सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

चरम पर साइबर अपराध, 3 खातों से निकाले पैसे

साइबर अपराध चरम सीमा पर, तीन लोगों के खातों से निकले ₹ 1.14 लाख।


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। साइबर अपराधी लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इसी क्रम में साइबर अपराधियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और छात्र समेत तीन लोगों को अपना निशाना बना डाला। तीनों के खातों से 1.14 लाख रुपए की नकदी निकाल ली।
पहले मामले में कवि नगर में रहने वाले संयम जैन ने बताया कि वह गुड़गांव में स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके दो खाते हैं। इसमें एक खाता राजनगर आरडीसी में स्थित एचडीएफसी बैंक में है। जबकि दूसरा खाता भी नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने जहां एचडीएफसी बैंक के खाते से तीन बार में 20 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 10 हजार रुपए की नगदी उड़ा दी। मोबाइल पर खातों से रकम निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी दोनों बैंकों के अधिकारियों और पुलिस को दी। दूसरे मामले में विजयनगर के शांति नगर में रहने वाला बीए सेकंड ईयर का छात्र राहुल सिंह ने बताया कि उसका खाता जीटी रोड पर स्थित एमएमएच कॉलेज के निकट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। खाते से साइबर अपराधियों ने 5 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। उसने बताया कि जिस समय नगदी की निकासी हुई उस समय वह मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रहा था। मोबाइल पर बात खत्म होने पर आया मैसेज चेक किया गया तो खाते से रकम निकलने का पता चला। उधर सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पंकज कुमार के खाते से भी साइबर अपराधियों ने 79 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला तो मामले की जानकारी संबंधित बैंक और पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही।              


बैंक की राजनीति का हिस्सा, बिलों का विरोध

वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। किसान बिलों का विरोध जनरल (रि) वी. के सिंह


नई दिल्ली। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री व गाज़ियाबाद के सांसद पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि हाल में देश की संसद और राज्य सभा से पारित हुए किसानों से जुड़े बिल का विरोध केवल वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष आज किसान बिलों को लेकर विरोध कर रहा है। देश की संसद में पेश किए जाने के दौरान उसने किसी तरह की आपत्ति नहीं जतायी। उन्होंने कहा कि इन दोनों बिलों से किसान को निश्चित तौर से लाभ होगा और जो मंडियों में आढ़ती आदि किसानों का शोषण करते थे। वह भविष्य में नहीं कर पाएंगे। किसान हिंदुस्तान के किसी भी हिस्से में अपने सामान को बेच सकते है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आयी थीं।तभी से उसका उद्देश्य देश के अन्नदाता को उसकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। जनरल सिंह ने कांग्रेस तथा दूसरे दलों का नाम लिए बगैर कहां कि विपक्षी दल देश के किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे है। दोनों बिल किसानों को आत्म निर्भर बनाने से जुडे हुए है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए देश भर में मंडी बनी लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति ये है। कि सबसे अधिक मंडी शुल्क पंजाब में साढे़ आठ फीसदी है। जबकि सबसे कम मंडी शुल्क गुजयरात में है।
सवालों के जबाव में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सहयोगी अकाली दल को भी डर लगने लगा था। कि यदि उसके द्वारा इन बिलों का विरोध नहीं किया जाता है। तो उसकी जमीन खिसक जाएंगी। उन्होंने दावे के साथ कहा कि मंडी व्यवस्था खत्म नहीं होगी। बल्कि मंडी के स्टाफ को शिफ्ट किया जा रहा है। इन नए बिलों के मंजूर होने के बाद मार्केट में व्यापारी बढेंगे और इसका किसान को लाभ मिलेगा। किसानों की आय डबल करने के उद्देश्य से ही मधु मक्खी पालन पर भी जोर दिया जा रहा है। जो देश में कृषि का बजट एक वक्त 12 हजार करोड़ था। उसे बढ़ाते हुए दस गुणा किया गया है। बांस का पेड़ पहले चीन से आयात किया जाता था। जबकि अब हिंदुस्तान के गांवों में बांस के पेड़ लगाने को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इन विधेयक में यहां तक व्यवस्था दी गई है। कि जो किसान अपने खेत को किराए पर देते है। खेत की फसल का मूल्य एग्रीमेंट में उल्लेख करना होगा। एग्रीमेंट के बाद मोल भाव नहीं किया जा सकेगा। एग्रीमेंट केवल फसल तक ही सीमित रहेगा। जमीन पर इसके बाद चर्चा नहीं की जा सकेगी। देश के किसानों को बिलों के प्रति जागरूक करने का पूरे देश में कार्य आरंभ किया गया है। उन्होंने सवालों के जबाव में कहा कि गन्ना किसानों को एक वक्त में पांच से आठ साल अपनी फसल के पैसे के लिए इंतजार करना पडता था। जबकि अब ऐसा नहीं है। कुछ बदमाश चीनी मिल संचालक है। उन पर नियंत्रण के लिए सरकार कदम उठा रही है। जहां तक यूपी की कानून व्यवस्था का सवाल है। योगी सरकार के द्वारा सुधार के कदम उठाए जा रहे है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान बीजेपी नेताओं ने हाथरस प्रकरण पर ये कहते हुए चुप्पी साध ली की एजेंसियों के द्वारा पड़ताल की जा रही है। इस दौरान महापौर आशा शर्मा, मुरादनगर से विधायक अजीत पाल त्यागी, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।               


