बुधवार, 30 सितंबर 2020

ट्रंप ने सिर्फ 55 हजार रुपये भरें इनकम टैक्स

अरबपति ट्रंप ने सिर्फ 55 हजार रुपये भरा इनकम टैक्स राष्ट्रपति की टैक्स चोरी पर अमेरिका में बवाल।


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आते ही अब राजनीतिक दलों के बीच घमासान छिड़ गया है। अब अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैक्स चोरी को लेकर बवाल मच गया है।
दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इनकम टैक्स की चोरी करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद अमेरिका में तगड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने पिछले 10 साल तक कोई आयकर नहीं भरा है। इस खुलासे से वोटरोंं के बीच ट्रंप की छवि खराब हो सकती है। अब राष्ट्रपति ट्रंप की इस हरकत पर वे लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक ट्रंप जिस वर्ष राष्ट्रपति बने थे। उसके बाद व्हाइट हाउस में अपने पहले वर्ष के दौरान उन्होंने आयकर के तौर पर सिर्फ 750 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 55 हजार रुपये का भुगतान किया। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की कुल संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। खबर के मुताबिक  बीते 15 सालों में से 10 साल ट्रंप ने कोई आयकर अदा नहीं दिया। जबकि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए खुद को अरबपति रियल एस्टेट कारोबारी और सफल व्यवसायी के तौर पर पेश किया था।               


बाजारों में गुड़ के बदले बिक रहा है जहर

सावधान। बाजारों में गुड़ के बदले बिक रहा जहर। जहर के सौदागर आपकी सेहत से कर रहे खिलवाड़।


रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र इस वक्त ज़हर बनाने वालों का मुख्य क्षेत्र बन चुका है। जी हाँ आप चौकिए मत यह सोलह आने सच है। जिसकी वजह साफ है। कि अभी किसानों के खेतों में गन्ना पूरी तरह से पका नही। जिसमे अभी गन्ना पूरी तरह से तैयार दो महीने बाद होगा पर झबरेड़ा कस्बे के दो दर्जन से अधिक ज़हर के सौदागर सड़े हुए गुड़, सड़ी हुई चीनी और थोड़ी मात्रा में कच्चे गन्ने को मिक्स करके जो गुड़ तैयार कर रहे है। वह आम इंसान के लिए बहुत ही खतरनाक है। सिर्फ इतना ही नहीं इस गुड़ को खूबसूरत बनाने के लिए जो केमिकल डाला जा रहा है। वह बहुत ही घातक होता है। झबरेड़ा में ऐसी ही कई दर्जन चर्खियों में इस खतरनाक गुड़ को तैयार किया जाता है। उन्ही चर्खियों में खतरनाक पॉल्यूशन पैदा करने वाली रबड़ को भी जलाया जाता है। ऐसा नही की अधिकारियों की नज़र से यह सब छुपा नही रहता बल्कि समय-समय पर अधिकारी छापेमारी कर कार्यवाही करते भी रहते है। हाल में ही मंगलौर गुड़ मंडी से जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने 280 लीटर एसिड भी पकड़ा था। जो गुड़ में मिला कर बेचा जा रहा है।
वही जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने मंगलौर क्षेत्र से ही भारी मात्रा में रबड़ के गोदामो पर भी छापा मारकर कार्यवाही की थी। पर बावजूद उसके झबरेड़ा के लोग इस ज़हर को गुड़ के नाम पर लोगों को खिला रहे है।               


