शनिवार, 26 सितंबर 2020

गैंगरेप के बाद काटी जीभ, हालत नाजुक

 गैंगरेप के बाद काटी थी जीभ दलित लड़की की हालत नाजुक वेंटिलेटर पर।
  अलीगढ़। यूपी के हाथरस जिले में हैवानियत का शिकार दलित लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ भी काट दी थी। उसके बाद वह एक हफ्ते से ज्यादा बेहोश रही थी। आरोप है। कि 19 साल की दलित लड़की के साथ गांव के ही चार दबंग युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस का रवैया कठघरे में है। सवाल उठने के बाद तीन आरोपियों को आनन-फानन में गिरफ्तार किया जा चुका है।
मेडिकल परीक्षण में पता चला कि युवकों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता की रीढ़ की हड्डी को तोड़ डाला था। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 21 सितंबर को किशोरी के होश में आने के बाद की गई डॉक्टरी परीक्षण के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़िता ने होश में आने पर यह भी बताया था। कि आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी थी। जिससे वह लोगों को घटना के बारे में ना बता सके। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार
हाथरस पुलिस ने तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है। पीड़िता पिछले 13 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूझ रही है। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। लगातार पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 14 सितंबर को रेप का आरोप
हाथरस के थाना चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को चार दबंग युवकों ने 19 साल की दलित लड़की के साथ बाजरे के खेत में गैंगरेप किया था। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही भरा रवैया अपनाया। रेप की धाराओं में केस ना दर्ज करते हुए छेड़खानी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या की कोशिश) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता होश में आई तो अपने साथ हुई आपबीती अपने परिजनों को बताई। जब पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण हुआ तो इसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद हाथरस पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में ठाकुरों की दबंगई। परिजन
पीड़िता के परिजनों ने बातचीत के दौरान बताया कि थाना चंदपा इलाके के इस गांव की जनसंख्या 450 के करीब है। इसमें 150 ठाकुर समाज के लोग और 150 के करीब ब्राह्मण समाज के लोग हैं। वहीं 150 के करीब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग हैं। परिजनों का कहना है। कि गांव के अंदर ठाकुरों की दबंगई है।
चारा काटते वक्त खेत में गैंगरेप
14 सितंबर को सोमवार सुबह साढ़े दस बजे दलित लड़की अपने मां और भाई के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए खेतों पर घास लेने के लिए गई थी। उसी दौरान लड़की का भाई घास काटने के बाद चारा लेकर खेतों से घर चला गया था। इसके बाद पीड़िता की मां कुछ दूरी पर जाकर घास काटने लगी। उसी दौरान पीड़िता को अकेला पाकर गांव के रहने वाले चार युवक बाजरे के खेत में खींचकर ले गए।
जिला अस्पताल से अलीगढ़ हुई थी रेफर
गैंगरेप की घटना को अंजाम देते वक्त चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां को देखने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए थे। पीड़िता की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
पीड़िता के हाथ-पैर काम नहीं कर रहे डॉक्टर
जेएन मेडिकल के डॉक्टरों का कहना है। कि पीड़िता के दोनों हाथ और दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। अब दलित लड़की की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।                  