रिपोर्ट के बाद स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल

रिया को रिहा करो एम्स की रिपोर्ट के बाद स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल।


रोशन प्रजापति
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट आने के बाद ड्रग तस्करी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बंद अभिनेत्री रेय चक्रवर्ती को रिहा करने की मांग उठने लगी है। इस मामले में अभिनेत्री स्वरा भास्कर का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने रिया को रिहा करने की मांग की है। दरअसल सुशांत मामले में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने कहा कि यह केस सुसाइड का है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद लोकसभा में रिया को रिहा करने की मांग की थी। कांग्रेस नेता की बात के समर्थन में स्वरा ने एक ट्वीट में लिखा।वेल डन सर। और हैशटैग के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा। रिलीज रिया चक्रवर्ती। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट में लिखा। हम सभी सुशांत जी की मृत्यु से दुखी हैं। लेकिन एक महिला को आरोपी के रूप में फंसा कर उन्हें (सुशांत को) सम्मानित नहीं किया जा सकता। मैंने पहले ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बेकसूर महिला है। उन्हें और अधिक प्रताड़ित किए बगैर रिहा किया जाना चाहिए वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुई है।
हाल ही में द वीक में प्रकाशित एक कॉलम में स्वरा ने लिखा था कि नेपोटिज्म की शुरुआती बहस के बाद सुशांत के पिता द्वारा पटना में एफआईआर दर्ज कराने के बाद ध्यान रिया की ओर कर दिया गया। स्वरा ने लिखा।यह एक चौंकाने वाले बदनामी कैपेंन और हिस्टेरिकल मीडिया ट्रायल के कारण हुआ जिसने व्यावहारिक रूप से रिया को हत्या का दोषी बता दिया। बिना किसी सबूत और तथ्यों के आधार पर जो अब झूठ साबित हो रहा है।               


सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

सीएम- शिवराज 7 अक्टूबर को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण।


रीवा। सुपर स्पेशलिटी के लोकार्पण की तारीख दो बार बढ़ चुकी है। तीसरी बार 7 अक्टूबर को फिर से तय किया गया है। इस दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान सुपर स्पेशलिटी का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इस दिन वह त्योथर के पूर्व विधायक एवं मंत्री रहे रमाकांत तिवारी के आवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जाएंगे। सुपर स्पेशलिटी को सजाया जा रहा। सीमए शिवराज के आगमन को लेकर सुपर स्पेशलिटी को सजाया जा रहा है। परिसर में मंच आदि की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अस्पताल से लेकर पूरे परिवार को चकाचक किया जा रहा है। आप-पास एरिया में खराब दिखने वाली दीवारों का भी रंगरोगन किया जा रहा है। इस बार की तैयारी से लग रहा है कि अबकी बार तिथि बढऩे की संभावना नहीं है। इधर, सुपर स्पेशलिटी में अभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्टाप की नियुक्तियों का मामला फाइनल नहीं हो सका है। स्टाफ नर्स स्टाफ की नियुक्ति में शामिल अभ्यर्थियों में असंतोष है। कलेक्टर तैयारियों की समीक्षा करेंगे आज रीवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रीवा जिले में एक दिवसीय दौरा आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है। कलेक्टर इलैयाराजा टी 5 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।              


कैपिटल-चैलेंजर्स के बीच होगा घमासान

आईपीएल सीजन-13, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरू के बीच होगा घमासान, जो जीतेगा वो नंबर-1 बनेगा।


नई दिल्ली। आइपीएल सीजन-13 में आज एक ही मुकाबला खेला जाएगा। मैच रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। जिस पर सबकी नजर रहने वाली है, क्योंकि यह दो ऐसी टीम है। जो दोनों ही फॉर्म में चल रही हैं और शानदार खेल दिखा रही हैं और दोनों ही टीम अपने जीत के सिलसिले को इस मैच में भी बरकरार रखना चाहेंगी ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त घमासान होने की उम्मीद है।
जानिए कहां होगा मैच ?
रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। सीजन-13 में दोनों टीम। दोनों टीमों के पॉइंट टेबल की पोजीशन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु की टीम तीसरे नंबर पर है।हालांकि मुकाबले जीतने की बात करें तो दोनों ही टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं और तीन -तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो वहीं 11 मैच में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसमें फर्क बस इतना है। कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम नेट रन रेट में रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु की टीम से आगे है। दिल्ली कैपिटल्स में जहां युवा खिलाड़ियों की भरमार है और इस टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम से शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत  यह सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जो रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु के गेंदबाजों के लिए सर दर्द साबित हो सकते हैं। तो स्टोइनिस ऑलराउंडर खेल दिखाकर दिल्ली के लिए काफी कियायती खिलाड़ी भी साबित हो रहे है। टीम को बैलेंस कर रहे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में अमित मिश्रा, आर अश्विन कैगिसो रबादा जैसे खतरनाक गेंदबाज भी इस टीम में शामिल है। इतना ही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की बात करें तो इस टीम में भी धुरंधर खिलाड़ियों की भरमार है। हालांकि इस टीम में विराट कोहली कप्तान है और एबी डिविलियर्स जैसा स्टार प्लेयर इस टीम में है। इसके अलावा पडिक्कल युवा खिलाड़ी हैं। और बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। और इस टीम को शानदार शुरुआत दे रहे हैं। जिनकी तारीफ खुद विराट कोहली भी कर चुके हैं। मतलब साफ है। मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। दो इनफॉर्म टीमों के बीच मैच है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है। क्योंकि जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।                


बधाई को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट

गाज़ियाबादः बधाई को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई कई घायल।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कविनगर इलाके में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई किन्नर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। एक पक्ष का आरोप है। कि दूसरे पक्ष के लोग फर्जी किन्नर हैं। जो इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए मारपीट करते हैं। बताया जा रहा है। कि पहले भी इस मामले को लेकर मारपीट हो चुकी है। आरोप लगाया जा रहा है। कि दूसरा पक्ष अपने साथ पिस्टल भी ले कर आया था। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायल किन्नरों को पहले थाने लाया गया फिर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल के बाद ही सही वजह साफ हो पाएगा।
मामले में दूसरा पक्ष फिलहाल फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस दावा कर रही है। कि जल्द मामले में एफआईआर दर्ज करके संबंधित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं किन्नरों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी हुई है और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।             


