सोमवार, 28 सितंबर 2020

कश्मीरः मुठभेड़ में घायल युवक ने तोड़ा दम

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिरहामा में शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल पर एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर गोलीबारी खत्म होने के बाद वहां गए यासीन अहमद राथर, एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हो गया था।


अनंतनाग के एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया, “आतंकवादियों ने तीन ग्रेनेड दागे थे। दो विस्फोट हुए, जबकि तीसरे को मलबे से बरामद नहीं किया जा सका। घायल व्यक्ति को वह ग्रेनेड मलबे से मिला था और वह उठाते समय फट गया।”                 


गाजियाबाद में मिले 229 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में 229 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 117 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गाज़ियाबाद में वर्तमान सक्रिय मरीजों की संख्या 1,861 है। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष थी और वह चिप्याना गाँव के रहने वाले थे।  उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर 4 दिन पहले एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तकनीकी कारणों से इस मौत को नोएडा के खाते में दर्ज किया जाएगा।


अब देह व्यापार अपराध नहींः हाईकोर्ट

मुंबई। देह व्यापार अब अपराध नहीं क्योंकि कोई भी वयस्क महिला जीवनयापन के लिए अपना पेशा चुन सकती है | मुंबई हाईकोर्ट के इस महत्वपूर्ण फैसले से देश में नई बहस छिड़ गई है | मुंबई हाई कोर्ट ने देह व्यापार में शामिल तीन युवतियों से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें सुधारगृह से रिहा करने के आदेश दिए। अदालत ने तीन महिलाओं से जुड़े देह व्यापार के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, किसी भी वयस्क महिला को अपना पेशा चुनने का अधिकार है। अदालत ने कहा कि किसी भी वयस्क महिला को उसकी सहमति के बिना लंबे समय तक सुधारगृह में नहीं रखा जा सकता। मामले की सुनवाई के बाद फैसला देते हुए अदालत ने तीन युवतियों को सुधारगृह से रिहा करने का आदेश दिया | न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इममॉरल ट्रैफिकिंग कानून 1956 (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम) का उद्देश्य देह व्यापार को खत्म करना नहीं है। इस कानून के अंतर्गत ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है जो वेश्यावृत्ति को स्वयं में अपराध मानता हो अथवा देह व्यापार से जुडे़ हुए को दंडित करता हो। इस कानून के तहत सिर्फ व्यवसायिक उद्देश्य के लिए यौन शोषण करने व सार्वजनिक जगह पर अशोभनीय हरकत को दंडित माना गया है।           


जोखिम में जीडीपी, खतरे में लाखों नौकरियां

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना महामारी की चपेट में आने और सरकारी उदासीनता का सामना करते हुए सैंकड़ों टूर ऑपरेटरों ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर रविवार को दिल्ली एक ‘विरोध रैली’ निकाली जिसे वो एक अपील रैली कह रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों ने इस संकट से निपटने के लिए सरकार से मदद और राहत की मांग की है। इसके लिए दिल्ली में लगभग 150 गाड़ियों में 300 टूर ऑपरेटरों ने वसंत कुंज से लेकर इंडिया गेट तक एक शांतिपूर्ण रैली निकाली, पोस्टरों पर लिखा था- ‘हमने अपने टैक्स का भुगतान किया। हमने अपने कर्मचारियों को भुगतान किया और अब सरकार को हमें ध्यान देने की आवश्यकता है’, ‘10% जीडीपी जोखिम में’ और ‘लाखों नौकरियां खतरे में’ इस दौरान इंडिया गेट पर इस रैली में शामिल हुए दिल्ली बेस्ड ट्रैवल फर्म प्लैनेट इंडिया ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड के राजेश मुदगिल ने दिप्रिंट को बताया, ‘हमने एयरलाइनों और रेलवे को जो बहुत सारा पैसा एडवांस दिया था वो अब रिफंड नहीं हो रहा है। ये हमें एक गहरे वित्तीय संकट में धकेल रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनमें से कई लोगों को अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए अपनी ही संपत्ति बेचनी भी पड़ी है। वे बताते हैं ‘अब हम एक लंबे समय तक अपने कर्मचारियों को भुगतान करने में सक्षम नहीं होंगे। अगर हम लोन भी लेते हैं तो उस लोन के ब्याज का भुगतान भी नहीं कर पाएंगे। सरकार को इस व्यवसाय को बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।’