दीपिका से एनसीबी ने की पूछताछः जद

दीपिका से एनसीबी की पूछताछ शुरू सवालों से पहले समझाया गया । 


कविता गर्ग


मुंबई। बॉलिवुड ड्रग केस में आज काफी अहम दिन है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने शनिवार सुबह 10 बजे बुलाया था। वह एनसीबी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। उनसे केपीएस मल्होत्रा की लीडरशिप में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। वहीं 10:30 बजे सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी पहुंचना है। शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुलप्रीत ने सारा इल्जाम रिया चक्रवर्ती के सिर पर लगाया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद से 20 घंटे से ज्यादा वक्त से पूछताछ हो रही है। उन्हें शुक्रवार रात को हिरासत में लिया गया था।
दीपिका पादुकोण पहुंचीं NCB ऑफिस किए जा रहे हैं। सवाल
दीपिका पादुकोण दिए गए समय पर एनसीबी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। सवालों से पहले दीपिका को NDPS ऐक्ट समझाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक। सवाल करने वाली टीम को केपीएस मल्होत्रा लीड कर रहे हैं।
एनसीबी ऑफिस के लिए निकलीं 
श्रद्धा कपूर NCB ऑफिस के लिए निकल चुकी हैं। उन्हें 10.30 बजे तक एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंचना है।
दीपिका और करिश्मा से आमने-सामने होगी पूछताछ
दीपिका की मैनेजर करिश्मा से एनसीबी फिर पूछताछ करेगी। करिश्मा ncb गेस्ट हाउस के लिए निकल गई हैं। रिपोर्ट्स हैं।कि आज करिश्मा और दीपिका पादुकोण को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा ने चैट की बात क़ुबूल की है। लेकिन ड्रग्स पर गोल-मोल जवाब दे रही हैं। करिश्मा को शुक्रवार को रकुलप्रीत के सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई थी।
दीपिका थीं। वॉट्सऐप ग्रुप की ऐडमिन। NCB आज दीपिका पादुकोण से पूछताछ करेगी। दीपिका की मैनेजर करिश्मा के साथ कुछ चैट्स सामने आए थे। बता दें कि दीपिका की करिश्मा संग ड्रग्स चैट वायरल हुई थी। इस व्हाट्सएप चैट में दीपिका की ड्रग्स पर बातचीत सामने आई थी। खबरें हैं। कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप में दीपिका और करिश्मा बातें कर रही थी। दीपिका उस ग्रुप की ऐडमिन थीं।
क्षितिज प्रसाद ने लिए कई लोगों के
नाम वहीं क्षितिज प्रसाद ने कई लोगों के नाम लिए हैं। जिनमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह ने भी पूछताछ में क्षितिज प्रसाद का नाम लिया था। रकुल ने ncb को बताया है। कि क्षितिज कई लोगों को ड्रग्स मुहैया करवाता है। क्षितिज प्रसाद के हिरासत में लिए जाने के बाद करण जौहर की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया जा चुका है। कि 28 जुलाई 2019 को उनके यहां जो पार्टी थी। उसमें नारकोटिक्स ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया गया। करण ने लिखा है। कि न वह ड्रग्स लेते हैं। न इसे प्रमोट करते हैं।             