दो मुंह, चार हाथ, दो पैर एक धड़ वाला बच्चा

शाहजहांपुर। नगर के सत्यानंद अस्पताल में एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है। जिसे डाक्टर भी देखकर चकित रह गये कि ऐसे आधुनिक जमाने में ऐसे बच्चे का जन्म होना मेडिकल सांइस को सोचने पर बिवस होना पड रहा है। लेकिन ईश्वर जो चाहे वह करता है और वही होता है। उसके सामने सभी विज्ञानिक और विज्ञान फेल है। दर असल मामला एक ऐसा सामने आया है कि एक महिला के प्रसव पीडा होने पर उसे शाहजहाँपुर के सत्यानन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया। जिसके दो मुंह चार हाथ दो पैर एक धड है। जिसे डा० भी देखकर चकित रह गये है। दो सिर दो मुँह चार हाथ दो पैर एक धड वाले बच्चे के जन्म की सूचना अस्पलाल वालों व वहाँ भर्ती मरीजों के तीमार दारों को लगी तो बच्चे को देखने के लिये भीड लग गयी। यह खबर जब अन्य लोगों को मिली तो बच्चे को देखने के लिए उत्सुक लोगों का अस्पताल में आना जाना शुरू हो गया तथा देखने वालों का ताता लगा हुआ है। जिला हरदोई के गांव धुसेपुर थाना बेहटा गोकुल निवासी यासीन पत्नी शाहीन बेगम उम्र लगभग 25 वर्ष को कल समय लगभग शाम 9:00 बजे सत्यानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी आज सुबह डिलीवरी हुई जिसमें महिला ने दो मुंह चार हाथ दो पैर एक धड के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ईश्वर का करिश्मा एक अनोखे बच्चे को देखने के लिए लोगो का अस्पताल में जमावाडा लग गया। बच्चे की साँसे भी सही चल रहीं हैं तथा स्वस्थ भी दिखाई दे रहा है। 


गुल मोहम्मद               


वाटसन और फाफ की बेहतर बल्लेबाजीः धोनी

जीत के बाद बोले एम एस धोनी, शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसिस की बेहतर बल्लेबाजी का खोला राज।


नई दिल्ली। आखिरकार लगातार तीन हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को वह जरूरी जीत मिल ही गई, जिसका इंतजार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और उसके फैंस लंबे समय से कर रहे थे।बीते रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी थी। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने इस लड़ाई में बाजी मारी चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 179 रन का टारगेट सेट किया था जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग की टीम ने 17.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 181 रन ठोक दिए।
इस तूफानी जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग की टीम ने पांच मैच में अब दो मैच जीत लिए हैं तीन मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है, अपने शुरुआती मैच में इस टीम ने मुंबई इंडियंस को हराया था और अब किंग्स इलेवन पंजाब को हराया है। इस जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है जीत के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमने छोटी-छोटी चीजें सही की है यह हमारे लिए बेहद जरूरी था बल्लेबाजी में हमें जिस तरह की शुरुआत मिली उसकी हमें बहुत जरूरत थी उम्मीद है हम आने वाले मैचेस में इसे दोहरा सकेंगे।
धोनी ने जीत के बाद वाटसन और डुप्लेसिस की भी जमकर तारीफ की लेकिन धोनी ने ये भी कहा कि आक्रामक होने की बात नहीं है, वाटसन नेट में गेंद को काफी अच्छे से मार रहे थे और आपको यह पिच पर भी करना अहम है यह सिर्फ समय की बात है फाफ ने हमारे लिए शीट एंकर का रोल अदा किया है वह अपने लैप शॉट से हमेशा गेंदबाजों को दुविधा में डाल देते हैं।
टीम चयन को लेकर भी एम एस धोनी ने कहा है कि टीम सेलेक्श में निरंतरता पर हम भरोसा करते हैं और कई बार स्टीफन फ्लेमिंग को इसका श्रेय नहीं मिलता ऐसा नहीं है कि हम इसे लेकर चर्चा नहीं करते लेकिन हमारे पास एक ही प्लान होता है हमारे बीच इसी तरह का संबंध है।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जिस तरह की धमाकेदार जीत दर्ज की है लगातार तीन हार के बाद जिस तरह से 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर वापसी की है, वो काबिले तारीफ है, फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है वह काबिले तारीफ है शेन वॉटसन ने जहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 53 गेंद में 83 रन ठोक दिए पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए तो फाफ डु प्लेसिस ने 53 गेंद में नाबाद 87 रन ठोक दिए पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।             