बच्चों की बात को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

बच्चे की बात को नज़र अंदाज़ करना परिवार को पड़ा भारी मासूम ने गवाई जान


गदरपुर। तहसील में 4 साल के बच्चे की बात को नज़र अंदाज़ करना माता-पिता को भरी पड़ गया। जिस वजह से बच्चे की जान चली गयी इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना गदरपुर के आनन्द खेड़ा क्षेत्र की है। जहाँ वार्ड नंबर 2 में रहने वाले जयदेव छठ का चार वर्षीय पुत्र घर में खेल रहा था। कि घर में छिपे साँप ने उसे डस लिया बच्चे के रोने की आवाज़ सुन कर माता-पिता कमरे में पहुँचे बच्चे से रोने का कारण पूछा मासूम ने बताया कि उसे साँप ने काट लिया बच्चे की बात को माता-पिता ने नज़र अंदाज़ कर दिया। सोचा कि बच्चा ऐसे ही बोल रहा है। शायद इसके टीन की चादर से बच्चे का पाँव कटा होगा ध्यान नहीं दिया | जैसे जैसे साँप के ज़हर ने मासूम के ऊपर असर करना शुरू किया बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गयी। बच्चे की ज्यादा हालत खराब होने के उपरान्त उसको अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता पिता की एक ज़रा सी लापरवाही के चलते परिजनों ने अपने बच्चे को हमेशा के लिए खो दिया  मासूम अमित की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
पहाड़ टूड़े उत्तराखंड तथा देश विदेश की ताज़ा खबरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। जो ख़बरों को जन जन तक प्रसारित करने का प्रयासबद्ध है।               


सोने की कीमत में फिर आई भारी गिरावट

सोने की कीमतों में फिर आई भारी गिरावट।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक दिन की बढ़ोतरी के बाद आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। तीन दिनों में यह सोने की दूसरी गिरावट है। पिछले सत्र में सोना एक फीसदी यानी लगभग 500 रुपये बढ़ गया था। जबकि चांदी 1,900 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी। सुबह आधे घंटे के कारोबार में इसने 50450 रुपये का न्यूनतम और 50559 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। सात अगस्त के 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने में काफी उतार-चढ़ाव आया है। इस हफ्ते की शुरुआत में यह 49,500 रुपये से नीचे चला गया था।                 


देर से ही सही न्याय की जीत हुईः रक्षा मंत्री

बाबरी केस। फैसले पर बोले रक्षा मंत्री- देर से ही सही न्याय की जीत हुई।


नई दिल्ली। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह सहित सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्याय की जीत बताया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ की विशेष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, डॉ मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस निर्णय से यह साबित हुआ है। कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है।
बता दें कि छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस मामले की 28 वर्ष तक सुनवाई चली। जिसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने इस आपराधिक मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव ने लाकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।
कोर्ट ने कहा कि विवादित ढांचा विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। सिर्फ तस्वीरों से आरोपियों के घटना में शामिल होने का सबूत नहीं मिल जाता। यह कहते हुए कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया।               


विवादित ढांचे पर अदालत का फैसला तर्क हीन

विवादित ढांचे पर विशेष अदालत का फैसला तर्कहीन। 


नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में सभी आरोपियों को बरी करने के केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले को तर्कहीन करार देते हुए कहा है कि यह निर्णय उच्चतम न्यायायल के फैसले के प्रतिकूल है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने के सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विशेष अदालत का निर्णय उच्चतम न्यायालय के फैसले तथा संविधान की परिपाठी से अलग है।
उन्होंने कहा कि ढांचा गिराया जाना एक गैरकानूनी अपराध था। और उच्चतम न्यायालय ने भी इसे गैरकानूनी करार दिया था। लेकिन विशेष अदालत का निर्णय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के प्रतिकूल है। उच्चतम न्यायालय ने तथ्यों को देखते हुए अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने को गैर कानूनी करार देते हुए इस कृत्य को अपराध बताया था। कि लेकिन विशेष अदालत का यह निर्णय तर्कविहीन है।
प्रवक्ता ने कहा कि पूरा देश जानता है। कि भाजपा तथा आरएसएस के नेताओं ने राजनैतिक फायदे के लिए देश तथा समाज के सांप्रदायिक सौहार्द्र को तोड़ने का एक घिनौना षडयंत्र किया था। देश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के इस अपराध में उस समय की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी शामिल थी।
उन्होंने कहा कि संविधान सामाजिक सौहार्द्र तथा भाईचारे में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति काे उम्मीद है। कि विशेष अदालत के इस तर्कहीन निर्णय के विरुद्ध राज्यों तथा केंद्र सरकार उच्च अदालत में अपील दायर करेंगी तथा बगैर किसी पक्षपात या पूर्वाग्रह के देश के संविधान और कानून की अनुपालना करेंगी।             


ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण।


भुवनेश्वर। भारत ने ओडिशा तट पर एक टेस्ट फैसिलिटी से स्वदेशी बूस्टर के साथ एक विस्तारित-रेंज वाले सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल को बालासोर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से एक मोबाइल लांचर से सुबह करीब 10.30 बजे लॉन्च किया गया। भारत-रूस के संयुक्त उद्यम। ब्रह्मोस मिसाइल की मार करने की क्षमता लगभग 400 किलोमीटर है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया विस्तारित रेंज वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई। स्वेदशी बूस्टर वाला मिसाइल भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।
यह दूसरी बार है। जब ब्रह्मोस के विस्तारित।रेंज संस्करण का परीक्षण किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल को मूल रूप से 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता के साथ बनाया गया था।                 


सर्दी में ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोरोना

सर्दियों में ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोरोना वायरस


नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब रोजाना का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है। जिस वजह से संक्रमित मरीजों की भी संख्या 62 लाख से ज्यादा है। धीरे-धीरे गर्मी खत्म हो रही है। और सर्दियों का सीजन शुरू हो रहा ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है। कि क्या कोरोना इस बार सर्दियों में ज्यादा खतरनाक हो जाएगा या फिर मौजूदा स्थिति बनी रहेगी। कोविड-19 की ब्रीफिंग के दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि महामारी को लेकर अगले दो-तीन महीने काफी अहम हैं। सभी को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक सर्दियों में सांस से संबंधित वायरस ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे में हमें मामलों में गिरावट लाने की कोशिश करनी चाहिए।               


आपने उठाया है लाभ, लौटानी पड़ेगी पाई-पाई

किसान बनकर अगर आप भी ले रहे हैं 6000 रुपये ? अब लौटाने पड़ेंगी पाई-पाई।


आनंद भोई


महासमुंद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 2020 योजना के तहत मोदी सरकार हर साल किसानों के खाते में 6000 रुपये भेजती है। लेकिन, कुछ लोग किसान बनकर इस योजना का गलत फायदा उठा रहे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में है। दरअसल, तमिलनाडु में पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमें योजना के पात्र नहीं होने के बावजूद गलत तरीके से पैसे ले रहे थे। पाई-पाई वसूलेगी सरकार।
गड़बड़ी सामने आने पर सरकार भी सतर्क हो गई है। जिन लोगों ने गलत तरीके से पैसे लिए थे, उनसे पैसा भी वसूला गया है। अब अगर कोई व्यक्ति इस योजना के नियमों के तहत लाभार्थी की कैटेगरी में नहीं आता, मगर उसने फायदा उठाया है तो सरकार उससे लिया गया पैसा वसूल सकती है। सरकार ने अब तक 61 करोड़ रुपये वसूले हैं। तमिलनाडु में 5.95 लाख लाभार्थियों के खातों की जांच की गई है, जिसमें से 5.38 लाख फर्जी निकले।
अधिकारियों को निर्देश।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही बरती उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि आगे ऐसे मामलों को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
किसे मिलता हैं लाभ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए। अगर कोई किसान खेती कर रहा है, लेकिन खेती की जमीन उसके नाम नहीं है तो वो योजना के लिए पात्र नहीं होगा।               


अमिताभ ने किया ऑर्गन डोनर बनने का ऐलान

अमिताभ बच्चन ने किया ऑर्गन डोनर बनने का ऐलान… ट्वीट कर दी जानकारी।


मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर वह अपनी तस्वीरों के साथ फैंस के लिए अपने पिता की पंक्तियों को भी शेयर करते रहते हैं।
कोरोनावायरस  के कारण हुए लॉकडाउन में उन्होंने महाराष्ट्र में फंसे यूपी के प्रभावी मजदूरों को हवाई सेवा और बस सेवा द्वारा सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। अब बिग बी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने ऑर्गन डोनेट करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया। अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन भी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने उन्होंने लिखा, ‘मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूं।मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।                                             