गहने बेचकर भर रहा हूं वकीलों की फीस

 अनिल अंबानी ने यूके कोर्ट को बताया गहने बेचकर कर भर रहा हूं वकीलों की फीस।


लंदन। कभी देश के टॉप उद्योगपतियों में शुमार रहे अनिल अंबानी की आर्थिक हैसियत ऐसी हो गई है। कि अपने वकीलों की फी भरने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़ रहे हैं। कर्ज के बोझ तले दबे उद्योगपति अनिल अंबानी ने खुद यूके की एक अदालत को यह बात बताई। उन्होंने कोर्ट से कहा कि वो एक साधारण जीवन जी रहे हैं। और वो सिर्फ एक कार इस्तेमाल करते हैं।
छह महीने में 9.9 करोड़ रुपये की जूलरी बेची अंबानी
अनिल अंबानी ने कहा कि इस साल जनवरी से जून के बीच उन्होंने 9.9 करोड़ रुपये की कीमत के गहने बेचे और अब उनके पास वैसा कुछ कीमती सामान नहीं बचा है। जब उनसे लग्जरी कारों के बेड़े के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ये सारे मीडिया में आ रही अफवाहें। मेरे पास कभी रॉल्स रॉयस नहीं थी। अभी मैं सिर्फ एक कार का उपयोग कर रहा हूं। कोर्ट ने कहा था। संपत्तियों का ब्योरा दें अंबानी यूके हाई कोर्ट ने 22 मई, 2020 को अंबानी से कहा था। कि वो चीन के तीन बैंकों को 12 जून, 2020 तक 71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) कर्ज की रकम और 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) बतौर कानूनी खर्च के रूप में भुगतान करें। फिर 15 जून को इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल बैंक ऑफ चाइना की अगुआई में चीनी बैंकों ने अनिल अंबानी की संपत्तियों का खुलासा करने की मांग की।
29 जून को मास्टर डेविसन ने अंबानी को ऐफिडेविट के जरिए पूरी दुनिया में फैली अपनी उन संपत्तियों का खुलासा करने का आदेश दिया जिनकी कीमत 1,00,000 लाख डॉलर (करीब 74 लाख रुपये) से ज्यादा है। उनसे ऐफिडेविट में यह भी बताने को कहा गया कि उन संपत्तियों में उनकी पूरी हिस्सेदारी है। या वो इनके किसी के साथ संयुक्त हकदार हैं। कोर्ट के आदेश पर अंबानी ने बताई अपनी हालत
इस आदेश पर कोर्ट को दिए ऐफिडेविट में अंबानी ने बताया कि उन्होंने रिलायंस इनोवेंचर्स को 5 अरब रुपये का लोन दिया है। उन्होंने बताया कि रिलायंस इनोवेंचर्स में 1.20 करोड़ इक्विटी शेयर की कोई कीमत नहीं है। अंबानी ने कोर्ट को बताया कि अपने पारिवारिक ट्रस्ट समेत दुनियाभर के किसी भी ट्रस्ट में उनका कोई आर्थिक हित नहीं है।
कोर्ट में उठे सवाल और अंबानी के जवाब यूके हाई कोर्ट में चीनी बैंकों का पक्ष रख रहे वकील बंकिम थांकी क्यूसी ने अंबानी से कहा आप सही साक्ष्य नहीं रख रहे हैं। क्या आपका ट्रस्टों के साथ आर्थिक हित जुड़ा है। कोर्ट को पता चला कि अंबानी का बैंक बैलेंस 31 दिसंबर 2019 को 40.2 लाख रुपये था। जो रातोंरात घटकर 1 जनवरी, 2020 को 20.8 लाख रुपये रह गया।
अंबानी ने कोर्ट में यह कबूल किया कि वो हाल तक भारत के सबसे धनी लोगों में शुमार होते रहे।लेकिन उनके पास 1,10,000 डॉलर मूल्य की सिर्फ एक कलाकृति है।
इस पर चीनी बैंकों के वकील ने पूछा टीना और अनिल अंबानी कलेक्शन की जानकारी क्यों नहीं देते।
अंबानी ने कहा यह मेरे पत्नी का संग्रह है। चूंकि मैं उनका पति हूं। इसिलए उन्होंने यह बताने के लिए मेरी अनुमति मांगी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2019-20 में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर से कोई प्रफेशनल फीस नहीं ली और जिस तरह के हालात हैं। उनसे नहीं लगता कि इस वर्ष भी कुछ मिलने वाला है।
अनिल अंबानी ने यूके की अदालत में कहा।मेरा खर्च बहुत कम है। जो मेरी पत्नी और परिवार वहन करते हैं। मेरी कोई चकाचौंध भरी जिंदगी नहीं है। ना तो आमदनी का कोई दूसरा जरिया है। मैं अपना कानूनी खर्च गहने बेचकर जुटा रहा हूं। मुझे बाकी खर्चों के लिए दूसरी संपत्तियां बेचने की कोर्ट से अनुमति की दरकार होगी। जब उनसे प्राइवेट हेलिकॉप्टर के बारे में पूछा गया तो अंबानी ने कहा मैं सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल पर ही इसका पेमेंट करता हूं। उन्होंने बताया मैंने लॉकडाउन में इसका इस्तेमाल नहीं किया है।
थांकी ने कहा खबरें आईं कि आपने पत्नी टीना को लग्जरी मोटर याट गिफ्ट किया है। अंबानी ने कहा याट एक कंपनी के नाम पर है। मुझे समुद्र से डर लगता है। इसलिए मैंने इसका सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जब वह हमारे पास आया। उनसे लंदन, कैलिफॉर्निया, बीजिंग एवं अन्य जगहों पर शॉपिंग का खुलासा करने वाले क्रेडिट कार्ड बिल पर भी सवाल किए गए।
अंबानी ने कहा कि इनमें ज्यादातर शॉपिंग उनकी मां ने की थी। अंबानी ने बताया कि उनके घर सीविंड में आठ महीने का बिजली बिल 60.6 लाख रुपये आया। उन्होंने इतना भारी-भरकम बिल के लिए बिजली मुहैया कराने वाली कंपनी पर ठीकरा फोड़ा और कहा कि कंपनी बहुत मंहगी कीमत पर बिजली देती है। सुनवाई के बाद दोनों पक्षों ने जारी किए बयान कोर्ट में चली इस सुनवाई के बाद करेगें             