गाजियाबादः नशे में चालक ने मारी टक्कर

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। इंदिरापुरम गाज़ियाबाद के अभय खंड क्षेत्र में रविवार रात को कार और मोटर साइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए।  साई मंदिर के पास हुई इस दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि घायलों को उपचार के लिए ट्रांस हिंडन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवकों के नाम सतवीर और रोहन हैं जो रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं।  इन्दिरा पुरम थाना प्रभारी  निरीक्षण संजीव शर्मा ने बताया कि चिपियाना खुर्द गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले सतवीर अपने भतीजे रोहन के साथ रविवार रात करीब दस बजे खोड़ा की ओर से घर जा रहे थे। अभय खंड क्षेत्र में साई मंदिर के पास कार ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुर्घटना के समय कार चालक नशे में धुत था। चर्चा यह भी है कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है, हालांकि इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।         


छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इज़ाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2272 नए मामले सामने आए हैं और 960 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं कल 19 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल मिले नए मरीजों में से रायपुर 462, रायगढ़ 227, दुर्ग 187, बिलासपुर 177, जांजगीर 117, बलौदाबाजार 112, कोरबा 103, दंतेवाड़ा 99, बस्तर 84, राजनांदगांव 80, बालोद 68, बेमेतरा 33, धमतरी 59, महामसुंद 47, गरियाबंद 21, बीजापुर 54, मुंगेली 56, सरगुजा 46, कोरिया 28, सूरजपुर 28, बलरामपुर 25, जशपुर 26, नारायणपुर 20, कांकेर 42, सुकमा 5 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 4 मरीज शामिल हैं।               


खुदाई में निकले 2484 चांदी के सिक्के

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर नीमा समाज के इंद्र परिसर भवन के समीप हुई खुदाई में आठ अगस्त को चांदी के सिक्कों से भरा तांबे का घड़ा निकला था। इसे खोदाई कार्य करवा रहे ठेकेदार ने अपने पास रख लिया। सूचना पर पुलिस ने ठेकेदार 42 वर्षीय कैलाश पुत्र रणछोड़ धनगर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने यह बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके पास से होलकरकालीन 2484 चांदी के सिक्के जब्त किए हैं। इनका वजन 27 किलो 300 ग्राम है। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रपये बताई है।                गग


मुंबई में यूपी पुलिस की गाड़ी पलटीं, मौत




मुंबई। मुंबई से एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लखनऊ ले जा रही यूपी पुलिस की निजी गाड़ी मप्र के गुना जिले में पाखरिया पुरा टोल के पास रविवार सुबह पलट गई। आरोपित फिरोज अली की हादसे में मौके पर मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर व सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को ब्यावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक ऐसे ही 10 पुलिसकर्मियों की हत्‍या का आरोपी विकास दुबे को उज्‍जैन से लाते समय कानपुर से पहले यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई थी। बाद में घटनास्‍थल से भागते समय विकास दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना ने विकास दुबे कांड को फिर से याद दिला दि‍या।   







पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय फिरोज उर्फ शमी बहराइच जिले के थाना कोतवाली के दरगाह शरीफ घंटाघर का रहने वाला था। लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में वर्ष 2014 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। तभी से वह फरार था। उसे गिरफ्तार करने के लिए सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव सिंह और आरोपित के साढ़ू भाई अफजल पुत्र मुन्ना खान निवासी लखनऊ के साथ मुंबई गए थे।



फिरोज मुंबई के नाला सोपारा इलाके की झुग्गी बस्ती में रह रहा था। मुंबई से फिरोज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। रविवार सुबह साढ़े छह बजे हादसा हो गया। हादसे में फिरोज की मौत हो गई। अफजल खान का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। पुलिसकर्मी संजीव, जगदीश प्रसाद व वाहन चालक सुलभ मिश्रा को भी चोटें आई हैं। जगदीश प्रसाद ने गुना के पुलिस अधिकारियों को बताया कि सड़क पर अचानक गाय सामने आ गई थी। उसे बचाने में वाहन पलट गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।             