स्तर गिरने के बाद ट्रंप को दी डेक्सामेथासन

ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद ट्रम्प को दी गयी डेक्सामेथासन।


वाशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने कहा है। कि ट्रम्प के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन दी गयी। डॉक्टरों के मुताबिक ट्रम्प को डेक्सामेथासन दवाई भी दी गयी जिससे उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। और वह जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर व्हाइट हाउस लौटेंगे। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों की टीम ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रम्प इलाज के लिए शुक्रवार से इसी अस्पताल में भर्ती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का इलाज कर रहे डॉक्टर ब्रायन गैरीबाल्डी ने कहा। ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद 74 वर्षीय राष्ट्रपति को शनिवार को डेक्सामेथासन दवा दी गयी। ट्रम्प के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर इस समय सामान्य है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक डेक्सामेथासन दवाई केवल कोरोना के उन मरीजों को दी जानी चाहिए जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के बयान के कुछ देर बाद राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडॉ ने कहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रपति के सभी स्वास्थ्य मानकों की हालत काफी चिंताजनक थी और अगले 48 घंटे उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होंगे। हम अभी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते कि वह कब तक ठीक हो पायेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ट्वीट करके स्वयं और पत्नी मेलानिया ट्रम्प के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी थी। गौरतलब है। कि ट्रम्प ऐसे समय में कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जब राष्ट्रपति चुनाव में केवल एक माह का समय रह गया है।                 


'सीएम' आवास का घेराव करेंगे पदाधिकारी

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पदाधिकारी।
शगुफता परवीन 


देहरादून। 14 दिनों से आंदोलन कर रहे राज्य के नेतृत्व वाले संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।इसके लिए जगह-जगह से 2000 के करीब ग्राम प्रधान देहरादून पहुंच गए हैं। संगठन 12 बजे गांधी पार्क से कूच करेगा। रविवार को धरना जारी रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने बताया कि 21 सितंबर से शुरू हुए धरने प्रदर्शन में हर जिले से ग्राम प्रधान धरने में शामिल हुए लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मुख्य मांगों में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए। योजना में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर मिशन के अंतर्गत बनने वाली योजना की राशि परियोजना की देखरेख योजना के निर्माण में पूर्ण रूप से ग्राम प्रधान का हस्तक्षेप रखा जाए व ग्राम प्रधानों को विश्वास में लेकर योजना निर्माण किया जाए।
मनरेगा में वर्तमान वर्ष में कार्य दिवस 100 दिन प्रति परिवार से बढ़ाकर 200 दिन प्रति परिवार किया जाए। वहीं मनरेगा कार्य में मजदूरी 202 से बढ़ाकर 400, कुशल श्रमिकों की मजदूरी 398 से बढ़ाकर 600 किया जाए। प्रदेश में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पंचायत कनिष्ठ अभियंता कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों में तुरंत बढ़ोतरी की जाए।
वर्तमान में एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पास 25 ग्राम पंचायतों का चार्ज है। जिससे जनता को पंचायत से संबंधित कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़़ाकर पांच हजार किया जाए। यातायात भत्ते के रूप में 15000 अतिरिक्त ग्राम प्रधान को दिया जाए व पेंशन की सुविधा भी प्रधानों को मिले।               


चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला, केस दर्ज किया

उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी में सामने आया चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला केस दर्ज।