संक्रमण से 20 लाख मौत की आशंका

 वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की बड़ी चेतावनी। सामूहिक रूप से कदम नहीं उठाने पर कोरोना से हो सकती हैं। 20 लाख मौते


जेनेवा। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले और कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। तमात कोशिशों के बावजूद कोरोना पर लगाम लगाने में पूरी तरह से कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है।
इस बीच  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को चेतावनी दी है। कि यदि वायरस को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो COVID-19 से होने वाली मौतों की संख्या 20 लाख तक जाने की आशंका है। बता दें कि विश्व में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 10 लाख पहुंचने के करीब है।
WHO की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय आई है। कि जब दुनिया में कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 लाख के स्तर पर पहुंचने वाला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यदि महामारी से निपटने के लिए विभिन्न देश और लोग एक साथ नहीं आए तो 10 लाख और मौतों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
WHO के आपातकालीन कार्यक्रम के निदेशक माइकल रेयान ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा दस लाख का आंकड़ा डराने वाला है। और अगले दस लाख पर विचार शुरू करने से पहले हमें इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा। क्या हम कोरोना से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सामूहिक रूप से कदम उठाने के लिए तैयार हैं। अगर हमने कदम नहीं उठाए तो हां।हम दुर्भाग्य से कही अधिक संख्या देख सकते हैं।
समाचार एजेंसी एएफपी की ओर से आधिकारिक सूत्रों से संकलित आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में चीन में महामारी फैलने के बाद से अब तक कम से कम 9,84,068 लोगों की COVID-19 की वजह से मौत हुई. दुनियाभर में करीब 3.2 करोड़ मामले दर्ज किए गए हैं।
रेयान ने कोरोना की संभावित वैक्सीन के वित्तपोषण उत्पादन और वितरण में चुनौतियों की ओर से इशारा किया है।उन्होंने कहा नौ महीने में दस लाख लोगों की मौत हो चुकी है।और यदि हम सोचे कि अगले 9 महीने में वैक्सीन आ जाएगी। तो यह सबके लिए बड़ा टास्क होगा।                  


भूस्खलन से 2 महिला क्रिकेटरों की मौत

मेघालय में भूस्खलन से 2 महिला क्रिकेटरों की मौत, 3 लापता।


शिलांग। मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले के मावनेई में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में कई मकानों के आने से दो महिला क्रिकेटरों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मावनेई इलाके के सरपंच बाह बुद ने बताया, राज्य की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकीं क्रिकेटर रजिया अहमद और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव मलबे से निकाले गये। पूर्व खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटिंगर ने कहा कि लापता लोगों की तलाश का काम चल रहा है। मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करती आ रही थीं। विभिन्न खिलाडिय़ों ने रजिया की मौत पर शोक व्यक्त किया है। महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, रजिया की कमी खलेगी। हम उनकी आत्मा की शांति की लिये प्रार्थना करते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है। वेस्ट गारो हिल्स के उपायुक्त राम सिंह ने कहा कि एनएच 62 को बंद कर दिया जाएगा और पीडब्ल्यूडी दक्षिण गारो हिल्स में बाघमारा शहर से संपर्क को बनाए रखने के लिए विकल्पों की तलाश कर रहा है।                  


