मंगलवार, 22 सितंबर 2020

सूर्य ने बदली चाल, तुला-धनु का गोल्डन टाइम

सूर्य ने बदली चाल, वृष, कर्क, सिंह कन्या, तुला और धनु के लिए गोल्डन समय।


सूर्य ने बदली चाल, वृष, कर्क, सिंह कन्या, तुला और धनु के लिए गोल्डन समय
ज्योतिष धर्म व्रत त्येाहार देश विदेश मेरा गांव मेरा शहर।
ज्योतिष शास्त्रों में सूर्य को नवग्रहों का सबसे उपर राजा माना जाता है,और सभी ग्रह उसके चारों ओर परिक्रमा करते रहते हैं। सूर्य जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है। पुरुषोत्तम मास के साथ ही सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष में सूर्य की इस घटना को कन्या संक्रांति के नाम से जानते हैं। वहीं गोचर बदलने के साथ ही साथ ही आश्विन मास में पुरुषोत्तम मास लग गया है। 18 सितंबर से शुरू हुआ है जो और 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कारण नवरात्रि पूजा एक माह का अंतर आ गया है।
वृष राशि: इस दौरान नए अवसर मिलने वाला है। वृष राशि वालों को सूर्य को गोचर बहुत फायदा देने वाली साबित होगी। इस दौरान नौकर व व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा और अधिक मेहनत करने पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। मान-सम्मान भी मिलेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। गोचर काल के दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही बच्चों को सफलता मिलने से बहुत गौरवान्वित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा।
यहां पढ़े: मिथुन, तुला, वृच्चिक और मीन के लिए ये सप्ताह दे रहा सुनहरा समय, पढ़ें राशिफल।
कर्क राशि: इस दौरान अच्छी कमाई की योग है। कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सफलता लेकर आया है। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। जिससे करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी तलाश करने वालों को सरकार से फायदा मिलेगा। साथ ही अच्छी कमाई की संभावना बनेगी। अगर आप अपनी बात पर दृढ़ संकल्प रहेंगे तो आपको कई अवसर मिलेंगे। परिवार में लंबे समय चल रहा विवाद बातचीत के बाद खत्म हो जाएगा। साथ ही आप मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। गोचर काल में पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि: इस दौरान नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी सूर्य आपकी राशि में से निकल रहे हैं इससे आपके परिवार में संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए यह समय प्रगति संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन और आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और उनके सहयोग से व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। सरकार की योजनाओं को आपको पूरा लाभ मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दूसरों की भावनाओं का आप पूरी तरह सम्मान करेंगे।
यहां पढ़ें: 20 से 26 सितंबर तक, जानिए क्या कहता आपका अंक ज्योतिष।
कन्या राशि:  इस दौरान कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी सूर्य आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आपके विदेश से संबंध मजबूत होंगे और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर प्रफेशलनली तौर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही समाज की भलाई के लिए भी आगे आएंगे। दूसरों की मदद करने का जज्बा आपको समाज में सम्मान भी दिलाएगा। राजनीति में जो लोग सक्रिय हैं, उनको गोचरकाल में फायदा देखने को मिलेगा। व्यस्त होने के बाद भी परिवार के लिए समय निकालेंगे और उनकी समस्या का अंत भी करेंगे। अटका हुआ धन इस समय आपको प्राप्त होगा।
तुला राशि:  इस दौरान धन प्राप्ति के बन रहे हैं… अच्छे योग सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ स्थिति लेकर आया है। खरीद-फोरख्त से जुड़े व्यवसायियों और इंनटनेशल कंपनी से जुड़े जातकों को भी लाभ होगा। साथ ही संबंध भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और उन्नति से आपको प्रसन्नता भी मिलेगी। लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा है, आप एक कदम और आगे बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं, साथ ही विदेश में पढ़ने वाले इच्छुक छात्रों अवसर भी प्राप्त होंगे। उच्च पदों पर काम करने वाले लोगों आय में वृद्धि होगी। गोचर काल में आप धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ भी ध्यान देंगे।
आपके लाइव पर बुध ग्रह का शुभ और अशुभ प्रभाव।
धनु राशि:  सूर्य के राशि परवर्तन से मान-सम्मान में बढ़ेगीधनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस दौरान आपके कई क्षेत्रों से लाभ होगा और मनोवांछित इच्छाएं भी पूरी होने की संभावना बन रही है। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे और नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन की वृद्धि होगी। भाग्य आपका पूरी तरह साथ देगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे मान-सम्मान मिलेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही धार्मिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। लव लाइफ रोमांटिक रहने वाला है। जरूरतमंद लोगों में दान भी कर पाएंगे।               


