गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

मंत्रियों और विधायकों के फोन किये जा रहे टैप ऐसी जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस।


नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाली खबर को लेकर जयपुर राजस्थान पुलिस ने एक्शन लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर जब यहां के मंत्रियों और विधायकों के फोन टैप किये जाने जैसी खबर चलती दिखी तो पुलिस नेे इसे लेकर जांच-पड़ताल की। जिसके फलस्वरूप उसने दो लोगों पर मामला दर्ज किया।


हरदोई में किसानों की महापंचायत संपन्न हुईं

प्रदीप कुमार


भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत हरदोई जिले में संपन्न हुई।


हरदोई। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत हरदोई जिले में संपन्न हुई इस महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री विष्णु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाकांत अर्कवंशी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष श्री रावेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर ,बरेली, जिला अध्यक्ष हरदोई श्री राम लखन पाठक, तहसील प्रभारी उदयराज ,ब्लॉक अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ,रामगोपाल, तथा अनेक पदाधिकारी ग्राम प्रभारी तथा हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई तथा उनके त्वरित निदान के लिए डीएम तथा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ में संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया इस समय रहते समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो संगठन एक बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।                    


पेड़ से टकराई कार, एक की मौत 4 घायल

सिकन्दरपुर (बलिया)। बलिया से जन्मदिन मना कर वुधवार की देर शाम स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर लौट रहे पांच युवकों की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार वुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी बिट्टू वर्मा 19 वर्ष पुत्र रंजन वर्मा, आदित्य वर्मा 20 वर्ष पुत्र जयनाथ वर्मा, विकास कनौजिया 19 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार व अभिषेक गोंड़ 20 वर्ष पुत्र लालमोहर गौड़ व विशाल कनौजिया 19 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार किसी जन्मदिन में शामिल होने बुधवार को बलिया गए थे। जन्मदिन की पार्टी  समाप्त होने के बाद पांचों युवक स्विफ्ट डिजायर कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे ही मिल्की मोहल्ला के समीप ताज आयरन के पास पहुंचे ही थे कि असंतुलित होकर उनकी कार जोरदार टक्कर के साथ पेड़़ मे घुस गई। रात होने के कारण घटनास्थल के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। एक्सीडेंट की आवाज़ सुनकर कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों युवकों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने पांचों युवकों बिट्टू वर्मा, आदित्य वर्मा, विकास कुमार, अभिषेक गौड़ व विशाल कनौजिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अभिषेक गोड़ ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चारों युवकों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता                 

एसपी को लिखी चिट्ठी, खुद को बताया निर्दोष

हाथरस। रेप कांड के आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में चारों आरोपियों ने कहा कि वह निर्दोष हैं। घटना के मुख्य आरोपी संदीप ने दावा किया है कि पीड़िता के साथ उसकी दोस्ती थी, जिससे उसका परिवार नाराज था। संदीप के मुताबिक, यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है।


एसपी को भेजे गए चिट्ठी में संदीप ने कहा कि पीड़िता के साथ मेरी दोस्ती थी। मुलाकात के साथ मेरी कभी-कभी उससे फोन पर बात हो जाती थी। मेरी यह दोस्ती उसके घर वालों को पसंद न थी। घटना के दिन पीड़िता ने मुझे मिलने के लिए खेत में बुलाया था, जब मैं वहां गया तो पीड़िता के साथ उसकी मां और भाई मौजूद थे। अपने चिट्ठी में आरोपी संदीप ने कहा कि पीड़िता के कहने पर मैं अपने घर चला गया। अपने पिता के साथ पशुओं को पानी पिला रहा था, तभी मुझे खबर मिली कि पीड़िता की मां और उसके भाई ने पिटाई की है। उसे गंभीर चोट आई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। संदीप ने कहा कि मैंने कभी भी पीड़िता तो मारा नहीं है और न ही कोई गलत काम किया।


एसपी को लिखी गई चिट्ठी


संदीप का कहना है कि इस मामले में हम निर्दोष हैं। मेरे रिश्तेदार रवि और शमू को भी फंसाया गया। साथ ही लवकुश का नाम भी डाला गया है। हम चारों निर्दोष हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। हाथरस जेल अधीक्षक ने चिट्ठी लिखे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक एसपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि गांव के कई लोग भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। गाँव के कई लोगों का कहना है की हमारे लड़के निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। मामले की सीबीआई जांच के साथ दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। वहीं, पीड़िता के परिवार की भी मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।                 


बिहार में भाजपा को 3 दिन में 3 झटके मिलेंं

बिहार में तीन दिन में भाजपा को लगातार तीन झटके


 अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान सभा चुनावों में पहले चरण का नामांकन खत्म होने से पहले बीजेपी को तीसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सासाराम की नोखा विधान सभा सीट से तीन-तीन बार विधायक रहे रामेश्वर चौरसिया ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा का दामन थाम लिया है। चौरसिया से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी भी लोजपा में शामिल हो चुकी हैं।
चौरसिया पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और प्रवक्ता भी रह चुके थे। उनके जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चौरसिया नोखा विधान सभा सीट से लगातार चार बार साल 2000, 2005 (फरवरी और नवंबर) और 2010 में जीत चुके हैं। साल 2015 में राजद की अनीता देवी से वो हार गए थे। इस बार ये सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। जेडीयू ने वहां से नागेंद्र चंद्रवंशी को टिकट दिया है।
चौरसिया नीतीश के विरोधी नेता माने जाते रहे हैं। माना जाता है कि इस वजह से उन्हें इस सीट से हाथ धोना पड़ा है। अब वो लोजपा उम्मीदवार के तौर पर नोखा से जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ लड़ेंगे।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 09, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-55 (साल-02)
2. शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                       











चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...