बुधवार, 30 सितंबर 2020

24 घंटे में कोरोना के 80472 नए मरीज

24 घंटे में मिले कोरोना के 80472 नए मरीज… देश में अब तक 62.25 लाख केस।


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों (कॉविड-19 इनफेक्टेड) की संख्या 62 लाख 25 हजार 764 हो चुकी है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 80 हजार 472 नए मामले मिले। मंगलवार को 1179 लोगों की मौत हुई।
इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 97 हजार 497 हो चुकी है. बीते दिन 86,061 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक 51 लाख 87 हजार 826 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। फिलहाल देश में 9 लाख 40 हजार 441 एक्टिव केस हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि आईसीएमआर की दूसरी सीरो सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि अभी भी काफी आबादी कोरोना की चपेट में है, इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
17 अगस्त से 22 सितंबर तक 29,082 लोगों का सर्वे किया गया. इनमें 6.6% के संक्रमित होने के सबूत मिले हैं। सर्वे के मुताबिक, अगस्त में 10 से ज्यादा उम्र वाला हर 15 में से एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया।             


'गांधी जयंती' पर 2 घंटा सपाई रखेंगे मौन

गांधी जयंती पर सपाई रखेगे दो घंटा मौन-गौहर अली खान


रिपोर्ट-बिट्ठल दास।


संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 2 अक्टूबर को गांधी की जयन्ती जिला मुख्यालय पी0डब्लू0डी0 डाक बंगले के सामने खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष गौहर अली खाॅ की अध्यक्षता में मनायी जाएगी। भाजपा राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। शिक्षा संस्थान बंद है। ऑनलाईन पढ़ाई के नाम पर गांवो में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अनदेखी की जा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अपराध बढ़ रहे है, भाजपा सरकार उसके आगे बेदम दिख रही है। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाए थम नहीं रही है। लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं रोज की बातें है। सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोर्षो की हत्या कर रहे है। प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नफरत और समाज को बांटने वाली नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान, व्यापारी, श्रमिक, अधिवक्ता और विपक्ष का दमन कर सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता गांधी के चित्र के सामने 2 घंटे का मौन व्रत रखकर सत्याग्रह करेंगे। इस अवसर पर जिला संगठन के समस्त पदाधिकारीगण, पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशीगण, विधानसभा अध्यक्षगण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यगण, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख गण, फ्रन्टल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारीगण, ब्लाक अध्यक्षगण, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के प्रत्याशीगण, समस्त वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से कहा गया है कि पूर्वाहन 11 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचे।             


छत्तीसगढ़ः 1 लाख 10 हजार के पार संक्रमित

छत्तीसगढ़ में 1 लाख 10 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 10 हजार 655 हो चुकी है। इनमें से 78 हजार 514 लोगों को ठीक कर लिया गया है। बाकी बचे हुए मरीजों का इलाज अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में जारी है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों की संख्या 28 हजार 722 है। मंगलवार 29 सितंबर की रात तक कुल 2 हजार 197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। वहीं 3 हजार 95 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 916 लोगों की मौत हो गई है।
रायपुर में सोमवार को 7 दिनों का लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंगलवार से राजधानी के सभी बाजार फिर से खुल गए हैं।सड़कों पर आवाजाही भी बढ़ गई है, हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सड़कों पर भीड़ बढ़ने के साथ ही गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, ताकि कुछ हद तक कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।             


लोजपा खुलेगी पत्ते, महागठबंधन का फार्मूला

बिहार विधान सभा इलेक्शन: लोजपा आज खोलेगी पत्ता, महागठबंधन में भी फार्मूला तय होने के करीब।


पटना। एक अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के पहले चरण 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा। लेकिन अब तक सत्ता के दावेदार दोनों बड़े गठबंधन एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का स्वरूप स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब तक भाजपा और लोजपा के बीच सीटों के बंटवारे का फाॅर्मूला तय नहीं हो पाया है।
एनडीए में अब भी लोजपा के बने रहने या बाहर निकलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।भाजपा अब तक लोजपा के मामले को सुलझा नहीं पायी है, जिसके चलते जदयू के साथ सीट शेयरिंग का मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को लोजपा का स्टैंड क्लीयर होने के एक-दो दिनों के अंदर एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जायेगा।
इसके पहले मंगलवार को एनडीए और महागठबंधन में अंदर-ही-अंदर सीटों का गुणा- भाग जारी रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में ही रहे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संगठन आरसीपी सिंह प्रदेश कार्यालय में दिन भर लोगों से मिलते-जुलते रहे। वहीं, दिल्ली में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बैठकों का दौर चलता रहा, इसके बावजूद लोजपा पूरे दिन चुपी साधे रही। जानकारी के अनुसार लाेजपा विधानसभा की कम-से-कम 33 सीटें, विधान परिषद की दो और यूपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रही है, जबकि भाजपा 27 सीटों का प्रस्ताव देकर गेंद लोजपा के पाले में डाल दी है।
दूसरी ओर महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदलों के बीच सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में पहुंच गया है। राजद और अन्य घटक दलों की सीटों की संभावित संख्या की जानकारी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पहुंचा दी गयी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह बुधवार की सुबह दिल्ली रवाना होंगे।               


