रविवार, 4 अक्तूबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 05, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-51 (साल-02)
2. सोमवार, अक्टूबर 05, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-  चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:00, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                     











शनिवार, 3 अक्तूबर 2020

फायदेमंद है प्याज के छिलकों की चाय

जीरो-वेस्ट कुकिंग का कॉनसेप्ट खराब पड़े कूड़े को भी उपयोग में लाकर उससे कुछ ना कुछ प्राप्त करना हैं।


अधिक से अधिक लोग सब्जियों के छिलकों और स्किन का उपयोग करने के ऑप्शन की तलाश मे लगे रहते हैं। जो अक्सर खाना बनाने में फेंक दिए जाते हैं, सबसे दिलचस्प बात यह है कि जीरो-वेस्ट कुकिंग का कॉनसेप्ट भारत के लिए अलग-थलग नहीं है। इंडियन अपनी डाइट में सब्जी के हर हिस्से का इस्तेमाल करने में माहिर रहे हैं। और आज भी करते हैं। पल्प से लेकर स्किन और यहां तक की पौधों की जड़, तना और पत्तियों को भी भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। हम में से ज्यादातर लोग आलू की स्किन और गाजर की स्किन का इस्तेमाल फ्राइड सब्जी को बनाने में करते हैं। इसी तरह, आप जब भी प्याज काट रहे हैं, तो आपको एक बार में छिलकों को निकालने की जरूरत नहीं है। आप इन छिलकों को एक डिटॉक्स टी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज के छिलको से बनी चाय के 6 स्वास्थ्य लाभः 
1. प्याज की स्किन में विटामिन का अच्छा स्रोत पाया जाता हैं।विटामिन ए से भरपूर यह चाय आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकती है।
2.  प्याज की स्किन भी विटामिन सी और ई  के गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।             


कोहली की कप्तानी पारी से जीता बेंगलौर

अबूधाबी। कप्तान विराट कोहली और इन फॉर्म देवदत्त पडिकल के अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 15वें मैच में शनिवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलोर की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद बेंगलोर की टीम चार मैचों में छह अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान छठे नंबर पर खिसक गई है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया, जिसे बेंगलोर ने पांच गेंद बाकी रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेंगलोर के लिए कप्तान कोहली ने फॉर्म में लौटते हुए सर्वाधिक नाबाद 72 रनों की पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। देवत्त पडिकल ने 45 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। अब्राहम डिविलियर्स ने नाबाद 12 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफरा आर्चर और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट लिए।                 


ब्रिटेन की महारानी के सभी कार्यक्रम रद्द

महारानी ने बकिंघम पैलेस, विंडसर कैसल में होने वाले सभी कार्यक्रम किए रद्द।


लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बकिंघम पैलेस और विंडसर कैसल में होने वाले सभी कार्यक्रमों को वर्ष के अंत तक के लिए रद्द कर दिया है। यह कदम कोरोना वायरस के मद्देनजर उठाया गया है जो दश में अब तक 469,764 लोगों को संक्रमित कर चुका है जबकि 42,358 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
अपनी वेबसाइट पर पब्लिश एक बयान में बकिंघम पैलेस ने कहा, “वर्तमान सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप, और वर्तमान परिस्थितियों में एक एहतियात के तौर पर, बकिंघम पैलेस या विंडसर कैसल में वर्ष के अंत तक बड़े पैमाने पर कोई आयोजन नहीं होगा।”
इसने कहा कि बड़ी संख्या में मेहमानों और लोगों के आने के कारण, वर्तमान परिस्थितियों में इन कार्यक्रमों को करना संभव नहीं था।
समाचार पत्र मेट्रो ने बताया कि रानी इस समय अपने पति और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप के साथ नोरफोक के सैंड्रिंगम हाउस में हैं और जल्द ही विंडसर कैसल में जाने की उम्मीद है।               