देहरादून। उत्तराखंड में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला हरिद्वार में दर्ज किया गया है। खासबात यह है। कि फेसबुक ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस के केंद्रीय आईटी सेल को शिकायत भेजी। इसके बाद छानबीन में पता चला कि यह पोस्ट उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार से डाली गई थी। फेसबुक ने पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है। और अब नगर कोतवाली हरिद्वार में मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया गया है। कि पोस्ट में क्या है। इसकी एक वीडियो सीडी के माध्यम से पुलिस को भेजी गई है। अब पुलिस को यह पता करना है। कि यह वीडियो हरिद्वार के किसी फेसबुक यूजर ने डाली और उसका मकसद क्या था। यही नहीं अगर आपत्तिजनक कंटेन्ट वीडियो है। तो वह कहां शूट हुई और अगर वह तस्वीर है। तो वह कहां खींची गई। हालांकि पुलिस सूत्र बता रहे हैं। कि अभी सीडी को प्ले करके नहीं देखा गया है। लेकिन पुलिस ने फेसबुक की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।               


बीमारी की 8वीं शिकार बनी 12 वर्षीय बच्ची

गलघोंटू ने ली सिमखेत गांव की 12 वर्षीय बच्ची की जान, एसटीएच हल्द्वानी में तोड़ा दम, जानलेवा बीमारी की बनी 8वीं शिकार।


हल्द्वानी। बागेश्वर के गरूड़ तहसील की गलघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी से ग्रस्त एक 12 वर्षीय छात्रा ने यहां एसटीएच में कल रात दम तोड़ दिया। गरूड़ के सिमखेत की रहने वाले हरीश सिंह नेगी की बेटी हर्षिता इस बागेश्वर जिले में इस जानलेवा बीमारी की 8वीं शिकार है। परिजनों के अनुसार हर्षिता नामक इस 12 वर्षीय बच्ची को चिकित्सकों ने जब उसके टेस्ट कराए तो उन्हें बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण दिखे इस पर उन्होंने बच्ची को एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। शनिवार को परिजन बच्ची को लेकर एसटीएच हल्द्वानी पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा था कल रात लगभग पौने बारह बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।               


पेंट फैक्टरी में लगी भयंकर आग, फैला धुआं

पेंट फैक्टरी में लगी भयंकर आग कई सौ मीटर दूर से दिख रहा था धुआ


कानपुर। मंधना पचोर रोड पर आज सुबह एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। पेंट में केमिकल होने के होने के कारण लगभग 50 धमाकों के साथ पूरा मंधना दहल गया। धुंआ का गुबार कई सौ मीटर की दूर से देखा जा सकता है। सूचना पर दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। फैक्ट्री में किसी मजदूर के न फंसे होने की बात अभी तक सामने आ रही है। कमल ग्रामोद्योग के नाम से पचोर रोड पर पेंट फैक्ट्री चलाई जा रही है। फैक्ट्री मालिक कमल धीर को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9:30 बजे वह लोग काम करने पहुंचे थे। सुबह के समय पांच मजदूर आए थे। जैसे ही उन्होंने फैक्ट्री का गेट खोला तो अंदर आग धधक रही थी। मजदूर बाहर की तरफ शोर मचाते हुए भागे और उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस के अलावा फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। इसी दौरान एक-एक कर लगभग 50 धमाके हुए।
ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सड़क की तरफ भाग निकले। धमाके इतने जोरदार थे। की ड्रम के टुकड़े उड़कर 100 मीटर से अधिक दूरी तक गिरे। दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अभी तक किसी मजदूर के फंसे होने की बात पुष्ट नहीं हो सकी है।             


