गुरुवार, 24 सितंबर 2020

6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर/बिलासपुर। जिले के बेलगहना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची को मध्यप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बेलगहना पुलिस चौकी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक मरावी की बेलगहना क्षेत्र में ससुराल है।


वह बीते दिनों ससुराल पहुंचा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची उससे घुल मिल गई थी। रविवार की दोपहर दीपक मासूम को बाइक में बिठाकर अपने साथ मध्यप्रदेश लेकर चला गया। उसने बच्ची को दो दिनों तक अपने साथ रखा। इस बीच दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को लेकर मंगलवार को ससुराल पहुंचा। उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर बेलगहना चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत किए। बेलगहना पुलिस चौकी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।             


नशीली दवाओं के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कुम्हारपारा माडिया चौक स्थित यात्री प्रतिक्षालय में नशीली दवाओं का विक्रय कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों आज सुबह गिरफ्ताार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्ताार आरोपियों में किशोर दास निवासी कुम्हारपारा, नवीन झा निवासी गीदम रोड, व दिवाकर दीवान निवासी हटकचोरा के पास से नशीली दवा पीवोन स्पोस प्लस, ड्यक्लोमिएन एचसीएल, ट्रामाडोल एचसीएल, व एसिटामिनोफेन कैप्सूल कुल 90 स्ट्रिप, जिसमे 720 कैप्सूल प्रत्येक में ट्रामाडोल 0.5 एमजी जुमला जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 4455 रुपये को बरामद कर अपराध क्रमांक 430/2020 धारा 21 एन.डी.पी. एएस. एक्ट के तहत गिरफ्ताार किया गया है।             


पंजाबः मकान ढहने से 3 की मौत, कई दबे

राणा ऑबराय


चंडीगढ़। पंजाब के डेरा बस्सी शहर में एक निर्माणाधीन मकान के ढहने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है। बचाव दल ने तीन शव बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इमारत की कंक्रीट की छत ढहने से यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।


आसमान में बादल, बारिश की संभावना नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। एनसीआर के आसमान में बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है। वहीं, मौसम विभाग बारिश से साफ इनकार कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अब 29 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का अनुमान जताया गया था, लेकिन बादल बिन बरसे ही उड़ गए। फिलहाल, अगले कई दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस दौरान लोगों को उमस एवं गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। बीच-बीच में बादल भी छाए। कई बार लगा, बारिश होने वाली है, लेकिन हुई नहीं। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 56 से 85 फीसद रहा।               


दंगाः सोच समझकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली चुनी

उमय सिंह साहू


नई दिल्ली। मौत के सौदागरों ने दंगों के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली को सोच समझकर चुना था। फरवरी महीने में भड़के साम्प्रदायिक दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपने आरोप पत्र में बड़ी साजिश का खुलासा किया है। कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र में पुलिस ने दावा किया है कि एक बड़ी साजिश के तहत उत्तर-पूर्वी दिल्ली को दंगों के लिए चुना गया था। पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग तरह की आर्थिक, सामाजिक व जनसंख्या के समीकरणों के आधार पर दंगों के लिए इस स्थान को चुना गया था। यहां दंगों के लिए समुदाय विशेष के लिए भीड़ को जुटाना और उन्हें भड़काकर दंगा कराना आसान था। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत में पेश आरोपपत्र में कहा गया है कि जहां से दंगों की शुरुआत हुई वह अतिसंवेदनशील इलाका है। जबकि दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली में यह काम दंगों की साजिश रचने वालों के लिए आसान नहीं होता। यहां दंगे फैलाने का मुख्य उद्देश्य यह भी था कि समुदाय विशेष को भड़का कर दंगे शुरु करवा दिए जाएं और खुद इसकी साजिश का नेतृत्व कर रहे नेता घर पर टीवी पर दिल्ली को जलता हुआ देखें। जबकि इन दंगों का नुकसान उन लोगों को उठाना पड़ा जोकि रोज कमाते व रोज खाते हैं।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 सितंबर 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-42 (साल-02)
2. शुक्रवार, सितंबर 25, 2020
3. शक-1943, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 28+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                        











नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...