ी में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरयू नदी में क्रूज बोट से आरती दिखाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस योजना को रामायण क्रूज टूर नाम दिया जाएगा। इस बारे में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कंसल्टेंट कंपनी मेसर्स नोर्डिक क्रूज लाइन्स की ओर से सरयू नदी पर रामायण क्रूज टूर योजना का प्रस्तुतिकरण देखा है।                 


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...