अमेरिका में फैला दिमाग खाने वाला अमीबा




वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। कोरोना महामारी के कहर के बीच अमेरिका में दिमाग खा जाने वाले सूक्ष्म जीव अमीबा का प्रकोप सामने आया है। पेयजल आपूर्ति में अमीबा के पाए जाने के बाद टेक्सास राज्य में हड़कंप मच गया। कई शहरों में पेयजल आपूर्ति का पानी न पीने की चेतावनी जारी की गई है।







बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास में लेक जैक्सन में अमीबा के कारण एक बच्चे की मौत सामने आई है। जांच के दौरान पानी की आपूर्ति में मस्तिष्क खाने वाले सूक्ष्म जीव की मौजूदगी पाई गई थी। इसके बाद निवासियों को नल के पानी का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अच्छी तरह से पानी कीटाणुरहित कर दिया, लेकिन एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।


टेक्सास में आठ सितंबर को एक बच्चे को अस्पताल में दाखिल कराया गया तो अमीबा के होने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि अमीबा के संपर्क में आने के कारण जोशिया मैकइंटायर की मौत हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, वह उस क्षेत्र के पानी से संक्रमित हो गया था। इसके बाद, निवासियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे नल के पानी का उपयोग न करें। विशेष तौर पर पानी को मुंह और नाक के जरिये शरीर के अंदर न जाने दें। प्रभावित क्षेत्रों में लेक जैक्सन, फ्रीपोर्ट, एंग्लटन, ब्रेजोरिया, रिचवुड, ऑयस्टर क्रीक, क्लूट और रोसेनबर्ग शामिल हैं। हालांकि, बाद में लेक जैक्सन को छोड़कर बाकी जगहों से चेतावनी को हटा दिया गया है।             





शुक्र ने बदली राशि, सिंह में किया प्रवेश

शुक्र ग्रह सोमवार को अपना घर बदलेगा और इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। शुक्र ग्रह 27 सितंबर की मध्य रात्रि 12.50 बजे अपनी कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 23 अक्टूबर तक सिंह राशि में गोचर करेगा।


ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र ग्रह मान-सम्मान को बढ़ाता है और सुख-समृद्धि दायक है। शुक्र एक प्रकार से शुभ ग्रह है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति होती है उन्हें सुख-समृद्धि भी अधिक मिलती है। भगवताचार्य रोहित शर्मा ने बताया कि शुक्र ग्रह के प्रभाव से दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि में हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के दुष्परिणामों से बचने के लिए कुछ उपाय हैं, जिन्हें करने से संकट निकट नहीं आता है।


इन राशियों पर होगा प्रभाव


मेषः कार्य क्षेत्र में सफलता व धन लाभ का योग बन रहा है।


वृषभः सुख-सुविधाओं में वृद्धि, जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बनेगा।


मिथुनः वाद-विवाद से बचें, व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं।


कर्कः संवाद क्षमता सुधरेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


सिंहः भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी व वाहन से लाभ होगा।


कन्याः भाग्य में वृद्धि, कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होगा।


तुलाः क्रोध पर नियंत्रण रखें, मेहनत का पूरा फल मिलेगा।


वृश्चिकः नौकरी और व्यापार से लाभ, पदोन्नति व वेतन वृद्धि के आसार।


धनुः कुछ कार्यों में बाधाओं से बेचैनी रहेगी। घर में अनुकूलता बनाएं।


मकरः व्यापार में परेशानी आएगी, उधार देने से बचें।


कुंभः नौकरी में प्रमोशन, जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।


मीनः कर्ज और गुप्त शत्रुओं से बचें, प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेहनत करें।                


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 सितंबर 29, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-46 (साल-02)
2. मंगलवार, सितंबर 29, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                          











चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...