न्यायालय परिसर को किया गया सैनिटाइज

न्यायालय में एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने पर जिला न्यायाधीश की उपस्थिति में न्यायालय परिसर को किया गया सेनिटाईज।


चंद्रिका कुशवाहा 
सूरजपुर। सूरजपुर जिले में दिन पर दिन कोरोना संक्रमित की संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं प्रषासनिक क्रियान्वयन भी अपनी चुस्ती फुर्ती के साथ किया जा रहा है। जिला सेनानी दमकल टीम के द्वारा लगातार संक्रमण क्षेत्रों व स्थानों को सेनिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में न्यायालय सूरजपुर में एक व्यक्ति के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के कारण जिला न्यायाधीष श्री हेमंत सराफ के द्वारा स्वयं अपनी उपस्थिति में एहतीयातन सुरक्षा के लिए संपूर्ण न्यायालय परिसर को दमकल वाहन से सेनिटाईज कराया गया। जिसमें दमकल प्रभारी विकास शुक्ला एवं उनकी टीम ने सेनिटाईजेशन का कार्य किया है। इसी कड़ी में सखी वन स्टाॅप सेन्टर सूरजपुर में भी पाॅजीटिव मरीज की पुष्टि होने पर जिला अग्निषमन अधिकारी श्री व्ही.के.लकड़ा के निर्देष पर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सेनिटाईजेशन कार्य किया गया। इस दौरान दमकल टीम में छक्केलाल, रामध्यान किन्डो, राहुल, छत्रपाल सिंह, सोमारसाय, सुखलराम मौजूद रहे।               


49 आरोपियों में से 17 का हुआ निधन

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर फैसला- आडवाणी, उमा और जोशी अगर दोषी तो कितनी बड़ी सजा?


नई दिल्ली। बाबरी विध्वंस केस में कुल 49 आरोपी थे लेकिन 17 आरोपियों की सुनवाई के दौरान निधन हो गया। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरने के बाद फैजाबाद में दो एफआईआर कराई गई थी। एफआईआर 198 लाखों कार सेवकों के खिलाफ थी जबकि एफआईआर 198 संघ परिवार के कार्यकर्ताओं समेत आडवाणी, जोशी, तत्कालीन शिवसेना नेता बाल ठाकरे, उमा भारती आदि के खिलाफ थी।
तो आडवाणी, जोशी और उमा को होगी 5 साल की सजा?
बाबरी विध्वंस केस की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस के यादव अगर इस मामले में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार और साध्वी रितंभरा को दोषी ठहराते हैं तो उनको अधिकतम 5 साल की सजा हो सकती है।
दोषी साबित होने पर कल्याण को अधिकतम 3 साल की सजा
अगर कोर्ट यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, साक्षी महाराज और फिरोजाबाद के तत्कालीन डीएम आरएम श्रीवास्तव को दोषी ठहराएगी तो उन्हें अधिकतम 3 साल की सजा हो सकती है। महंत नृत्य गोपाल, चंपत राय को कितनी सजा?
बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी महंत नृत्य गोपाल दास, राम विलास वेदांती, राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय, सतीश प्रधान, धरम दास अगर विध्वंस में मामले में दोषी पाए जाएंगे तो उन्हें अधिकतम 5 साल की सजा हो सकती है।
इन्हें हो सकती है उम्रकैद।
बीजेपी सांसद ब्रजभूषण सिंह, पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय, जय भगवान गोयल और ओम प्रकाश पांडेय को अगर अदालत दोषी ठहराती है तो उन्हें अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। सांसद लल्लू सिंह का क्या होगा?
बाबरी विध्वंस केस के आरोपी फिरोजाबाद के सांसद लल्लू सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, आचार्य धर्मेंद्र देव, रामजी गुप्ता, प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर और कारसेवकों रामचंद्र खत्री, सुखबीर कक्कर, अमन नाथ गोयल, संतोष दुबे, विनय कुमार राय, कमलेश त्रिपाठी, गांधी यादव, विजय बहादुर सिंह, नवीन भाई शुक्ला को अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।             