सेहत को कई लाभ देता है कीवी का सेवन

नई दिल्ली। अपने बेहद अलग तरह के स्वाद के लिए पसंद किया जाना वाला कीवी कई मायनों में सेहत को काफी लाभ पहुंचाने वाला फल है। कीवी में विटिमिन C, K, E, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है। कीवी में पाया जाने वाला काला बीज और इसका भूरा छिलका भी खाने योग्य होता है। आइये जानते हैं। इसके सेहत से जुड़े भरपूर लाभ 
अस्थमा में होता है। लाभ 
ऐसा समझा जाता है। कि कीवी में मौजूद विटामिन C की प्रचुर मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा का सामना कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है। सांस की तकलीफ का सामना कर रहे बच्चों में भी ताजे कीवी के सेवन से सुधार हो देखने को मिले।               


हेल्थ के लिए फायदेमंद है अमरुद खाना

भारत में बडे़ पैमाने पर अमरूद की बागवानी होती है। आर्थिक रूप से अमरूद से लाभ तो होता ही है। लेकिन ये सेहत के लिए भी गुणकारी है। अमरूद को सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके गुणों की वजह से ही इसको सुपर फूड भी कहा जाता है। अमरूद में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर के गुण पाए जाते हैं। अमरूद के गुणों का आयुर्वेद में भी जिक्र है। आयुर्वेद में अमरूद को कई बीमारियों के इलाज के लिए भी लाभदायक बताया गया है। अमरूद एक ऐसा फल है। जो सर्दीयों के मौसम में सबसे अधिक मिलता हैं। अमरूद स्वाद में जितना अच्छा होता है। उतना ही हेल्थ के लिए भी गुणकारी है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। अमरूद के फायदो के बारे में।
अमरूद खाने के स्वास्थ्य लाभ।
1. वजन घटाने के लिए।
अमरूद में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। इस फल में मौजूद फाइबर कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है। जिससे वजन को कम किया जा सकता है।
2. डायबिटीज के लिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पीने से शुगर लेबल को कंट्रोल किया जा सकता है। जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है।                


हापुड़ः 1 गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

अतुल त्यागी


हापुड़। अगर आप ब्रांडेड जूता खरीदने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान ऐसे ही एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जनपद हापुड़ की थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे जाल साजों का पर्दाफाश किया है जो ब्रांडेड जूते की कंपनी के नाम पर नकली जूता बनाकर लोगों को लूटने का काम कर रहे थे पुलिस ने असली के नाम पर नकली का काला कारोबार करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आपको ब्रांडेड जूते की कीमत में मिल सकते हैं नकली जूते हो जाएं सावधान हापुड़ में कहाँ हो रहा है आम आदमी नकली सामान का शिकार। एसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में बाबूगढ़ पुलिस का किया सनसनीखेज खुलासा। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र मैं गोल्ड स्टार नकली जूता बनाने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 181 बोरे यानी 5430 जोड़ी बने हुए जूते और 4460 जोड़ी अध बने जूते और भारी मात्रा में नकली जूते बनाने के उपकरण पुलिस ने बरामद की है साथ ही दो शातिर जाल साजों को भी गिरफ्तार किया है।                 


जिलाधिकारी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


प्रयागराज। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मरीजों से खाने-पीने तथा दवाओं आदि की जानकारी ली, जिस पर वहां के मरीजों ने संतोष जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं की तारीफ की। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के खान-पान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में साफ-सफाई की निरंतर समुचित व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के लिए जो भी सुविधायें सुनिश्चित की गयी है, समय से मरीजों को उपलब्ध होती रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज पहुंचकर कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कोविड मरीजों के अद्यतन स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए वार्ड प्रभारियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि चिकित्सालय में भर्ती हेतु आने वाले कोविड मरीजों को तत्काल अटेंड करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार सम्बंधित वार्ड में भर्ती कराकर उनका तत्काल समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाता रहे। उन्होंने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों का भर्ती के बाद तत्काल  एक्सरे करा लिया जाये और यदि आवश्यक हो तो उनका सीटी स्कैन भी समय से करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर ढंग से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहे। बैठक में प्रधानाचार्य-श्री एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी-श्री जी0एस0 वाजपेयी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।             


विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया

भानु प्रताप उपाध्याय


छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के गाँव शबगा में आँखें के पर्यावरण संरक्षकों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधा रोपण के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान के चरण वन महोत्सव अभियान के तहत क्षेत्र के गाँव शबगा में आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क के डायरेक्टर समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, मा० राकेश सरोहा, डॉ० रवि शास्ती ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए, पौधा रोपण के संकल्प क साथ बादाम, नीम, पीपल,टीकोमा, नाशपाती, नीबू, आम, अमरूद, जामुन सहित विभिन्न प्रजापति के  पौधों का रोपण किया।
समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा पेड़-पौधें किसी से भेदभाव करते वह सभी के लिए उपयोगी होते है। ये किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं अपितु समस्त पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
मा० राकेश सरोहा ने कहा पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी सम्भव नहीं। पेड़ पौधें नहीं तो जीवन नहीं।
डॉ० रवि शास्त्री ने विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिन्ता का विषय है।
इस अवसर पर समाजसेवी राकेश सरोहा, डॉ रवि शास्त्री, आर०आर०डी० उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह पवांर, मा० रणबीर सिंह, चौधरी अश्मित, रोहित गौड़, दीपक, धर्मेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।                 


शामलीः स्कूल ने किया 3 माह का शुल्क माफ

भानु प्रताप उपाध्याय


भारत इंटरनेशनल स्कूल ने किया 3 माह का शुल्क माफ


शामली। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्लाखा खा में स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल ने कोविड-19 में हो रही परेशानी को देखते हुए अभिभावकों को एक बड़ी राहत दी है। जिसमें नए सत्र 2020 2021 में 3 माह का शिक्षण शुल्क माफ कर दिया है।कोविड-19 के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में लोगों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है जिसके चलते उनके सामने और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह अपने बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर सकते इन हालातों को देखते हुए भारत इंटरनेशनल स्कूल में 3 माह का शुल्क माफ कर दिया है प्रधानाचार्य जी एस जॉनसन ने बताया है कि कोविड-19 के चलते मैनेजमेंट ने अप्रैल से लेकर जून तक का शिक्षण शुल्क माफ कर दिया है स्कूल द्वारा दी गई राहत से अभिभावकों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की है।               


203 दिनो में मौतों का आकड़ा 1 लाख पार

भारत दुनिया के उन तीन देशों में शामिल हो गया है जहां कोरोना संक्रमण से एक लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई।


नई दिल्ली। भारत से अधिक अमेरिका में 2.12 लाख और ब्राजील में 1.44 लाख से अधिक लोगों की अब तक इस महामारी से जान जा चुकी है। भारत में महामारी से पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। उसके बाद 203 दिनों में मौत का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया। राहत यह है कि ज्यादा जांच के बावजूद नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। फि‍र भी हर रोज एक हजार से अधिक मरीजों की मौत का सिलसिला बना हुआ है,जिसमें सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हो रही हैं।                    


हाथरस मामले की सीबीआई जांच होः माया

हाथरस मामले की सीबीआई जांच हो, राष्ट्रपति करें हस्तक्षेप: मायावती।


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार कांड की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूराे (सीबीआई) से कराने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये हस्तक्षेप की अपील की।
मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “ हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिये, बसपा की यह मांग है।”
उन्होने कहा “ देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।”             


समिति ने निकाली मोटर साइकिल रैली

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में मुरादनगर से लोनी टीला मोड़ तक तकरीबन 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्य करण की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति लगभग 20 साल से आंदोलन कर रही है। अभी बीते दिनों पहले ही रोड बनवाने की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति ने पदयात्रा भी की थी और आज आंदोलन के दूसरे चरण में 101 मोटर साइकिल की रैली निकालकर रोड बनवाने की मांग की है।




विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भैया ने बताया कि बादशाही मार्ग मुरादनगर से टीला मोड़ लोनी तक रोड की लंबाई 18 किलोमीटर है। उनकी मांग है कि इस रोड़ का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाए। इस मांग को करते हुए उनको 20 साल हो चुके हैं। इतनी मांग करने के बावजूद जब उनकी सुनवाई नहीं हुई है तो उनको मजबूरी में आंदोलन करना पड़ा है। सलेक भैया ने बताया कि इस रोड से तकरीबन 51 गांव प्रभावित हो रहे हैं। अपनी इस मांग को लेकर आज उन्होंने आंदोलन के दूसरे चरण में 101 मोटर साइकिल की रैली निकाली है जो कि 51 गाँवों में होते हुए जाएगी।                   



नहीं देना होगा कर्ज पर 6 महीने का ब्याज

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लोन लेने वालों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सरकार ने सर्वोच्च में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई लोन, एजुकेशन, हाउसिंग, कंज्यूमर, ऑटो, क्रेडिट कार्ड बकाया और उपभोग लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। सरकारी के मुताबिक 6 महीने के लोन मोरेटोरियम समय में दो करोड़ रुपये तक के लोन के ब्याज पर ब्याज की छूट देगी। कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में, ब्याज की छूट का भार वहन सरकार करे यहीं सिर्फ  समाधान है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि उपयुक्त अनुदान के लिए संसद से अनुमति मांगी जाएगी। आपको बता दें कि बता दें बीते महीने में सुप्रीम कोर्ट ने मोरेटोरियम मामले में केंद्र सरकार पर सख्त टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस बारे में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ट करे और रिजर्व बैंक के पीछे छुपकर अपने को बचाए नहीं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि आप सिर्फ व्यापार में दिलचस्पी नहीं ले सकते। लोगों की परेशानियों को भी देखना होगा।             


यूपीः 24 घंटे में 520 नए संक्रमित हुए

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


लखनऊ। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 3946 नए मामले सामने आए हैं। राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 520 नए मरीज मिले हैं। वहीं 718 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 4 लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि यहां मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। अब तक 3.51 लाख मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।फिलहाल प्रदेश में 49,112 मामले एक्टिव हैं।                 


मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 48 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया।


चंडीगढ़/ मुंबई। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। उसके लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 25 और कृष्णप्पा गौतम ने 22 रनों की पारी खेली।                   


परिजनों के साथ व्यवहार की आलोचना की

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की पीड़ित युवती के परिजनों के साथ पुलिस के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया तथा डराया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।” प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “उत्तर प्रदेश सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है- अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।” इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज हाथरस जाएगा और पीड़ित परिजनों के साथ हो रहे पुलिस बर्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी लेगा।                 


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अरेस्ट, पुलिस तैनात

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू होम अरेस्ट, पुलिस तैनात।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना पर मुखर कांग्रेस के बढ़ते कदमों काे थामने के लिये योगी सरकार ने तमाम इंतजाम किये हैं। इस कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में देर रात से ही पहरा बैठा दिया गया है। लल्लू ने कहा कि उन्हे उनके घर में देर रात एक बजे से ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें कहीं बाहर जाने की मनाही है। पुलिस पूछने पर बताती है कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।                      


मिट्टी का टीला ढहने से 2 भाइयों की मौत

बांदा: जसपुरा में मिट्टी का टीला ढहने से दो सगे भाइयों की मौत।


बांदा/जसपुरा। जसपुरा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मिट्टी खोदते वक्त टीला ढह जाने से दबकर मौत हो गई। टीला गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों भइयों को मिट्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव का बीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों सहित जसपुरा कस्बे में लगभग 10 साल से किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। वह जिस घर में रहते है वह घर कच्चा था। सुबह मां ने विवेक एवं अभिषेक दोनों बेटों को मिट्टी लाने के लिए कस्बे से कुछ दूर तरौडा मोड़ के पास मिट्टी लाने के लिए भेजा था।जहां पर मिट्टी खोदने के समय टीला गिर जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। टीला गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंचे जसपुरा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन बुलाई। जेसीबी मशीन से खुदाई में 10 बजकर 14 मिनट में अभिषेक मिला फिर 16 मिनट बाद विवेक का शव मिला। पहले से ही खड़ी एम्बुलेंस से जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।               