4 धाम यात्रा के लिए बढ़ा श्रद्धालुओं का कोटा

चार धाम यात्रा के लिए बढ़ा श्रद्धालुओं का कोटा। जानिए कहाँ करें रजिस्ट्रेशन।


नई दिल्ली। देवस्थानम बोर्ड ने चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा दी है। संबन्धित तीनों जिलों के जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार देवस्थानम बोर्ड ने यह फैसला लिया है। अब तक बदरीनाथ में रोज 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 व यमुनोत्री में 450 श्रद्धालुओं को दर्शन की मंजूरी थी।
पिछले सप्ताहांत में धामों में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर बोर्ड ने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया। बोर्ड ने धामों में तय संख्या से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारणों की पड़ताल कराई तो पता चला कि दो और तीन अक्तूबर की तारीख में दर्शन करने को लोगों ने 10 से 15 अक्तूबर के पास का प्रयोग कर लिया। इस पर बोर्ड ने तय किया कि पास की जांच हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, गौचर, सोनप्रयाग में होगी।  इस दौरान आगे की तारीख वाले पासधारकों को वहीं रोक दिया जाएगा। बोर्ड के रविनाथ रमन ने बताया कि यात्रियों की संख्या धामों में आवास, भोजन, शौचालय व अन्य जरूरतों के साथ ही सामाजिक दूरी के मानक के अनुसार तय की गई है।
तीन बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे प्रवेश नहीं
केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को शाम तीन बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा रात के समय में धाम में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं की मौजूदगी सुनिश्चित कराने के लिहाज से किया जा रहा है।
हरिद्वार, ऋषिकेश से ही सख्ती से होगी पास की जांच
धामों में तय संख्या से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारणों की बोर्ड ने पड़ताल कराई। तो मालूम चला कि लोगों ने दो तीन अक्तूबर की तारीख में दर्शन करने को 10 से 15 अक्तूबर की तारीख के पास का इस्तेमाल कर लिया। इस पर बोर्ड ने तय किया है। कि हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, गौचर, सोनप्रयाग में ही पास की जांच होगी। यदि पास आगे की तारीख के होंगे। तो श्रद्धालुओं को वहीं रोक लिया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार, देहरादून और टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिलाधिकारियों को सख्ती से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।                 


सप्लाई बंद हो तो नंबर पर कर सकते हैं फोन

बिजली कर्मचारी हड़ताल पर सप्लाई बंद हो तो इस नंबर पर करें फोन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विभाग के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युत निगम के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। गाज़ियाबाद जिले में हड़ताल पर जाने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या लगभग 1200 है। इसके चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।
हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। पूरे जिले को छह जोन में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को नोडल प्रभारी बनाया गया है। शासन की तरफ से उन कंपनियों के नाम भी जिलों को उपलब्ध कराएं गए हैं ।जो पूर्व में मेंटेनेंस का काम देखती रही हैं। आपात स्थिति में प्रशासन की तरफ से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए इन फर्मों की मदद ली जाएगी।
10 दिनों से चल रहा है। आंदोलन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 10 दिनों से विद्युत कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। तीन घंटे कार्य बहिष्कार के बाद अब आज से पूरे दिन कार्य का बहिष्कार होगा।जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किल भी बढ़ सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने निजीकरण के मुद्दे पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है। विद्युत मजदूर संगठन भी संघर्ष समिति के बैनर से अलग कार्य का बहिष्कार कर रहा है। ऐसी स्थिति में शासन ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। कि वह अपने स्तर से पुख्ता इंतजाम करें और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। हड़ताल के मद्देनजर उपद्रव होने की भी आशंका है। जिसको देखते हुए पुलिस को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जोन में बांटा जिला सब स्टेशनों पर रहेगी नजर
149 सब स्टेशन और 22 पारेषणों पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। जिले को छह जोन में बांटकर उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सब स्टेशनों और पारेषणों पर निगाह रखेंगे। इनके साथ एक-एक तकनीकी अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ग्रामीण और अपर जिलाधिकारी नगर को शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईटीआई पास लोगों को भी समस्या के निस्तारण के लिए लगाया गया है।
आकस्मिक स्थिति के लिए बना कंट्रोल रूम
अपर जिलाधिकारी नगर के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। आपूर्ति बाधित होने पर 0120-2828411 पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही तकनीकी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका प्रभारी सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद को बनाया गया है। तकनीकी समस्याओं के लिए 6390004126 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जिले में अन्य कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। डीएम अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठक की गई। सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन ने की हैं। पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। जिले को छह जोन में बांटा गया है। जिनकी निगरानी के लिए सीडीओ को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।                     