सीटिंग जॉब में कम करें हार्ट अटैक का खतरा

आप सीटिंग जॉब में हैं? तो ऐसे कम करें हार्ट अटैक का खतरा।


हृदय रोग से बचाव जैसे, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरों को कम करने और कार्डियोवस्कुलर डिजीज से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने हृदय की जरूरतों के प्रति जागरूक रहें। इस बात की जरूरत सबसे अधिक उन लोगों को होती है जो सिटिंग जॉब में होते हैं। क्योंकि लगातार कई घंटे एक ही जगह पर बैठे रहने से दिल की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस समय कोविड-19 के दौर में दिल को स्वस्थ रखना और भी जरूरी हो गया है। क्योंकि दिल अगर जरा-सा कमजोर हुआ तो कोरोना वायरस को आपके शरीर पर हावी होने का अवसर मिल जाएगा। यहां जानें, सिटिंग जॉब के साथ आप अपने हार्ट को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं।
युवाओं में बढ़ रहा है हार्ट अटैक
आपको यह बात हैरान कर सकती है कि एक समय 55 प्लस की उम्र में होनेवाली कार्डियोवस्कुलर डिजीज आजकर 25 साल के युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगी हैं। इतना ही नहीं हमारे देश में हार्ट अटैक के कुल मामलों में आधी संख्या उन लोगों की है, जिनकी उम्र 50 से कम है। इस आधी संख्या में भी 25 प्रतिशत लोग वो हैं जिनकी उम्र 40 साल से भी कम है। इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल की बीमारियां कितनी तेजी से हमारे समाज को बीमार बना रही हैं। खासतौर पर हमारे युवाओं को।
सिटिंग जॉब वाले कैसे बचें हार्ट अटैक से।
अपने दैनिक जीवन में कुछ चुनिंदा बातों का ध्यान रखकर कई घंटों तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करनेवाले लोग हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए आपको जो चीजें जानने की जरूरत है, उनके बारे में यहां बताया जा रहा है।
कार्डियोवस्कुलर रोगों को हराने के लिए वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के कैंपेन यूूूज हार्ट से जुड़ी ऑफिसर अंजलि मल्होत्रा कुछ खास तरीके बता रही हैं, जो बेहद आसान भी हैं।
सूक्ष्म व्यायाम करें।
घंटों की सिटिंग जॉब और लॉकडाउन के कारण डेली रूटीन में फिजिकल ऐक्टिविटीज करना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आप उन सूक्ष्म व्यायाम के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाएं, जिन्हें आप काम के दौरान ही 2 से 3 मिनट का समय निकालकर बीच-बीच में कर सकें।
ये सूक्ष्म व्यायाम आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का सही स्तर बनाए रखने में सहायता करते हैं। इससे आपके हृदय की पंपिंग प्रक्रिया बाधित नहीं होती है और पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहता है।
भोजन में जरूरी हैं कुछ बदलाव
सीटिंग जॉब वालों को अपनी डायट में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे, कम मसालों का सेवन करें
यानी आपका भोजन बहुत अधिक स्पाइसी नहीं होना चाहिए। भोजन में डीप फ्राइड चीजों का उपयोग कम करें इनके स्थान पर फ्रूट सलाद, सब्जियों की सलाद, ड्राई फ्रूट्स और उबली हुई सब्जियों को शामिल करें।
-डिब्बाबंद फूड और पैक्ड रेडी टु ईट फूड्स से जितना हो सके दूर रहें। क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स की भारी मात्रा होती है, साथ ही फैट भी अधिक होता है।
पर्याप्त नींद लें। नींद लेना हमारी आंखों की सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे ब्रेन, हार्ट और पूरे शरीर की सेहत के लिए जरूरी है। क्योंकि जब हम सो रहे होते हैं तो हमारा शरीर डैमेज हुई सेल्स की रिपेयरिंग कर रहा होता है।
ऐसे में जो लोग 7 से 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं, उनके शरीर में आंतरिक कमजोरी और बीमारियां पनपने की आशंका अधिक रहती है।
खुश रहना है जरूरी
खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप तनाव मुक्त रहें। क्योंकि हमारे दिल और दिमाग की ज्यादातर बीमारियों की वजह तनाव होता है। जिन परिस्थितियों को आप अपने अनुसार ढाल नहीं पा रहे हैं, बेहतर होगा कि आप उनके अनुसार खुद ढल जाएं। शांति और खुशहाली से जीवन जीने की यह एक कुंजी है। वैसे भी बेहतर है कि हम सभी एक स्वस्थ जिंदगी जी पाएं, जो खुशियों से भरी हो। क्योंकि तनावपूर्ण जिंदगी कितनी भी लंबी क्यों ना हो बोझिल ही होती है और कोई खुशी नहीं देती।             