अध्यक्ष-सभासद का विवाद अध्यक्ष तक पहुंचा

गदरपुर। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस एवं सभासद परमजीत सिंह पम्मा के बीच हुआ विवाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के दरबार में पहुंच गया है। सभासद परमजीत सिंह पम्पा अजय भट्ट के पास पहुंचे और उन्हें एक ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगायी। यहां बता देें कि कुछ दिन पूर्व नगरपालिका कार्यालय में वार्ड नंबर पांच सभासद परमजीत सिंह पम्मा एवं पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सभासद द्वारा पालिकाध्यक्ष के खिलाफ थाने में जान से मारने की नियत से लाइसेंसी रिवाल्वर तानने व गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा भी सभासद के खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज करवाया गया। वहीं इस मामले में सभासद परमजीत पम्मा को न्याय न मिलने व पालिकाध्यक्ष द्वारा एससीएसटी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर वह मुख्यमंत्री से भी मिले थे। शनिवार को सभासद परमजीत सिंह पम्मा न्याय की गुहार लगाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की मांग की। परमजीत पम्मा ने बताया कि श्री भट्ट द्वारा भी उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा सभासद परमजीत सिंह पम्मा पर लगी धारा एससीएसटी की जांच क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने शुरु कर दी है। उनके द्वारा कल पालिका कर्मी के बयान भी दर्ज किये गये है। सूत्र बताते है कि क्षेत्राधिकारी द्वारा की गयी जांच में परमजीत सिंह पम्मा एससीएसटी एक्ट से दोष मुक्त हो सकते हैै। वही इस घटना को लेकर पालिका के अधिकांश सभासद पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक जुट हो गये है। उन्होंने ने भी मन बना लिया है कि वह किसी भी सभासद का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर पालिकाध्यक्ष के कुछ समर्थक इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गये है और सभासद परमजीत सिंह के घर के चक्कर लगाते देखें गये है जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
                     


गांधी जयंती का त्योहार, खुशी का अवसर

भानु प्रताप उपाध्याय


शमली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद वखल्मीकि जिला संयोजक कुमारी, काजल वाल्मीकि, अरुण झंझोट, मुकेश कुमार, शोएब काजी, दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अनुज गौतम कांग्रेस पार्टी आदि ने महात्मा गांधी पार्क पहुंच कर माल्यार्पण की इस अवसर पर अरविंद झंझोट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए अहिंसा के पथ पर चलकर देश के युवाओं एवं मातृशक्ति को एकजुट करके संघर्ष करके अंग्रेजों को देश को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था और देश को कड़ा संघर्ष करके आजाद कराया और लाल बहादुर शास्त्री जी एक इमानदार कर्मठ देश को समर्पित व्यक्तित्व  के व्यक्ति थे और  शास्त्री जी राष्ट्र उन्नति की सोच रखने वाले साफ स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को मजबूत करने के लिए देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए उनका अथक प्रयास रहा है हमें इन महान शख्सियत को याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर उनके आदर्शों पर हम सभी को चलकर राष्ट्र उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए कुमारी काजल वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी और प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चलना चाहिए और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि आज महिलाओं पर अत्यधिक अत्याचार व्यभिचार बढ़ गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सरकार को ठोस कारगर कदम उठाने चाहिए देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की और इस प्रकार की अन्य के घटनाएं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हुई हैं उन पर भी प्रभावी कार्रवाई कराए जाने की मांग की। अरविंद झंझोट नंदू प्रसाद वाल्मीकि कुमारी काजल वाल्मीकि दीपक सैनी जिलाध्यक्ष कांग्रेश अनुज गौतम नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण झंझोट मुकेश कुमार शोएब काजी आदि शामिल रहे।               


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...