सोमवार, 28 सितंबर 2020

पर्यटन स्थलों के विकास पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास पर दिया जोर।


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश में स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पर्यटन मंत्रालय को सुझाव देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में देश आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा। ऐसे में हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता से जुड़े और अधिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए काम करना चाहिए।
पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’ पर आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस सेक्टर के विकास की असीम संभावनाएं बताईं। उन्होंने पर्यटन मंत्रालय की नई पहल ‘देखो अपना देश’ के लिए मंत्रालय की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय विरासत और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा और प्रोत्साहन मिलता है।
उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राचीन वास्तु चमत्कारों के बारे में बताया कि इससे पर्यटन उद्योग के विकास के लिए काफी गुंजाइश है। दुनिया को एक वैश्विक गांव बनाने में इंटरनेट की भूमिका के बारे में बात करते हुए प्रधान ने भारत को वैश्विक पर्यटक केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग करने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पर्यटन उद्योग में रोजगार के नए अवसरों के सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं के सशक्तीकरण की अभूतपूर्व क्षमता है। देश के हर जिले में लोगों को बताने के लिए ऐतिहासिक कहानियां हैं। इससे जुड़े स्थलों का विकास करने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।               


आरबीआई एमपीसी की बैठक में की तब्दीली

आरबीआई एमपीसी की बैठक में तब्दीली, अगली तारीख की घोषणा जल्द।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की मंगलवार से होने वाली बैठक में तब्दीली हो गई है और बैठक की अगली तिथि की घोषणा जल्द ही होगी। एमपीसी की बैठक में फेरबदल की जानकारी आरबीआई ने सोमवार को दी। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एमपीसी की बैठक, जो 29 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर के दौरान होने वाली थी, उसमें फेरबदल हो गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैठक की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।                 


एक्टरः सड़क पर प्रेमी की पत्नी ने की पिटाई

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हरियाणा की मशहूर एक्टर रेनू चौधरी की बीच सड़क पर प्रेमी की पत्नी के साथ मारपीट की वीडियो वायरल।


हापुड़। मामल जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र का है। जहां हैरान करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वायरल हो रही है। प्रेमी की पत्नी ने अपने पति के साथ रेनू चौधरी को अय्याशी करते पकड़ा। अनुज चौधरी की पत्नी ने अय्याशी करते हुए देख कर जमकर बीच सड़क पर जमकर किया हंगामा। एक्टर रेनू चौधरी व उसके प्रेमी की पत्नी में जमकर चले बीच सड़क पर लात घुसे,सरे आम मार पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,घण्टो तक चला बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा। हरियाणा की मशहूर एक्टर रेनू चौधरी ने बनाया था बहु जमीदार का गाना। रेनू चौधरी अपने पति के घर रेलवे रोड भोला पूरी की रहने वाली बताया जा रही है। तहरीर के आधर पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुऐ जाँच कर कार्यवाही के करने के निर्देश दिये।               


कोतवाली का गहनता से निरीक्षण, दिए निर्देश

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हापुड़ पहुंचे एडीजी जोन कोतवाली का किया गहनता से वार्षिक निरीक्षण दिये दिशानिर्देश ।


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पहुंचे एडीजी जोन मेरठ किया वार्षिक निरीक्षण। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में एडीजी जोन ने किया कोतवाली का निरीक्षण जहाँ पर उन्होंने ने अभिलेख, बैरक पुलिस कोतवाली में साफ-सफाई और शस्त्र हत्यारों समेत सभी का भृमण किया। एडीजी ने सब इंस्पेक्टरों का भी पिस्टल खोलने और चलाने की परीक्षा ली।एसपी हापुड़ संजीव सुमन,एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर पवन कुमार समेत मौके पर मौजूद, एडीजी के आने की सूचना मिलते ही बलात्कार की पीड़ित महिला, एक माह से लापता किशोरी के परिजन समेत फरियादी भी पहुँचे कोतवाली में एडीजी जोन को सुनाने फरियाद, एडीजी जोन मेरठ ने सुनी कोतवाली में फरियादियों की फरियाद कार्रवाई का दिया आश्वासन।