चैन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से शिकस्त दी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश किया, और मौजूदा सीजन में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से हराकर, मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था, जो मैच सुपर ओवर तक गया था।


300 खिलाड़ियों ने बोरिस को लिखा पत्र

लंदन। ब्रिटेन के 300 से ज्‍यादा ओलम्पियन और पैरालम्पियन खिलाडि़यों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पत्र लिखकर कोविड-19 संकट के मद्देनजर जलवायु परिवर्तन को लेकर फौरी कदम उठाने का आह्वान किया है। यह खत जीबी रोविंग टीम की सदस्‍य और पर्यावरण से जुड़े मामलों की पैरोकार मेलिसा विल्‍सन द्वारा चैम्पियंस फॉर अर्थ की ओर से लिखा गया है। मेलिसा ने इस पत्र को ओलम्पिक और पैरालम्पिक एथलीट्स के साथ पिछले अगस्‍त में साझा किया था। यह खत बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचा और ब्रिटेन के 300 से ज्‍यादा नामी एथलीट्स ने इस पर दस्‍तखत किये। इनमें 40 ओलम्पिक और पैरालम्पिक चैम्पियन भी शामिल हैं।


मेलिसा ने महसूस किया कि कोविड-19 ने बदलाव के लिये बहुत बड़ा अवसर मुहैया कराया है, लिहाजा उन्‍होंने यह खत लिखने का फैसला किया। मेलिसा ने कहा “अपनी नौजवान पीढ़ी के लिये पर्यावरण को बचाने का यह ऐसा मौका है जो जिंदगी में एक ही बार मिलता है। महामारी से उबरने की मजबूरी हमें अपनी हवा को साफ करने का मौका दे रही है। खासतौर से उस युवा वर्ग के भले के लिये हमें यह मौका लपक लेना चाहिये जिनके फेफड़े वायु प्रदूषण से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हो रहे हैं।’’


                     


मृतक संख्या-1,089, संक्रमित 48 लाख

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 59 लाख को पार कर गई है। वहीं, इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 48 लाख को पार कर गई है। कोरोना के मामलों में हर दिन इजाफा तो दर्ज किया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 85,362 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 1,089 लोगों की इस खतरनाक वायरस के चलते मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 59,03,933 हो गई है। वहीं, देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,60,969 है। इसके अलावा इस वायरस को अब तक 48,49,585 लोगों ने मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस वायरस के चलते देश में 93,379 लोगों की मौत हुई है।                  


यूक्रेन में विमान हादसा 22 लोगों की मौत

नई दिल्ली। यूक्रेन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में विमान में सवार 28 लोगों के मारे जाने की आशंका है। फिलहाल विमान में सवार 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि 6 यात्री अभी लापता बताए जा रहे हैं।




ये विमान 28 लोगों को लेकर यूक्रेन जा रहा था। विमान वहां की वायुसेना का बताया जा रहा है। ये विमान शुक्रवार की देर शाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी यात्री अभी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य में एजेंसियां लगी हुई हैं।

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए यूक्रेन के मंत्री ने इस हादसे की पुष्टि भी की। उन्होंने बताया कि विमान में ज्यादातर छात्र सवार थे साथ ही इसमें सात क्रू मेंबर भी थे। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों को खोजा जा रहा है। जल्द ही उक्रेन सरकार के प्रतिनिधि घटनास्थल का दौरा कर राहत बचाव कार्य का जायजा लेंगे।                                  




कोरोनाः प्रदेश में 710 मरीज डिस्चार्ज किए

सत्यपाल सिंह राजपूत


रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 2942 नए मरीज मिले। वहीं 710 मरीज डिस्चार्ज हुए। जबकि 10 मरीजों की आज मौत हो गई। इऩ नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 98565 हो गया है, जिनमें 43960 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं आज हुई 10 मरीजों की मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 777 हो गई है।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 सितंबर 27, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-44 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 27, 2020
3. शक-1943, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 28+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                         











कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...