रविवार, 13 सितंबर 2020

सोनीपत में 4 लोगों को मारे चाकू, मौत

सोनीपत। सोनीपत में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना रात के समय की है। जब कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के रामनगर से सनपेड़ा रोड पर स्थित फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों गुटों में चाकूबाजी हुई। इसमें रामनगर गांव की कर्मचारियों पर हमला किया गया। हमले में नरसी और जगमोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरसी का बेटा अनिल गंभीर रुप से घायल है। वहीं गांव के एक अन्य युवक को भी चोटें आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या का आरोप गांव मलिकपुर में किराये पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी कर्मचारियों पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है। जांच की रही है                 


हरियाणा में 2783 नए केस सामने आएंं

चंडीगढ़। हरियाणा में अब कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। आज कोरोना के 2783 नये केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर अब 91 हजार को पार कर गया है। वहीं प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी 956 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के आकंड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 19446 है जबकि रिकवरी रेट डाउन होकर 77.61 फीसदी पर पहुंच गई है। प्रदेश में रोजाना अब 2 हजार से ज्यादा नये केस सामने आ रहे हैं।                   


मददः हरियाणा में खुलेंगे लघु खेल केंद्र

चंडीगढ़। खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत नए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए इन लघु खेल केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाडिय़ों के माध्यम से किया जाएगा। इन लघु खेल केंद्रों के लिए 30 सितंबर 2020 तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने  बताया कि इस योजना में 14 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है जिनमें आर्चरी, एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साईकिलिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, भारतोलन व कुश्ती आदि शामिल हैं। इसके अलावा फुटबाल व अन्य खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेकर नए खिलाड़ी  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी होकर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।                 


सैमसंग का फोन ₹2000 हुआ सस्ता

अगर आपका मोबाइल भी पुराना हो गया है और आप नया मोबाइल लेने की सोच रहे है तो खुश हो जाए, क्योंकि सैमसंग ने आपके लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। सैमसंग ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन गैलेक्सी A71 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गए गैलेक्सी A71 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब इसे 2 हज़ार रुपये सस्ता कर दिया है। यानी कि अब आप ये फोन 30,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।  फोन की नई कीमत की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट सैमसंग.कॉम और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से मिली है।               


 


हरियाणा में 116 नए पदों को दी मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग में माइनिंग गार्डस के 111 पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि माइनिंग गार्ड के इन 111 पदों को आउटसोर्सिंग नीति के तहत भूतपर्वू सैनिकों में से भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के सृजन से उत्पन्न खर्च को विभाग द्वारा अपने स्वीकृत बजट से वहन किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कारागार में बंद कैदियों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ जिला कारागार यमुनानगर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने और इस औषधालय के सुचारू संचालन के लिए पांच पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।           


भाजपा के गले की फांस बनेगा भ्रष्टाचार

भाजपा के गले की फांंस बनेगा भ्रष्टाचार।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। महामारी के कारण उत्पन्न संकट के कारण सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेरोजगारी, भुखमरी और सुशांत मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है। लेकिन भाजपा शासन की जड़ खोदने का काम भी पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है। जड़ खोदने वाले आस्तीन के सांप है जो अवसर की तलाश में बैठे हैं। निकट भविष्य में यही भ्रष्टाचार भाजपा के गले की फांस बनेगा।


नगर पालिका परिषद लोनी में वर्तमान और पूर्व भाजपा चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए है। बल्कि कई मामलों की जांच की जा रही है। यह कड़वा सच है। नगर पालिका मेंं अप्रत्याशित भ्रष्टाचार आज भी पहले के जैसा चल रहा है। स्थानीय विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने का खूब ढोल पीटा है। लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाड़ी अपने खेल का आनंद ले रहे हैं।  प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कमीशन खोरी दोनों हाथों से की जा रही है।


आपको बता दें कि अशोक विहार कॉलोनी स्थित 20 फुटा रास्ते पर नाला इंटरलॉकिंग का काम अशोक ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा सीमेंट की दो बोरी में एक ट्रॉली डस्ट मिलाकर निर्माण किया जा रहा है। संबधित प्रक्ररण में कनिष्ठ अभियंता पंकज गुप्ता से निर्धारित मानक मांगा गया । लेकिन भ्रष्टाचार की इकाई तो स्वयं पंकज गुप्ता है। संबंधित प्रक्ररण की वीडियो क्लिप उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को संज्ञान लेने के लिए भेज दी गई। हो सकता है उपजिलाधिकारी जांच प्रक्रिया में व्यस्त हो। लेकिन निष्कर्ष यही है, अधिकारी कमाने आया हैं। इसी आड़ में नेताओं की आपाधापी जारी रहेगी। सत्ता पक्ष का लाभ आज नहीं उठाएंगे तो कब उठाएंगे।                        


पत्रकार ने की आत्महत्या की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। फिलहाल, युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।युवक एक निजी पोर्टल का पत्रकार है। मामला नौबस्तस से संबंधित है। पत्रकार चंदर कठेरिया का आरोप है कि कि कुछ दिन पहले किसी खबर को लेकर वह नौबस्ता थाने गया था। जहां वह वीडियो बनाने लगा लेकिन इस दौरान थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा और थाने में तैनात आरक्षियों ने उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान उसको फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी भी दे दी।जिसके बाद उसे फर्जी मामले में 22 अगस्त को जेल भी भेज दिया। जिसकी शिकायत भी पत्रकार ने सीएमओ और पीएमओ पोर्टल पर की।                


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...