मंगलवार, 29 सितंबर 2020

'पीएम मोदी' ने बताया एक कड़वा सच

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमामि गंगे’ मिशन के तहत उत्तराखंड में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छह बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने किसान कानून पर जारी विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी। किसान बिल पर पीएम ने कहा कि देश के किसानों, श्रमिकों और देश के स्वास्थ्य से जुड़े बड़े सुधार किए गए हैं। इन सुधारों से देश का श्रमिक सशक्त होगा, देश का नौजवान सशक्त होगा, देश की महिलाएं सशक्त होंगी, देश का किसान सशक्त होगा, लेकिन आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि ‘आज जब केंद्र सरकार, किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं। ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाजार में अपनी उपज नहीं बेच पाए। जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उन्हें आग लगाकर ये लोग अब किसानों को अपमानित कर रहे हैं।’               


कृषि उपकरण जलाकर किसानों का अपमान

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जलाने वालों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम कर खबर ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर जैसे उपकरणों का जिनकी किसान पूजा करते हैं उसे जला कर विपक्ष ने किसानों का अपमान किया है। जो मशीन, ट्रैक्टर जलाते हैं वो किसान किसी हाल में नहीं हो सकते। काले धन के रास्ते बंद हो जाने के कारण विपक्ष इस मामले को हवा दे रहा है।पंजाब यूथ कांग्रेस ने हाल ही में इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जला कर विरोध प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो सरकार में नहीं हैं। सड़क पर प्रदर्शन कर ही वो अपना विरोध जाहिर कर सकते हैं। नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में 6 मेगा परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने किसान बिलों का विरोध करने वाले विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को भरमा रहा है। मिनिमम सपोर्ट प्राइस खत्म नहीं हुआ मगर विपक्ष ने हल्ला मचाना शुरू किया कि इसे खत्म का जा रहा है। असलियत है कि इन बिलों को किसानों को मंडियों की जगह खेत से ही उपनी उपज बेचने का रास्ता खुल गया है। अब खेत से मंडियों तक के बिचौलिया खत्म हो गए हैं। पीएम ने कहा कि पिछले संसद सत्र में किसान, मजदूर और स्वास्थ्य संबंधी कई कानून पास हुए। इनसे मजदूर, युवा, महिला, किसानों को फायदा होगा। मगर विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है। विपक्ष किसानों को भरमा रहा है। कुछ लोगों को किसानों को खेत से ही माल बेचने का अवसर देने अच्छा नहीं लग रहा है। इसी विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत सरकार से मांगे थे।इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जलाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।               


हमले को लेकर सुप्रीमकोर्ट में होगी सुनवाई

झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ।


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस हमले में कांग्रेस के कई नेताओं समेत 29 लोग मारे गए थे। न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी और एम.आर. शाह की पीठ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि न्यायिक आयोग ने छह महत्पूर्ण गवाहों की गवाही दर्ज करने के अनुरोध को खारिज करते हुए जांच बंद कर दी थी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी अपील में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए मांग की है। कि  इस मामले में अतिरिक्त गवाहों से पूछताछ करने का विशेष न्यायिक आयोग को निर्देश दिया जाए।
उल्लेखनीय है। कि कि 25 मई,2013 को नक्सलियों ने बस्तर जिले के दरभा इलाके में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर हमला हुआ था। इसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल शामिल थे। जिस पर आज  सुनवाई होगी।             


यूकेः कई योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनी की रेती और बद्रीनाथ में नमामि गंगे से जुड़ी कई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरिद्वार के जगजीतपुर में 68 एमएलडी, सराय में 18 और 27 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही चंडी घाट में गंगा संग्रहालय और रिवर फ्रंट का भी लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन तथा सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और विधायक सुरेश राठौर ने उत्तराखंड को दी गई इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया।           


24 घंटे में आएं 70 हजार नए मामले

देश में 26 दिन बाद हजार से कम मौत, 24 घंटे में आए 70 हजार नए संक्रमण के मामले।


नई दिल्ली। दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है, लेकिन शायद अब पहले जितना घातक नहीं रहा। क्योंकि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 70,589 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। जबकि 84,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। हालांकि 776 मरीजों की जान भी चली गई। इससे पहले पिछले 26 दिनों से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो रही थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार हो गई है।इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है।
आईसीएमआर के मुताबिक, 28 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 31 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
मृत्यु दर में गिरावट।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.57% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 13 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।             


पुलिस कस्टडी से एक बदमाश हुआ फरार

अतुल त्यागी
मेडिकल को ले जाते वक्त पुलिस कस्टडी से हुआ आसिफ नाम का बदमाश फरार


हापुड़। पुलिस कस्टडी पर कई सवाल आई हापुड़ पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने अवैध असला फैक्ट्री में गिरफ्तार बदमाश आशिफ हुआ फरार। मेडिकल को ले जाते वक्त, गिर सकती है कुछ पुलिसकर्मियों पर भी गाज इस मामले को देखते हुए। आखिर क्यों हुआ ऐसा, जो हापुड़ पुलिस की कस्टडी से हुआ बदमाश फरार, उठते हैं हापुड़ पुलिस पर कई सवाल। पुलिस कस्टडी है या जादू की पुड़िया।         


अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 35 अवैध तमंचे के बरामद


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार लिया है, साथ ही पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। सिंभावली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से हथियार बनाने  की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 35 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर और 3 अधबने तमंचे व 40 कारतूस और 4 खोखा कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद भी बरामद किए है। आपको बता दें जनपद हापुड़ की सिम्भावली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र बनाने के कारखाने पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की हे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,  वही 35 अवैध तमंचे 315 बोर ,2 तमंचे 12 बोर और 3 अधबने तमंचे व 40 कारतूस और 4 खोखा कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद भी बरामद किए है, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रेस वार्ता कर  बताया गिरफ्तार आरोपी लॉकडाउन के समय मे नोकरी जाने के बाद में हापुड़ में शस्त्र बनाने का काम करते थे, परंतु पुलिस की भनक लगने के चलते इन लोगों का भांडाफोड़ कर दिया है और यह लोग 2 से 10 हज़ार तक तमंचे की बिक्री करते हैं और इनके तार काफी दूर-दूर तक फैले हैं, इनके और सहयोगी के नामो के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है, जिन्हें अति शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...