साथी की खुशबू से मिलता है मानसिक सुख

क्या आप जानते हैं लवर की शर्ट सूंघने से मिलता हैं ये गजब का फायदा, नहीं तो आज ही ट्राई करें।


क्या आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह पस्त हैं? तो फिर अपने रोमांटिक साथी की शर्ट को सूंघें, इससे आपका तनाव कम होगा। ऐसा एक शोध में कहा गया है। शोध से पता चलता है कि महिलाएं तब आराम महसूस करती हैं, जब वे अपने पुरुष साथी की गंध को सूंघती हैं।
तनाव कम करना हैं।
कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की ग्रेजुएट छात्रा और शोध की प्रमुख लेखक मार्लिस होफर ने बताया कि कई लोग अपने साथी की शर्ट पहनते हैं या फिर जब साथी दूर होता है तो वे बिस्तर के उस तरफ सोते हैं, जिधर उनका साथी सोता है, लेकिन वे इस व्यवहार का कारण महसूस नहीं करते कि क्यों वे ऐसा करते हैं।
होफर ने कहा कि हमारे शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि केवल साथी की गंध, जबकि वह आपके आसपास मौजूद न हो, तनाव घटाने में एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है।
इसके विपरीत, किसी अजनबी की गंध विपरीत प्रभाव पैदा करती है और तनाव वाले हार्मोन- कॉर्टिसोल के स्तर को बढ़ा देती है, संभवत: ऐसा विकासवादी कारकों के कारण होता है।
कम उम्र से ही, मनुष्यों में अजनबियों का डर होता है, खासतौर से अजनबी पुरुषों का, तो यह संभव है कि अजनबी पुरुष की गंध लड़ो या भागो प्रतिक्रिया को प्रेरित करती है, जिससे कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। यह बिना हमारी जानकारी के होता है।               


24 घंटे में कोरोना के 80472 नए मरीज

24 घंटे में मिले कोरोना के 80472 नए मरीज… देश में अब तक 62.25 लाख केस।


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों (कॉविड-19 इनफेक्टेड) की संख्या 62 लाख 25 हजार 764 हो चुकी है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 80 हजार 472 नए मामले मिले। मंगलवार को 1179 लोगों की मौत हुई।
इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 97 हजार 497 हो चुकी है. बीते दिन 86,061 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक 51 लाख 87 हजार 826 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। फिलहाल देश में 9 लाख 40 हजार 441 एक्टिव केस हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि आईसीएमआर की दूसरी सीरो सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि अभी भी काफी आबादी कोरोना की चपेट में है, इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
17 अगस्त से 22 सितंबर तक 29,082 लोगों का सर्वे किया गया. इनमें 6.6% के संक्रमित होने के सबूत मिले हैं। सर्वे के मुताबिक, अगस्त में 10 से ज्यादा उम्र वाला हर 15 में से एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया।             