तीन पैरों के बच्चें को देवता मान रहे हैं लोग

अंधविश्वासः तीन पैरों वाले बच्चे को देवता का रूप मान रहें हैं। लोग


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तीन पैरों वाला एक बच्चे का जन्म हुआ है।  इस घटना से परिवार के साथ-साथ गांव वाले भी हैरान हैं। वहीं कुछ लोग इस बच्चे को देवता का रूप मान रहे हैं। धीरे-धीरे यह बात पूरे इलाके में फैल गई और तब से बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं कुछ लोग बच्चे को दैवीय रूप मानकर दूर से प्रणाम भी कर रहे हैं।
सूचना के अनुसार मामला बिरनो थाना क्षेत्र स्थित तियरा गांव का है। तियरा गांव निवासी प्रियंका देवी ने 29 सितंबर इस तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। उनका कहना है। कि नवजात बच्चे के तीन पैर हैं। एक पैर बच्चे के गुप्तांग से जुड़ा हुआ है। खास बात यह है। कि तीसरे पैर में छह उंगलियां भी हैं। वहीं परिजनों का कहना है। कि बच्चा स्वस्थ है। वह सामान्य बच्चों की तरह ही व्‍यवहार कर रहा है।
दूर-दूर से देखने आ रहे लोग। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बच्चा परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों के लिए भी कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग दूर-दूर से बच्चे को देखने के लिए आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बच्चे के पिता विवेकानंद राम आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। विवेकानंद राम के पास बच्चे के इलाज कराने के लिए प्रयाप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे बच्चे का इलाज कराने के लिए लोगों से मदद मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में एसीएमओ उमेश कुमार ने बताया कि यह खास तरह की बीमारी है। इसे कंजेनिटल अनोमिली कहा जाता है। इसमें मरीज की जांच के बाद ही इलाज से ठीक होने की बात कही जा सकती है। प्रेग्नेंट महिला अगर रेडिएशन के संपर्क में आ जाए या फिर कोई दवा साइड इफेक्ट कर जाए तो ऐसे बच्चे पैदा होते हैं।               


संजय दत्त की स्थिति पहले से ही खराब

संजय दत्त की स्थिति पहले से खराब सामने आई ये तस्वीर देखकर आप भी चौक जाएंगे।


मुंबई। लंग्स कैंसर से जुझ रहे संजय दत्त की स्थिति पहले से और खराब हो गई है। इसका अंदाजा उनकी सामने आई तस्वीर से लगाया जा सकता है। संजय दत्त ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था। कि वह कुछ समय के लिए इलाज की खातिर छुट्टी ले रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें अभिनेता काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक यूजर ने लिखा बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
सामने आई फोटो में संजय दत्त का वेट काफी कम नजर आ रहा है। इस फोटो में उनका लुक बदला हुआ नजर आ रहा हैं। फैंस उनके रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में संजय दत्त लाइट ब्लू कलर की टी-शर्ट और डार्क ब्लू कलर की जीन्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में मास्क पकड़ रखा है। ये तस्वीर अस्पताल के एक स्टॉफ ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट की है।               


एप के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे 'भूपेश'

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम साढ़े 6 बजे अपने निवास कार्यालय से मोर बिजली एप के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है। और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है। कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।                          


मोर बिजली एप के नए वर्जन का होगा शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम साढ़े 6 बजे अपने निवास कार्यालय से मोर बिजली एप के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है। और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है। कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।                  


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण



यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-52 (साल-02)
2.  मंगलवार, अक्टूबर 06, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:00, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                           " alt="" aria-hidden="true" /> 












कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...