मृतक संख्या-95,542, संक्रमित-60,74,402

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 82 हजार से अधिक नए मामले।


नई दिल्ली। घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 82 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 60.74 लाख से पार हो गया जबकि 74 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 50.16 लाख हो गयी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 82,170 नए मामलों के साथ इसके संक्रमितों की संख्या 60,74,702 हो गयी। इसके साथ ही 74,892 मरीज ठीक हुए हैँ जिसे मिलाकर अब तक 50,16,520 लोग कोरोना की महामारी से निजात पा चुके हैं। इसी अवधि में 1039 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 95,542 हो गयी है।
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी के कारण सक्रिय मामले 6238 बढ़कर 96,2640 हो गये। देश में अभी सक्रिय मामलों का प्रतिशत 15.85 और रोगमुक्त होने वालों की दर 82.58 प्रतिशत है।जबकि मृत्यु दर 1.57 फीसदी रह गयी है।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 4111 बढ़कर 2,73,646 हो गये हैं जबकि 380 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,571 हो गयी है। इस दौरान 13,565 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,30,015 हो गयी
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2942 की वृद्धि हुई है।और राज्य में अब 1,04,743 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8582 पर पहुंच गया है। तथा अब तक 4,62,241 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 918 कम होने से सक्रिय मामले 64,876 रह गये। राज्य में अब तक 5708 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,05,090 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 1483 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 55,603 हो गये हैं। तथा इस महामारी से 5594 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,25,888 मरीज ठीक हुए हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,341 हो गयी है तथा 9313 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,25,154 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 56,786 हो गये तथा 677 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,921 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 35,006 हो गये हैं। और 797 लोगों की मौत हुई है। जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,73,571 हो गयी है।
राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 489 कम होने से यह संख्या 29,228 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5235 हो गयी है। तथा अब तक 2,36,651 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
तेलंगाना में कोरोना के 29,673 सक्रिय मामले हैं। और 1107 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,56,431 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 25,723 सक्रिय मामले हैं। तथा 4781 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 2,16,921 लोग स्वस्थ हुए हैं।
हल्दूचौड़। गोल्डन टच पार्लर में पुलिस का छापा, दो युवतियों समेत पांच हिरासत में
पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 18,556 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 88,312 हो गयी है। जबकि अब तक 3238 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,431 है। तथा 97,571 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 2207 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,633 हैं तथा 3416 लोगों की मौत हुई है। और 1,13,008 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 12,827 हो गये हैं। राज्य में 888 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1,64,987 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1441, हरियाणा में 1307, जम्मू-कश्मीर में 1132, छत्तीसगढ़ में 848, झारखंड में 679, असम में 655, उत्तराखंड में 574, पुड्डुचेरी में 513, गोवा में 401, त्रिपुरा में 273, चंडीगढ़ में 147, हिमाचल प्रदेश में 175, मणिपुर में 64, लद्दाख में 58, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 53, मेघालय में 43, सिक्किम में 33, नागालैंड में 16, अरुणाचल प्रदेश में 14 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।             


कोई भी व्यक्ति कर सकता है नेत्रदान ?

क्या कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। देशभर में ऐसे कई लोग हैं। जो आंख में चोट, फूले व धब्बे की समस्या की वजह से अंधता के शिकार हैं। इन परेशानियों के उपचार में नेत्रदान एक असरदार उपाय साबित हो सकता है। नेत्रदान के लिए लोग जागरूक होकर कई लोगों की जिंदगी में रोशनी ला सकते हैं। 
दृष्टिबाधित बंधु हमारे द्वारा नेत्रदान करने से दृष्टि पा सके, प्रकृति की सुन्दरता, हरितिमा, रंग संयोजन की अद्भुत विविधता निहार सके।
आइये दिनांक 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2020 तक चलने वाले इस ईश्वरीय अभियान  मे हम सहभागी बने स्वयं नेत्रदान का संकल्प ले और हमारे परिजन, मित्र, अड़ोसी-पड़ोसी सभी को संकल्प लेने के लिए प्रेरित करे। नेत्रदान कौन कर सकता है।
किसी भी उम्र का व्यक्ति जिसका कॉर्निया पूरी तरह से स्वस्थ हो वह नेत्रदान कर सकता है। वैसे 10-50 वर्ष के व्यक्ति की आंखें ज्यादा उपयोगी होती हैं। दुर्घटना, हार्ट अटैक, लकवा, ब्लड प्रेशर डायबिटीज, अस्थमा और मूत्र संबंधी रोग के कारण मौत होने पर आंखों का प्रयोग प्रत्यारोपण के लिए किया जा सकता है।
नेत्रदान कौन नहीं कर सकता।
जिन लोगों की मृत्यु वायरल बैक्टीरियल इंफेक्शन या एड्स की वजह से होती है। उनकी आंखों के कॉर्निया का प्रयोग नेत्रदान के लिए नहीं किया जा सकता है।                      


कांग्रेसियों ने किया सरकार का विरोध

किसानों के सम्मान में कांग्रेसियों ने ग्रामीणों के साथ वर्तमान सरकार का विरोध किया।


सोनभद्र। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस जिला महासचिव बद्री सिंह गौड़ एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सेतराम केशरी (वि०वि०) के नेतृत्व में ब्लाक चोपन के न्याय पंचायत जूगैल के करइली डाड़ में किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित युवा कल्याण समिति के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के साथ किसानों के सम्मान में वर्तमान सरकार का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। जहां श्री बद्री सिंह ने कहा कि आयेदिन आदिवासियों एवं किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसके कारण हम सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं। वही श्री सेतराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों असहायों आदिवासियों एवं किसानों की लड़ाई वर्तमान की भ्रष्ट सरकार से लड़ रही है। और उनका हक दिलाकर रहेगी एवं जनता के बीच रहकर भ्रष्ट सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता संतोष सिंह नेताम, संदीप नारायण गुप्ता ,विजय कुमार यादव, कमलेश गुप्ता, विजया गोड़, भागीरथी , बिंदु गोड़ एवं अन्य कांग्रेस जनों सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।               


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...