एक आतंकी को मार गिराया, अभियान जारी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, इलाके में तलाशी अभियान जारी।


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में सोमवार शाम से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार मुठभेड़ चल रही है।जवानों ने मंगलवार को सुबह एक आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।
सोमवार शाम को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।इस सूचना पर सुरक्षाबलों ने चरार-ए-शरीफ इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में जुटे।इसी दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक। कल शाम अंधेरे के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था।मंगलवार को सुबह से फिर इस ऑपरेशन को शुरू किया गया।सोमवार को मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया, उसे 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि चरार-ए-शरीफ इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।जिस जगह पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी वहां पहुंचते ही आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आतंकी मारा गया।                   


75083 नए संक्रमित, 1053 की मौत

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 75083 नए मामले आए सामने, 1053 मौतें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में पिछले चार दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।डेली रिकवरियों की इस उच्च दर ने भारत को दुनियाभर में रिकवर केसों के मामलों में सबसे टॉप स्थान पर पहुंचा दिया है। देश में पिछले 24 घंटों में 75,083 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1053 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 101,468 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख 62 हजार हो गई है। इनमें से 88,935 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 75 हजार हो गई और 44 लाख 97 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
आईसीएमआर के मुताबिक, 21 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 53 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 33 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
मृत्यु दर में गिरावट।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 18% हो गई है।इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                 


बेरोजगारी की मार, अब तो नौकरी दो सरकार

सुनील श्रीवास्तव


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि बीएसएफ और सीआरपीएफ में करीब 1 लाख पद खाली है।  इनमे से अधिकतर पद सेवानिवृत्ति, इस्तीफों और मृत्यु के वजह से हुई है।


रिक्ति विवरण - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बताये अनुसार 


सुरक्षा बल , बीएसएफ BSF - 28926 पद रिक्त। 


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल / सीआरपीएफ CRPF - 26505 रिक्त पद। 


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीआईएसएफ CISF - 23906 रिक्त पद। 


सशस्त्र सीमा बल SSB - 18643 रिक्त पद।


भारत तिब्बत सीमा पुलिस ITBP - 5784 रिक्त पद। 


असम राइफल्स - 7328 रिक्त पद। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सीएपीएफ और असम राइफल्स में रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे,मृत्यु,नए इकाई के बनाने,नए पदों के सृजन, कैडर समीक्षा आदि के कारण उत्पन्न होती है। इन रिक्तियों के अधिकतर पद कांस्टेबल ग्रेड में है।


राय ने कहा कि इन रिक्तियों को भरने के लिए एक स्थापित प्रक्रिया है जैसे मौजूदा प्रावधानों के अनुसार सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से की जाती है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीएपीएफ में रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कदम उठायें है, जो एक सतत प्रक्रिया है। 


मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में, कांस्टेबल के 60210 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से उप निरीक्षकों के 2534 पद और संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक कमांडेट के 330 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।               


संसदः धरने पर बैठे सांसदों को चाय पिलाई

अकांशु उपाध्याय
 नई दिल्ली। किसानों से संबंधित विधेयक पास होने तक सदन में जो हंगामा हुआ है। विधेयक की प्रति को फाडा गया है। इस प्रकार की अनुशासनहीनता के विरुद्ध  सदन के द्वारा अनुशासित कार्रवाई करते हुए 8 सांसदों को  अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। निलंबित सांसद इस प्रकरण को अलोकतांत्रिक बता रहे हैं। जिसके कारण उन्होंने सदन में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सदन में किसानों के लिए आवाज उठा रहे सांसदों ने अलोकतांत्रिक बर्खास्तगी के खिलाफ संसद में गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। वहीं राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश ने राज्यसभा सांसदों जो सदन से उनके निलंबन के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, सभी को चाय पिलाई l                  


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)












 सितंबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-40 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 23, 2020
3. शक-1943, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:00, सूर्यास्त 06:30।


5. न्‍यूनतम तापमान 28+ डी.सै.,अधिकतम-37+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित) " alt="" aria-hidden="true" />










चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...