'गांधी जयंती' पर 2 घंटा सपाई रखेंगे मौन

गांधी जयंती पर सपाई रखेगे दो घंटा मौन-गौहर अली खान


रिपोर्ट-बिट्ठल दास।


संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 2 अक्टूबर को गांधी की जयन्ती जिला मुख्यालय पी0डब्लू0डी0 डाक बंगले के सामने खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष गौहर अली खाॅ की अध्यक्षता में मनायी जाएगी। भाजपा राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। शिक्षा संस्थान बंद है। ऑनलाईन पढ़ाई के नाम पर गांवो में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अनदेखी की जा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अपराध बढ़ रहे है, भाजपा सरकार उसके आगे बेदम दिख रही है। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाए थम नहीं रही है। लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं रोज की बातें है। सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोर्षो की हत्या कर रहे है। प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नफरत और समाज को बांटने वाली नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान, व्यापारी, श्रमिक, अधिवक्ता और विपक्ष का दमन कर सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता गांधी के चित्र के सामने 2 घंटे का मौन व्रत रखकर सत्याग्रह करेंगे। इस अवसर पर जिला संगठन के समस्त पदाधिकारीगण, पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशीगण, विधानसभा अध्यक्षगण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यगण, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख गण, फ्रन्टल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारीगण, ब्लाक अध्यक्षगण, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के प्रत्याशीगण, समस्त वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से कहा गया है कि पूर्वाहन 11 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचे।             


छत्तीसगढ़ः 1 लाख 10 हजार के पार संक्रमित

छत्तीसगढ़ में 1 लाख 10 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 10 हजार 655 हो चुकी है। इनमें से 78 हजार 514 लोगों को ठीक कर लिया गया है। बाकी बचे हुए मरीजों का इलाज अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में जारी है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों की संख्या 28 हजार 722 है। मंगलवार 29 सितंबर की रात तक कुल 2 हजार 197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। वहीं 3 हजार 95 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 916 लोगों की मौत हो गई है।
रायपुर में सोमवार को 7 दिनों का लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंगलवार से राजधानी के सभी बाजार फिर से खुल गए हैं।सड़कों पर आवाजाही भी बढ़ गई है, हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सड़कों पर भीड़ बढ़ने के साथ ही गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, ताकि कुछ हद तक कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।             


लोजपा खुलेगी पत्ते, महागठबंधन का फार्मूला

बिहार विधान सभा इलेक्शन: लोजपा आज खोलेगी पत्ता, महागठबंधन में भी फार्मूला तय होने के करीब।


पटना। एक अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के पहले चरण 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा। लेकिन अब तक सत्ता के दावेदार दोनों बड़े गठबंधन एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का स्वरूप स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब तक भाजपा और लोजपा के बीच सीटों के बंटवारे का फाॅर्मूला तय नहीं हो पाया है।
एनडीए में अब भी लोजपा के बने रहने या बाहर निकलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।भाजपा अब तक लोजपा के मामले को सुलझा नहीं पायी है, जिसके चलते जदयू के साथ सीट शेयरिंग का मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को लोजपा का स्टैंड क्लीयर होने के एक-दो दिनों के अंदर एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जायेगा।
इसके पहले मंगलवार को एनडीए और महागठबंधन में अंदर-ही-अंदर सीटों का गुणा- भाग जारी रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में ही रहे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संगठन आरसीपी सिंह प्रदेश कार्यालय में दिन भर लोगों से मिलते-जुलते रहे। वहीं, दिल्ली में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बैठकों का दौर चलता रहा, इसके बावजूद लोजपा पूरे दिन चुपी साधे रही। जानकारी के अनुसार लाेजपा विधानसभा की कम-से-कम 33 सीटें, विधान परिषद की दो और यूपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रही है, जबकि भाजपा 27 सीटों का प्रस्ताव देकर गेंद लोजपा के पाले में डाल दी है।
दूसरी ओर महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदलों के बीच सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में पहुंच गया है। राजद और अन्य घटक दलों की सीटों की संभावित संख्या की जानकारी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पहुंचा दी गयी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह बुधवार की सुबह दिल्ली रवाना होंगे।               