प्रसव पीड़ा में महिलाओं को कंधों पर उठाया

आखिर महिला को प्रसव पीड़ा में मरवाही के जंगलों के बीच काँधे पर उठाकर क्यों ले जाना पड़ रहा।


नई दिल्ली। आजादी के बाद इन 73 वर्षों में इस देश ने बहोत बड़े बड़े बदलाव देखे। कहीं झुग्गियां बड़ी इमारतों में तब्दील हो गयी,बैल गाड़ियों की जगह आज बड़ी गाड़ियों ने ले ली,कच्ची सड़कें आज हवाई सड़कों में बदल गयी। गौरव करने वाली बात है की आज देश के पास लगभग हजारों किमी प्रति घण्टे की रफ्तार वाले कुछ आधुनिक विमान है। वहीं धीमी रफ्तार और भटकते रास्तों के बीच पैदल पगडंडियों में चलना किसे नागवार नही गुजरेगा।
हम आज बात कर रहें मरवाही तहसील के छोटे से गांव भुकभुका की,जो छत्तीसगढ़ में नए जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के मगुरदा ग्राम पंचायत का हिस्सा है। इस गांव में बीस से पच्चीस छत्तीसगढ़ के विशेष आदिवासी समुदाय (धनवार,बैगा व गोंड़) के लोग रहते हैं। मूलभूत सुविधाओं से दूर घने जंगलों के बीच इन परिवारों का जीवन इस जंगल पर ही आश्रित है,न ही इनके पास कोई सड़क है,और न ही नजदीकी स्वास्थ्य व्यवस्था। जरूरत में मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए इन्हें खुद के बनाये पगडंडियों से लगभग दस किमी बाहर आना होता हैं,ऐसे में अचानक ही किसी को स्वास्थ्य व्यवस्था की जरूरत हो तो,स्थिति कितनी गंभीर व दयनीय होती होगी,इस वाक्ये से जानते हैं।
बीती 28 सितंबर को गाँव के भानमती पति बुद्धू सिंह उम्र तकरीबन 20 वर्ष को अचानक प्रसव पीड़ा होती है,मामले की गंभीरता को देखते हुए,वहां की स्वास्थ्य मितानिन 102 में कॉल कर स्वास्थ्य विभाग के महतारी एक्सप्रेस को सूचना देती है।कुछ ही समय में महतारी एक्सप्रेस को लेकर स्टाफ रामकुमार व उनके सहकर्मी जंगलों के बीच एक रास्ते से वहां तक पहुंचने की कोशिश करते हैं,लेकिन रास्ता न होने के कारण मरीज से कुछ किमी पहले ही उन्हें रुकना पड़ता है।इससे आगे की तस्वीर इनकी मजबूरी और पिछड़ेपन को बयां करती है,खटिये का झूला बनाकर उस पर महिला को लिटाकर परिवार 2 किमी पगडंडियों से होते हुए एम्बुलेंस तक काँधे में उठाकर ले आता है। महिला सही समय से अस्पताल पहुंचती है और प्रसव में जच्चा बच्चा स्वस्थ रहते हैं।मरवाही एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गणेश्वर प्रसाद बताते हैं,की क्षेत्र में ऐसे बहोत से गांव है,जहां की स्थिति ऐसी है।टिपकापानी,चाकाडाँड़,गंवरखोज,धौराठी कुछ ऐसे जगहों में से है जहां तक हमें पहुंचने के लिए बहोत मुसीबतें आती है,कभी कभी जान पर बन आती है।कभी घर पर ही प्रसव कराना पड़ता है,तो कभी स्ट्रेचर पर कई किमी तक मरीज को लाना पड़ जाता है।  लोकतंत्र में समान हिस्सेदारी लेकिन मूलभूत सुविधाओं में इतने पिछड़े क्यों? गांव जरूरी सामान,राशन लेने इसी रास्ते से सायकल या पैदल जाता है। पूरा गांव चुनाव में वोट भी डालता है पर सुविधाओं के नाम पर हमेशा खुद को ठगा महसूस करता है।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-48 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 01, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                    











यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...