प्रसव पीड़ा में महिलाओं को कंधों पर उठाया

आखिर महिला को प्रसव पीड़ा में मरवाही के जंगलों के बीच काँधे पर उठाकर क्यों ले जाना पड़ रहा।


नई दिल्ली। आजादी के बाद इन 73 वर्षों में इस देश ने बहोत बड़े बड़े बदलाव देखे। कहीं झुग्गियां बड़ी इमारतों में तब्दील हो गयी,बैल गाड़ियों की जगह आज बड़ी गाड़ियों ने ले ली,कच्ची सड़कें आज हवाई सड़कों में बदल गयी। गौरव करने वाली बात है की आज देश के पास लगभग हजारों किमी प्रति घण्टे की रफ्तार वाले कुछ आधुनिक विमान है। वहीं धीमी रफ्तार और भटकते रास्तों के बीच पैदल पगडंडियों में चलना किसे नागवार नही गुजरेगा।
हम आज बात कर रहें मरवाही तहसील के छोटे से गांव भुकभुका की,जो छत्तीसगढ़ में नए जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के मगुरदा ग्राम पंचायत का हिस्सा है। इस गांव में बीस से पच्चीस छत्तीसगढ़ के विशेष आदिवासी समुदाय (धनवार,बैगा व गोंड़) के लोग रहते हैं। मूलभूत सुविधाओं से दूर घने जंगलों के बीच इन परिवारों का जीवन इस जंगल पर ही आश्रित है,न ही इनके पास कोई सड़क है,और न ही नजदीकी स्वास्थ्य व्यवस्था। जरूरत में मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए इन्हें खुद के बनाये पगडंडियों से लगभग दस किमी बाहर आना होता हैं,ऐसे में अचानक ही किसी को स्वास्थ्य व्यवस्था की जरूरत हो तो,स्थिति कितनी गंभीर व दयनीय होती होगी,इस वाक्ये से जानते हैं।
बीती 28 सितंबर को गाँव के भानमती पति बुद्धू सिंह उम्र तकरीबन 20 वर्ष को अचानक प्रसव पीड़ा होती है,मामले की गंभीरता को देखते हुए,वहां की स्वास्थ्य मितानिन 102 में कॉल कर स्वास्थ्य विभाग के महतारी एक्सप्रेस को सूचना देती है।कुछ ही समय में महतारी एक्सप्रेस को लेकर स्टाफ रामकुमार व उनके सहकर्मी जंगलों के बीच एक रास्ते से वहां तक पहुंचने की कोशिश करते हैं,लेकिन रास्ता न होने के कारण मरीज से कुछ किमी पहले ही उन्हें रुकना पड़ता है।इससे आगे की तस्वीर इनकी मजबूरी और पिछड़ेपन को बयां करती है,खटिये का झूला बनाकर उस पर महिला को लिटाकर परिवार 2 किमी पगडंडियों से होते हुए एम्बुलेंस तक काँधे में उठाकर ले आता है। महिला सही समय से अस्पताल पहुंचती है और प्रसव में जच्चा बच्चा स्वस्थ रहते हैं।मरवाही एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गणेश्वर प्रसाद बताते हैं,की क्षेत्र में ऐसे बहोत से गांव है,जहां की स्थिति ऐसी है।टिपकापानी,चाकाडाँड़,गंवरखोज,धौराठी कुछ ऐसे जगहों में से है जहां तक हमें पहुंचने के लिए बहोत मुसीबतें आती है,कभी कभी जान पर बन आती है।कभी घर पर ही प्रसव कराना पड़ता है,तो कभी स्ट्रेचर पर कई किमी तक मरीज को लाना पड़ जाता है।  लोकतंत्र में समान हिस्सेदारी लेकिन मूलभूत सुविधाओं में इतने पिछड़े क्यों? गांव जरूरी सामान,राशन लेने इसी रास्ते से सायकल या पैदल जाता है। पूरा गांव चुनाव में वोट भी डालता है पर सुविधाओं के नाम पर हमेशा खुद को ठगा महसूस करता है।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-48 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 01, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                    











चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...